हरियाणाः गुरुग्राम में सदर बाजार के पास गुरुद्वारा रोड पर एक शोरूम के अंदर अज्ञात हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखबीर खटाना के रूप में हुई है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 4-5 अज्ञात हमलावर दफ्तर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे है। घायल खटाना को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Blog
-

बल्क ड्रग पार्क का खुले मन से स्वागत करे विपक्षः कंवर
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि विपक्षी नेता बल्क ड्रग पार्क पर नकारात्मक राजनीति छोड़कर खुले मन से स्वागत करें। कंवर ने कहा कि ड्रग पार्क केंद्र सरकार का हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से जिला ऊना का एक उपहार है। उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर तथा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना के इतिहास में इतना बड़ा प्रोजेक्ट कभी नहीं आया, जिससे हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा तथा इस परियोजना से पूरे जिला ऊना की किस्मत चमक जाएगी। इसलिए विपक्ष इसका विरोध छोड़कर बल्क ड्रग पार्क का स्वागत करे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का फार्मा हब है तथा बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से अधिक संख्या में कंपनियां यहां निवेश के लिए आएंगी। जिला ऊना में तैयार होने वाली एपीआई पूरे उत्तर भारत की आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
कंवर ने कहा कि इस परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद जिला ऊना के निवासियों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश सरकार का खजाना भी भरेगा। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के लिए यह बहुत बड़ी परियोजना है।
-

रामकुमार के बड़े भाई मदन चौधरी ने भी किया विधायक पद के लिए आवेदन
दून कांग्रेस में मची खलबली बड़े भाई का साथ दें या छोटे के साथ जाएं
बददी/सचिन बैंसल: दून कांग्रेस जहां कल तक विधायक पद के लिए सिर्फ राम कुमार चौधरी के नाम का डंका बजा रही थी। वही 24 घंटे बाद दून कांग्रेस के खेमे में खलबली मच गई है। विधायक पद के आवेदन की अंतिम तिथि में दून विधानसभा क्षेत्र से 5 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। हैरानी की बात यह है कि दून विधानसभा क्षेत्र से रामकुमार चौधरी के बड़े भाई मदन चौधरी ने भी नामांकन दाखिल किया है। इसके इलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित व शिव कुमार ने अपना नाम विधायक पद के लिए आगे दिया है।
बुधवार को ही दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में मदन चौधरी मौजूद तो रहे लेकिन उन्होंने अपना नाम आगे देने की बात की भाफ़ किसी को ना लगने दी और जैसे ही अंतिम तिथि आई मदन चौधरी अपने काफिले के साथ शिमला पहुंचे और वहां अपना जाकर नाम आवेदन किया। दून ब्लॉक कांग्रेस जहां सिर्फ राम कुमार को अपना नेता मान रही थी लेकिन वही मदन चौधरी का नाम आते ही लोगों के होश उड़ गए हैं। लोग असमंजस में पड़ गए हैं कि बड़े भाई का साथ दिया जाए या छोटे भाई के साथ खड़ा जाए ।हालांकि टिकट का फैसला हाईकमान ने करना है लेकिन मदन चौधरी के आवेदन करने से दून कि कांग्रेस हिल गई है।
-

इस माह किसी बड़े विरोध का योग बन रहा और बोल भी बिगड़ेंगे: पंडित शशिपाल डोगरा
कहा, अचानक ही प्रदेश में होगा कोई बड़ा “खेला”
ऊना/सुशील पंडित: जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने सितंबर माह और इस माह में संभावित कुछ घटनाओं को लेकर अंक गणना की है। उनके मुताबिक इस माह राजनीतिक तौर पर उठापटक हो सकती है।
पंडित डोगरा के मुताबिक सितंबर महीना जो 9 अंक का कारक है। 9 अंक मंगल का अंक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है। मंगल विरोध का कारक भी है। कांग्रेस का 8 अंक है। 8 शनि का अंक है। 8 + 9 = 17 = 1 + 7 = 8 अंक फिर से शनि, बार-बार शनि का आना न्याय की मांग करता है। ऐसे में कार्यकर्ता न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, किसी बड़े विरोध का योग बन रहा है और बोल बिगड़ेंगे। यही नहीं शनि जेल का कारक भी है। वहीं भाजपा का 1 अंक बनता है। 1 अंक सत्ता का कारक है।
पंडित डोगरा के मुताबिक 1 + 9 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक का आना सत्ता के लिए सत्ता का ही दुरूपयोग किया जाएगा। सत्ता में बैठे लोग, किसी बड़े संकट में भी आ सकते हैं। अचानक ही कोई बड़ा खेल “खेला” जा सकता है, जिसकी कल्पना हिमाचल में बैठे नेताओं ने भी नहीं की होगी। वहीं, आम आदमी पार्टी का 9 अंक है। 9 अंक मंगल का है। जहां पर आम आदमी पार्टी जनता में अपने शब्दों से आग लगाने की कोशिश करेगी, वहीं द्विजन्मा योग आने के कारण अपने ही साथ छोड़ सकते हैं। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
-

