ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 193 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 59700/- रूपये वसूल किए गए हैं। वहीं सर्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 800/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर वाहन का चालान किया गया व जुर्माने के रूप में 10.000/- रूपये वसूल किए गए हैं।
Blog
-
ਜਲੰਧਰ: ਮੇਹਰਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਵਿਖੇ ਭਰੋਸਾ ਸ਼ਿਵਿਰ ਲਗਾਇਆ
ਜਲੰਧਰ: ਮੇਹਰਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹਰ ਸਮੈਸਟਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਨੂੰ ਉਤਸਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਲਜ ਦੀ ਸੇਵ ਅਰਥ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਭਰੋਸਾ ਸ਼ਿਵਰ ਲਗਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਹਾਜ਼ਰੀ ਪਖੋਂ ਘੱਟ ਚਲ ਰਹੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਾਂ ਪੜਾਈ ਵਿਚ ਪਛੜ ਰਹੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਹੱਲਾ-ਸ਼ੇਰੀ ਦੇਣ ਲਈ ਸਮਾਜ ਵਿਚੋਂ ਮਾਹਿਰ ਮਹਿਮਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਇਹ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਊਰਜਾ ਭਰਪੂਰ ਹੋ ਕੇ ਫਿਰ ਤੋਂ ਪੂਰੇ ਜ਼ੋਸ਼ੋ- ਜਲਾਲ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਮੰਜਿਲ ਵਲ ਵੱਧ ਸਕਣ।

ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਤੇ ਸੇਵ ਅਰਥ ਸੋਸਾਇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ. ਸੰਜੇ ਬਾਸਲ ਨੇ ਅੱਜ ਦੇ ਸ਼ਿਵਿਰ ਦੇ ਮਹਿਮਾਨਾ ਇੰਜੀ. ਮਨਹਰ ਪਸ਼ਾਨ ਤੇ ਇੰਜੀ. ਮੈਡਮ ਰਾਜ ਲਕਸ਼ਮੀ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ। ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਣ ਪਛਾਣ ਕਰਵਾਈ। ਪਹਿਲੇ ਲੈਕਚਰ ਵਿਚ ਮਨਹਰ ਪਸ਼ਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਮੰਦਰ ਤੋਂ ਬਹੁਤ ਕੁੱਝ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ।
ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰੱਮੁਖ ਆਰਕੀਟੈਕਟ ਹਨ, ਮੋਟੀਵੇਸ਼ਨ ਸਪੀਕਰ ਵੀ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਰੋਟਰੀ ਕੱਲਬ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੀ ਰਹੇ। ਮੈਡਮ ਰਾਜ ਲਕਸ਼ਮੀ ਨੇ ਦੂਜੇ ਲੈਕਚਰ ਵਿਚ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵੀ ਇਥੋ ਇਲੈਕਟਰਾਨਿਕਸ ਦਾ ਡਿਪਲੋਮਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਈਗਲ ਪਬਲੀਕੇਸ਼ਨਜ ਨੂੰ ਬੁਲੰਦਿਆਂ ਤੇ ਪੁਹੰਚਾਇਆ ਤੇ ਅੱਜ ਭਗਵਾਨ ਦਾਦਾ ਫਾਉਡੇਸ਼ਨ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਏ ਨੇ ਤੇ ਕਈ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਜਾਂ ਕੇ ਆਮ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਦੇ ਹਨ।
ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮਾਹਿਰ ਮਹਿਮਾਨਾ ਨੂੰ ਸਮਰਿਤੀ ਚਿੰਨ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਆਪ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਕਰੋ ਫਿਰ ਤੁਸੀ ਹਰ ਮਜ਼ਿਲ ਫਤਿਹ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਡਾ. ਸੰਜੇ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਸਾਰਿਆ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੈਡਮ ਮੀਨਾ ਬਾਂਸਲ, ਅੰਕੁਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ, ਮੈਡਮ ਪ੍ਰਤਿਭਾ, ਮੈਡਮ ਸਵਿਤਾ, ਮੈਡਮ ਮਨਵੀਰ ਹਾਜ਼ਿਰ ਸਨ। ਸਮੂਹ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆ ਨੇ ਪ੍ਰਣ ਕੀਤਾ ਕਿ ਉਹ ਅੱਗੇ ਵੱਧਣ ਲਈ ਜੀ ਜਾਨ ਇਕ ਕਰ ਦੇਣਗੇ।
-
चिट्टे सहित दो काबू
ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट पुलिस ने 4.74 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाकाबंदी के दौरान कार संख्या ( एचपी -01 एच-3078) को जांच के लिए रोका तो कार सवार युवक घबरा गए। पुलिस द्वारा जांच करने पर 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपितों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान नरिंदर कुमार, मनोज कुमार निवासी खरोटा तहसील बड़सर तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
-
प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड, करोड़ों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो
ऊना /सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में करीब 2 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। हालांकि दो मंजिला इमारत भयंकर आग के चलते गिर गई है। जिसमें अभी भी गिरे हुए भवन के नीचे आग लगी है और उस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक स्क्रैप की इंडस्ट्री में अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे उद्योग को अपनी चपेट में ले लिया।ऊना से मौके पर भेजे गए फायर टेंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन आग और भी विकराल रूप धारण करती गई जिसके चलते साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से भी फायर ब्रिगेड के फायर टेंडर्स को मौके पर बुलाना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद भी जब आग काबू में नहीं आई तो पड़ोसी राज्य पंजाब के दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। इस आग के कारण पूरा उद्योग जलकर राख हो गया है जबकि अंदर भरा स्क्रैप भी पूरी तरह स्वाह हो गया। जिला के दमकल अधिकारी नितिन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस घटना में काफी नुकसान हुआ है। -
पंजाबः कांग्रेस सासंद की सोशल मीडिया पोस्ट से राजनीति गलियारे में हुई हलचल तेज
खडूर साहिब: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। हाल ही में खडूर साहिब से सासंद जसबीर सिंह डिंपा के चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे है। लेकिन सूत्रों के अनुसार जैसे ही इस सीट से राणा गुरजीत सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई तो जसबीर डिंपा की सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट ने राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, जसबीर डिंपा ने पोस्ट शेयर की है।

जिसमें उन्होंने लिखा है, ”नए सफर की शुरुआत।” इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी दूसरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं कांग्रेस हाईकमान इस सीट से राणा गुरजीत सिंह को या फिर उनके बेटे को चुनाव लड़ा सकती है। वहीं जसबीर डिंपा किसी अन्य सीट से चुनाव लड़ सकते है। इससे पहले कांग्रेस ने आनंदपुर साहिब से सासंद मनीष तिवारी को भी उनके मौजूदा क्षेत्र की जगह चंडीगढ़ से उम्मीदवार घोषित किया है।
-
जालंधरः चोरी की बाइकों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसते हुए अलग-अलग जगहों से चोरी की 3 मोटरसाइकिलों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अनमोल बग्गा कई वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल है, वह एक अपराध करने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, इसलिए पुलिस पार्टी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस पार्टी ने फगवाड़ा के रहने वाले अनमोल बागा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन 4 जालंधर में एफआईआर 32 दिनांक 11-04-2024 के तहत 379/411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो और मोटरसाइकिलें बरामद की, ऐसे में कुल बाइक की संख्या 3 हो गई। स्वपन शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी जालंधर के रिलायंस मॉल से यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल, जालंधर से सहदेव मार्केट स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को कबूल किया है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यामाहा FZ (PB08-DL-5379), हीरो स्प्लेंडर (PB08-EU-6344) और हीरो स्प्लेंडर (UP21-CB-4582) बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी जालंधर व कपूरथला थाने में तीन मामले दर्ज हैं।
-
पंजाबः पूर्व केन्द्रीय मंत्री Vijay Sampla ने संकल्प पत्र में PM की गारंटियों को किया पेश, देखें वीडियो
