Blog

  • पंजाबः तस्कर को पकड़ने गई STF जालंधर की टीम, पुलिस को देख आरोपी ने छत से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः तस्कर को पकड़ने के लिए स्पेशल टॉस्क फोर्स (STF) जालंधर की टीम के अमृतसर में गई। आरोपी ने पुलिस को देखते ही हाईवोल्टेज ड्रामा कर छत से छलांग लगा दी। लेकिन पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में एक आरोपी तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोप लगाया है कि पकड़े गए तस्कर से नशा व पिस्टल बरामद हुई है। वहीं उसकी पत्नी ने उल्टा पुलिस पर आरोप लगा दिए हैं। मामला अमृतसर के रामबाग के अंतर्गत आते घा मंडी का है। दोपहर के समय एसटीएफ जालंधर की टीम अमृतसर पहुंची। उन्हें नशा तस्कर की तलाश थी।

    उन्होंने सूचना के आधार पर घा मंडी में रहने वाले रोहित नाम के युवक को पकड़ने के लिए रेड कर दी। लेकिन पुलिस को देख रोहित और उसका एक साथी भागने लगा। पुलिस ने साथी को तो पकड़ लिया, लेकिन रोहित को कुछ समझ ना आया और वह भाग एक घर की छत पर चढ़ गया। पुलिस जब उसके पीछे भागी तो उसने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी दोनों टांगों पर चोट आई और वह उठ ही ना सका। जिसके बाद पुलिस ने रोहित को पकड़ा और फिल्मी स्टाइल में सड़क पर लेटे रोहित के गर्दन को दबोच नशे व पिस्टल के बारे में पूछा।

    पुलिस का आरोप है कि रोहित से उन्हें 100 ग्राम नशा व पिस्टल बरामद हुई है। गिरने के बाद रोहित ने खुद पिस्टल व नशे के बारे में बताया दिया। फिलहाल पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। मेडिकल व कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जालंधर ले जाया जाएगा। रोहित की पत्नी निधि ने पुलिस की इस रेड को ही गलत बताया। निधि का आरोप है कि अचानक ही 27 पुलिस वाले उनके पति को पकड़ने के लिए आ गए। हड़बड़ाहट में वह भगाने लगे। वहीं उनसे कुछ भी पुलिस बरामद नहीं करवा पाई है। पुलिस खुद उन पर पिस्टल डाल रही है।

  • पंजाब के लोगों के लिए अहम ख़बर, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सेवा केंद्रों के चक्कर, घर बैठे मिलेगी सुविधा

    पंजाब के लोगों के लिए अहम ख़बर, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सेवा केंद्रों के चक्कर, घर बैठे मिलेगी सुविधा

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने लोगों को सेवा केंद्रों में चक्कर काटने से बड़ी राहत दी है। दरअसल, सेवा केंद्रों द्वारा मुहैया करवाई जाने वाली 283 डिजिटल हस्ताक्षर वाली सेवाओं का सर्टीफिकेट आवेदक को घर बैठे व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से सर्टीफिकेट मिल जाएगा। प्रशासनिक सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक के बाद जारी प्रेस बयान के माध्यम से यह जानकारी दी। विभाग की ओर से 283 सेवाओं को डिजिटाइज करते हुए नियमित नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है।

    इन सेवाओं में जाति प्रमाण पत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विवाह प्रमाण पत्र, शस्त्र नवीनीकरण, सामान्य जाति प्रमाण पत्र, वजन मुक्त प्रमाण पत्र, पिछड़ा क्षेत्र प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं जिनकी लोगों को अपने दैनिक जीवन में सबसे अधिक आवश्यकता होती है।मीत हेयर ने कहा कि पहले लोगों को एक प्रमाण पत्र  की दोबारा जरुरत पड़ने पर बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे जैसे कि किसी विद्यार्थी को दाखिले के लिए जन्म या जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करना। हर बार सेवा केंद्र में जाकर होलोग्राम से सर्टिफिकेट साइन करवाना पड़ता था। लोगों की परेशानी को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार अब इन 283 सेवा प्रमाण पत्र के लिए एक बार आवेदन करने के बाद आवेदक को घर बैठे ही व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त होगा और वे इसकी प्रतियां बना सकते हैं। 

