Blog

  • मदनपुर बसोली में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    मदनपुर बसोली में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की मदनपुर बसोली पंचायत में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण दिवस के मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान गुरचरण सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ महिला मंडल सहित अन्य लोगों ने जहां एक पर्यावरण संरक्षण दिवस के मौके पर एक एक पौधारोपण किया ।बहीं पर पंचायत घर,महिला मंडल सहित अन्य स्थानों पर साफ सफाई की तथा लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण दिवस पर जागरूक किया।इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान लता शर्मा,अंजू बाला,शशी देवी,कमला देवी आरती देवी, प्रिया सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित महिला मंडल व स्थानीय लोगों ने भी अपनी-अपनी सेवाएं प्रदान की।

  • पंजाबः पठानकोट में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, पौधे लगाने का दिया संदेश, देखें वीडियो

    पंजाबः पठानकोट में महिलाओं ने संभाला मोर्चा, पौधे लगाने का दिया संदेश, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पर्यावरण दिवस के मौके पर जहां पूरे देश में लोगों को पर्यावरण को हरा भरा रखने के संदेश दिए जा रहे हैं । वहीं पठानकोट में महिलाओं ने आगे आकर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक पहल कदमी की है। पठानकोट में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही संस्था डिवाइन हैंड्स फाउंडेशन की सभी सदस्यों ने मिल कर शाहिद त्रिवेणी सिंह पार्क में पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

    इस मौके पर संस्था की सदस्यों ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष में उनकी संस्था की ओर से पौधे लगा कर लोगो को पर्यावरण को हरा-भरा रखने का का संदेश दिया गया। इसके साथ उनकी ओर से लोगो को भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की गई ।

  • आंदोलन से पीछे हटने को लेकर साक्षी मलिक के पति का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    आंदोलन से पीछे हटने को लेकर साक्षी मलिक के पति का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे रेसलर बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट रेलवे में अपनी जॉब पर वापस लौट गए हैं। हालांकि, साक्षी मलिक ने पहलवानों के आंदोलन से पीछे हटने की खबर से इनकार कर दिया है। साक्षी मलिक का कहना है कि सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी को साथ निभा रही हूं।

    इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई न पीछे हटा है और न हटेगाः साक्षी मलिक

    दरअसल, खबरें थीं कि साक्षी मलिक पहलवानों के आंदोलन से पीछे हट गई हैं। हालांकि, साक्षी मलिक ने इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई न पीछे हटा है और न हटेगा। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। इससे पहले साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने भी आंदोलन से पीछे हटने की खबरों को गलत बताया। वहीं साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने मीडिया से सामने आकर कहा कि साक्षी मलिक के पीछे हटने की नेशनल पर झूठी खबरे झूठी चलाई जा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है।

    ये खबरें आंदोलन को नुकसान पहुंचाने के लिए हैः बजरंग 

    दरअसल, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ खोल रखा है। ये पहलवान 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर धरना दे रहे थे। पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इससे पहले जनवरी में भी पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दिया था। हालांकि, तब खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवान वापस लौट गए थे। 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस थाने में बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों के आधार पर 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज किए हैं। पहली प्राथमिकी नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर है। इसमें पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरी FIR अन्य पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से संबंधित है। इन मामलों में पुलिस की जांच जारी है।

    पहलवानों ने अमित शाह से की थी मुलाकात

    इससे पहले शनिवार को ही पहलवानों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। रेसलर साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान ने आजतक से बातचीत में बैठक की पुष्टि की थी। वे भी इस बैठक में मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि बैठक में पहलवानों ने बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग उठाई थी। लेकिन ये बैठक बेनतीजा रही। उन्होंने बताया कि हमें गृह मंत्री से जो प्रतिक्रिया चाहिए थी वह नहीं मिली, इसलिए हम बैठक से बाहर आ गए। सत्यव्रत ने कहा कि हम विरोध के लिए आगे की रणनीति बना रहे हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे हम आगे की कार्रवाई की योजना बना रहे हैं। 

  • पंजाबः योगराज सिंह ने इस जगह से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    पंजाबः योगराज सिंह ने इस जगह से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

