Blog

  • फेक सप्लाई के मामले में ऊना की एक फर्म को 9 करोड़ का नोटिस

    फेक सप्लाई के मामले में ऊना की एक फर्म को 9 करोड़ का नोटिस

    दिल्ली की एक फर्म द्वारा 31 यूनिट्स में से हिमाचल की 3 यूनिट्स को भी फेक सप्लाई का एक्साइज विभाग का दावा

    ऊना/सुशील पंडित: एक्साइज विभाग ने हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की एक फर्म द्वारा फेक सप्लाई किए जाने का दावा किया है। एक्साइज कमिश्नर ऊना राकेश भरतीय के अनुसार दिल्ली की फर्म द्वारा देश भर में कुल 31 यनिट्स को फेक सप्लाई की गई। जिसमें से तीन यूनिट हिमाचल प्रदेश की है। इसमें से एक यूनिट हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है। विभाग के अनुसार इस मामले में इस यूनिट पर लगभग चार करोड़ का टैक्स बकाया था। जिसमें से यूनिट ने 50 लाख रुपए करीब एक वर्ष पूर्व जमा कराए थे। लेकिन उसके बाद उस यूनिट द्वारा कुछ भी टैक्स जमा नहीं कराया गया। जिसके बाद अब विभाग द्वारा उस यूनिट को लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपए के बकाया टैक्स का नोटिस दिया गया है। विभाग ने फेक सप्लाई केस मामले में दिल्ली में हुई कार्रवाई के बाद 3 CA के गिरफ्तार होने का भी दावा किया है। 

  • दून ब्लॉक  कांग्रेस ने विधायक पद पर आवेदन के लिए रामकुमार चौधरी को जताई सहमति

    दून ब्लॉक  कांग्रेस ने विधायक पद पर आवेदन के लिए रामकुमार चौधरी को जताई सहमति

    दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में 68 परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन

    प्रदेश काग्रेस प्रभारी ने वर्चुअल बैठक में चुनावी घोषणापत्र में दस नई योजना जारी की

    बददी/सचिन बैंसल: दून ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में दून विस केे 68 परिवारों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा वहीं  बैठक में  राम कुमार चौधरी को कांग्रेस पार्टी का टिकट देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा। ब्लाक अध्यक्ष कुलतार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फैसला लिया गया  दून के  पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में ही चुनाव लडा़ जाएगा। राम कुमार  विधायक न होते हुए भी पिछले साढ़े चार साल दून की जनता की सेवा मे लगे है। भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल में दून को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। उन्होंने संगत दर्शन कार्यक्रमों केे दौरान दून की जनता को घर-घर जाकर संपर्क किया और उनकी समस्याओं का निपटारा किया है। 

    वर्चअल बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने चुनावी अजेंडा
    बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सीनियर प्रर्यवेक्षक मुख्यमंत्री छतीसगढ़ भुपेश भाघेल, सचिव इंचार्ज तजिंद्र बिट्ट़, पीसीसी. अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, प्रचार क मेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खु, विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री और अध्यक्ष मैनीफैस्टो कमेटी धनी राम शांडिल ने वर्चुअल बैठक कर उपस्थ्ति लोगों  को चुनावी एजेंडे में कांगेस की आगामी 10 योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें मुख्य रूप से सरकार बनने पर बेरोजगार नौजवानों के लिए 5 लाख सरकारी और गैर सरकारी नौकरिया मुहैया करवाना, प्रदेश में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देना, स्वरोजगार क लिए युवाओं को 10 करोड़ बिना ब्याज राशि उपलब्ध करवाने और 16 से 60 साल तक की महिलाओं को हर माह 15 सौ रुपये पेंशन देना शामिल है।