    अपनी आवश्यकताओं के अनुसार इसका प्रिंट ले सकते हैं इस प्रमाणपत्र की वैधता के संबंध में प्रशासनिक सुधारों द्वारा एक नियमित नोटिफिकेशन भी जारी की गई थी। इसके अलावा 93 सेवाएं घर बैठे ही ऑनलाइन अप्लाई की जा सकती है जिसके लिए सेवा केंद्र आने की जरूरत नहीं। प्रशासनिक सुधार मंत्री ने सेवा केन्द्रों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका जिलावार आकलन कर उनका तत्काल खत्म करने को कहा। उन्होंने विभाग को सभी जिलों के उपायुक्तों को सेवा केंद्रों की लगातार निगरानी करने और लोगों से फीडबैक लेने का निर्देश देने के लिए भी कहा। इसके अलावा डिजिटल सिग्नेचर से 293 सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए। बैठक में प्रशासनिक सुधार प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और निदेशक गिरीश दयालन भी मौजूद थे।

  • पंजाबः 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए की हेरोइन के साथ ये सामान बरामद

    पंजाबः 2 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपए की हेरोइन के साथ ये सामान बरामद

    अमृतसर : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एसएसपी स्वपन शर्मा ने बड़ी सफलता हासिला की है। एसएसपी स्वपन शर्मा की टीम ने हेरोइन व दो मोबाइल के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 किलो हेरोइन, लगभग 5 लाख की ड्रग मनी, 1 स्विफ्ट गाड़ी, 2 सेल फोन बरामद किए गए है।

    जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरजंत सिंह निवासी पट्टी, तरनतारन के रूप में हुई है। यह 2 किलो हेरोइन की बरामदगी उस 126 किलोग्राम खेप का एक हिस्सा है, जिसे द्वारका समुद्री बंदरगाह पर एक मछुआरे को दिया गया था।

  • फैक्ट्री के बाहर 7 कर्मचारियों ने खाया जहर, जाने मामला

    फैक्ट्री के बाहर 7 कर्मचारियों ने खाया जहर, जाने मामला

    इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में एक निजी कंपनी के सात कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर एक साथ जहर खा लिया। उन्हें साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सातों कर्मचारियों को मालिक ने कंपनी से अचानक बाहर निकाल दिया, जिससे कर्मचारियों ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया। पूरा मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की अजमेरा वायर कंपनी का है। कंपनी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने का काम करती है। यहां पर 15 से 20 कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि दो दिन पहले कंपनी के मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा ने सात कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया, जिससे वह नाराज हो गए।

    जिन कर्मचारियों को बाहर निकाला गया है, वह हैं- जमनाधार विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया और शेखर वर्मा। इनको अचानक से ये कहकर कम्पनी से निकाल दिया कि अब कंपनी में आपके लिए कोई काम नहीं है। सातों कर्मचारी पिछले 20 सालों से इसी कंपनी में काम कर रहे थे। अचानक से निकले जाने सभी डिप्रेशन में आ गये, जिसके चलते आज सुबह सभी कर्मचारी कम्पनी के गेट पर पहुंचे और वहां सभी ने एक साथ जहर खा लिया। साथी कर्मचारियों ने सभी को एमवाय अस्पलात में भर्ती कराया गया है, जहां सभी खतरे से बाहर हैं। इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 

    जांच अधिकारी अजय सिंह कुशवाहा का कहना है कि कंपनी में 20 कर्मचारी काम करते हैं और पिछले सात महीनों से कम्पनी का काम बंद था, कर्मचारियों को मालिक ने सात महीने का वेतन भी नहीं दिया था और सातों कर्मचारियों को बाणगंगा स्थित उनकी दूसरी फैक्ट्री में काम करने के लिए शिफ्ट कर दिया, जिसके कारण सभी ने जहर खा लिया। जांच अधिकारी अजय सिंह ने कहा कि ने कहा कि सभी कर्मचारियों का इलाज चल रहा है, जिसके चलते पुलिस उनके बयान नहीं ले पाई है, सबका बयान होने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासाः सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद 1 घंटे तक यहां रुके थे आरोपी

