Blog

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके में चली गोली, एक घायल, देखें वीडियो 

    मोगाः कस्बा बाघापुराना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोली चलने के मामले में लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि गोली का छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को मौके पर काबू कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक गोली चलाने वाले आरोपी की पारिवारिक से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके कारण किसी बात को लेकर गुस्से में आकर वहां खड़े मोटरसाइकिलो को बीच बाजार तोड़फोड़ की गई, जउसके बाद रिवाल्वर से फायर कर दिया। फायर के दौरान छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    मौके पर पहुंची पुलिस गोली चलाने वाले व्यक्ति को काबू कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें व्यक्ति को तोड़फोड़ करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना मोगा रोड संकर ज्वैलर के दुकान के सामने की बताई जा रही है। जिनका कई दिनों से पुराना पारिवारिक विवाद चल रहा है। वहीं दुकानदार ने कहा के गोली चलाने वाला व्यक्ति कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है। पुलिस की ओर से 2 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • मेट्रो में बीड़ी जलाते व्यक्ति की वीडियो हुई वायरल

    मेट्रो में बीड़ी जलाते व्यक्ति की वीडियो हुई वायरल

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर पूरा सोशल मीडिया हैरान है। मेट्रो में पान, गुटखा, तंबाकू का सेवन और धूम्रपान करने पर बैन है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लगता है कि लोगों को दिल्ली मेट्रो के नियमों की कोई परवाह नहीं है।  

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर एक बुजुर्ग बीड़ी जलाने लगता है। मेट्रो में बीड़ी जलाने में बुजुर्ग इतना मस्त था कि वह बीड़ी सुलगाने के बाद माचिस की तीली वहीं मेट्रो के फर्श पर फेंक देता है।कई लोगों द्वारा व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बयान जारी किया। “हम ऐसे किसी भी आपत्तिजनक व्यवहार का पता लगाने के लिए फ़्लायर्स के माध्यम से यादृच्छिक जांच करते हैं। दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, “हम जनता से अपील करते हैं कि वे ऐसे मामलों को तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।”

  • पंजाबः पुलिस अधिकारी को लोगों ने किया काबू, लगाए ये गंभीर आरोप

    पंजाबः पुलिस अधिकारी को लोगों ने किया काबू, लगाए ये गंभीर आरोप

    पटियालाः लाहिल कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती रात गाड़ी चुराने के आरोप में डिप्रेशन के शिकार पुलिस अफसर अवतार सिंह को लोगों ने काबू किया। जिसके बाद काबू किए व्यक्ति को मोहल्ला निवासियों द्वारा पुलिस स्टेशन सिविल लाइन पटियाला ले जाया गया। जहां मोहल्ले की पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी गाड़ी घर के बगल वाले प्लॉट में खड़ी थी और रात करीब 12:15 बजे एक व्यक्ति हमारी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। जब हमने बाहर जाकर उससे पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं एसपी विक्रमजीत का ड्राइवर हूं, उन्होंने मुझे गाड़ी लाने के लिए भेजा है।

    जब व्यक्ति से पूछा गया कि गाड़ी की चाबी कहां है तो उसने कहा कि अंदर है, मुझे नहीं पता। फिर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस का आईडी कार्ड बरामद हुआ। जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति हमारे समन विभाग का अधिकारी है और वह डिप्रेशन का मरीज है। उनका अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 8 साल से विवाद चल रहा है। जिसके कारण यह अकेले रह रहे है।

  • शर्मसार! ट्रेन से गिरे शख्स को लगाया खाली ऑक्सीजन सिलेंडर

    शर्मसार! ट्रेन से गिरे शख्स को लगाया खाली ऑक्सीजन सिलेंडर

    एक घंटे जिंदगी और मौत से लड़ते व्यक्ति ने तोड़ा दम

    शाजापुरः बेरछा रेलवे स्टेशन के पास एक सड़क हादसे में घायल हुए शख्स की डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हो गई। दरअसल, घायल को बेरछा स्टेशन पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां मलहम-पट्टी आदि करने के बाद सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन गंभीर हालत होने पर तड़पते हुए घायल को खाली सिलेंडर से ऑक्सीजन लगा दिया। यही नहीं, अस्पताल का स्टाफ पल्स ऑक्सीमीटर और इंजेक्शन ढूंढता रहा, लेकिन नहीं मिले। करीब एक घंटे तक तड़पने के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से घायल ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के एक कर्मचारी के कहने पर वार्ड में मौजूद कुछ लोग एक ऑक्सीजन सिलेंडर घायल के बेड तक लेकर आए, जो खराब स्थिति में था। सिलेंडर में ऑक्सीजन नहीं थी। इधर, घायल की स्थिति बिगड़ती जा रही थी। फिर ड्यूटी डॉक्टर ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर नवीन झाला को बुलवाया। डॉक्टर झाला करीब आधा घंटे देरी से घायल के पास पहुंचे। तब तक घायल राधेश्याम की मौत हो चुकी थी।

