Blog

  • पंजाब : व्यापारी से लूट के मामले में 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

     बठिंडा :  थाना दयालपुरा की पुलिस ने मलूका के व्यापारी लक्खी चंद से चार लाख रुपए से अधिक की लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि गांव मलूका में 4 नवंबर को मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उक्त विक्रेता पर हमला कर 4 लाख से ज्यादा की रकम लूट ली थी। इस मामले में जांच के आधार पर अंग्रेज सिंह गोबिंदपुरा, गुरप्रीत सिंह मलूका और सुखजिंदर सिंह वासी कोठा गुरु को नामजद किया गया था।

    जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई रकम में से 2 लाख 84 हजार रुपए और हमले के लिए इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि लूट की घटना में उनके साथ सिकंदर सिंह गोबिंदपुरा भी शामिल था। पुलिस ने मुकद्दमे में सिकंदर सिंह को भी नामजद कर लिया है। थानाध्यक्ष जगदीप सिंह ने बताया कि सिकंदर सिंह अभी भी फरार है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः 9 एडिशनल और सेशन जजों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः पंजाब में लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं जारी हुए आदेशों के मुताबिक एडिनशल जिला और सेशन जजों के तबादलें किए गए। आदेशों के मुताबिक 9 जजों के तबादलें किए गए है। देखें लिस्ट

  • विवादों में घिरे पंजाबी सिंगर K. S. Makhan, पुलिस को दी शिकायत

    बठिंडाः पंजाबी सिंगर केएस मक्खन (कुलदीप सिंह तक्खर) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाबी गायक का नया गीत जमीन दा रोला पर मक्खन व उनके साथी सत्ती लोहा खेड़ा के खिलाफ पंडित राव धरनेवर ने बठिंडा के SSP और DC (डिप्टी कमिश्नर) को शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि KS मक्खन का जो नया गीत जमीन दा रोला जल्द रिलीज होने वाला है उसमें हथियारों को प्रमोट किया गया है। सरकार को सख्त एक्शन लेते हुए उन सीन को हटाना चाहिए।

    बता दें KS मक्खन के इस गीत की शूटिंग की कुछ झलकियां पहले ही लोगों ने वायरल कर दी। जिसमें हथियारों के साथ खड़े कुछ युवक नजर आए। अब देखना होगा कि कब तक इस गीत से हथियारों वाले सीन हटाए जाते है। सिंगर KS मक्खन ने 4 साल पहले एक देश एक भाषा में छिड़े विवाद के बाद खुद को धार्मिक मान्यताओं से मुक्त करना वाजिब समझा था। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके गायक मक्खन हाल में उस समय के देश के गृह मंत्री अमित शाह के एक देश एक भाषा संबंधी दिए गए बयान को लेकर सिंगर गुरदास मान की बात का समर्थन कर बैठे थे।

    फेसबुक पर लाइव होकर मक्खन ने कहा था कि कुछ लोग उनके नाम के साथ धार्मिक विवाद जोड़ रहे हैं, लेकिन वह कोई विवाद नहीं चाहते। 4 साल पहले अपने फेसबुक पेज पर लाइव होकर मक्खन ने सिख पंथ की निशानियां गुरुद्वारे जाकर गुरु चरणों में समर्पित कर दी थी। उनका कहना था कि अगर मैं सिखी से किसी का फायदा नहीं कर सकता तो मैं नुकसान के भी हक में नहीं हूं। कुछ लोग मेरे नाम के साथ धार्मिक विवाद जोड़ रहे हैं। मेरा नाम लेकर धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। मैं नहीं चाहता कि उनकी वजह से कोई धार्मिक विवाद शुरू हो,इसीलिए वह अपना सिखी स्वरूप छोड़ रहा हूं।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन से 3 माह का बच्चा हुआ चोरी, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन से 3 महीने का बच्चा चोरी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त परिवार शिलांग से आया था।  इस दौरान पीड़ित परिवार देर रात लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर उतरा था। बताया जा रहा है कि रात ज्यादा होने की वजह से रेलवे स्टेशन पर ही परिवार सो गया था। 

    इस दौरान वहां से कोई उनके 3 महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गया। बच्चा चोरी होने से मां बुरा हाल हुआ पड़ा है। वहीं घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने की बच्चे की पड़ताल शुरू कर दी है और वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है।

    गोपालगंज सीवान से की महिला सोनम ने बताया कि उसका बच्चा भूख से रो रहा था। बच्चे को दूध पिलाने के लिए वह रेलवे स्टेशन की कैंटीन के पास ही लेट गई। थकावट के कारण दोनों पति-पत्नी को नींद आ गई। बच्चे को उन्होंने बैंच के नीचे लेटा दिया। सुबह जब उठे तो बच्चे उनके साथ नहीं था। परिवार ने खूब शोर मचाया। बच्चे की काफी तालाश की गई लेकिन कही कुछ पता नहीं चल पाया। रेलवे स्टेशन पर घुमने वाले भिखारियों पर पुलिस को शक है। थाना जीआरपी के इंस्पेक्टर जतिंद्र सिंह बच्चे की तस्वीर लेकर आस-पास के इलाकों में भी चैक कर रहे है।

  • जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत!