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासाः सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद 1 घंटे तक यहां रुके थे आरोपी

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आए दिन कई अहम खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में मानसा पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट भी दायर की है। वहीं अब इस केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ा खुलासा किया है जिसके बाद पंजाब पुलिस पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली पुलिस के अनुसार चार कातिल कत्ल की जगह से 10 किमी दूर एक घंटे तक खेत में छुपे रहे थे। हालांकि इस दौरान पुलिस की गाड़ी वहां से गुजरी भी लेकिन वह बोलेरो के पास बिना रुके चली गई।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा, दीपक मुंडी और कशिश वारदात को अंजाम देने के बाद हरियाणा की तरफ फरार हुए लेकिन जब उन्होंने अपने पीछे पीसीआर आती देखी तो वह रास्ता भटक गए। हालांकि इस दौरान खुद को बचाने में जुटे शूटर ख्याला गांव की तरफ चले गए जहां उनकी बोलेरो गाड़ी फंस गई। जिसके बाद वह वहीं खेत में छिप गए लेकिन पंजाब पुलिस की लापरवाही यह रही कि उन्होंने शूटरों द्वारा छोड़ी गई उस कार को नहीं देखा और आगे बढ़ गए।

    हालांकि इस दौरान खेतों में छिपे शूटरों ने कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को फोन किया जिसके बाद केशव को फोन किया गया और वह उन सभी शूटरों को लेने के लिए मानसा से तीन किलोमीटर की दूरी पर इंतजार करता रहा। वहीं अब इस खुलासे के बाद पंजाब पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने वारदात के बाद ना ही सही से नाकाबंदी की और ना ही बॉर्डरों को सील किया गया। उधर पंजाब पुलिस ने अपनी सफाई में कहा कि मूसेवाला के कत्ल का पता लगते ही वारदात वाली जगह पर फोर्स तैनात की गई थी।

  • सत्ती ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 30 परिवारों को प्रदान की 7 लाख की आर्थिक सहायता

    सत्ती ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 30 परिवारों को प्रदान की 7 लाख की आर्थिक सहायता

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विश्राम गृह रक्कड़ में पात्र 30 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से लगभग 7 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि के चैक वितरित किए।

    इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को चिकित्सीय इलाज़ व अन्य कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। सत्ती ने कहा कि पिछले साढे़ चार वर्षों में ऊना विधानसभा क्षेत्र के पात्र 400 लोगों को लगभग 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सत्ती ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना और प्रदेश सरकार द्वारा हिमकेयर योजना क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत प्रति व्यक्ति 5 लाख रूपये के निःशुल्क चिकित्सीय इलाज की सुविधा का प्रावधान हैं।

    इसके अलावा राज्य सरकार ने वृद्धजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पैंशन में वृद्धि के साथ-साथ पात्रता के लिए आयुसीमा को भी कम किया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

    इस अवसर पर उपाध्यक्ष नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा अजय सोनी, रायपुर सहोड़ां प्रधान रोहित कुमार, अबादा वराना प्रधान स्वर्णी देवी, उप प्रधान रायपुर सहोड़ां हरजीत सिंह, उप प्रधान बीनेवाल जीतराम, उप प्रधान लाल सिंगी हरबंस सैणी, पार्षद ऊना खामोश जैतक, समाजसेवी मोहन सिंह, हरीश कुमार व हरीश प्रभाकर सिंह अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • जालंधरः स्वास्थ्य विभाग ने इन सरकारी स्कूलों से लिए पानी के सैंपल, 16 में से 11 के टेस्ट फेल

    जालंधरः स्वास्थ्य विभाग ने इन सरकारी स्कूलों से लिए पानी के सैंपल, 16 में से 11 के टेस्ट फेल

    जालंधर/वरुणः जिलें में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों से पानी के 16 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में उनके नमून भेजे थे। जिसकी रिपोर्ट आने पर हैरानजनक खुलासे हुए है। दरअसल, लैब में जांच के लिए भेजे गए 16 पानी के नमूनों में से 11 के सैंपल फेल पाए गए है। गौर हो कि जांच में भेजे गए नमूनों में घरों के सार्वजनिक स्थलों और स्कूलों में लगी पानी की टंकियों के नमूने शामिल हैं।

