Blog

  • ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰ ਵਿਰੁੱਧ ਕੀਤਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ

    ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਨੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰ ਵਿਰੁੱਧ ਕੀਤਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ

    ਜਲੰਧਰ/ ਵਰੁਣ : ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿੱਢੀ ਮੁਹਿੰਮ ਦੌਰਾਨ ਅੱਜ ਬਲਾਕ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਪੰਚਾਇਤ ਦਫਤਰ (ਬੀ.ਡੀ.ਪੀ.ਓ.), ਬਲਾਚੌਰ, ਐਸ.ਬੀ.ਐਸ.ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਪੰਚਾਇਤ ਸਕੱਤਰ ਵਜੋਂ ਤਾਇਨਾਤ ਤਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿਰੁੱਧ ਆਮਦਨ ਦੇ ਜਾਣੂ- ਸਰੋਤਾਂ ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਾਇਦਾਦ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਰਾਜ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਪਰੋਕਤ ਮੁਲਜ਼ਮ ਵਿਰੁੱਧ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਜ਼ਰੀਏ ਆਮਦਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਾਇਦਾਦ ਬਣਾਉਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਸਬੰਧੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦੀ ਜਾਂਚ ਉਪਰੰਤ ਇਹ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਵੇਰਵੇ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਆਮਦਨ/ਖਰਚ ਲਈ ਮਿਤੀ 01.04.2010 ਤੋਂ 30.06.2017 ਤੱਕ ਦੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਇਹ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਕਿ ਉਪਰੋਕਤ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮ ਤਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੁੱਲ ਆਮਦਨ 57,50,879 ਰੁਪਏ ਸੀ ਅਤੇ ਉਸ ਵੱਲੋਂ 69,09,616 ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਕੀਤੇ ਗਏ।

    ਉਹਨਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਕਿ ਆਮਦਨ/ਖਰਚ ਲਈ ਨਿਰਧਾਰਤ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕੁੱਲ ਖ਼ਰਚੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਾਪਤ ਆਮਦਨ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ 11,58,737 ਰੁਪਏ ਦਾ ਵੱਧ ਖਰਚਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਪਰੋਕਤ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਜ਼ਮ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਕੁੱਲ ਖਰਚਾ ਉਸ ਦੀ ਆਮਦਨ ਦੇ ਸਰੋਤਾਂ ਨਾਲੋਂ 20.14 ਫ਼ੀਸਦੀ ਵੱਧ ਸੀ। ਬੁਲਾਰੇ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮ ਤਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਦੇ ਥਾਣਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਟੀਮਾਂ ਰਵਾਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ।

  • बहडाला में “ बेटी बचायो बेटी पढ़ायो अभियान ” के अंतर्गत पेंटिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

    बहडाला में “ बेटी बचायो बेटी पढ़ायो अभियान ” के अंतर्गत पेंटिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

    ऊना/ सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला में “ बेटी बचायो बेटी पढ़ायो अभियान ” के अंतर्गत पेंटिंग व नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की ।

    उन्होंने  ‘ बेटी बचायो बेटी पढ़ायो’  और कन्या भ्रूण हत्या, लिंग जांच, संबल, नवजीवन, गरिमा, मेरे गांव की बेटी मेरी शान व अन्य विभागीय योजनाओं  बारे  जागरूक किया | उन्होंने बताया कि बेटी बचायो बेटी पढ़ायो योजना के अंतर्गत “राष्ट्रीय बालिका दिवस “के उपलक्ष में 18 जनवरी से 24 जनवरी तक महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि  शिशु लिंगानुपात में और सुधार किया जा सके। जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए  बेटी बचायो बेटी पढ़ायो योजना  के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया |

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका( 8वीं कक्षा ) , दूसरा स्थान अंशिका ( 8वींकक्षा) तथा तीसरा स्थान वैष्णवी ( 8वीं) ने प्राप्त किया । कोमल ( 8वीं ) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया | इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश जोशी , शिक्षक अम्बिका और इंदु शर्मा, पर्यवेक्षक  सुलिंदर पाल कौर ,मीनू वाला , आशा देवी, कंचन देवी, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह  व वृत्त बहडाला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरोज, रंजना, पूजा, पूनम और मोनिका उपस्थित रही ।