    सुल्तानपुर लोधीः पंजाबी फिल्म अभिनेता योगराज सिंह आज सुल्तानपुर लोधी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने राजनीति में कदम रखने का ऐलान किया है। उन्होंने 2024 में श्री आनंदपुर साहिब से एमपी का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा जी ने उनकी ड्यूटी लगाई है, जो सेवा वह मांग रहे है, वह उसे करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि योगराज सिंह ने कौन सी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी, जिस पार्टी से चुनाव लड़ने के आदेश होंगे, उस पार्टी से चुनाव  मैदान में उतरेंगे। बता दें कि योगराज सिंह की कई फिल्में आने वाले समय में रिलीज होने वाली है। इनमें “जंगनामा”, आउट लॉ,सरदार एंड संस, मौजा ही मौजा और चंबे दी बूटी शामिल है। 

  • पंजाबः बहन को किडनैप करने के मामले में जीजे ने साले पर करवाई FIR

    पंजाबः बहन को किडनैप करने के मामले में जीजे ने साले पर करवाई FIR

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के थाना सिटी फगवाड़ा ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके साले के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवक पर अपनी ही बहन को अगवा करने तथा मारपीट करने का आरोप है। युवक फोन करके जान से मारने की धमकियां भी देता है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि शिवम कुमार सिंह पुत्र नवल किशोर सिंह सैदपुर पटेड़ा थाना सराय, जिला वैशाली, बिहार का रहने वाला है। इन दिनों वह प्रेम नगर, खेड़ा रोड, थाना सिटी फगवाड़ा में रहता है। उसकी शादी 20 फरवरी 2023 को खुशी कुमारी पुत्री संतोष कुमार सिंह निवासी दामोदरपुर, थाना सराय, जिला वैशाली बिहार के साथ हुई थी।

    शिवम ने बताया कि उसकी पत्नी खुशी की उम्र 18 साल है। उसका भाई अभिषेक कुमार उर्फ काजू उसको फोन करके जान से मारने की धमकियां देता था। 2 जून को शाम करीब 6:45 पर वह और उसकी पत्नी खुशी कुमारी घर पर थे। इस दौरान अभिषेक किसी अज्ञात व्यक्ति को साथ लाकर ग्रे रंग की होंडा कार में आया और गाली गलौज करने लगा। शिवम के अनुसार, उसने खुशी को धक्के से अपने साथ गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उसने रोका तो मारपीट की और दोनों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह खुशी को धक्के से अगवा करके ले गया। उसने अभिषेक के मां-बाप को इसकी सूचना दी तो वे आनाकानी करने लगे। तंग आकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

  • ਪੰਜਾਬ: ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਫਾਟਕ ਦੇ ਕੋਲ਼ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਫਾਟਕ ਦੇ ਕੋਲ਼ ਹੋਇਆ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਨੇ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨੰਗਲ: ਨੰਗਲ ਭਾਖੜਾ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਫਾਟਕ ਦੇ ਕੋਲ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਰਪਰਨ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਾਹਨ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕਮਲੀ ਭੋਲੀ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰਕੇ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਅੱਜ ਸਵੇਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਜਿਸ ਵਕਤ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਕਮਲ ਭੋਲੀ ਦੁੱਧ ਦੇਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਮੇਨ ਮਾਰਕੀਟ ਰੇਲਵੇ ਫਾਟਕ ਕੋਲ ਕਾਫੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਆ ਰਹੀ ਇਕ ਏਕਸ ਯੂ ਵੀ ਗੱਡੀ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਾਫੀ ਦੂਰ ਤੱਕ ਗੱਡੀ ਸਵਾਰ ਐਕਟੀਵਾ ਚਾਲਕ ਨੂੰ ਮਾਰਗ ਉਪਰ ਘੜੀਸਦਾ ਲੈ ਗਿਆ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਉਪਚਾਰ ਹੇਤੂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ। ਗ਼ਨੀਮਤ ਇਹ ਰਹੀ ਕਿ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚ ਗਈ, ਪਰ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਗੱਡੀ ਚਾਲਕ ਐਕਟਿਵਾ ਸਵਾਰ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਕੇ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦ ਕਿ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੱਡੀ ਦਾ ਨੰਬਰ ਨੋਟ ਕਰ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • जालंधरः विवादों में आई सूफी सिंगर नूरां सिस्टर, व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप, देखें CCTV