इंडियन आयल कंपनी ने मनाया अपना स्थापना दिवस
नए लांच किए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट की उपभोक्ताओं की दी जानकारी
बद्दी/सचिन बैंसल: इंडियन आयल कंपनी ने बद्दी के ठेडा स्थित धारला सर्विस स्टेशन में अपना 63वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने इंडियन आयल की ओर से लांच किए गए नए प्रोडक्ट साईक्लोप्लास्ट का के बारे में भी उपभोक्ताओं जानकारी दी गई।
कंपनी का उप महाप्रंबधक ने शिवानी पाल ने केक काट कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि इंडियन आयल कंपनी की ओर से पहले फ्रैश प्लास्टिक दाना बनाया जाता था लेकिन अब सरकार के आदेश है कि जो कंपनियां प्लास्टिक का कार्य करती है वह 20 फीसदी प्लास्टिक को रिसाईकिल करके इसे दोबारा प्रयोग लाया जाए। जिसके तहत कंपनी ने रि साईकिल करके एक नया प्रोड्क्ट साईक्लोप्सास्ट बाजार में उतारा है। जल्द ही यह सभी जगह उपब्ध हो जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं को मौके पर ही निपटारा किया गया।
धारला सर्विस स्टेशन के संचालक एवं जोगिंद्र बैंक के निदेशक योगेश भरतिया ने कहा कि प्लास्टिक दाना की हिमाचल में काफी मांग है। और इंडियन आयल कंपनी इस मांग को पूरा करने में अपना अहम रोल निभाती है। पहले क्रूड आयल से फ्रैश प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता था। वह भी अब लोगों को मिलेगा और उसके साथ में रिसाईकिल किया हुआ प्रोडक्ट भी लोगों को उपलब्ध होगा। इस मौके पर लाला रूप नरायण, कृष्णांजलि कंपनी से एमडी चारूविंद कौशल, कृष्ण कौशल, सनराईज कंपनी के संचालक राकेश चड्ढा, मनोज राणा, स्वीश कंपनी के संचालक सुमित समेत योगेश भरतिया के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
-

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः कीनिया में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई गिरफ्तार, विदेश मंत्रालय ने किया दावा
चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल को कीनिया में गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने वीरवार को इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अजरिबेजान और कीनिया में दो लोगों को डिटेन किया गया है। ये दोनों गैंगस्टर मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने के बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने में सफल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें एक लारैंस का भाई अनमोल है, जबकि दूसरा सचिन भांजा है। बता दें कि इससे पहले मूसेवाला के भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है। लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन मूसेवाला की हत्या से पहले ही विदेश भाग गए थे। ये दोनों आरोपी फर्जी पासपोर्ट का सहारा लेकर विदेश भागने में सफल हो गए थे, ये दोनों आरोपी मूसेवाला हत्याकांड में वांटेड चल रहे धे, जिसके बाद पुलिस ने इन पर भी शिकंजा कस दिया है।
-

सतपाल सिंह सत्ती ऊना विधानसभा क्षेत्र के चार दिवसीय प्रवास पर
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 2 सितंबर को प्रातः 10 बजे राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सत्ती 3 सितंबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसोली के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे जबकि 4 सितंबर सुबह 10 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होने वाली भाजपा मंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सत्ती 5 सितंबर को प्रातः 9 बजे रावमापा बहडाला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
-

