Blog
-

श्री गुरु रविदास महासभा इकाई हरोली के सर्वसम्मति से बलविंदर चंद अध्यक्ष नियुक्त
ऊना/सुशील पंडित : श्री गुरु रविदास महासभा खंड हरोली द्वारा नंगल खुर्द के श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा इकाई हरोली की कार्यकारणी के अध्य्क्ष पद के लिए सर्वसहमति से चुनाव करवाया गया। जिसमें वलविंदर चंद समनाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव ऑब्ज़र्वर में बलराम महेश की उपस्थिति में चुनाव हुए। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि मैं नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और अपने समाज के साथ हो रहे अत्याचार व भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाऊंगा। इसके अलावा दलित समाज की हर संभव मदद करूंगा।चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी कुलदीप कुमारी कुंगड़त को सौंपी गईं। उपप्रधान अश्वनी भरद्वाज धर्मपुर, महासचिव जरनैल सिंह बाथडी, सह सचिव सतपाल सिंह नगनोली, कोषाध्यक्ष हैप्पी बाथू, मुख्या सलाहकार जीत कौर व सलाहकार अनिल कुमार बाथू को चुना गया इसके अतिरिक्त डेलीगेटों में एडवोकेट नरेश कुमार, सुरजीत सिंह बढ़ेड़ा,लक्की भदौडी,दर्शन लाल नंगल खुर्द,दविंदर वीटन,कश्मीरी लाल बढ़ेड़ा,बीरबल पंडोगा,हरीश भारद्वाज धर्मपुर मदनलाल समनाल, तरसेम लाल सहोता ललड़ी व बृजपाल पंजावर को डैलीगेट के लिए नामांकित किए गए। इस अवसर पर महासभा के जिला सह सचिव हरि चंद संधु, शाम कुमार, परमिन्द्र कुमार, अमरजीत सिंह, रामआसरा, दर्शन सिंह, धनीराम,हरमेश,सौरव,हर्ष, रिंकू, सोनू अनुराग,सुचा सिंह, धर्मपाल, सुरेंद्र कुमार, रानू,मीना कुमारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -

महिला ने वार्ड पंच को मारा थप्पड़, दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत आते गांव कुठेड़ा जसवालां में एक महिला द्वारा वार्ड पंच को थप्पड़ मारने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड पंच माया देवी निवासी कुठेड़ा जसवाला ने बताया कि गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई बहस की सुनवाई के लिए मौके पर गई। इस दौरान गांव की अनीता देवी ने रास्ता रोककर थप्पड़ मारा। वहीं महिला के पति दिलबाग सिंह ने भी उसके साथ गाली-गलौज की है । मामले को लेकर वार्ड पंच ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी अम्व वसूधा सूद ने बताया कि पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं। -

होशियारपुरः बारिश के कारण हुई तबाही, देखें वीडियो
दसूहा/ सोनू थापर: विधानसभा दसूहा हल्का में बीती रात हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीती रात हुई बारिश के बाद हलके के दर्जनों के करीब गाओं अचानक आए तेज़ पानी से प्रभावित हुए है। कंडी क्षेत्र दसूहा में कभी इस तरह के हालात नही हुए, पर अचानक आई बाढ़ के कारण लोग भी हैरान है। दसूहा हाजीपुर मुख्य सड़क पर पड़ते गाँव सगरां के नज़दीक पड़ते चो में इस बार भारी मात्रा में पानी बहने लगा है। इस बार सभी छोटे बड़े चो में पानी पूरी रफ्तार से बह रहा है जो चिंता का विषय है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से इस चो में पानी नही आया पर इस बार ज्यादा मात्रा में पानी चो से होकर गुजर रहा है। इसके अतिरिक्त कस्बा घोघरा के आसपास तकरीबन दर्जन से ज्यादा गाँव इस बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है। धोगरा ,जीओचक, माखोवाल, धधर, छनिया, दोलोवल, चौहाना, बलहड़ा, तोये, सुंडिया, सगरां आदि गाँव जो इस पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। घोघरा के गाँव हलेड मोड़ पर अचानक आए पानी ने एक गुज़ज़र परिवार का डेरा पूरी तरह से तबाह कर दिया।
जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि इस पानी से उसका घर और दो पशु भी मर गए। वहीं गाओं जीओचक में तेज पानी के बहाव ने एक मुर्गीखाना पूरी तरह से तहसनहस कर दिया।
-

जालंधरः DC ने स्कूलों में छुट्टी के किए आदेश जारी
जालंधर: पंजाब में हो रही लगातार बारिश से नदियों का सतर बढ़ता जा रहा है। कई इलाको में आई बाढ़ से लोग परेशान है। कल सोमवार को पंजाब सरकार द्वारा जारी की गई स्कूलों कि छुट्टियां खत्म होने वाली है। जिस पर संज्ञान लेते हुए जालंधर के DC विशेष सारंगल ने बाढ़ के मौजूदा हालातों काे देखते हुए शाहकोट के ब्लॉक लोहियां के अधीन आते स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए हैं।

