Blog

  • ऑनलाइन ठगी का शिकार बनी छात्रा, 500 रुपए का सूट खरीदकर गंवाए लाखों रुपए, जाने मामला

    ऑनलाइन ठगी का शिकार बनी छात्रा, 500 रुपए का सूट खरीदकर गंवाए लाखों रुपए, जाने मामला

    नई दिल्लीः आजकल ऑनलाइन शॉपिंग बेहद आम हो गई है। लोग घर बैठे ऑनलाइन साइट्स से खरीददारी कर रहे हैं। लेकिन ठगी करने वालों ने भी नए तरीके ढूंढ लिए हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के गोपालगंज में। जहां एक छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार बन गई है। सिर्फ 500 रुपए का सूट खरीदने के चक्कर में 3 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गई। दरअसल ग्रेजुएट की छात्रा साक्षी कुमारी ने बीते हफ्ते 510 रुपए की ऑनलाइन एक सूट खरीदा।

    ऑनलाइन खरीदारी करते ही मोबाइल पर मैसेज आया और अगले दिन ही साइबर अपराधियों ने लकी ड्रॉ में फर्स्ट प्राइज; 12 लाख 60 हजार रुपए कैश या टाटा सफारी कार जीतने की सूचना दी। कॉल करने वाले ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग एप कंपनी का अधिकारी बताया। कंपनी का आइकार्ड और आधार कार्ड भी भेजा दिया। जिसके बाद छात्रा को यकीन हो गया। और यही से वो साइबर ठगों के जाल में फंसती चली गई। अगले दिन फिर छात्रा के पार कॉल आया। लकी ड्रॉ में मिले इनाम को पाने के लिए फॉर्म चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स, सिक्योरिटी चार्ज और टीडीएस जोड़ कर करी 3 लाख रुपए अकाउंट में मंगा लिए। एक बार पैसा ट्रांसफर होने के बाद से कॉल आना भी बंद हो गया और मोबाइल नंबर भी।

    इसके बाद साइबर अपराधियों का अगले दिन छात्रा के पास कॉल आया और लक्की ड्रॉ में मिले इनाम को पाने के लिए फॉर्म चार्ज, जीएसटी, इनकम टैक्स, सिक्यूरिटी चार्ज, टीडीएस के चार्ज को जोड़कर 3 लाख रुपए अकाउंट में मंगा लिए. पैसा ट्रांसफर करने के बाद साइबर अपराधियों का कॉल आना बंद हो गया और मोबाइल नंबर भी बंद हो गया. 3 लाख रुपए गंवाने के बाद छात्रा को भी अहसास हुआ कि वह ठगी की शिकार हो गयी। छात्रा ने इसके बाद पूरे मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई। ऐसे में ऑनलाइन खरीददारी के दौरान बेहद सर्तक रहने की जरुरत है। क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको लाखों का चूना लगा सकती है।

  • विकास कार्यों पर ऊना ने मोहर लगाई- सत्ती

    विकास कार्यों पर ऊना ने मोहर लगाई- सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के नवनिर्वाचित विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने अपनी जीत को विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत बताया है। जीत के बाद जारी बयान में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वे विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के वह सदैव आभारी रहेंगे। जयराम सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र में किए गए 2000 करोड रुपए से भी अधिक के विकास कार्यों पर क्षेत्र की जनता ने मोहर लगाकर विकास को चुना है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उन्होंने सदैव विधानसभा क्षेत्र के विकास की चिंता की है। वे विधायक रहे हों या न रहे हों, उनका लक्ष्य ऊना के विकास रथ को तेज रफ्तार देना था। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ऊना के साथ कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा सौतेला व्यवहार किया है लेकिन वह डंके की चोट पर अपने लोगों का हक सरकार से लेकर रहेंगे।
    वहीं भारतीय जनता पार्टी के ऊना मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने कांग्रेस के महासचिव अविनाश कपिला के बयान पर पलटवार किया है। हरपाल गिल ने कहा कि सतपाल सिंह रायजादा की तारीफें करने वाले अविनाश कपिला पिछले 10 साल में सतपाल सिंह रायजादा का विधानसभा क्षेत्र के लिए किया गया एक भी काम बता दें। हरपाल सिंह गिल ने कहा कि अविनाश कपिला सतपाल सिंह रायजादा के विधायक कार्यकाल और उससे पहले पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र जारी करें।
  • जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कपड़े व मिठाई बाँट कर मनाया जन्मदिवस