    मृतक का नाम राधेश्याम गुप्ता (उम्र 40 साल) निवासी छतरपुर बताया जा रहा है। राधेश्याम गुप्ता उज्जैन से महाकाल दर्शन कर घर लौट रहे थे। वे उज्जैन से सुबह करीब 11 बजे भोपाल जाने के लिए बैठे थे। उन्हें छतरपुर जाना था। इसी बीच, दोपहर करीब एक बजे बेरछा स्टेशन पर राधेश्याम पानी भरने के लिए उतरे। ट्रेन चलने लगी तो डिब्बे में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से घायल राधेश्याम को बेरछा से जिला अस्पताल लाया गया।

    मृतक का नाम राधेश्याम गुप्ता (उम्र 40 साल) निवासी छतरपुर बताया जा रहा है। राधेश्याम गुप्ता उज्जैन से महाकाल दर्शन कर घर लौट रहे थे। वे उज्जैन से सुबह करीब 11 बजे भोपाल जाने के लिए बैठे थे। उन्हें छतरपुर जाना था। इसी बीच, दोपहर करीब एक बजे बेरछा स्टेशन पर राधेश्याम पानी भरने के लिए उतरे। ट्रेन चलने लगी तो डिब्बे में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से घायल राधेश्याम को बेरछा से जिला अस्पताल लाया गया।

  • पंजाबः नशे की ओवरडोज से सरकारी मुलाजिम की हुई मौत

    पंजाबः नशे की ओवरडोज से सरकारी मुलाजिम की हुई मौत

    मानसाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशे के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं ताजा मामला मनसा से सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरकारी कर्मचारी की नशे की ओवरडोज़ से मौत हो गई है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार द्वारा नशे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मनसा में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पंजाब में नशे की ओवरडोज के कारण आए दिन युवाओं की मौत हो रही है। आज सरकारी विभाग में कार्यरत मानसा के युवक परविंदर सिंह (28) की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। मृतक युवक का परिवार नशा विरोधी एक्शन कमेटी के सहयोग से मानसा जिला अदालत में धरना देकर नशा विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

    मृतक युवक की बहन प्रभजोत कौर ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था और नशे के कारण उसने अपनी जमीन-जायदाद भी बेच दी थी और घर में नशे के लिए पैसों के लिए उससे मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया था ताकि नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण उनके भाई की मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि पिछले दिनों ओवरडोज के कारण उसे मानसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से रात को उसे पटियाला रेफर कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि उसे पटियाला में अच्छा इलाज नहीं मिला। मृतक युवक की बहन ने भी अस्पताल स्टाफ पर कई सवाल उठाए है और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील करते हुए कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि किसी और बहन का भाई और मां का बेटा नशे के कारण न मर जाए।

    एंटी ड्रग एक्शन कमेटी के सदस्य परविंदर सिंह झोटा ने कहा कि नशे के कारण मौतें हो रही हैं। जब से मानसा में नशे के खिलाफ धरना चल रहा है तब से करीब 7 युवाओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज भी मानसा में नशा बिक रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक युवक का शव सिविल अस्पताल में रखा गया है और जब तक प्रशासन परिवार की मांगें नहीं मान लेता, तब तक मृतक का अंतिम संसकार नहीं किया जाएगा। 

  • इंसानियत शर्मसार! कॉलेज का रहस्य पता चलने पर युवती ने मां की तेजधार हथियार से की हत्या 

    इंसानियत शर्मसार! कॉलेज का रहस्य पता चलने पर युवती ने मां की तेजधार हथियार से की हत्या 

    ओहियोः अमेरिकी के ओहियो से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां 23-वर्षीय महिला ने अपनी मां को लोहे के तवे से पीट-पीट कर और उसकी गर्दन पर लगभग 30 बार वार करके उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसे पता चल गया था कि उसे कॉलेज से निकाल दिया गया है और वह नहीं चाहती थी कि उसकी माँ को पता चले। समिट काउंटी अभियोजक के कार्यालय के अनुसार, एक्रोन के सिडनी पॉवेल को 50 वर्षीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता ब्रेंडा पॉवेल की क्रूर मौत के मामले में हत्या, गंभीर हमले और सबूतों के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था।