-

पंजाब : इस जिले में लोगों के घरों में घुसा पानी, छतों पर लगे तंबू, देखें तस्वीरें
फाजिल्का: सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को घर गिरने का डर सता रहा है। गांव दोना नानका और आस पास की ढाणियां पर दो दर्जन से भी अधिक घरों में पानी घुस चुका है। प्रशासन की मदद न मिलने पर कुछ लोग अपने घरों की छतों पर बोरियों की तिरपाल का तंबू बनाकर सामान रख रहे हैं। इस बारे में करनैल सिंह और मीतो बाई ने बताया कि उनके कमरों में करीब 3 फीट तक पानी भर गया है। वे लोग अपने घरों से अपना कीमती सामान निकालकर छतों के ऊपर रखकर बैठे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें कोई मदद नहीं दी जा रही है। जिसके चलते उन्होंने खुद से जोड़ तोड़ लगाकर तिरपाल बनाई है। जिसका तम्बू बनाकर उसके नीचे अपना सामान रख कर बैठे हैं।


वहीं, मंगल सिंह, शिंगारा सिंह, महिंदर सिंह निवासी ढाणी सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके घरों में भी पानी भर जाने से वे लोग दिन रात बड़ी मुश्किल से गुजार रहे हैं। कभी उन्हें पानी से किसी जहरीले कीट से खतरा बना रहता है तो कभी पानी से उनके घर के टूटने का खतरा बना रहता है। इसी बेचैनी के चलते वे लोग दिन रात जागकर काट रहे हैं।


उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा केवल अपनी वाहवाही के लिए फोटो खिंचाए जा रहे हैं, लेकिन असलियत में अभी तक उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही। जिसके चलते वे खुद ही अपने रहने और खाने पीने का बंदोबस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लोग रूखी सूखी खाकर गुजारा करने को मजबूर है। साथ ही उनके पशुओं के लिए भी हरे चारे का कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से उनके खाने पीने के प्रबंध के अलावा पशुओं के लिए हरे चारे का प्रबंध किए जाने की मांग की है। इसके अलावा उनकी फसलों और मकानों के होने वाले नुकसान के लिए भी मुआवजे की मांग की है।
-

जालंधरः ठेके से खरीदी बीयर से निकला कचरा, हुआ हंगामा
जालंधर/ENS: महानगर के बस्ती नौ में शराब के ठेके के बाहर रविवार दोपहर व्यक्ति ने ख़ूब हंगामा किया। बस्ती नौ निवासी गौरव वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ठेके से तीन बीयर पी ली थी, जिसमें एक बीयर के बीच कचरा निकाला है उसने ठेके पर काम कर रहे व्यक्ति को बोला की बीयर से कचरा निकाला है तो उक्त ठेके पर काम करने वाला व्यक्ति उसे कहने लगा इसमें उनकी कोई गलती नहीं है ये कंपनी की तरफ़ से आती है, इसके बाद व्यक्ति ने ठेके के बाहर खड़े होकर हंगामा करना शुरू कर दिया जिसे देख वहां से निकलने वाले लोग भी रुकने लगे और तो वहां मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को समझाकर वापस घर भेजा।
-

रसोई में मौजूद एक ऐसा जादुई मसाला, जिसमे छुपे है सुन्दर त्वचा के कई नुस्खे
Health Tips: हींग हमारी रसोई का एक बहुत ही खास मसाला है. दाल हो या सब्जी, एक चुटकी हींग का इनमे तड़का लग जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है. वहीं पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी हींग कमाल कर सकती है. अक्सर गैस या अपच की शिकायत होती है तो सबसे पहले बड़े बुजुर्ग हींग खाने की सलाह देते हैं.लेकिन क्या आपको मालूम है की हींग आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. जी हां हींग का इस्तेमाल करके आप बेदाग और निखरी हुई त्वचा पा सकते हैं आइए जानते हैं कैसे…
त्वचा के लिए हींग के फायदे जानिए
1.ये स्किन इंफेक्शन से भी बचाता है.इचिंग को दूर करता है औऱ कॉर्न्स जैसी समस्या से बचाता है.हींग में कूलिंग इफेक्ट होता है.ये स्किन प्रॉब्लम्स के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया दूर करने में हेल्प करता है.
2.पिंपल की समस्या में हींग का फेस पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. ये इन्फेक्शन पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ती है और त्वचा को मुंहासे दाग धब्बे से बचाता है.
3.धूल-मिट्टी प्रदूषण की वजह से अगर आपकी त्वचा डल औरत ड्राई हो गई है तो हींग इसमें भी फायदा पहुंचा सकता है. यह त्वचा को नमी देने के साथ ग्लोइंग बनाए रखता है.
4.हींग में एंटी एजिंग गुण होते हैं जो झुर्रियों से बचाते हैं. ये फाइन लाइंस और डार्क स्पॉट्स की समस्या से भी राहत दे सकता है.
5.त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के लिए भी हींग का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. ये स्किन ब्लैमिश को कम करता है. त्वचा को जवां बनाए रखता है. ऑइली स्किन से भी छुटकारा दिलाता है.
कैसे बनाएं हींग का फेस पैक
हींग से फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए. इसमें एक चम्मच शहद, एक चुटकी हींग, एक चम्मच गुलाब जल मिलाइए. इस मिश्रण को कुछ देर तक अच्छे से मिलाइए फिर 15 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर रखें और सादे पानी से चेहरे को साफ कर ले. इस फेस पैक से एक्ने डार्क स्पॉट, झुर्रियां ड्राइनेस कम हो सकती है.नियमित इस्तेंमाल से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.
-