    खरड़ स्थित स्टेट हेल्थ लैब ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जिन 11 सैंपलों की रिपोर्ट ठीक नहीं आई है उनमें बैक्टीरिया कंटैमिनेशन पाई गई। सीधे-सीधे शब्दों में कहा जाए तो पीने वाले पानी में सीवरेज का पानी मिक्स पाया गया है। पानी में सीवरेज बैक्टीरिया पाया गया है। शहर में विभाग ने गांधी वनीता आश्रम सैंपल भी भेजा था, जिसका नमूना ही फेल पाया गया है। गांधी वनीता आश्रम में भी प्रदूषित जल का सप्लाई हो रही है। इसके अलावा कालिया कालोनी के ईलीट टावर में भी जल सप्लाई को दूषित पाया गया है। 

    इसके अलावा तेज मोहन नगर, उप-मंडल करतारपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल गोना चक, गाखल, सरकारी प्राइमरी स्कूल बिलगा तलवन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के एवं लड़कियां तलवन के भी पानी के टेस्टिंग के लिए भेजे गए नमूने फेल पाए गए हैं। जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल पल्लोवाल (करतारपुर),  सीनियर सेकेंडरी स्कूल सफीपुर, जबकि सरकारी प्राइमरी स्कूल पिंड गिल्लां, सरकारी हाई स्कूल (लड़कियां) तलवन, शिव किरन पब्लिक स्कूल तलवन से लिए गए पानी के नमूने सही पाए गए हैं। 

    लैब ने कहा कि जिस पानी के सैंपल फेल हुए हैं वह इतना दूषित है कि पीने लायक नहीं है। स्टेट हेल्थ लैब ने अपनी रिपोर्ट में हिदायतें दी हैं कि जिन स्थानों पर नमूने फेल पाए गए हैं वहां पर तुरंत प्रभाव से पीने वाले पानी में क्लोरीन डाली जाए। इसके बाद दोबारा फिर से पानी के सैंपल लेकर लैब में टेस्टिंग के लिए भेजे जाएं, ताकि पता चल सके कि अब दोबारा पानी बैक्टीरिया कंटैमिनेशन वाला तो नहीं है।

  • पंजाबः दिन दिहाड़े तेजधार हथियारों से अज्ञात युवकों ने की निहंग सिंह की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः दिन दिहाड़े तेजधार हथियारों से अज्ञात युवकों ने की निहंग सिंह की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    लुधियाना: जिलें में क्राइम की वारदाते दिन-भर-दिन बढ़ती जा रही है। वहीं जिलें के दोराहा शहर में निहंग सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। 2 अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से निंहग सिंह की हत्या कर दी है। मृतक की पहचान नाभा निवासी गुरमेल सिंह (50) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे डीएसपी हरसिमरत सिंह छेत्रा ने बताया कि निहंग सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला करके उनकी हत्या की गई है।

    उन्हें निहंग सिंह का शव दोराहा नहर पुल के पास मिला था। मौके पर मौजूद हरजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह चाय लेकर निहंग सिंह के पास आया था तो देखा कि निहंग गुरमेल सिंह का शव खून से लथपथ था। उन्होंने तुरंत राजगढ़ वाले बाबा और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

    हरजिंदर सिंह ने कहा कि कातिलों ने निहंग सिंह की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। मृतक निहंग सिंह के साथी बलविंदर सिंह ने बताया कि 2 व्यक्ति निहंग सिंह के पास आए थे और उन्हें शक था कि उन्होंने निहंग सिंह की हत्या की है। इस मामले को लेकर डीएसपी हरसिमरत सिंह ने जांच शुरू कर दी है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही कातिलों को काबू कर लिया जाएगा।

  • PNB सहित इन बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, MCLR में बढ़ौतरी करने का किया ऐलान

    PNB सहित इन बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, MCLR में बढ़ौतरी करने का किया ऐलान