    जालंधरः विवादों में आई सूफी सिंगर नूरां सिस्टर, व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप, देखें CCTV

    जालंधर, वरुण/हर्षः सूफी सिंगर नूरां सिस्टर एक बार फिर विवादों में आई गई है। दरअसल, एक व्यक्ति ने नूरां सिस्टर के साथ उनके साथियों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए है। इस मामले की शिकायत व्यक्ति ने पुलिस को दे दी है। बीती रात थाना 4 के अंतर्गत आते ही नकोदर चौक पास देर रात के पास लड़ाई झगड़े होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई। मौक़े पर जांच करने पहुंचे थाना 4 के ASI हीरालाल ने बताया कि वह नाइट डोमिनेशन पर थे।

    जहां उन्हें मैसेज मिला कि नकोदर चौक के पास किसी एक्सीडेंट हुआ था। जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एक्सीडेंट से कुछ समय पहले की नूरा सिस्टर्स की सामान लेने के लिए अपनी टीम के साथ नकोदर चौक के पास आए हुए थी। जहां उन्हें देखकर फोटो खिंचवाने के लिए सतनाम नगर निवासी सचिन बग्गा और उनकी पत्नी नूरा सिस्टर्स के पास गए। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाए हैं कि नूरा सिस्टर्स के साथ लड़कों ने उनके साथ मारपीट की और तेज़धार हथियार से उन पर बाहर कर दिया। जिस दौरान उसके हाथ पर चोट आए, जिसे इलाज के लिए परिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने एमएलआर कटवा घर चले गए हैं और उन्हें बयान देने के लिए के लिए थाने बुलाया गया है।

    एनकाउंटर न्यूज के पत्रकार से बात करते हुए पीड़ित सचिन बग्गा ने कहा कि वह बीते दिन मोहाली गया हुआ था। देर रात जब वह जालंधर पहुंचा तो वह कॉफी पीने के लिए नकोदर चौंक पर स्थित निजी रेस्टोरेंट में गया। जिस दौरान वहां पर नूरां सिस्टर की ज्योति नूरां अपने साथी के साथ आई हुई थी। जहां उसकी पत्नी ने फोटो खिचवाने के लिए ज्योति नूरां से बात की। इस दौरान उनका आरोप है कि ज्योति नूरां के साथी ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जब सचिन उसे रोकने की कोशिश की तो उसने ज्योति नूरां ने उससे हाथापाई करनी शुरू कर दी। सचिन का आरोप है कि ज्योति नूरां नशे की हालत में थी। जिसके बाद ज्योति नूरां के साथ ने किरपाण निकाल ली और उस पर हमला कर दिया। इस हादसे में घायल होने के बाद सचिन ने पुलिस को सूचना दे दी और बाद में अस्पताल में उपचार के लिए चला गया।

  • बड़ी खबरः पहलवान साक्षी मलिक ने आंदोलन से नाम लिया वापिस, जानें मामला

    बड़ी खबरः पहलवान साक्षी मलिक ने आंदोलन से नाम लिया वापिस, जानें मामला

    नई दिल्लीः पहलवानों का आंदोलन जल्द ही समाप्त हो सकता है। जी हां, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के कुछ घंटे बाद पहलवान साक्षी मलिक प्रदर्शन से पीछे हट गई हैं। आज पहलवान साक्षी मलिक ने आंदोलन से नाम वापस ले लिया। इसके बाद वह रेलवे की अपनी नौकरी पर लौट गई हैं। साक्षी मलिक ने फैसला किया है कि वह रेलवे में नौकरी को ज्वाइन करेगी। ऐसे में पहलवानों के प्रदर्शन अब धीमी पड़ सकती है। अब सबकी नजरें विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया पर हैं, उनके फैसले से ही साफ होगा कि कितनी जल्दी प्रदर्शन समाप्त होगा या चलता रहेगा? वहीं साक्षी के कुछ देर बाद बजरंग पुनिया ने खुद को इस आंदोलन से अलग कर लिया है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने शनिवार रात करीब 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

