Blog

  • पंजाबः 4 किलो अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः 4 किलो अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    डेराबस्सी: पंजाब में बढ़ रहे क्राइम पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों के पास से चार किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई कुलदीप चंद ने बताया कि पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास नाकाबंदी की हुई थी।

    जिस दौरान एक व्यक्ति नाके को देखकर पीछे मुड़ने लगा। शक के आधार पर जब उस व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक किलो 400 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी गांव जोतराज, तहसील करवाली, जिला आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बीती रात नाकेबंदी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 3 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद की हुई है।

    आरोपी की पहचान सुरेश चंद निवासी नगला, तहसील करवाली ,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह अफीम कहां से लेकर आए थे और कहां सप्लाई करनी थी।

  • अहम खबरः यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया नियम, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

    अहम खबरः यात्रियों के लिए रेलवे ने जारी किया नया नियम, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

    जालंधर/वरुण : अगर आप भी रेलवे में सफर करने के लिए टिकट बुक करवाने जा रहे है तो यह ख़बर आपके लिए बेहर अहम है। दरअसल, रेलवे की ओर से नियमों में बदलाव किया है। जिसके तहत अगर अब यात्री बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन में सवार नहीं हुआ और न ही सीट पर बैठा तो उसकी टिकट किसी दूसरे यानी की आरएसी या वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को अलाट कर दी जाएगी। क्योंकि अब रेलवे की तरफ से हैंड हेल्ड टर्मिनल टैबलेट के जरिये सर्वर से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है जिससे टिकट क्लैक्टरों को साथ ही साथ ट्रेन की सभी सीटों का ब्यौरा अपडेट करना होगा जिससे अगर सीट खाली रहती है तो क्लैक्टर की तरफ से उसे अपडेट कर दिया जाएगा जिससे वेटिंग और आरएसी वाले यात्री को सीट अलाट हो जाएगी। 

    वेटिंग या आरएसी में नहीं होने पर जरनल वाले यात्री को मिल सकेगी टिकट

    इस दौरान खास बात यह भी रहेगी कि अगर किसी प्रकार से कोई भी वेटिंग या आरएसी में नहीं पाया जाता है, तो टीटीई की तरफ से जरनल टिकट वाले यात्री की रसीद काट कर उसे सीट दी जा सकेगी। क्योंकि अक्सर कई बार देखा गया है कि सफर अनिवार्य होते हैं तो यात्री जनरल की टिकट ले लेते हैं और स्लिपर क्लास में बैठ जाते हैं जिसके बाद टीटीई से पर्ची कटवा कर सीट ले लेते हैं। इस प्रक्रि या को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए रेलवे के आदेशानुसार फिरोजपुर मंडल की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी है।

    रेलवे का इससे पहले ये था नियम

    इससे पहले रेल नियमों के अनुसार होता यह था कि बोर्डिंग स्टेशन से ट्रेन चले हुए एक घंटा बीत जाने पर या दो स्टेशन तक सीट खाली रहने के बाद ही दूसरे यात्रियों को टिकट अलाट की जाती थी। रेलवे की तरफ से टिकट चैकिंग और सीट अलाटमैंट की प्रक्रि या में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ही यह कदम उठाए जा रहे हैं।

  • अब कनाडा जाना हुआ महंगा, पंजाब के छात्रों के लिए आई ये बड़ी समस्या

    अब कनाडा जाना हुआ महंगा, पंजाब के छात्रों के लिए आई ये बड़ी समस्या

    कनाडा के अलग-अलग शहरों में स्थित यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में सितंबर महीने से नया सत्र शुरू हो गया है। अंतिम समय में वीजा की कमी के कारण हजारों छात्र महंगे हवाई टिकट खरीदने को मजबूर हैं। फिलहाल दिल्ली से टोरंटो के लिए सबसे सस्ता हवाई टिकट 1 लाख 67 हजार रुपये के औसत आधार मूल्य के साथ उपलब्ध है और टैक्स और चार्जिस आदि लगाने के बाद यह टिकट लगभग 2 लाख रुपये में पड़ रही है।