    जन्मदिवस पर कुष्ठ आश्रम में कपड़े व मिठाई बाँट कर मनाया जन्मदिवस

    ऊना/ सुशील पंडित: अम्बिका कौशल ने अपने 12वें जन्मदिन पर ऊना शहर के पड़ते कोटला कलाँ कुष्ठ आश्रम सोसाइटी में रहने वाले दिव्यांगो को मिठाई खिलाकर उसने उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद माँगा तथा कपड़े भी बाँटे । इस विषय पर उन्होंने कहा कि हमारे समाज को आगे बढ़कर ज़रूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए।आगे उन्होंने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता करते हुए कहा कि पेड़ों के अधिक कटान हमारे लिए हानिकारक है तो हर व्यक्ति को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा ज़रूर रोपना चाहिए ताकि आने वाले भविष्य में हमारी धरती हरी भरी बनी रहे।
  • जालंधर: व्हाइट डायमंड में शिवसेना नेताओं ने की मीडियाकर्मी से मारपीट, देखें CCTV

    जालंधर: व्हाइट डायमंड में शिवसेना नेताओं ने की मीडियाकर्मी से मारपीट, देखें CCTV

    पत्रकारों ने थाने के बाहर धरना लगा किया रोष प्रदर्शन

    जालंधर/वरुणः 66 फुटी रोड पर स्थित व्हाइट डायमंड में शादी समारोह में शिव सेना नेता और उसके साथियों द्वारा मीडियाकर्मी (गगन उर्फ सिप्पी) के साथ झगड़े का मामला सामने आया है। इस घटना में मीडियाकर्मी घायल हो गया। घायल सिप्पी को मौके पर मौजूद युवकों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके चार टांके लगे है।

    सिप्पी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गत रात्रि वह शादी समारोह में शामिल हुआ था। इसी दौरान शिव सेना नेता बंटी, ईशांत शर्मा और उसके साथी हुक्के के कश लगा रहे थे। सिप्पी ने बताया वह उनसे बात कर ही रहा था, इस दौरान शिवसेना नेता ने उनके साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही शिव सेना नेता और उसके साथियों ने तेजधार हथियार से धावा बोल दिया। वह इस हमले में लहूलुहान हो गया।

    हादसे में घायल सिप्पी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन लोगों ने उसका मोबाइल और नगदी भी छीन ली। शिव सेना नेता और उसके साथियों द्वारा मीडियाकर्मी पर हमला करने को लेकर पत्रकारों में भारी रोष पाया जा रहा है। गुस्साएं पत्रकारों ने थाना 7 के बाहर धरना लगाकर शिवसेना नेता और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर शिव नेता ईशांत शर्मा और बंटी ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल हुए थे। जहां पर उनका झगड़ा वीडियो बनाने को लेकर सिप्पी के साथ हुआ था। उन्होंने निजी समारोह पर वीडियो बनाने को लेकर आपत्ति जाहिर की थी। 

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े मामूली तकरार को लेकर चली गोलियां, 3 युवक मौके से फरार

    पंजाबः दिन-दिहाड़े मामूली तकरार को लेकर चली गोलियां, 3 युवक मौके से फरार

    लुधियानाः पंजाब में गोली चलने के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं आज दोपहर जमालपुर थाना क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर नगर में गोली चलने का मामला सामने आया है। जिसके बाद दहशत का माहौल फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बाइक सवार अजय कुमार के दफ्तर में आए। इस दौरान अजय अपने दफ्तर में अकेला बैठा था।

    बताया जा रहा है कि उक्त युवकों की अजय के साथ कोई मामूली बात को लेकर तकरार हो गई थी। जिसके बाद उक्त युवकों ने हवाई फायर करने शुरू कर दिए। शोर की आवाज सुनकर वहां पर लोग इकट्ठा हो गए। इसी बात का फायदा उठाकर वहां से उक्त युवक फरार हो गए। पीड़ित अजय कुमार ने बताया कि वह अमृतसर का रहने वाला है। उसकी लुधियाना में पार्टस बनाने की दुकान है। उसकी पत्नी के उसकी मौसी के बेटे से अवैध संबंध थे। इस बात का उसे पता चल गया। इसके बाद उसने जब पत्नी से इस संबंध के बाद में पूछा तो वह उससे बहसबाजी करने लगी।