    सूत्रों के मुताबिक, यह मुलाकात अमित शाह के आवास पर करीब करीब डेढ़ घंटे तक चली। अमित शाह ने पहलवानों से तब मुलाकात की है जब खाप पंचायतों की तरफ से केंद्र को नौ जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलवानों ने अमित शाह से सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके बाद गृह मंत्री ने पहलवानों से बिना भेदभाव के पूरी जांच का भरोसा दिया। सूत्रों के मुताबिक, पहलवानों ने ही अमित शाह से मुलाकात का समय मांगा था। अमित शाह ने कहा कि इस मामले में कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच कर रही है।

    उन्होंने पहलवानों से यह भी पूछा कि क्या पुलिस को अपने काम करने का समय नहीं देना चाहिए? ओलंपियन साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक ने दावा किया कि साक्षी, विनेश और बजरंग ने शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करीब एक से डेढ़ घंटे की मुलाकात में गृह मंत्री ने तीनों खिलाड़ियों से कहा कि वे जोश की बजाय समझदारी से काम लें। सुदेश मलिक ने बताया कि शाह ने पहलवानों को आंदोलन समाप्त करने के लिए समझाते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। मुलाकात के दौरान पहलवानों ने बृजभूषण की गिरफ्तारी पर ही जोर दिया। इस पर शाह ने कहा, कोई भी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होगी।

  • पंजाबः जिगरी दोस्त से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः जिगरी दोस्त से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव बल्लूआना में गत रात्रि एक स्कॉर्पियो की मिटटी से लदे डंपर से जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था की स्कॉर्पियों के परखच्चे उड़ गए। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से स्कॉर्पियों चालक को बाहर निकाला, परंतु जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति मुक्तसर का निवासी बताया जा रहा है। सदर पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।

    जानकारी के अनुसार श्रीमुक्तसर के गांव बरकंदी निवासी गुरसाहब सिंह (28) पुत्र भूपेंद्र अविवाहित था। गत रात्रि पटी सदीक में अपने जिगरी दोस्त से मिलकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अबोहर से मलोट की ओर जा रहा था। जब वह बल्लूआना के निकट पहुंचा तो सड़क पर जा रहे बल्लूआना निवासी लवप्रीत और विक्की के मिट्टी के डंपर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिससे गुरसाहब की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक को गाड़ी से बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

  • जालंधरः कांग्रेस विधायक ने स्टूटेंस के साथ डीसी ऑफिस के बाहर लगाया धरना, गरमाया माहौल

    जालंधरः कांग्रेस विधायक ने स्टूटेंस के साथ डीसी ऑफिस के बाहर लगाया धरना, गरमाया माहौल

    जालंधर/वरुणः पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लेकर कुछ दिन पहले एससी स्टूडेंट्स ने बीएसएफ चौक पर धरना लगाया था। इस दौरान थाना बारादरी की पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान युवकों के साथ पुलिस द्वारा झड़प भी हुई थी। जिसके बाद पवन टीनू थाने में पहुंचे थे और मामले को शांत करवाया था। लेकिन अभी तक बच्चों को पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम मुहैय्या नहीं करवाई गई है। जिसके चलते आज एक बार फिर से पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का मामला गरमा गया है।

    दरअसल, आज इस स्कीम को लेकर कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली दलित स्टूडेंट्स के साथ डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान पुलिस ने माहौल खराब होते देख कॉम्प्लेक्स का मैन एंट्री गेट को बंद कर दिया है। वहीं कांग्रेस विधायक कोटली ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने वादा किया था एसएचओ को सस्पेंड करेंगे और एएसआई पर बनती कार्रवाई नहीं की जिन्होंने लड़कियों के साथ खींचातानी और मारपीट की थी। उन्होंने कहा कि वह अगला धरना एमएलएज, यूनवर्सिटीज, कालेज और विद्यार्थियों को लेकर शनिवार से पहले चंडीगढ़ में पंजाब की मुख्यमंत्री के सामने धरना लगाएंगे जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होगी। विधायक कोटली ने मुख्यमंत्री से कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने दिया जाए, उनके रोल नंबर न रोके जाएं।