    इन परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन
    इस मौक पर, हर भजन ङ्क्षसह, तेजा सिंह, लक्षण सिंंह, सरवन ङ्क्षसह, लेख राम, श्याम ङ्क्षसह, दारा सिंह, जगदीश ङ्क्षसह, धर्मपाल, रघुवीर ङ्क्षसंह, परमजीत, विजय सिंह, रोहित, मेहर चंद, जसविंद्र, गुरमीत सिंंह, गौरवचौधरी, जस्सी चौधरी, राहित चौधरी, बबलु चौधरी, तरसेम बाबा, गीता राम पंच, सर्वण लंबड़दार, अर्जून लंबडदार, जिंदु लंबड़दार, रमेश कसाना, तरूण शमा, मेशु फौजी, देवी राम, रधुवीव सिंह, मुकेश व जोगिंद्र सिंह, राजा बरोटीवाला, बिल्ला चौधरी, पम्मु, बंटी, रााम करन, अमर, तारा चंद, समेत 68 परिवाराों ने कांगे्रस का दामन थामा.

    इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सह कोषाध्यक्ष मदन लाल, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान हरभजन सिंह, पार्षद सुरजीत, मोहन लाल, सतपाल, जिलाा उपप्रधान सोहन लाल, आशीष शर्मा, कैप्टन दिला राम, डाक्टर बुध राम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश, पति प्रधान मस्तराम, पूर्व उपप्रधान काला, प्रधान कुठाड़ कैलाश, प्रधान सुरिंद्र ङ्क्षंसंह, पूर्व प्रधान इंद्र सेन, प्रधान बढ़लग सतीश रघुवंशी, उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, प्रधान पट्टा नाली हेम चंद, प्रधान नालका  प्रेम चंद, उपप्रधान मस्त राम, पूर्व प्रधान नसीब सोनी, पतिप्रधान पट्टा लवली, उपप्रधान घनश्याम, स्नेड़ की  प्रधान रचना, पूर्व चेयरमेन बीडीसी अनीता, प्रधान महिला कांगेस मंजु शर्मा, प्रधान बरोटीवाला हंसराज, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, बी.डी.सी. रामरतन, उपप्रधान बिल्लु खान, प्रधान ढेला नीलम कुमारी, पूर्व प्रधान रघवीर सिंह, पूर्व प्रधान राम लाल, पूर्व प्रधान अमर सिंह , पूर्व प्रधान बलजीत कौर, पूर्व प्रधान भाग ङ्क्षसंह कुंडलस, उपप्रधान श्याम  समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

  • सोनाली फोगाट मर्डर केसः रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले 46 चोट के निशान

    सोनाली फोगाट मर्डर केसः रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले 46 चोट के निशान

    नई दिल्लीः भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के 46 निशान मिले हैं। गोवा मेडिकल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि जब सोनाली की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले जाया गया था तो शरीर पर किसी भी चोट न होने की बात कही गई थी। ऐसे में पूरे मामले की जांच पर भी शक मंडराने लगा है।

    डॉक्टरों ने जताया ये अंदेशा

    फॉरेंसिक से जुड़े डॉक्टर्स को इस बात का शक है कि सोनाली ने ECSTASY का कंसप्शन किया था। गोवा मेडिकल से जुड़े डॉक्टर्स ने सोनाली फोगाट का METABOLITIES TEST करने के लिए सलाह दी थी, लेकिन जरूरी इक्विपमेंट नहीं होने के चलते ये टेस्ट नही हो सका था। ये विसरा का काफी बड़ा टेस्ट होता और इस केस से जुड़ी सच्चाई जानने में काफी मदद मिल सकती थी।

    सुधीर सांगवान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

    इसके अलावा गोवा पुलिस सुधीर सांगवान के पासपोर्ट की भी जांच कर रही है। गोवा पुलिस उस जगह भी जाएगी जहां सुधीर के पासपोर्ट का वेरिफिकेशन हुआ था। अगर पासपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आती है तो गोवा पुलिस IPC के सेक्शन 467 के तहत सुधीर सांगवान के खिलाफ एक ओर मामला दर्ज कर सकती है।

    परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

    इससे पहले सोनाली फोगट की मौते के कुछ दिनों बाद उनके भतीजे ने दावा किया था कि सुधीर पाल सांगवान ने पहले भी उन्हें (सोनाली फोगाट) जहर देने की कोशिश की थी। यह भी आरोप लगाया था कि सांगवान की नजर सोनाली फोगाट की संपत्ति पर थी। सुधीर काफी समय से सोनाली को ड्रग्स देने की कोशिश कर रहा था।

