Blog

  • पंजाबः चर्च में मूर्ति तोड़ने का मामला, पुलिस ने रखा इतने लाख का ईनाम

    पंजाबः चर्च में मूर्ति तोड़ने का मामला, पुलिस ने रखा इतने लाख का ईनाम

    चंडीगढ़ः तरनतारन ठाकरपुरा गांव में चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा चर्च में मूर्तियों की तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच बेअदबी की इस घटना को देखते हुए तरनतारन के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने चारों आरोपियों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

    बदमाशों ने बीते मंगलवार की रात चर्च के सामने मूर्तियों को तोड़ दिया था और परिसर में खड़ी एक कार में आग लगा दी, जिसके बाद जिले के पट्टी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थॉमस पुचलिल ने कहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने बंदूक की नोक पर सुरक्षा गार्डों को पकड़ रखा था और ईसा मसीह और मदर मैरी की प्रतिमा को तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि चर्च के प्रशासक की एक कार को भी आग के हवाले कर दिया गया था। थॉमस पूचलिल ने दावा किया कि आरोपी गुमराह करने के लिए चिल्ला रहे थे कि ‘हम खालिस्तानी हैं’।

    वहीं घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ईसाई समुदाय के सदस्यों ने खेमकरण रोड पर धरना दिया है। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए समुदाय के नेताओं से मुलाकात की है। आईजी पीके यादव, उपायुक्त मनीष कुमार और एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने थॉमस पूचलिल, पैरिश पुजारी, इन्फेंट जीसस कैथोलिक चर्च, ठाकरपुरा के साथ बैठक भी की है। अधिकारियों ने समुदाय को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    एसएसपी ने कहा कि आईपीसी की धारा 295ए, 427, 452 और 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चर्च, गांव में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल भी चला रहा है। कहा जा रहा है कि घटना के पीछे कुछ छात्रों के माता-पिता हो सकते हैं। इस बीच, शिअद (अमृतसर) के राष्ट्रीय महासचिव हरपाल सिंह बालेर ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय के सदस्यों का सिख परिवारों के धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से आना भी आपत्तिजनक है।

  • पंजाबः आप विधायक के गुमशुदा के लगे पोस्टर 

    पंजाबः आप विधायक के गुमशुदा के लगे पोस्टर 

    भदौड़ : पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले आप विधायक लाभ सिंह उगोके के पोस्टर लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, लाभ सिंह उगोके  हलका भदौड़ से पूर्व सीएम चन्नी को हराकर चर्चा में आए थे, लेकिन अब वह इसी हलके में गुमशुदा के लगे पोस्टर को लेकर चर्चा में आ गए है।

    जानकारी के अनुसार जिला बरनाला के भदौड़ में अब लोगों ने आम आदमी पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में लिखा गया है कि आम लोगों का विधायक लाभ सिंह उगोके (हलका भदौड़) आम लोगों के काम के लिए गुम है। इसके साथ ही यह भी लिखा हुआ है कि विधायक को ढूंढने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार उक्त पोस्टर एक व्यक्ति द्वारा छपवाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि आम आदमी का काम करने के लिए लाभ सिंह उगोके गायब हैं।

    उन्हें ढूंढने वाले को खुशी के चलते 101 रुपए नगद इनाम दिया जाएगा। साथ ही यह भी लिखा कि वह गरीब आदमी की सुनवाई क्यों नहीं करते। केजरीवाल हीरो आम आदमी के विधायक जीरो। पोस्टर के नीचे एक नोट भी लिखा है। इस नोट में लिखा है कि केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा उसे मौके पर इंसाफ दिलाया जाए। पोस्टर के सबसे नीचे उसने अपनी पूरी जानकारी भी दी हुई है। 

  • D कंपनी के खिलाफ एक्शन में NIA, दाऊद इब्राहिम समेत 5 बड़े सदस्यों पर रखा लाखों रुपए का इनाम

    D कंपनी के खिलाफ एक्शन में NIA, दाऊद इब्राहिम समेत 5 बड़े सदस्यों पर रखा लाखों रुपए का इनाम

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपए और छोटा शकील को 20 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा जांच एजेंसी ने टाइगर मेमन, अनीस इब्राहिम और जावेद चिकना जैसे डी-कंपनी के अन्य सदस्यों पर 15 लाख रुपए के नकद इनाम का ऐलान किया है। एनआईए के अधिकारियों के मुताबिक, आतंकी गतिविधियों के लिए भारत में वांछित दाऊद इब्राहिम भारत में विस्फोटक, हथियार, नकली नोट और ड्रग्स की तस्करी के लिए एक विशेष इकाई स्थापित कर रहा है। अमेरिका द्वारा नामित वैश्विक आतंकवादी कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ भारत में आतंकी हमले करने की योजना पर काम कर रहा है। 