आसमानी बिजली गिरने से हुआ विस्फोट ,देखें कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंज़र
नई दिल्ली: बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा आसमानी बिजली का होता है, जो कभी-भी किसी की भी मौत का कारण बन सकती है। भारी बारिश के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर आसमानी बिजली गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी खौफनाक है। वीडियो में दिख रहा नजारा इतना डरावना है, कि इसे देखकर आपके रौगंटे खड़े हो जाएंगे।
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। तभी एकदम से आकाशीय बिजली जमीन पर गिरती है और एक जोरदार ब्लास्ट होता है।ब्लास्ट इतना तेज था कि लगा जैसे किसी ने बम फेंक दिया हो। आप वीडियो में देख सकते हैं कि ब्लास्ट कितनी जोरदार तरीके से हुआ। सोचिए अगर उस वक्त वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो उसका क्या हाल होता। अब यह तो नहीं मालूम कि इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचा या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि आसमानी बिजली का यह रूप बहुत डरावना था।
-

पंजाब: गजब स्कीम, इस बाजार में मिल रहे एक जोड़ी जूतों के साथ 2 किलो टमाटर फ्री
गुरदासपुर: टमाटर की कीमतें आए दिन बढ़ रही हैं। 20 से 25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर इस समय 200 से 250 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। हालात ये हो गए हैं कि लोगों ने अब सब्जी में टमाटर डालना ही छोड़ दिया है। या फिर लोग न के बराबर टमाटर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच, पंजाब के बटाला में एक जूतों के दुकानदार ने नई स्कीम निकाली है।
बटाला में जूतों के दुकानदार ने एक जोड़ी जूते खरीदने वाले को दो किलो टमाटर फ्री देने का ऑफर शुरू किया है। दुकानदार श्याम लाल ने कहा कि जिस तरह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है उससे लोगों को काफी समस्या आ रही है। जिसे देखते हुए हमारी तरफ से एक जूता जोड़ी खरीदने पर ग्राहक को दो किलो टमाटर फ्री दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम से उनका ग्राहक भी खुश रहेगा और उनका सामान भी बिकता रहगा। हालांकि, श्याम लाल ने ऑफर के साथ एक कंडीशन भी रखी है। दो किलो फ्री टमाटर सिर्फ उनको ही मिलेंगे जो एक हजार रुपये से ऊपर के जूते खरीदेंगे।
वहीं, दुकान पर जूता खरीदने आए एक ग्राहक ने बताया कि वह जूता खरीदने के लिए आए तो देखा कि दुकानदार की तरफ से टमाटर फ्री दिए जा रहे हैं। बहुत अच्छी बात है, टमाटर के रेट जिस तरह से बढ़े हैं लोगों ने तो टमाटर का इस्तेमाल करना ही छोड़ दिया है। हमें तो जूतों के साथ दो किलो टमाटर फ्री मिल गए हैं। हम बहुत खुश हैं। -

पंजाब : 22 जुलाई तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
कपूरथला: जिले में कल से सभी स्कूल नहीं खुलेंगे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम होने तथा स्थिति में सुधार होने के बाद DC कपूरथला करनैल सिंह ने नए आदेश जारी किए। उनहोंने जिले के 16 सरकारी स्कूलों को छोड़ सभी निजी तथा सरकारी स्कूल सोमवार से खोलने को कहा है। आदेशों में कहा गया है कि 17 जुलाई से 16 सरकारी स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूल खोले जाएंगे। क्योंकि अभी बाढ़ से पूरी तरह राहत नहीं मिली है, इसलिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 16 स्कूलों को 22 जुलाई तक बंद ही रखा जाएगा। सरकार के आदेश हैं, लेकिन स्कूल खोलने का फैसला प्रशासन अपने स्तर भी लेगा।

बता दें कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए 15 जुलाई तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए थे। अब मौजूदा हालातों के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुधार होता देख शिक्षा मंत्री ने 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने की निर्देश दे दिए हैं, लेकिन कपूरथला में 16 स्कूल अभी बंद रहेंगे।