जालंधरः हाईवे पर लगी रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी, खाई कई पलटिया, चालक मौके से फरार, देखें तस्वीरें
जालंधर/वरुणः जिलें के फोकल प्वाइंट में तेज रफ्तार सियाज गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार सियाज गाड़ी बेकाबू होकर हाईवे पर लगी रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद गाड़ी ने चार पलटिया खाई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक बाल-बाल बच गया।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह ने जांच शुरू कर दी। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी से मिला चालक का आधार कार्ड कब्जे में ले लिया और चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से जो आधार कार्ड मिला। उसमें चालक का नाम आनंद महेश बसपुरे निवासी महाराष्ट्र लिखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी का चालक बाल-बाल बच गया और खुद ही गाड़ी से निकल कर मौके से फरार हो गया। उसके साथ कुछ और लोग थे जिनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं लग पाई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस गाड़ी को टो कर थाने लाने का प्रयास कर रही थी।
-

बल्क ड्रग पार्क के निर्माण से कम होंगे दवाओं के दामः बिक्रम
10-15 दिन में जिला ऊना को मिलेगा एक और बड़ा तोहफाः उद्योग मंत्री
ऊना/सुशील पंडित: उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है जिला ऊना को बल्क ड्रग पार्क मिला एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज ऊना में एक प्रैस वार्ता में उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क से न केवल प्रदेश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा, बल्कि दवाओं के दाम भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से दवाओं में कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल होने वाली एपीआई की ज़रूरतों को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 10 सितंबर तक पार्क की डीपीआर बनाकर तैयार कर केंद्र को भेज देगी और सभी औपचारिकताओं को सितंबर माह में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद बल्क ड्रग पार्क के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क को जिला ऊना में लाने के लिए जिला प्रशासन ऊना, उद्योग विभाग तथा हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने दिन रात मेहनत की।बिक्रम सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का विजन दिया था। दवाओं के निर्माण के लिए देश की आयात निर्भरता को कम करने के लिए बल्क ड्रग पार्क के निर्माण का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने 20 मार्च 2020 को बल्क ड्रग पार्क को प्रोत्साहित करने का फैसला किया तथा 15 अक्तूबर 2020 को राज्य सरकार ने हरोली में बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा। उन्होंने कहा कि हरोली में पार्क के निर्माण के लिए कुल 1405 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसमें लगभग 10 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश आएगा और इससे 20 हज़ार युवाओं को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत दवाओं के निर्माण के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल एपीआई की जरूरतों को पूरा करने के लिए 90 प्रतिशत माल आयात करता है। लेकिन देश में तीन बल्क ड्रग पार्क बनने से भारत दवाओं के निर्माण में भी आत्मनिर्भर बनेगा।उद्योग मंत्री ने कहा कि जिला ऊना को 10-15 दिन के अंदर एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है, जिसकी घोषणा भी जल्द ही होने जा रही है। इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा तथा संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान उपस्थित रहे। -

राजेश वर्मा ने किया दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन
राजेश वर्मा के आवेदन से गरमाई दून की राजनीति
दून क्षेत्र से कांग्रेस के दो महारथियों ने किया आवेदन
बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन किया है। राजेश वर्मा ने वीरवार को शिमला में जाकर यह आवेदन किया। राजेश वर्मा के आवेदन करने के बाद दून विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है ।राजेश वर्मा के आवेदन के बाद सिद्ध हो गया है कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी गुटबाजी का शिकार हो रही है क्योंकि बुधवार को दून ब्लॉक कांग्रेस की हुई मीटिंग में दून ब्लॉक कांग्रेस ने चौधरी राम कुमार का नाम विधायक पद के लिए भेजा था।
वही राजेश वर्मा ने आज अपना नाम आवेदन देकर दून विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। टिकट देना हाईकमान का काम है। राजेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे। देखना यह है कि हाईकमान किसके ऊपर दाव खेलती है। राजेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को शिमला में जाकर विधायक पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद वे कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड जनता के सामने रख दिया है और जनता इस बार गारंटी से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगी।