    ये उड़ानें एक या दो स्टॉप के साथ 26 से 30 घंटे में कनाडा पहुंचती हैं। 16 से 20 घंटे सीधे या एक या दो घंटे के स्टॉपेज वाले टिकटों की कीमत 2 लाख 20 हजार से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन अगर आप तत्काल टिकट लेना चाहते हैं तो 3-3 लाख रुपये तक का टिकट मिल रही है। ऐसे में टिकटों की स्थिति में छात्रों का कनाडा जाना काफी महंगा हो रहा है। इस महंगी कीमत से छात्र और उनके अभिभावक परेशान हो रहे हैं।

    इस संबंध में कैनेडियन डॉलर खरीदने आए छात्रों ने बताया कि फिलहाल डॉलर 63.50 से 64 रुपये के भाव पर मिल रहा है, जबकि एक्सचेंज रेट 60.46 रुपये है। कई छात्र शुरू में अपने साथ रोजाना के खर्चे के लिए 5 से 10 हजार डॉलर लेकर जाते हैं और वर्तमान में हजारों छात्र कनाडा जा रहे हैं। दूसरे, कोरोना के कारण पिछले दो साल से कनाडा से बहुत कम लोग भारत आ रहे हैं, जिससे खुले बाजार में कैनेडियन डॉलर की कमी है।

  • सिद्धू मूसेवाला के पिता को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    सिद्धू मूसेवाला के पिता को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक बार फिर धमकी मिलने की बात सामने आई है। ये धमकी सोपू ग्रुप नाम के गैंग की ओर से मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को दी गई है। सिद्धू की ऑफिशियल मेल आईडी पर एजे बिश्नोई नाम के एक गैंगस्टर ने धमकी भरे मैसेज भेजे हैं और कहा है कि वे गैंगस्टर्स के मुद्दे पर अपना मुंह बंद रखें, नहीं तो उनका हाल सिद्धू मूसेवाला से भी ज्यादा खतरनाक होगा। जानकारी के मुताबिक, इस धमकी भरे ई-मेल में गैंगस्टर ने बलकौर सिंह से अपने साथी गैंगस्टरों के बारे में कुछ ना कहने और चुप रहने को कहा है।

    धमकी में कहा गया है कि सिद्धू मूसेवाला ने उनके साथियों को मरवाया था, इसलिए बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को मार दिया गया। धमकी देने वाले ने यह भी कहा कि अगर बलकौर सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की सुरक्षा को लेकर कुछ बोला, तो उसका हाल उसके बेटे सिद्धू मूसेवाला से भी ज्यादा बदतर होगा। गौरतलब है कि मूसेवाला के पिता बलकौर ने कुछ दिनों पहले सवाल उठाया था कि उनके बेट सिद्धू की हत्या करने वालों को इतनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है? उन्होंने कहा कि अगर इतनी सुरक्षा सिद्धू मूसेवाला को मिली होती, तो वह आज जिंदा होता।

  • दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर रात हंगामा, जाने क्या है मामला

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर रात हंगामा, जाने क्या है मामला

    नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बीती रात तकरीबन 12 बजे के आसपास दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो जाने की वजह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. यहां करीब 150 यात्री आईजीआई टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट नंबर 1 के सामने बनी मुख्य सड़क पर खड़े हो गए. इन यात्रियों की वजह से दूसरे लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ा।

    आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख जाने वाली दो फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थी. इस कारण ये लोग अपने पैसे रिफंड करने या फिर दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनका हंगामा करीब 2 घंटे तक जारी रहा।

    समाचार एजेंसी रॉयर्टस की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट यूनियन की एक दिनी हड़ताल की वजह से जर्मनी के लुफ्थांसा एयरलाइंस को गुरुवार को अपनी करीब 800 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थी. इस कारण दुनिया भर में इस एयरलाइंस के करीब सवा लाख से अधिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