    समिट काउंटी अभियोजक के कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, “मार्च 2020 में, सिडनी पॉवेल ने ब्रेंडा पॉवेल के सिर पर लोहे की कड़ाही से हमला किया, फिर उसकी गर्दन पर लगभग 30 बार वार किया।” एक्रोन बीकन जर्नल ने बताया कि माउंट यूनियन यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा पॉवेल दोषी पाए जाने के बाद समिट काउंटी कॉमन प्लीज़ कोर्ट रूम में रो पड़ीं।

    3 मार्च, 2020 को पुलिस ने ब्रेंडा को उसके स्कडर ड्राइव घर के अंदर गंभीर चोटों के साथ पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी चोटों के कारण मौत हो गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पॉवेल ने अपनी मां – एक्रोन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में बाल जीवन विशेषज्ञ – पर उस समय हमला किया, जब वह अपने स्कूल के अधिकारियों के साथ फोन पर बात कर रही थी।

    मीडिया आउटलेट ने बताया कि बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पॉवेल सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थे और इसलिए उन्हें हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता था। निदान करने वाले 3 रक्षा विशेषज्ञों में से एक जेम्स रियरडन ने कहा कि जब सिडनी ने अपनी मां को मार डाला, जिसे वह अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती थी, तो उसे मानसिक आघात पहुंचा।

    अभियोजकों द्वारा नियुक्त मनोवैज्ञानिक सिल्विया ओ’ब्राडोविच निदान से असहमत थे और उन्होंने कहा कि पॉवेल अपराध के समय पागलपन की कानूनी परिभाषा को पूरा नहीं करते थे। सुश्री ओ’ब्राडोविच इस बात से सहमत थीं कि पॉवेल मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। जिनमें सीमावर्ती व्यक्तित्व लक्षण, दुर्भावना और चिंता विकार शामिल हैं।

    एक्रोन बीकन जर्नल के अनुसार, सहायक अभियोजक ब्रायन स्टैनो ने अदालत में घटना का वर्णन करते हुए कहा, “सिडनी ने तवे से हमला करना बंद कर दिया, संभवतः चाकू लेकर रसोई में चला गया।” स्टैनो ने कहा, “उसे हथियार बदलने पड़े और उस पर हमला जारी रखना पड़ा।” स्टैनो ने कहा, “सिर्फ़ गर्दन में कई बार चाकू? यह उद्देश्यपूर्ण है।” “यह किसी को ख़त्म करने की कोशिश है।” बताया जा रहा है कि पॉवेल की सज़ा 28 सितंबर को तय होनी है।

  • जालंधरः PPR मार्किट में 2 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें Live

    जालंधरः PPR मार्किट में 2 गाड़ियों में हुई टक्कर, देखें Live

    जालंधर, ENS: PPR मार्किट में 2 गाड़ियों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि इस घटना के दौरान गाड़ी के दोनों टायर फट गई। पीड़ित ने बताया कि उक्त गाड़ी चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इस हादसे के दौरान सड़क भी टूट गई है। पीबी 08 ईएफ 5838 गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं इस मामले को लेकर दो गाड़ियों के पक्ष द्वारा हंगामा किया जा रहा है। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों पार्टियों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। दोनों पार्टियों द्वारा हंगामा किया जाने के बाद पुलिस ने दोनो पक्षों के आईडी प्रूफ ले लिए है।

    पीड़ित का कहना है कि उक्त कार सवार 100 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण कार चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि कार चालक फोन पर व्यस्त था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि वह गाड़ी ज्यादा स्पीड से नहीं चला रहे है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों गाड़ियों को थाने ले जाया जा रहा है। वहीं गाड़ी चालकों को भी थाने ले जाकर मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • टैंक से ट्रैक्टर पर आई सेना, लाखों एकड़ जमीन पर किया कब्जा