    एनआईए ने वीरवार को एक बयान में कहा, “दाऊद इब्राहिम जिसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रस्ताव 1257 के तहत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है और यूएपीए अधिनियम 1967 की चौथी अनुसूची के तहत सूचीबद्ध किया गया है, डी-कंपनी नामक एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी नेटवर्क चलाता है।” इस साल की शुरुआत में एनआईए ने दाऊद इब्राहिम से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।

    डी गैंग की विशेष इकाई ने कुछ राजनीतिक हस्तियों और व्यापारियों पर लक्षित हमलों को अंजाम देने और भारतीय शहरों में हमले करने के लिए जैश ए मोहम्मद (JeM), अल कायदा और लश्कर ए तैयबा (LeT) के स्लीपर सेल का समर्थन करने की भी योजना बनाई है। एजेंसी के एक प्रेस बयान में कहा गया, “दाऊद इब्राहिम के संदिग्ध सहयोगियों के परिसरों में आज की गई तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, अचल संपत्ति में निवेश के दस्तावेज, नकदी और आग्नेयास्त्रों सहित विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।”

  • राहतः LPG Cylinder के दामों में हुई कटौती, जाने नए दाम

    राहतः LPG Cylinder के दामों में हुई कटौती, जाने नए दाम

    नई दिल्ली: नए महीने की शुरुआत के साथ ही आज से एलपीजी सिलेंडर पर 100 रुपये तक की कटौती की गी है। आज से नए रेट लागू हो गए हैं। ये कमी एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। ऐसे में आज से दिल्ली में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) दिल्ली में 91.50 रुपये और कोलकाता में 100 रुपये तक कम गए हैं। ऐसे ही मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये तक सस्ता हो गया है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों यह बदलाव केवल कामर्शियल सिलेंडर के लिए है। वहीं, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर अभी 6 जुलाई के रेट पर ही मिलता रहेगा। आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव 6 जुलाई को किया गया था। देश भर में इसें 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

    कमर्शियल सिलेंडर के रेट में लगातार कमी

    यह लगातार पांचवीं बार है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। कमर्शियल सिलेंडर आमतौर पर रेस्तरां, होटलों में इस्तेमाल किया जाता है। इससे पहले इसी साल मई में दिलली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2354 रुपये तक पहुंच गई थी। हालांकि लगातार कमी के बाद अब यह 1885 रुपये का हो गया है। पिछले महीने तक इसकी कीमत 1976.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत कम होकर 2095.50 रुपये के बजाय 1995.50 रुपये, मुंबई में 1936.50 के बजाय 1844 रुपये और चेन्‍नई में 2141 के बजाय 2045 रुपये हो गई है।

    घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम कब-कब बढ़े

    देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है। एलपीजी घरेलू गैस के दाम इस साल चार बार बढ़ाए जा चुके हैं। जुलाई से पहले सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रुपये की वृद्धि की गई थी। 

    इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गयी थी। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 3.50 रुपये बढ़ाए गए थे। जून, 2021 से अब तक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 244 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इसमें से 153.50 रुपये की बढ़ोतरी मार्च, 2022 से की गई है।

  • पंजाब सरकार ने डीजीपी वीके भवरा को नोटिस की जारी, जानें मामला

    पंजाब सरकार ने डीजीपी वीके भवरा को नोटिस की जारी, जानें मामला

    चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डस केस को लेकर डीजीपी वीके भवरा की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई है। दरअसल, मूसेवाला मर्डस केस के समय में छुट्टी पर चल रहे डीजीपी वीके भवरा को पंजाब सरकार ने नोटिस जारी किया है। इसको लेकर पंजाब सरकार ने वीके भावरा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इंटेलिजेंस अलर्ट्स के ऊपर समय पर जरूरी एक्शन न लेने की वजह से उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

    हालांकि वीके भवरा या पंजाब पुलिस की तरफ से इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है। वहीं पंजाब में डीजीपी के पद को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। दरअसल पंजाब के डीजीपी वीके भवरा 2 महीने की छुट्टी पर थे, अब उनकी छुट्टी 4 सितंबर को खत्म हो रही है। इस दौरान उनकी जगह गौरव यादव चार्ज संभाल रहे थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हाउ है कि क्या डीजीपी ड्यूटी ज्वाइन करेंगे या फिर अपनी छुट्टी को एक्सटेंड करेंगे।

  • गोल्डी और लॉरेंस समेत कई गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन

    गोल्डी और लॉरेंस समेत कई गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन

    नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ समेत कई कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ नकेल कस दिया है। दिल्ली में पहली बार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों सहित कई गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) लागू किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यूएपीए के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। आमतौर पर, इस अधिनियम का उपयोग आतंकी मामलों या राष्ट्रीय अखंडता के लिए खतरा पैदा करने वाली घटनाओं में किया जाता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रतिबंधित संगठनों के संपर्क में रहने वाले और भारत में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की योजना बनाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी अपने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के समकक्षों के साथ समन्वय कर रहे हैं।

    मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और विक्रम बराड़ के साथ-साथ उनके प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों – दविंदर बंबिहा, कौशल चौधरी, नीरज बवाना, सुनील उर्फ ​​टिल्लू ताजपुरिया, दिलप्रीत और सुखप्रीत उर्फ ​​बुद्धा के अलावा फरार आतंकवादी हरविंदर रिंडा के खिलाफ यूएपीए लगाया गया है। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ को सूचना मिलने के बाद की गई है जिसमें कहा गया कि दोनों गिरोह के सदस्य दिल्ली और अन्य राज्यों में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने के लिए देश के बाहर से अवैध हथियार खरीद रहे थे।

    यूएपीए की एक ही धारा 18 (साजिश के लिए सजा), 18-बी (आतंकवादी कृत्य के लिए किसी व्यक्ति या व्यक्तियों की भर्ती के लिए सजा), और 20 (आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होने की सजा) और स्पेशल सेल की दो अलग-अलग इकाइयों द्वारा आईपीसी 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। मामलों में एसीपी रैंक के दो अधिकारी जांच अधिकारी हैं।

  • राशिफल (वीरवार 01 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 01 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यवसाय-व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    वृषः स्थायी संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुनः कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

    कर्कः स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

    सिंहः चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

    कन्याः किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

    तुलाः डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।

    वृश्चिकः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    धनुः विवाद को बढ़ावा न दें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

    मकरः यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

    कुंभः भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

    मीनः मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

  • ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਦਾ ਪ੍ਰਾਸਪੈਕਟਸ ਡਾ. ਪੂਨਮ ਸੂਰੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰਿਲੀਜ਼

    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਦਾ ਪ੍ਰਾਸਪੈਕਟਸ ਡਾ. ਪੂਨਮ ਸੂਰੀ ਨੇ ਕੀਤਾ ਰਿਲੀਜ਼

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੁਣ)। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਦਾ 2022-23 ਦਾ ਸਲਾਨਾ ਪ੍ਰਾਸਪੈਕਟਸ ਨਵੀਂ ਦਿੱਲੀ ਵਿਖੇ ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਕਾਲਜ ਦੀ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ. ਪੂੁਨਮ ਸੂਰੀ ਨੇ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ।

    ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਅਜੇ ਸੂਰੀ, ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਡੀ ਏ.ਵੀ. ਕਾਲਜ ਮੈਨਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ, ਜਸਟਿਸ ਪ੍ਰੀਤਮਪਾਲ ਉੱਪ ਪ੍ਰਧਾਨ ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਕਾਲਜ ਮੈਨਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ, ਅਜੇ ਗੋਸਵਾਮੀ, ਸੈਕਰਟੀ ਡੀ.ਏ.ਵੀ. ਕਾਲਜ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਕਮੇਟੀ, ਡਾ. ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡੇਵੀਏਟ, ਸੰਜੀਵ ਗੋਇਲ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਤਕਨੀਕੀ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵਿਜੇ ਸ਼ਰਮਾ, ਜੇ.ਐਸ ਘੇੜਾ ਤੇ ਸੰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ। ਪ੍ਰਧਾਨ ਡਾ. ਪੂਨਮ ਸੂਰੀ ਨੇ ਨਵੇਂ ਪ੍ਰਾਸਪੈਕਟਸ ਦੀ ਦਿੱਖ ਅਤੇ ਸਮਗਰੀ ਤੇ ਪ੍ਰੰਸ਼ਸਾ ਕੀਤੀ ਤੇ ਕਾਲਜ ਨੂੰ ਮੁਬਾਰਕ ਦਿੱਤੀ। 

    ਉਹਨਾਂ ਕਾਲਜ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਦੀ ਵੀ ਸਰਾਹਨਾ ਕੀਤੀ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਕਾਲਜ ਦੀ ਪ੍ਰਗਤੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੇ ਵੀ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂਮ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ ਦਾ ਵੀ ਜਿਕਰ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਜੋਰਾ ਤੇ ਹੈ ਤੇ ਕੋਈ ਵੀ ਦੱਸਵੀਂ ਜਾ ਬਾਰਵੀ ਪਾਸ ਵਿਦਿਆਰਥੀ 25 ਅਕਤੂਬਰ ਤੱਕ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਐਡਮਿਸ਼ਨ ਲੈ ਸਕਦਾ ਹੈ।