  • बड़ी कार्रवाईः पंजाब में आतंकी लंडा हरीके के दो गुर्गे गिरफ्तार

    बड़ी कार्रवाईः पंजाब में आतंकी लंडा हरीके के दो गुर्गे गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट स्पेशल सेल ने पंजाब में बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। वहां खालिस्तानी आतंकवाद नेटवर्क पर कमरतोड़ कार्रवाई की गई है। स्पेशल यूनिट ने खालिस्तानी आतंकी लंडा हरीके के दो करीबी गैंगस्टर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इन दोनों के नाम राजन भट्टी और चीना हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के मुताबिक, राजन भट्टी पंजाब में बहुत बड़ा ड्रग्स सप्लायर है।

    ये पंजाब में आर्म्स सप्लायर भी है। जो कनाडा और दूसरे देशों में फैले लंडा हरिके के ऑपरेशन को पंजाब से ऑपरेट कर रहा था। इसके अलावा चीना भी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस ने हाल ही में राजन के दो खास गुर्गों हरजसनीत और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।

    बता दें कि राजन के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। उस पर पहले से 15 आपराधिक मामले चंडीगढ़ और पंजाब में दर्ज हैं, इसमें रेप, मर्डर और छेड़खानी के केस भी है। उस पर डीएसपी पर फायरिंग करने का भी आरोप है। एक बार वो कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। राजन गुरदासपुर का रहने वाला है।

  • पंजाबः दामाद ने ससुराल में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

    पंजाबः दामाद ने ससुराल में दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

    मलोट: दुबई से लौट रहे एक व्यक्ति ने पन्नीवाला गांव में अपने ससुर और साले की हत्या कर दी और परिवार के 3 अन्य सदस्यों को घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार रमनदीप कौर पुत्र तरसेम सिंह की शादी 2 साल पहले बलजिंदर सिंह उर्फ ​​विक्की पुत्र जगरूप सिंह निवासी गुरुसर मोदिया से हुई थी। आज डेढ़ साल के बाद बलजिंदर सिंह दुबई से सीधे अपनी पन्नीवाला ससुराल पहुंचा। जहां उसका अपने ससुराल परिवार से झगड़ा हो गया। बलजिंदर सिंह ने इस दौरान ससुराल पक्ष पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

    वहीं पुलिस को दिए बयानों में पन्नीवाला निवासी प्रेम सिंह पुत्र शबेग सिंह ने बताया कि वह अपने 2 भाइयों तरसेम सिंह और गुरपाल सिंह के साथ एक मकान में रहता है। बलजिंदर सिंह डेढ़ साल पहले पत्नी रमनदीप कौर को गर्भवती छोड़कर दुबई चला गया था। जिसके बाद अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद रमनदीप कौर मायके आकर रहने लगी, जहां पर उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

    इस बीच उसका आरोपी दामाद उसकी पत्नी व ससुराल वालों से फोन पर कहासुनी रहती थी। आज बलजिंदर सिंह दुबई से भारत वापस आया। जहां उसका ससुराल वालों से विवाद हो गया। इसी बीच बलजिंदर सिंह ने अपने ससुर तरसेम सिंह उर्फ ​​गज्जन सिंह, पत्नी के चचेरे भाई व शिकायतकर्ता प्रेम सिंह के पुत्र नरिंदर सिंह मोनो व रविंदर सिंह, चाची सास रछपाल कौर व चाचा गुरपाल पर हमला कर घायल कर दिया। तरसेम सिंह और नरिंदर सिंह मोनू की अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई।

  • प्रवीण शर्मा बने प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान

    प्रवीण शर्मा बने प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना में हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकार सेवाएं कर्मचारी यूनियन की कार्यकारणी  के विस्तार का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्व सहमति से प्रवीण शर्मा को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन का जिला प्रधान चुना गया है वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा को चुना गया व महासचिव मुकेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया।

    इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभाएं यूनियन के जिला प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि आज हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन का जिला प्रधान उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया है उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ मिलकर धरातल पर काम किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और अधिकतर समस्याओं को एक साल के भीतर हल करवाने का प्रयत्न किया जाएगा।

  • दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमी संग भाग रही थी महिला, मिली ऑन स्पॉट सज़ा!

    दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमी संग भाग रही थी महिला, मिली ऑन स्पॉट सज़ा!

    शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के अल्लाहगंज कस्बे से एक खबर सामने आई है जहां एक औरत सात महीने की दुधमुंही बच्ची को छोड़ प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार होकर जा रही थी और रास्ते में उसे मौत मिल गई। मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां हुए हादसे में एक बहू अपनी सात माह की दुधमुंही बच्ची को ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी संग भाग गई। अपने प्रेमी संग बाइक से भाग रही बहू को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार यह मामला थाना अल्लाहगंज कस्बे का है। यहां गुरुवार की रात एक बहू नीरज अपने ससुराल में 7 माह की दुधमुंही बच्ची को छोड़कर अपने प्रेमी आकाश के साथ चली गई। वह बाइक से जा रही थी, इसी दौरान थाना रोजा इलाके में एक ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उसका प्रेमी आकाश घायल हो गया। घायल आकाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बहू नीरज का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रेमी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी ख़बर, जा सकती है आपकी जान! 