    टैंक से ट्रैक्टर पर आई सेना, लाखों एकड़ जमीन पर किया कब्जा

    नई दिल्ली : पाकिस्तान बुरे आर्थिक हालातों से गुजर रहा है। यहां के लोग हर छोटी से छोटी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। महीनों से चली आ रही आर्थिक बदहाली को दूर करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने कमर कस ली है। इसके लिए उसने देश में 10 लाख एकड़ से अधिक कृषि भूमि पर कब्जा किया है। अब इसी जमीन पर पाकिस्तानी सेना खेती करने जा रही है। हालांकि इस कदम ने देश में सेना की व्यापक उपस्थिति के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि नया खाद्य सुरक्षा अभियान नए साल की शुरुआत से शुरू किया जाएगा। यह काम नागरिक सैन्य निवेश निकाय के जरिए किया जाएगा। बता दें योजना का उद्देश्य पट्टे पर राज्य की भूमि पर सेना द्वारा संचालित खेतों के माध्यम से फसल उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के मुताबिक सेना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 10 लाख एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। यह दिल्ली से लगभग तीन गुना बड़ा क्षेत्र है। इस योजना का समर्थन करने वालों का दावा है कि इससे फसल की बेहतर पैदावार होगी और पानी की बचत होगी।

    विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान को इसकी सख्त जरूरत है। दस्तावेजों से पता चलता है कि सेना को गेहूं, कपास और गन्ना जैसी फसलों के साथ-साथ सब्जियां और फल उगाने के लिए 30 साल तक के पट्टे दिए जाएंगे। कई लोगों ने चिंता जताई है कि सेना पहले से ही काफी शक्तिशाली है। ऐसे में वह खाद्य सुरक्षा अभियान से भारी मुनाफा कमा सकती है और इससे पाकिस्तान के करोड़ों ग्रामीण भूमिहीन गरीबों को नुकसान होगा।

    आलोचकों ने बताया कि यह नया कदम पाकिस्तान की सेना को देश की सबसे बड़ी भूमि मालिक के रूप में मजबूत कर सकता है। लोगों का कहना है कि सेना का काम बाहरी खतरों से रक्षा करना और अनुरोध किए जाने पर नागरिक सरकार की सहायता करना है। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों द्वारा संचालित फौजी फाउंडेशन निवेश समूह के सदस्य फोंगरो ने चिंताओं को खारिज कर दिया है। फोंगरो के प्रबंधक के हवाले से कहा गया है कि आवंटित की जा रही अधिकांश जमीन बंजर है। इसलिए किसानों को किसी तरह के नुकसान होने का कोई सवाल नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे सिर्फ एक ही मकसद था कि रेगिस्तान में जमीन में खेती कैसे की जाए।

  • रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर, वीडियो हुई वायरल

    रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर, वीडियो हुई वायरल

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अक्सर बंदरों से जुड़े वीडियो सामने आते रहते है। जिनमें से कुछ चौंका देते है, तो कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। यूं तो आपने बंदरों और लंगूर से जुड़े कई वीडियोज देखे होंगे, लेकिन हाल ही में वायरल यह वीडियो यकीनन कमाल का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल यह वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लंगूर रेलवे के ऑफिस में कंप्यूटर चलाते नजर आ रहा है।

    उसे देखकर ऐसा लग रहा है, मानो वो कोई तगड़ा काम निपटा रहा हो। वीडियो में लंगूर कीबोर्ड से कुछ टाइप करने की कोशिश कर रहा है। जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई। रेलवे दफ्तर में घुसकर कंप्यूटर चलाने लगा लंगूर। पब्लिक बोली- बड़ा मेहनती कर्मचारी है भाई। जिसे देखकर आपको अपनी हंसी पर कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो जाएगा। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो देख चुके कुछ यूजर्स इस पर जमकर मौज ले रहे है।

  • जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर बहन ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर बहन ने किया बड़ा खुलासा

    जालंधर, ENS: मशहूर कपल की वायरल वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इसे लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब एफआईआर की कॉपी में मामले के कई पहलु सामने आए है। बता दें कि मशहूर कपल के वायरल वीडियो मामले में दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी सामने आई है। इस एफआईआर में सहज अरोड़ा की बहन ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आईपीसी की धारा 384, 509, 66ई, 66डी के तहत एक लड़की समेत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    एफआईआर में लिखा गया है कि मशहूर कपल के पास काम करने वाली एक लड़की को काम से निकाल दिया गया था। इसके बाद फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर मैसेज भेजे गए और कहा गया कि अगर आपने बैंक खाते में पैसे नहीं जमा किए तो आपका गलत वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। जिसकी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।  जिसकी जांच की जा रही है। आरोप है कि जब पैसे नहीं भेजे गए तो उस लड़की और अज्ञात लोगों ने वीडियो वायरल कर दिया।

    शिकायत में बताया गया है कि इस लड़की को दुकान में काम करने के दौरान गलतियां करने और नकदी में हेरफेर करने कारण नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके चलते इस लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमें ब्लैकमेल किया और फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैला दिए। शिकायतकर्ता ने इस लड़की के साथ उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।