    डीसीपी ने बताया कि आईजीआई हवाईअड्डे पर दोपहर 12.15 बजे सूचना प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि टर्मिनल 3 के प्रस्थान गेट संख्या 1 के सामने मुख्य सड़क पर भीड़ जमा हो गई है. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वहां लगभग 150 लोग मौजूद थे और इस वजह से ट्रैफिक की गति धीमी हो गई. ये लोग पैसे वापस करने या टर्मिनल भवन के अंदर मौजूद अपने रिश्तेदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग कर रही थी।

    उन्होंने बताया, ‘पूछताछ करने पर पता चला कि लुफ्थांसा एयरलाइंस की दो उड़ानें- दिल्ली से फ्रैंकफर्ट जाने वाली फ्लाइट संख्या एलएच 761 और दिल्ली से म्यूनिख जाने वाली फ्लाइट संख्या एलएच 763 रद्द कर गई हैं. पहली फ्लाइट तड़क 2.50 बजे 300 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाली थी, जबकि दूसरी फ्लाइट की निर्धारित प्रस्थान रात 1.10 बजे थे और उसमें 400 यात्री थे।’

    डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ करने पर यह पाया गया कि ये लोग फ्लाइट नंबर एलएच 761 और एलएच 763 के यात्रियों के परिवार के सदस्य या रिश्तेदार थे. जब उन्हें सूचित किया गया कि बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ान रद्द कर दी गई है तो वे उत्तेजित हो गए. आईजीआई और सीआईएसएफ के कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला और कुछ ही देर में सभी लोग तितर-बितर हो गए. एयरलाइंस कंपनी की ओर से यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • राशिफल (शुक्रवार 02 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 02 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। घर में तनाव रह सकता है।

    वृषः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी।

    मिथुनः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    कर्कः नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

    सिंहः कुसंगति से हानि होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्नता रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कन्याः वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, विशेषकर स्त्रियां रसोई में ध्यान रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।

    तुलाः शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। आय में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    धनुः किसी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। अज्ञात भय सताएगा। पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    मकरः पुराना रोग उभर सकता है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

    कुंभः पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। प्रमाद न करें।

    मीनः शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विवेक से कार्य करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

  • Bablu Chick Chick Corner पर एक्साइज विभाग की रेड, एफआईआर की क्वायद शुरू

    Bablu Chick Chick Corner पर एक्साइज विभाग की रेड, एफआईआर की क्वायद शुरू

    जालंधर (वरुण)। एक्साईज विभाग की टीम ने पीपीआर मार्किट में स्थित बब्लू चिक-चिक कॉरनर पर दबिश दी है। इस कार्रवाई को ईओ हरजोत सिंह, इओ जसप्रीत सिंह और एक्साईज इंस्पैक्टर रमन भगत ने पुलिस पार्टी सहित अंजाम दिया।

    रेड के दौरान एक्साईज को मौके से एक्साईज लाईसैंस के बिना ग्राहकों को शराब  परोसने का मामला सामने आया है। टीम ने अवैध शराब जब्त कर बब्लू चिक-चिक कॉरनर के मालिक पर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। 

  • अवैध खनन: रेत और बजरी लेकर पंजाब जा रहे तीन ट्राले जब्त, एक चालक ट्राला लेकर फरार

    अवैध खनन: रेत और बजरी लेकर पंजाब जा रहे तीन ट्राले जब्त, एक चालक ट्राला लेकर फरार

    ऊना/सुशील पंडित: वीती रात अवैध खनन के आरोप में जिला पुलिस ने पंजाब जा रहे तीन बड़े ट्राले जब्त करने में सफलता हासिल की है। परन्तु अंधेरे का फायदा उठाकर एक ट्राले का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। जवकि पुलिस द्वारा जब्त किए गए तीनों ट्रालों में क्रमशः 78, 78 और 85 मीट्रिक टन रेत लोड पाया गया। 