    टॉयलेट में फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी ख़बर, जा सकती है आपकी जान! 

    नई दिल्लीः टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में भारत के अंदर प्रगति प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के युग की शुरुआत हो रही है। इस युग में स्मार्ट फोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। स्मार्ट फोन लोगों की आदत में इस कदर शुमार है कि लोग एक पल भी बिना फोन के नहीं रह सकते हैं। कुछ लोगों की आदत तो ऐसी है कि टॉयलेट के अंदर बैठकर फोन चलाते हैं, लेकिन लोगों की आदत उनको मौत के मुंह में धकेलने का काम कर रही है। दरअसल, टॉयलेट के अंदर बैक्टीरिया और यूरिन इंफेक्शन का खतरा हमेशा बना रहता है। अगर लोग टॉयलेट के अंदर अपना मोबाइल लेकर जाते हैं तो लोग जानलेवा बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी है वो बीमारियां और इनसे बचाव के उपाय क्या है।

    टॉयलेट में ऐसे फैलते है बैक्टीरिया 

    डॉक्टरों की मानें तो टॉयलेट बैक्टीरिया का घर होता है। लोग टॉयलेट सीट की तो ठीक से सफाई कर देते हैं, लेकिन बैक्टीरिया टॉयलेट की दीवार, गेट आदि स्थान पर अपना घर बना लेता है। टॉयलेट के हर कौने पर बैक्टीरिया होता है। अगर लोग टॉयलेट के अंदर जाकर फोन चलाते हैं तो खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। बता दें कि जब आप मोबाइल फोन लेकर टॉयलेट में जाते है तो दीवार, गेट, टॉयलेट फ्लश समेत कई जगह हाथ लगते है। यहां से हाथों में कीटाणु आ जाते है। जब आप फोन चलाते है तो मोबाइल पर कीटाणु आ जाते है। साथ ही जब आप टॉयलेट से बाहर जाते हैं तो फोन को साइड रख अपने हाथ ही साबुन से धोते हो, लेकिन बाद में सिर्फ पुनः फोन हाथ में लेकर इस्तेमाल करने लगते हो। ऐसे में फोन पर लगे बैक्टीरिया आपके हाथों में आ जाते है। इसके बाद आपके हाथ के माध्यम से मुंह,नाक की मदद से शरीर के अंदर बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते है। जो शरीर में अपना घर बनाकर नई बीमारियों को जन्म देते है।

    इन बीमारियों से हो सकते हो संक्रमित

    डॉक्टरों के अनुसार बता दें कि बैक्टीरिया पेट में जाने के बाद अपना नया घर बना लेते है और डायरिया, यूटीआई, कब्ज, पेट दर्द,यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और पाचन से जुड़ी तमाम समस्या को जन्म देते हैं। पेट के अंदर जब बीमारियां बढ़ने लगती है तो पेट के अंदरूनी हिस्सों और आंतों पर सूजन भी आ जाती है। अगर लोग समय रहते इन बीमारी का इलाज नहीं हो पाता है तो लोगों की जान भी जा सकती है।

    पाइल्स की समस्या होने का भी बना रहता है डर

    डॉक्टरों के अनुसार बता दें कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वो लोग टॉयलेट में कमोड पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग अपना समय बचाने के लिए टॉयलेट के अंदर सोशल मीडिया साइट्स, वीडियो देखने के अलावा अपने दोस्तों से चैटिंग भी करते हैं। टॉयलेट में कमोड पर ज्यादा देर तक बैठने से लोअर रेक्टम और एनस की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ने लगता है। अगर समय पर ध्यान नहीं जाता है तो पाइल्स ( बवासीर) होने का खतरा रहता है। हालांकि पाइल्स की समस्या पाचन क्रिया के कमजोर होने पर होती है, लेकिन अब कुछ हद तक टॉयलेट में मोबाइल का इस्तेमाल भी इसका जिम्मेदार हैं। अगर समय रहते हुए लोगों ने जल्द ही लोगों ने अपने अंदर बदलाव नहीं किया तो इन बीमारियों से कभी निजात नहीं पा सकते है।