    सोनाली के संपत्ति पर थी नजर

    उन्होंने यह भी कहा कि सुधीर सांगवान ने सोनाली के गुरुग्राम फार्महाउस पर कब्जा कर लिया था और उसे अपने नाम कर लिया था, साथ ही दावा किया कि सोनाली के परिवार को उनकी गोवा यात्रा के बारे में पता नहीं था। परिजनों ने बताया कि सोनाली को पहले चंडीगढ़ और फिर गुरुग्राम ले जाया गया, जहां से उसने गोवा के लिए फ्लाइट पकड़ी।

  • पंजाबः 1 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, जाने मामला

    पंजाबः 1 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, जाने मामला

    अमृतसर: तरनतारन (पट्टी) में चर्च पर हमले के चलते पंजाब सरकार ने 1 सितंबर को राज्य में स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कैथोलिक स्कूल व इंस्टिट्यूशन भी बंद रहेंगे। बता दें कि पट्टी, तरनतारन में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हमले को लेकर पंजाब सरकार द्वारा चिंता जताई गई है, जिसके चलते 1 सितंबर 2022 को सभी कैथोलिक संस्थानों के साथ स्कूल बंद रहेंगे। सभी धर्मों के लोगों से शांति और सदभाव बनाए रखने की अपील की गई है। 

  • इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने ज़ोनल खेल मुकाबलों में बनाया अपना दबदबा

    इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने ज़ोनल खेल मुकाबलों में बनाया अपना दबदबा

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा आयोजित ज़ोनल खेल मुकाबलों में ज़ोन- 2,4 तथा 7 में शानदार प्रदर्शन करके अपना दबदबा बनाए रखा। इनोसेंट हार्टस ग्रीन मॉडल टाऊन अंडर-17 वर्ग में लडक़ों की टीम ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए हुआ। खो-खो अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही 2 विद्यार्थियों का चयन डिस्ट्रिक्ट लेवल के लिए हुआ। इनोसेंट हार्टस लोहारां की टीम ने अंडर-19 वर्ग में खो-खो में पहला स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल की टीम ने अंडर-14 तथा अंडर-17 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।रॉयलवर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने अंडर-19 वर्ग में लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने हैंडबॉल में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लडक़ों तथा लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 वर्ग में लडक़ों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की खो-खो की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-14 लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    अंडर-14,17 व 19 वर्ग में लड़कियों की वॉलीबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैंट जंडियाला रोड अंडर-17 वर्ग में बैडमिंटन की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनोसेंट हार्टस की कपूरथला रोड पर स्थित ब्रांच में से 4 विद्यार्थियों का चयन खो-खो तथा बैडमिंटन जिला स्तरीय खेलों के लिए हुआ।

    ज़ोनल मुकाबलों में शानदार सफलता के लिए इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने स्पोटर्स के सभी अध्यापकों तथा एच. ओ. डी संजीव भारद्वाज को उनकी मेहनत के लिए बधाई देकर उत्साहित किया। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों की प्रशंसा की तथा जिला स्तरीय खेलों में विजयी होने के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

  • पंजाबः बड़ा फेरबदल, 54 IPS-PPS के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    पंजाबः बड़ा फेरबदल, 54 IPS-PPS के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस प्रशासन में एक बार फिर से बड़ा फेरबदल देखने को मिला। आज जारी हुई लिस्ट में  54 IPS-PPS के तबादले किए गए। देखें लिस्ट

  • पंजाबः सीएम मान ने विभिन्न विभागों के नए अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    पंजाबः सीएम मान ने विभिन्न विभागों के नए अध्यक्ष किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को रंगला और खुशहाल बनाने के लिए अपनी टीम का विस्तार किया है। उन्होंने विभिन्न विभागों के लिए चुने गए नए अध्यक्षों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। इस बात की जानकरी उन्होंने ट्वीट कर के दी है। जारी सूची के अनुसार रमन बहल को स्वास्थ्य प्रणाली निगम को सौंपा गया है। इंद्रजीत मान को खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