    नई दिल्लीः सितंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही यह महीना कई नए बदलावों को लेकर आया है। जहां आज से टोल टैक्स के दाम बढ़ा दिए गए हैं, तो वहीं देश के दो बड़े बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहली तारीख को ही जोरदार झटका दिया है। पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने MCLR में बढ़ौतरी करने का ऐलान किया है। इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे और ईएमआई का बोझ बढ़ जाएगा।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो रेट में इजाफा करने के बाद से तमाम बैंकों ने एक नहीं बल्कि कई-कई बार कर्ज दरों में बढ़ोतरी की है। अब बात करते हैं पंजाब नेशनल बैंक की, तो बता दें PNB ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिग रेट्स यानी एमसीएलआर में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद अधिकांश कंज्यूमर लोन महंगे हो गए हैं। नई दरें 1 सितंबर 2022 वीरवार से लागू हो गई हैं। इस बढ़त के बाद एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 7.7 फीसदी हो गया है।

    पंजाब नेशनल बैंक ने एमसीएलआर में जो 0.05 फीसदी की वृद्धि की है, उसके बाद एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर अब 7.65 फीसदी से बढ़कर 7.70 फीसदी हो गई है। गौरतलब है कि ज्यादातर उपभोक्ता कर्ज इसी अवधि के MCLR से जुड़े होते हैं। इसके अलावा तीन साल की अवधि के लिए यह दर 8 फीसदी हो गई है। एक माह, तीन माह और छह माह की अवधि के लोन पर एमसीएलआर अब 7.10 से 7.40 फीसदी के बीच होगी। जबकि, इस वृद्धि के बाद एक दिन की अवधि पर एमसीएलआर 7 फीसदी से बढ़कर 7.05 फीसदी हो गई है।

    पीएनबी के अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने भी सभी टेन्योर के लिए अपनी एमसीएलआर में 10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इस बैंक की नई दरें भी आज 1 सितंबर, 2022 से लागू हो गई हैं। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एक महीने की एमसीएलआर दर 7.65 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दी गई है। इसके अलावा तीन महीने, छह महीने की अवधि पर एमसीएलआर को बढ़ाकर क्रमशः 7.80 फीसदी और 7.95 फीसदी कर दिया गया है. एक साल की एमसीएलआर 7.90 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी हो गई है. बीते महीने की शुरुआत यानी 1 अगस्त 2022 को ही आईसीआईसीआई बैंक ने एमसीएलआर में 15 बीपीएस की बढ़ोतरी की थी.

  • पंजाब: विजिलेंस ने इस कांग्रेस नेता के घर में की छापेमारी, संपत्ति की 85 रजिस्ट्रियां बरामद

    पंजाब: विजिलेंस ने इस कांग्रेस नेता के घर में की छापेमारी, संपत्ति की 85 रजिस्ट्रियां बरामद

    चंडीगढ़: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की गई जांच कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों और नेताओं के गले की फांस बनती नजर आ रही है। परिवहन टेंडर घोटाले की जांच करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने मुल्लांपुर दाखा के पास इस्सेवाल गांव में कांग्रेस नेता मनप्रीत सिंह इस्सेवाल के घर पर छापेमारी की है। इस दौरान विजिलेंस को उनके घर से करीब 85 संपत्तियों की रजिस्ट्रियां मिली हैं। बताया जा रहा है कि मामले में कांग्रेस नेता की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

    इस मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें बीते वीरवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मनप्रीत कथित तौर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन संदीप संधू के करीबी सहयोगी हैं, जिन्होंने दाखा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। वीबी ने मनप्रीत द्वारा खरीदी गई कई करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। लुधियाना के विजिलेंस ब्यूरो के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि घोटाले में आशु की भूमिका की जांच के दौरान मनप्रीत का नाम सामने आया था। वीबी आशु द्वारा खरीदी गई संपत्तियों और निवेशों का विवरण एकत्र कर रहा है।

    रविंदरपाल सिंह संधू  ने कहा कि हमने उस घर पर छापा मारा जहां मनप्रीत भी मौजूद था। हमने करीब 85 संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए जो उन्होंने इस साल ही खरीदी थीं। संपत्तियों की कीमत कई करोड़ में है। मनप्रीत को इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसे का स्रोत जमा करने के लिए कहा गया था। एसएसपी ने कहा कि मनप्रीत ने 2022 से पहले जो संपत्ति खरीदी थी उसका विवरण भी आगे की जांच के लिए एकत्र किया जाएगा।