लुधियानाः जालंधर से पूर्व केंद्रिय मंत्री विजय सांपला आज लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने माडल टाउन D एक्सटेंशन नजदीक रेलवे फाटक के पास भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पेश किया। हालांकि आज विजय सांपला की प्रेस कॉफ्रेंस को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्ष को झटका देते हुए कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवा सकते है। लेकिन प्रेस वार्ता के दौरान विजय सांपला ने केंद्र सरकार की ओर से लोक भलाई के कामों को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की गारंटी को भी जनता के सामने रखा गया। उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए तत्पर है।
-
पंजाब : ट्रक ड्राइवरों ने किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो
अमृतसर : न्यू अमृतसर में ड्राइवर कर्मचारियों ने एटीओ अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अधिकारी द्वारा उन्हें अक्सर परेशान किया जाता है और गाड़ियों के दस्तावेज पूरे होने के बाद भी चालान काट दिया जाता है।
इस पूरे मामले को लेकर जब ड्राइवर मजदूरों के मालिकों ने अधिकारी से बातचीत की तो अधिकारी ने सभी शर्तों को मान लिया और मामले को सुलझा लिया। जब पत्रकारों ने ईटीओ अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी जो भी शर्तें थीं, सभी मान ली गई है। भविष्य में किसी भी ड्राइवर कर्मचारी को परेशान नहीं किया जाएगा।
-
सड़क हादसे में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, तीसरी कक्षा की छात्र की मौ+त, कई घायल
यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर से स्कूल बच्चों की ऑटो सड़क हादसे में हादसाग्रस्त हो गई। दरअसल, स्कूली बच्चों से भरे ऑटो की एक बाइक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है। वहीं 6 अन्य बच्चे घायल हुए हैं। प्रदेश के लोग महेंद्रगढ़ में स्कूल बस पलटने से हुई 6 बच्चों की माैत के मामले में अभी सदमे से निकल भी नहीं पाए थे कि दूसरे हादसे ने स्कूल जा रहे बच्चों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। जानकारी अनुसार मृतक छात्रा की पहचान हिमानी (8) के तौर पर हुई है। वह एसडी स्कूल जगाधरी वर्कशॉप में कक्षा तीसरी में पढ़ रही थी।
सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अन्य बच्चों के साथ ऑटो रिक्शा में सवार होकर अपने घर वीना नगर यमुनानगर कैंप के लिए चली थी। पुलिस के मुताबिक बच्चों से भरा ऑटो रिक्शा यमुनानगर में कमानी चौक पर रेड लाइट से निकल रहा था। इसी बीच जोमेटो के डिलीवरी ब्वाय गलत दिशा से आकर उससे टकरा गया। बाइक की टक्कर के बाद ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। टक्कर के बाद छात्रा हिमानी ऑटो से रोड पर जा गिरी। उसे गंभीर चोट आने पर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रा ने वहां कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस की टीमें भी पहुंची। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। बताया गया है कि आठ साल की छात्रा हिमानी ऑटो के नीचे दब गई। उसके सिर और नाक से काफी खून बह गया। लोगों ने पहले ऑटो को सीधा किया, उसके बाद बच्ची को ऑटो के नीचे से निकाला। हादसे के बाद लोगों में रोष है। ये हादसा उस समय हुआ है, जब महेंद्रगढ़ में 6 बच्चों की मौत के बाद प्रदेश भर में चल रहे स्कूल वाहन प्रशासन के रडार पर हैं।
-
पंजाब : EVM मशीनों को लेकर पार्टियों ने उठाए सवाल, देखें वीडियो
अमृतसर : भारतीय मुक्ति मोर्चा के नेता अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से वोट करना चाहते है। उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाही राज करना चाहते है। उनका कहना है कि उन्होंने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है, उन्हें क्या पता कि अब उन्हें 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि हमने ईवीएम मशीन को लेकर उपायुक्त को मांग पत्र दिया था। हमने 4 बार उपायुक्त को मांग पत्र दिया है। इस मौके पर भारतीय मुक्ति मोर्चा के नेता लक्ष्मण सिंह थिंद ने कहा कि मुझे पार्टी की ओर से अमृतसर सीट से सांसद का टिकट मिला है।
बहुजन मुक्ति भारती ने मुझे टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि अगर संगत हमारे सिर पर हाथ रखेगी तो हम यह सीट जरूर जीत लेंगे। हमारे पास पैसा नही है पर हम गरीबों की सेवा जरुर करेंगे।