  • पंजाबः शराब फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे किसानों को लेकर कैबनिट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब फैक्टरी के बाहर धरने पर बैठे किसानों को लेकर कैबनिट मंत्री धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: जीरा शराब फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे किसानों के मामले को लेकर पंजाब के कैबनिट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार और किसानो के बीच बातचीत चल रही है। किसानो के उनके साथियों पर दर्ज हुए मामलो को रद्द करने के इलावा उनकी कुछ और अन्य मांगे है जिस को लेकर सरकार का सरात्मक रवैया है और जल्द ही सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा।

    कुलदीप धालीवाल ने एक बार फिर साफ कर दिया है। कि जो कोई भी पंजाब के हवा पानी को गंधला करेगा उसके के खिलाफ सख्त कारवाई होगी। इस दौरान मंत्री धालीवाल ने आज उनके साथ हुई किसी तरह की झड़प की घटना पर विराम लगा दिया और कहा कि उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मंत्री धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों को आगे ला रही है। जिसके फलस्वरूप ही कपूरथला जिला योजना कमेटी में एक महिला जो कि आम परिवार से है उसे चेयरमैन के पद पर बिठाया गया है। 

  • जालंधरः दिवंगत सांसद चौधरी के घर पहुंचे राजकुमार वेरका, पंजाब सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: दिवंगत सांसद चौधरी के घर आज भाजपा के नेता राजकुमार वेरका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चौधरी परिवार के साथ दुख सांझा किया। वहीं मीडिया से बातचीत दौरान उन्होंने राहुल गांधी और पंजाब सरकार पर निशाने साधे। वेरका ने कहा कि जालंधर में एक कारोबारी के हवेली रेस्टोरेंट पर पंजाब सरकार की ओर से की गई अवैध कार्रवाई से कारोबारी समुदाय निराश है और यूपी पलायन करने की बाते सोच रहे हैं।

    वेरका ने कहा कि एक अनुभवहीन मुख्यमंत्री पंजाब चला रहा है जो विफल है। वहीं मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर वेरका ने कहा कि सबसे बड़ी संख्या में अकाली नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। वेरका ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं बल्कि कांग्रेस छोड़ो यात्रा है। मीडिया से बातचीत दौरान वेरका ने राहुल से कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी और अपने नेताओं को जोड़ने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि भारत पहले से ही जुड़ा हुआ है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गुरुओं के सिद्धांतों पर काम कर रही है और गुरुओं को सम्मान दे रही है। वेरका ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी की पठानकोट रैली पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां पर जिस तरह से कार्यकर्ताओं के साथ की गई बदसलूकी सामने आई है, ऐसे में कांग्रेस को अपनी पार्टी जोड़ने पर ज्यादा काम करना चाहिए।

  • एक ही पर‍िवार के 8 सदस्‍य को हुई रहस्मई बीमारी, एक की हुई मौत, डॉक्‍टर भी हैरान

    एक ही पर‍िवार के 8 सदस्‍य को हुई रहस्मई बीमारी, एक की हुई मौत, डॉक्‍टर भी हैरान

    शाहजहांपुर : उत्‍तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक परिवार रहस्यमई बीमारी से गांव में खौफ पैदा हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। एक ही परिवार के सभी लोगों की त्वचा का रंग काला पड़कर उंगलियां टेढ़ी हो रही है। इस रहस्यमई बीमारी से परिवार में एक किशोरी की मौत के बाद परिवार सदमे में है। शरीर सभी के शरीर लूज-लूज होने पर स्वास्थ्य विभाग ने 8 सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं जानकार डॉक्टरों का कहना है कि न्यूरोलॉजिकल बीमारी के चलते इसकी विशेषज्ञों से जांच कराई जा रही है। इसके बाद सभी का इलाज संभव हो पाएगा।

    जानकारी के अनुसार बड़ागांव के 50 वर्षीय सियाराम और उनके परिवार के लोग मेहनत-मजदूरी करते हैं। छह माह पूर्व श्रीपाल को शरीर में खुजली महसूस हुई। इसके बाद त्वचा का रंग काला पड़ने लगा। श्रीपाल ने पहले गांव में ही इलाज कराया। लाभ न होने पर शाहजहांपुर के निजी डॉक्टर से इलाज शुरू कराया, लेकिन कालापन बढ़ता ही गया। बीमारी के संक्रमण से परिवार के सभी 8 लोग बीमार हो गए, जबकि एक किशोरी की मौत हो गई। हालांकि डॉक्टरों की टीम ने गांव में पहुंचकर परिवार के लोगों से बीमारी का हाल जाना। डॉक्टर अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सभी बीमार लोगों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां न्यूरोलॉजिकल डिजीज पाए जाने पर विभाग के विशेषज्ञों से इस बीमारी की जांच कराई जा रही है।