    इसी बात की रंजिश रखकर आज उस पर जानलेवा हमला उन्हीं लोगों ने किया है। बताया जा रहा है कि अजय ने अमृतसर में भी आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित किया गया। सूचना मिलते ही एसीपी राजेश शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस खंगाल रही है। एसीपी राजेश शर्मा मुताबिक इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले जा रहे है। आरोपियों की पहचान कर तुरंत बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: नशा तस्करी का कैदी अस्पताल से फरार, 3 जेल वार्डरों के खिलाफ मामला दर्ज

    पंजाब: नशा तस्करी का कैदी अस्पताल से फरार, 3 जेल वार्डरों के खिलाफ मामला दर्ज

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से एक कैदी के अस्पताल से फरार होने का मामला सामने आया है। कपूरथला जेल में कैदी के मुंह से झाग निकलने के बाद जेल वार्डर उसको गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में भर्ती करवाया था। इसी दौरान काका सिंह उर्फ ​​कुलदीप नाम का कैदी तीन वार्डों को चकमा देकर फरार हो गया। 18 वर्षीय काका सिंह उर्फ ​​कुलदीप नशा तस्करी के आरोप में कपूरथला जेल में सजा काट रहा था।

    चार दिसंबर को काका सिंह उर्फ ​​कुलदीप ने जेल हैड वार्डर सेवक राम, वार्डर जनक सिंह व सतीश को शिकायत मिली थी कि कैदी काका सिंह के मुंह से झाग निकल रही है। शिकायत के बाद तीनों जेल वार्डर उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल ले आए, जहां उसे भर्ती करवाया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब कैदी काका सिंह उर्फ ​​कुलदीप ने हेड वार्डर सेवक राम से कहा कि उसे बाथरूम जाना है।

    इसलिए उसकी हथकड़ी थोड़ी ढीली कर दें ताकि वह बाथरूम जा सके। जैसे ही उसकी हथकड़ी थोड़ी ढीली हुई, तो उसने वार्डन के हाथ से हथकड़ी छीन ली और फरार हो गया। तीनों वार्डरों ने उसकी तलाश की, लेकिन तब तक वह काफी दूर जा चुका था। एएसआईएल राजिंदर कुमार का कहना है कि कैदी के अस्पताल से फरार होने पर लापरवाही बरतने वाले तीन जेल वार्डरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के जिस वार्ड में कैदी भर्ती था उस वार्ड के सीसीटीवी कैमरे खराब होने के कारण कैदी का कोई पता नहीं चल सका।

    बता दें कि जेल से किसी कैदी के फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। पिछले 7 महीने में करीब 6 कैदी अस्पताल से फरार हो चुके हैं। तीन मई को जब विशाल नाम के कैदी को अस्पताल लाया गया तो वह भी वहां से फरार हो गया। इसी तरह पांच जून को मनप्रीत सिंह नाम का कैदी भी फरार हो गया था।

  • महिला आईटीआई ऊना में रोजगार साक्षात्कार 13 दिसंबर को

    महिला आईटीआई ऊना में रोजगार साक्षात्कार 13 दिसंबर को

    ऊना/सुशील पंडित:  राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊना में 13 दिसंबर को रोजगार साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए महिला आईटीआई, ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि नोयडा स्थित रैफ एमफिर्ब प्राईवेट लिमिटिड कंपनी द्वारा इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई पास अभ्यार्थियों के लिए इस रोजगार साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित किए जाने पर अभ्यार्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 18 हजार से 20 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा खाने, चिकित्सा, बीमा तथा परिवहन की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों के साथ 13 दिसंबर को प्रातः 10 बजे महिला आईटीआई, ऊना में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94595-71561 पर संपर्क किया जा सकता है।
  • पंजाबः महिलाओं को 1 हजार महीने की गारंटी पर सीएम मान का आया बयान

    पंजाबः महिलाओं को 1 हजार महीने की गारंटी पर सीएम मान का आया बयान

    चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव दौरान महिलाओं को एक हजार रुपए प्रतिमाह देने की गारंटी पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जल्द ही एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। अगले बजट के नजदीक इस गारंटी को पूरा किया जाएगा। आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान किए हर वादे को जरूर पूरा किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि औरों की तरह हम यह नहीं कहेंगे कि खजाना खाली है।