  • नंगड़ां व कुठारकलां स्कूल में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

    नंगड़ां व कुठारकलां स्कूल में मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

    सतपाल सत्ती ने किया मेधावी छात्रों को सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं कुठारकलां और नंगड़ां में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोहों का आयोजन किया गया जिसमें छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने शैक्षणिक सत्र के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों ने नवाजा और उनका उत्साहवर्धन किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शैक्षणिक संस्थाओं में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण उत्सव है। इस समारोह में न केवल अकादमिक बल्कि खेल गतिविधियों में भी अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार ग्रहण करते समय छात्र गौरवान्वित महसूस करते हैं तो वहीं उन्हें भविष्य में और अधिक बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा उन प्रयासों का भी स्मरण होता है जो उन्होंने पुरस्कार जीतने के लिए किए थे। 

    सत्ती ने कहा कि सभी बच्चों में एक विशेष प्रतिभा अवश्य होती है। कुछ विज्ञान में पारंगत होते हैं तो कुछ इतिहास तो कुछ खेलों, गीत-संगीत व नृत्य में अच्छे हो सकते हैं। बच्चों की इन प्रतिभाओं को निखारने में प्रतियोगिताएं एक ऐसा मंच प्रदन करती हैं जिसकी सहायता से बच्चों में आत्मविश्वास, साहस और जीतने का जज्वा पैदा होता है।

    सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 प्राथमिक पाठशालाओं में 8 करोड़ की राशि खर्च करके इन स्कलों में मरम्मत व सौदर्यीकरण का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि कुठारकलां स्कूल में साईंस की कक्षाएं आरंभ करने के लिए जल्द ही प्रयास किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को अपने घर द्वार पर विज्ञान की शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि नंगड़ां स्कूल में 6 लाख से कबड्डी के मैट प्रदान किए गए हैं जबकि 18.50 लाख से परीक्षा भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि 5 लाख रुपये से बास्केटबाल का कोर्ट बनाया गया है।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, बीडीसी सदस्य राजेन्द्र गर्ग, कुठारकलां की प्रधान अनु बाला, उपप्रधान अशोक कुमार, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान मलकीत चंद, पूर्व बीडीसी सदस्य सुच्चा सिंह, कांता देवी व रविन्द्र चौधरी, सुनेहरा के पूर्व प्रधान आशा रानी व उपप्रधान रविन्द्र कुमार, जनकौर के पूर्व प्रधान जगदेव सिंह, समाज सेवी मोहन लाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नरेन्द्र राणा, रावमापा कुठारकलां में प्रधानाचार्य हंसराज, रावमापा नंगड़ां की प्रधानाचार्य अंजना मल्होत्रा, नंगड़ां के पूर्व प्रधान बालक राम, पूर्व प्रधान कमला देवी, पूर्व उपप्रधान रमेश चंद, सचिव रोशन लाल, राकेश चौधरी तथा अमन चौधरी सहित स्कूल के सभी स्टाफ सदस्य व अन्य उपस्थित रहे।

  • नकोदर जाने से पहले हो जाए सावधान, प्रशासन ने जारी किया यह रूट प्लान

    नकोदर जाने से पहले हो जाए सावधान, प्रशासन ने जारी किया यह रूट प्लान

    जालंधरः अगर आप भी नकोदर जाने का मन बना रहे है तो यह ख़बर आपके लिए जरूरी है। 1 से 2 सिंतबर तक प्रशासन ने जालंधर से नकोदर जाने का रूट प्लान तैयार किया है। दरअसल, नकोदर में प्रसिद्ध डेरा बाबा मुरादशाह जी के हर साल 1 से 2 सितंबर में होने वाले मेले को लेकर रूट में बदलाव किया गया। प्रशासन द्वारा जारी किए निर्देश में नूरमहल चौक से नकोदर तक जाने वाले हैवी ट्रैफिक के लिए रास्ता बंद कर दिया गया है।

    वहीं हैवी ट्रैफिक नूरमहल, फिल्लौर, शाहकोट, मोगा और फिरोजपुर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर एनएमएल चौक, शंकर चौक, जालंधर पुली, नकोदर-जालंधर अंडर ब्रिज बाईपास और मलसियां शाहकोट बाईपास की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है। कपूरथला पुली से आने वाले हैवी ट्रैफिक पर रोक लगा दी गई है। इसी के साथ ही शाहकोट से नूरमहल और फिल्लौर जाने वाले ट्रैफिक को अंर्डर ब्रिज कपूरथला बाईपास, जालंधर पुली, शंकर चौक और नूरमहल चौक की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।