Blog

  • जालंधरः थाने में महिलाओं ने किया हंगामा, पुलिस के सामने मारपीट के आरोप 

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी में महिलाओं द्वारा वीरवार देर रात तक जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने थाने के अंदर उनके साथ मारपीट की गई और पुलिस मूक दर्शन बनकर देखती रही। जिसको लेकर गुस्साई महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस पर राजनीति दबाव है, जिसके चलते उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। वहीं सूर्य ऐनक्लेव की रहने वाली अनीता ने बताया कि करीब एक माह पहले मोहल्ले में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे।

    इस दौरान उनका बेटा लड़ाई छुड़वाने के लिए आगे चला गया। उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने थाना रामामंडी में शिकायत दी थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके चलते महिलाएं वीरवार को थाने पहुंची थी। थाना रामा मंडी के एएसआई सतनाम सिंह पर यह कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया था।

    महिला का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते उनकी शिकायत पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। महिला ने कहा कि राजीनामा के दौरान दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि थाने में उनके साथ किसी ज्ञानी नाम के व्यक्ति ने मारपीट की। वहीं दूसरी ओर एएसआई सतनाम सिंह ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को थाने में राजीनामा के लिए बुलाया गया था। वहीं, घटना के बारे में थाना रामामंडी के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के दौरान बनती कार्रवाई करेगी।

  • आज का राशिफल, 27 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 27 अक्टूबर 2023

    आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

    मेष: आज का दिन आपके लिए खर्चो पर नियंत्रण बनाकर रखने के लिए रहेगा, जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दान धर्म के कार्य में आपकी पूरी रुचि रहेगी और कुछ कानूनी मामलों में आप धैर्य से काम ले। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। महत्वपूर्ण मामलों में पूरी सतर्कता दिखाएंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी, लेकिन आपने यदि किसी काम की पहल की, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

    वृष: आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और खुशहाली आएगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। आपकी महत्वपूर्ण विषयों में तेजी आएगी। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप किसी काम को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उसमें अपने भाई- बहनों से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें।

    मिथुन: आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ योजनाओं को बनाकर उन पर अच्छा खासा धन लगाना होगा और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, लेकिन आप अपने काम में कोई कसर ना छोड़ें। आप यदि किसी से कोई मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार के कामों में गति आएगी। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और धार्मिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन  हो सकता है, लेकिन आपने यदि किसी बात को परिवार के सदस्यों से छुपाकर रखा था, तो वह उनके सामने उजागर हो सकते है। बड़ों से यदि आप कोई बातचीत करें, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें, लेकिन कोई अहम निर्णय लेने से पहले आपके परिवार के सदस्यों से सलाह अवश्य करना होगा।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए खानपान के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चलें, तभी आप उन्हें समय से पूरे कर पाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, नहीं तो उनके पूरा न होने से आपको परेशानी होगी। किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। किसी जोखिम भरे काम में यदि आपने हाथ आजमाया, तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाएंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी।

    कन्या: आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। साझेदारी में काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। भूमि भवन आदि से संबंधित कोई मामला यदि न्यायालय में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाएं रखें, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई वाद विवाद में ना पड़े, तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को किसी बड़े ऑर्डर की प्राप्ति हो सकती है।

    तुला: आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आज  प्रलोभन में आने से बचना होगा और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग पूरी मेहनत और शिद्दत से लोगों की मदद करेंगे, जिससे उनको किसी बड़े पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।

    वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में आप पूरी तेजी दिखाएं और आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कला व कौशल में सुधार आएगा। यदि आपने किसी बिजनेस संबंधी किसी काम को लेकर किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी उतरने में काफी हद तक सफल रहेंगे, लेकिन आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। आप बड़े सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है।

    धनु: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। भौतिक विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। अपनों से करीबी बढ़ेगी। किसी भूमि, भवन आदि के मामले सुधरेंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यक्तिगत मामलों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप किसी बात को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसे अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं, जिससे आपको उसका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद में मुलाकात करने आ सकता है। बिजनेस में आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें।

    मकर: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। लोगों से आप करीबी बनाए रखें। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी और आपके सहयोगी भी आपका पूरा साथ देंगे। आपके आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप अहंकार ना दिखाएं। आपको किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा, लेकिन संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है। किसी सरकारी योजना का  आप पूरा लाभ उठाएंगे, सभी के प्रति आदर और सम्मान बनाए रखें। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
     