    खजाना भर जाएगा,  यह कोई मजाक नहीं है, महिलाओं से किया वादा जरूर पूरा होगा। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की अर्थव्यवस्था के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में भाजपा-अकाली दल की सरकार थी तो राज्य पर साढ़े 3 लाख का कर्ज था। हम इसे मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कर्ज ज्यादा न बढ़ जाए। आगे बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि हम ओडिशा में महानदी कोलमाइन से कोयला लेते थे।

    अभी तक कोयला सीधे ट्रेन से आता था, लेकिन अब कहा गया है कि पहले इसे ट्रकों से लाया जाए, उसके बाद जहाज पर लोड करो और श्रीलंका पोर्ट पर उतारो उसके बाद फिर पंजाब लेकर आओ। इससे पंजाब को 800 करोड़ का नुकसान होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार से कहा कि भाखड़ा नंगल बांध पर हाइड्रो प्रोजेक्ट लगाने से 64 मेगावाट बिजली पैदा होगी। केंद्र ने कहा ठीक है लेकिन हरियाणा को भी योगदान देना होगा। इसी तरह झारखंड में पंजाब सरकार की खदानों से 50 फीसदी कोयला निकालने की कैप लगा दी गई है।

  • पंजाबः दो कारों की भयानक टक्कर, गाड़ी ने कई बार खाई पलटियां, 5 घायल

    पंजाबः दो कारों की भयानक टक्कर, गाड़ी ने कई बार खाई पलटियां, 5 घायल

    मोहालीः खरड़ फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से दूसरी कार को टक्कर मार दी। दरअसल, हिमाचल प्रदेश नंबर गाड़ी ने चंडीगढ़ नंबर की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी ने 3 से 4 बार पलटी खाई। इसके चलते गाड़ी में सवार 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। वहीं, हादसे में हिमाचल नंबर की गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    थाना पुलिस इस सारी घटना की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय चंडीगढ़ गाड़ी में सवार लोग किसी पार्टी से लौट रहे थे। घटना के बाद काफी देर तक सड़क पर तड़प रहे लोगों को एंबुलेंस में डाल अस्पताल पहुंचाया जा सका।

    वहीं स्थानीय पुलिस काफी समय बीतने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने घायलों के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। वहीं हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश नंबर की कार का चालक तेज रफ़्तार में था। कार पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ है।

  • जालंधरः 20 लाख रुपए की जाली करंसी और कार सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधरः 20 लाख रुपए की जाली करंसी और कार सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): जाली करंसी पर नकेल कसते हुए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आज दो व्यक्तियों से भारी मात्रा में जाली करंसी बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपियों से आई 20 कार भी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर एस भूपति और डीसीपी जसकरण तेजा ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर इंद्रजीत की टीम द्वारा एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों से 20 लाख रुपए की जाली करेंसी और साथ में एक i20 कार बरामद हुई है।

    कमिश्नर ने बताया कि इंस्पेक्टर इंदरजीत को सूचना मिली थी कि राम सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी लुधियाना जिसने खाखी रग की पगड़ी पहनी हुई है। जिसकी उम्र करीब 42 साल की है और उसके साथ पवनदीप ऐंग पुत्र मन्नू सिंह निवासी लुधियाना उम्र करीब 28 साल है। जो भारतीय करंसी के असली नोटों की कलर प्रिंट करके नकली नोट तैयार करते है। उक्त आरोपी भोले-भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर यह नकली नोट देकर धोखाधड़ी करते थे। आज दोनों व्यक्ति अपनी सफेद रंग की कार i20 में सवार होकर भारी मात्रा में जाली करेंसी लेकर फगवाड़ा से जालंधर की ओर जा रहे हैं।

    जिसके बाद इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ विशेष नाकाबंदी की। इस दौरान फगवाड़ा स्थित डीएनए यूनिवर्सिटी के पास गुजर रहे आरोपियों की कार रोककर तलाशी ली गई। तालाशी दौरान कार से 20 लाख रुपए की जाली करंसी बरामद हुई। आरोपियों से बरामद की गई जाली करंसी में 2 हजार रुपये के कुल 9 लाख 88 हजार व 500 के कुल 10 लाख 12 हजार रुपये नकली नोट बरामद हुए है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले को उक्त आरोपियों से पूछताछ कर और बड़े खुलासे होने की संभावना है।