    जिला प्रशासन की ओर से बरसात के मौसम को देखते हुए जहां किसी भी प्रकार की खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहीं खनन सामग्री ढोने में इस तरह के वाहनों के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है  इसके बावजूद पंजाब से आने वाले वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जिला ऊना से अवैध तरीके से रेत और बजरी का खनन कर पंजाब ले जा रहे हैं।

    मैहतपुर में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंजाब की तरफ जा रहे  तीन बड़े ट्राले जांच के लिए रोके। जांच करने पर इन वाहन चालकों के पास वाहनों का कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं था। जबकि इन बड़े ट्रालों में रेत ओवरलोड थी। पुलिस द्वारा इन वाहनों को कब्जे में लेकर भार तौलने के लिए लेकर जाया जा रहा था कि एक ट्राला चालक अपने वाहन को लेकर पंजाब की तरफ फरार होने में कामयाब रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीन धीमान ने  बताया कि इन वाहनों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जिला में 15 जुलाई से लेकर 23 सितंबर तक खनन की हर प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू किया गया है।

  • बददी के गुरमेल चौधरी बने जिला भाजपा सचिव

    बददी के गुरमेल चौधरी बने जिला भाजपा सचिव

    विस चुनावों के दृष्टिगत पार्टी ने सौंपा दायित्व

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद बददी के वार्ड 7 के युवा भाजपा नेता गुरमेल सिंह चौधरी को भारतीय जनता पार्टी में जिला सचिव पर तैनाती दी गई है। विधानसभा चुनावों से एक माह पहले उनकी नियुक्ति की गई है ताकि वो और ज्यादा ऊर्जा से पार्टी के लिए काम करें। गौरतलब है कि उनकी धर्मपत्नी से पार्टी ने एक समझौते के तहत नगर पालिका अध्यक्ष से त्यागपत्र ले लिया था। उसके बाद उनके परिवार के पास कोई अहम राजनीतिक ओहदा नहीं बचा था। ऐसा माना जा रहा है कि उनको पार्टी में सैटल करने तथा संतुष्ट करने के लिए चुनावों की बेला पर उनको जिला सचिव का पद सौंपा गया है।

    जिलाध्यक्ष आशुतोष वैद्य ने उनको जिला सचिव नियुक्ति पत्र सौंपा। वन विकास निगम के निदेशक बलविंद्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष जस्सी चौधरी, उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता व जिला महामंत्री भाजयुमो संजीव ठाकुर सहित कई सदस्यों ने उनका नगर पालिका कार्यालय में मुंह मीठा करवाकर उनको बधाई दी। वहीं गुरमेरल चौधरी ने अपनी नियुक्ति के लिए हाईकमान का आभार जताया है।

  • बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

    बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    हरोली विस क्षेत्र के टाहलीवाल पहुंचने पर भारी संख्या में एकत्र हुए लोगों ने बिक्रम ठाकुर तथा प्रो. राम कुमार को उत्साह के स्वागत किया और लड्डू बांटे। इसके बाद औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों ने भी उद्योग मंत्री व एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष को आभार व्यक्त किया। 

    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के आने से जिला ऊना में परियोजना के पूर्ण होने तक 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा और आने वाले समय में एक बहुत बड़ी टाउनशिप यहां पर बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए यह बहुत बड़ी कामयाबी है और स्थानीय जनता के साथ-साथ क्षेत्र के उद्योगपतियों को भी लाभ होगा। 

    क्षेत्र में उत्सव का माहौलः राम कुमार
    कार्यक्रम में उपस्थित प्रो. राम कुमार ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क से क्षेत्र में उत्सव सा माहौल बन गया है। उन्होंने हरोली को मिली इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व औद्योगिक संघ की ओर से राकेश कौशल ने मुख्यतिथि का स्वागत किया, जबकि रोहित वर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। 

    इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंदर गोल्डी, अर्जुन सिंह, जिप सदस्य कमल सैणी, राजीव राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान, एमके वर्मा, नागेंद्र सिंह, दीप नारायणस सुनील सिंगला, आर के शर्मा, आर सी तनेजा, बीएम कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।