    कुंभ: आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आप कुछ नए लोगों से मिलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। संस्कारों और परंपराओं पर आपका पूरा जोर रहेगा और पारिवारिक विषयों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें अपने माता-पिता से पूछकर जाए, तो बेहतर रहेगा और आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।

    मीन: आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा और आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी आधुनिक कोशिशें भी गति पकड़ेगी और अनोखे प्रयासों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको परंपराओं व संस्कारों पर पूरा ध्यान देना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी पूरी गति रहेगी और सभी के साथ सम्मान बनाए रखें। आप अपने परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपका लेनदेन से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा।

  • चिट्टे सहित मण्डी के तीन युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टालरेंस की कार्यवाही के चलते आज गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी पण्डोगा की टीम ने पण्डोगा में 6.08 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को पकड़ा है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  विशेष नाकाबन्दी के दौरान गाड़ी संख्या (HP58-2310) अल्टो कार में सवार मण्डी जिला के तीन युवकों से 6.08 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपित युवकों की पहचान विक्की शर्मा( 26) पुत्र योगराज निवासी गांव डोह डा. रिवालसर तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. व छवी राम (27) पुत्र चुन्नी लाल निवासी गांव सफरू डा0 रिवालसर तह. बल्ह जिला मण्डी हि.प्र व नरेन्द्र कुमार (26) पुत्र जीत राम निवासी गांव सरकीधार तहसील बल्ह जिला मण्डी हि.प्र. के रूप में हुई है।
    पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध थाना हरोली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।प्रभारी थाना हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि थाना हरोली में इस वर्ष कुल 45 मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किए जा चुके है। हरोली पुलिस द्वारा नशा बेचने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। प्रभारी थाना हरोली द्वारा आम जनता से अपील की है कि हरोली क्षेत्र में अगर कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना तुरन्त प्रभारी थाना के मोबाईल नम्बर *70189-95910* पर Call, SMS या Whats App के माध्यम दें । सूचना देने वाले का नाम पुरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
  • एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे प्रशिक्षण  

    चिकित्सकों व पैरामैडिकल स्टाफ के 4 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ 


    एम्स दिल्ली के सहयोग से ज़िला में 10 स्वास्थ्य संस्थानों चलेंगी नशा निवारण ओपीडी: राधव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : नशामुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत ज़िला ऊना में जमीनी स्तर पर नशे के शिकार लोगों के उपचार के लिए एम्स दिल्ली के सहयोग से ज़िला के चिकित्सकों व अन्य पैरामैडिकल स्टाफ के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन वीरवार को डीआरडीए सभागार में शुरू हुआ। शिविर का शुभारम्भ उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया। चार दिन तक चलने वाले इस शिविर में ज़िला के लभगग 35 चिकित्सक व पैरामैडिकल स्टाफ हिस्सा ले रहे हैं। 


    एम्स से आई फैकल्टीज़ का स्वागत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ज़िला प्रशासन इस प्रशिक्षण के लिए काफी समय से प्रयासरत था। इसके उपरान्त अब ज़िला के सभी पांचों ब्लॉक के दो सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ओपीडी के आधार पर नशे के उपचार की सुविधा लोगों को घर-द्वार मिल सकेगी। इसी उद्देश्य से डॉक्टर व पैरामैडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त ऊना अभियान का मुख्य फोकस डिमांड डिडक्शन व प्राइमरी इंटरवैंशन पर तो है ही, साथ ही नशे के शिकार लोगों को बेहतरीन व उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का प्रावधान भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ना है, तो जरूरी है कि नशे के शिकार लोगों को इन स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंचाया जाए ताकि नशाखोरी में फंसे व्यक्ति को एक बार फिर से मुख्यधारा में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं एम्स जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान की देखरेख में संचालित होंगी, जिनके भविष्य में सकारात्मक परिणाम आने आरम्भ हो जाएंगे। 


    इस मौके पर एम्स से आए हुए डॉक्टर अलोक अग्रवाल ने ज़िला प्रशासन के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज़िला में नशे के शिकार लोगों को अन्तर्राष्ट्रीय मानदण्डों के अनुसार स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संस्थान प्रशिक्षण सहित अन्य तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। डॉक्टर व पैरामैडिकल स्टाफ को चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान नशे के उपचार के लिए वर्तमान में अपनाई जा रही विभिन्न चिकित्सीय प्रणालियों सहित काउंसलिंग, स्क्रीनिंग के सम्बन्ध में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण के उपरान्त यहां से प्रशिक्षित स्टाफ धरातल पर लोगों के जीवन को सुधार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। प्रशिक्षण में एम्स से डॉ. विश्वजीत चैटर्जी ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। 