  • गांधी परिवार में शोक की लहर, परिवारिक सदस्य का हुआ निधन

    गांधी परिवार में शोक की लहर, परिवारिक सदस्य का हुआ निधन

    नई दिल्लीः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का देहांत हो गया है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जयराम रमेश ने ट्वीट किया- सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार कल 28 अगस्त को हुआ। 

    बता दें कि 24 अगस्त को कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया था कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ विदेश जाएंगी। बयान में कहा गया था कि नई दिल्ली लौटने से पहले सोनिया अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी।

  • पंजाबः इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 3 क्विंटल चूरा पोस्त संहित 2 भाई गिरफ्तार

    पंजाबः इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 3 क्विंटल चूरा पोस्त संहित 2 भाई गिरफ्तार

    पठानकोट : नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पठानकोट पुलिस ने बुधवार को एक इंटरनेशनल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार करके ट्रक के एक विशेष डिब्बे में छिपा हुआ तीन क्विंटल चूरा पोस्त भी बरामद किया। पकडे गए आरोपियों की पहचान गुरदासपुर जिले के ग्राम काकसा निवासी जगमोहन सिंह और सेवा सिंह के रूप में हुई है।

    सीनियर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला पुलिस पठानकोट में सक्रिय नशीले पदार्थों के तस्करों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एसपी मनोज कुमार और डीएसपी राजिंदर मिन्हास के नेतृत्व में विशेष जांच दल गठित किए गए हैं।

    खख ने आगे बताया कि पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर इलाके में गश्त करते हुए एक ट्रक को रोका और चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक में छिपाकर रखा 3 क्विंटल पोस्त बरामद कर दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा की मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि बाकी सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।

  • विवादों में फंसे पूर्व डीजीपीः इस मामले को लेकर युवती ने CM को की शिकायत 

    विवादों में फंसे पूर्व डीजीपीः इस मामले को लेकर युवती ने CM को की शिकायत 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह विवादों में घिर गए है। न्यू चंडीगढ़ के ओमेक्स कासिया की रहने वाली अपर्णा कपूर ने पूर्व डीजीपी पर धमकाने और अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान, डीजीपी और मोहाली के एसएसपी को ईमेल के माध्यम से भेजी है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर भी पूर्व डीजीपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। 

    जानकारी के अनुसार अपर्णा कपूर ओमेक्स कासिया में अपने फ्लैट में बुजुर्ग पिता के साथ रहती हैं। उनके नीचे वाले फ्लोर पर पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह किराये पर रहते हैं। पीड़िता के अनुसार पूर्व डीजीपी ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर पार्किंग वाले इलाके में अवैध रूप से बाथरूम और एक कमरा बना लिया है। इसमें उनके सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड महिला के घर पर आने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ करते हैं और उन्हें डराते-धमकाते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व डीजीपी ने पार्किंग में अवैध कब्जे के बाद छत पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। नियमों के मुताबिक छत के 70 फीसदी इलाके पर उसका मालिकाना हक है।

    मगर अपने रसूख के कारण पूर्व डीजीपी उसकी छत पर पानी की अतिरिक्त टंकी लगाना चाहते थे। जब विरोध किया तो मंगलवार रात करीब 9:00 बजे स्थानीय पुलिस और थाना प्रभारी आकर उन्हें डराने-धमकाने लगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिकायत में स्थानीय पुलिस पर पूर्व डीजीपी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व डीजीपी पर गलत टिप्पणी करने और लोगों में गलत छवि पेश करने का आरोप लगाया है। 

    ओमेक्स सोसाइटी के सूत्रों के अनुसार पूर्व डीजीपी के मकान मालिक को पहले ही नोटिस दे दिया गया है। पूर्व डीजीपी ने अपने सुरक्षा गार्डों के लिए पार्किंग इलाके में अवैध रूप से एक कमरा और बाथरूम बनाया है। अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया है। डीएसपी खरड़-2 को धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस पर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं है। जहां तक मेरी जानकारी में है दोनों ही परिवार रिश्तेदार हैं। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।