  • पंजाबः सरकार ने ADGP Arpit Shukla को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: जालंधर में सेवाए दे चुके एडीजीपी अर्पित शुक्ला को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने एडीजीपी अर्पित शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेशों के मुताबिक पंजाब सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से वेतन मैट्रिक्स के लेवल-16 में डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद की जिम्मेदारी दी है। पढ़ें पत्र

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 10 ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਫ੍ਰੀਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਰੋਕਥਾਮ ਲਈ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲਾ ਕੇ ਨਸ਼ਿਆ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਤੇ ਸਿਕੰਜਾ ਕੱਸਣ ਲਈ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਿਤਿਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਬੇਹੱਦ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆ ਸਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਈਪੀਐਸ, ਸੀਨੀਅਰ ਪੁਲਿਸ ਕਪਤਾਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਦੇ ਸਾਰੇ ਮੁੱਖ ਅਫਸਰਾਂ ਨੂੰ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਥਾਣੇ ਦੇ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੇ ਸਮਗਲਰਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਨੂੰ ਆਈਡੈਂਟੀਫਾਈ ਕਰਵਾਉਣ।

    ਇਹਨਾਂ ਸਮਗਲਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੁਝ ਸਮਗਲਰ ਜੇਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹਨ, ਕੁੱਝ ਬਾਹਰ ਬੇਲ ਪਰ ਹਨ।ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ, ਜਮੀਨਾਂ, ਗੱਡੀਆਂ, ਟ੍ਰੈਕਟਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬੇਨਾਮੀ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਸ਼ਨਾਖਤ ਕਰਵਾ ਕੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਸਬੰਧਿਤ ਵਿਭਾਗ ਪਾਸੋਂ ਵੈਲਿਊਏਸ਼ਨ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇ। ਜੋ ਏਸੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਜਿਲ੍ਹਾ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਣਿਆਂ ਵੱਲੋਂ 10 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦੀ 6,92,84,498 ਰੁਪਏ ਦੀ ਚੱਲ ਅਤੇ ਅਚੱਲ ਜਾਇਦਾਦਾਂ ਨੂੰ ਆਈਡੈਂਟੀਫਾਈ ਕਰਕੇ ਫ੍ਰੀਜ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

  • जालंधरः निगम कमिशनर ने की 85 नोडल अफसरों की लिस्ट जारी

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने कमर कस ली है। वहीं निगम कमिश्नर ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत निगम कमिशनर ने शहर में स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कामों को लेकर 85 नोडल अफसर तैनात कर दिए है। बताया जा रहा है कि इनकी मानीटरिंग के लिए सैक्रेटरी अजय शर्मा को प्रभार दिया गया है। ऐसे में वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर जारी की गई लिस्ट में नोडल अफसर को फोन कर शिकायत की जा सकती है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः महिला पर हुए हमले की CCTV आई सामने, तेजधार हथियार लहरा रहा युवक 

    जालंधर, ENS: बस्ती शेख की गली नंबर 4 में पड़ोसियों का देर रात विवाद हो गया। इस हादसे में एक पक्ष की महिला को गंभीर चोटे आई है। जिसके बाद घायल महिला को ईलाज के सिविल अस्पताल लाया गया। पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। हादसे में शालू भट्टी गंभीर रुप से घायल हो गई। वहीं सामने आई सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि एक युवक आता और दरवाजा जोर जोर से खड़काता हुआ अंदर घुस जाता है। जिसके बाद अन्य युवक और महिला भी घर में घुस जाती है।

    इस दौरान शोर शराबा सुनकर मोहल्ला निवासी इकट्ठे हो जाते है। जिसके बाद उक्त युवक को कुछ लोग पकड़कर घर से बाहर लेकर आ जाते है। इस दौरान उक्त युवक फिर से घर में घुसने की कोशिश करता है। जिसके बाद युवक वापिस जाता है और तेजधार हथियार लेकर आ जाता है। इस दौरान घर के बाहर खड़े युवकों के साथ हाथापाई करने लगता है। इस दौरान उक्त युवक गली में ही तेजधार हथियार लहराने लगता है। जिसके बाद अन्य युवक वही गली में खड़े युवक के साथ मारपीट करने लगते है।

    पीड़ित महिला ने आरोप लगाए है कि मोनू, काजू और विशाल को 2 जीजे व अनमोल ने साथियों सहित उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में कैमरे लगे हुए है। हमलावारों ने कैमरों की सीसीटीवी भी डिलीट कर दी। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि 5 बार वह थाने में शिकायत दे चुके है। वहीं देर रात पड़ोसियों के घर में शादी के दौरान आए व्यक्तियों के साथ मिलकर हमलावारों ने घर पर हमला कर दिया।

    पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनके घर में भी तोड़फोड़ की गई और उनके घर के कैमरे भी तोड़ दिए गए। पीड़ित ने बताया कि उक्त पड़ोसी पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पोस्ट एक्ट भी लगा था। जिसे 20 साल की सजा हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले के बाद पड़ोसी पुरानी रंजिश निकाल रहे है। जिसके कारण देर रात 1.30 बजे पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ‘ਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੇਠ ਆਪਣੀ ਭਾਬੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਇਆ ਅਲਫ ਨੰਗਾ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਅੱਜ ਕੱਲ ਰਿਸ਼ਤੇ ਇੰਨੇ ਜਿਆਦਾ ਤਾਰ ਤਾਰ ਹੁੰਦੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਰਮਸਾਰ ਵੀ ਮੁੱਕਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਮਜੀਠਾ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਜੇਠ ਆਪਣੀ ਛੋਟੀ ਭਾਬੀ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਅਲਫ ਨੰਗਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਹਰਕਤ ਦੀ ਉਸਦੀ ਭਾਬੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀਡੀਓ ਵੀ ਬਣਾ ਲਿੱਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਉਸਦੀ ਭਾਬੀ ਵੱਲੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ, ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਪੀੜਿਤ ਔਰਤ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਥੋੜੀ ਜਿਹੀ ਜਮੀਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਭਰਾ ਰਾਜਾ ਢੀਣਸਾ ਅਕਸਰ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਆ ਕੇ ਗਲਤ ਹਰਕਤਾਂ ਕਰਦਾ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ ਮਹੀਨੇ ਵੀ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਆ ਕੇ ਬਾਹਰ ਗਾਲੀ ਗਲੋਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹ ਅਲਫ ਨੰਗਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੀੜਿਤ ਔਰਤ ਤੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਪਾਸੋਂ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਗਈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਆਰੋਪੀ ਰਾਜਾ ਢੀਡਸਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਬੇਟੇ ਜੋਰਜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਘਟਨਾ ਹੋਈ ਹੈ, ਇਹ ਸਾਡੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਲੇਕਿਨ ਪਿਛਲੇ ਦੋ ਸਾਲ ਤੋਂ ਮੇਰੇ ਚਾਚਾ ਵਿਜੇ ਵੱਲੋਂ ਸਾਨੂੰ ਤੰਗ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਸਾਡੀ 8 ਗੱਜ ਦੀ ਜਮੀਨ ਦੇ ਉੱਪਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇਹ ਸਾਰਾ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸਾਡਾ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਕੇਸ ਵੀ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਲੜਕੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਪਿਤਾ ਇਸ ਸਮੇਂ ਕਿੱਥੇ ਹੈ ਇਸ ਬਾਰੇ ਉਸ ਨੂੰ ਵੀ ਕੋਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਸੰਬੰਧਿਤ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੋ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਹੁਕਮ ਹਨ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕੋਈ ਗੱਲਬਾਤ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਲਦ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬੰਦ ਕੈਮਰਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਧਾਰਾ 354 ਦੇ ਤਹਿਤ ਰਾਜਾ ਢੀਣਸਾ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • फोटो, वीडियोग्राफरों व सामग्री छपवाने की सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु निविदाएं आमंत्रित

    फोटो, वीडियोग्राफरों व सामग्री छपवाने की सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु निविदाएं आमंत्रित

    ऊना/सुशील पंडित:ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत ज़िला प्रशासन व निर्वाचन विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के लिए फोटो व वीडियोग्राफरों की किराये पर सेवाएं लेने के लिए इच्छुक फर्मों से 2 नवम्बर दोपहर 1 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिन्हें 3 नवम्बर को 3 बजे तथा मतदाताओं की जागरुकता से सम्बन्धित सामग्री छपवाने के लिए 31 अक्तूबर दोपहर 1 बजे तक सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं, जिन्हें पहली नवम्बर को बाद दोपहर 3 बजे खोला जाएगा। ये दोनों निविदाएं अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना की अधिकारिक इसके अतिरिक्त ज़िला निर्वाचन कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226092 अथवा कार्यालय के कमरा नम्बर 208 मिनी सचिवालय भवन में भी सम्पर्क कर सकते हैं।