    नई दिल्ली :  हरियाणा के यमुनानगर जिले में पिछले 2 दिन में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अभी जांच चल रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन मौतों का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यमुनानगर के एसपी गंगा राम पूनिया ने पर बताया कि हमें बुधवार दोपहर एक अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली। इसे संदिग्ध जहरीली शराब से मौत का मामला बताया गया था। उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा, लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर जांच शुरू की और आसपास के गांवों में मामले के बारे में पूछताछ की है

    जांच के दौरान पुलिस को जिले के 2 गांवों से जानकारी मिली कि तीन अन्य लोगों की मंगलवार को भी मौत हो गई थी जबकि बुधवार को दो और लोगों का अंतिम संस्कार किया गया एसपी ने कहा कि पुलिस इन पांच मामलों के साथ-साथ अस्पताल द्वारा सूचित किए गए मामले को भी जहरीली शराब की घटना मान रही है, क्योंकि इनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है उन्होंने बताया कि अन्य 5 मृतकों के परिवारों ने पुलिस को सूचित किए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया, इसलिए कोई पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका

    यह पूछे जाने पर कि मृतक ने संदिग्ध जहरीली शराब कहां से ली होगी, इस पर पूनिया ने कहा कि हम चीजों की पुष्टि कर रहे हैं और जांच जारी हैहमने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि मृतक अलग-अलग आयु के थे और ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने जहरीली शराब पी थी। उन्होंने कहा कि उनमें से पांच की कुछ समय बाद मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की बुधवार को अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दो अन्य का अलग-अलग चिकित्सा सुविधाओं में इलाज चल रहा है। जिले के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

  • पंजाबः कलयुगी बेटे ने किया माता-पिता का क’त्ल

    अमृतसरः मजीठा के के गांव पंधेर कलां से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने सरिया मारकर माता-पिता की हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रितपाल सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव में शादी थी। इस दौरान प्रितपाल ने बहुत ज़्यादा शराब पी रखी थी।

    माता पिता उसे घर से दोबारा वहां जाने से रोक रहे थे। जिसके कारण उसने दोनों को बुरी तरह से पीट-पीट कर मार दिया। मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह और कुलविंदर कौर के रूप में हुई है। इसी बात को लेकर माता-पिता और उसमें बहस हो गई। जिसके बाद गुस्से में आकर युवक ने माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः सुबह-सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    पठानकोटः  जिले में आज सुबह सुबह सुजानपुर रोड सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, सुजानपुर रोड़ पर एक प्राईवेट स्कूल बस पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को स्कूल लेकर जा रही तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने की कोशिश में थी, इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस बच्चों के साथ पूरी तरह भरी हुई थी, जिनकी चीखों से राहगीर तुरंत रुके और उनकी तरफ से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।

    गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी। फिलाल मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बस पर ना स्कूल का नाम था और न ही जरूरी हिदायतों की पालना की गई थी और देखने में भी बस बहुत पुरानी लग रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बस में कोई भी फर्स्टएड किट तक मौजूद नहीं थी। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल स्थानीय लोगों ने बस ड्राइवर पर आरोप लगाए हैं।

    इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बस ड्राइवर द्वारा बस को तेज रफ्तार से चलाया जा रहा था। जिसकी शिकायत उन्होंने पहले भी स्कूल को की है। फिलहाल किसी ने भी इस और ध्यान नहीं दिया, जिस कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि बस में फर्स्ट एड किट भी नहीं थी और ड्राइवर की गलती के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बच्चों को काफी चोटे आई हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए बस ड्राइवर ने बताया कि आगे चल रहे वाहनों के अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह हादसा हुआ है फर्स्ट एड किट के बारे में पूछने पर उसने कहा कि बस में फर्स्ट एड कीट नहीं है। लेकिन बच्चों को फिलहाल किसी तरह की कोई चोटें नहीं आई है। समय कवर करने के लिए वह आगे चल रही बसों के पीछे तेज रफ्तार के कारण जा रहा था। इस दौरान अचानक ब्रेक लगाए जाने के बाद यह हादसा हो गया लेकिन बच्चों को समय पर स्कूल भेज दिया गया है।
     
    वहीं इस बारे में बात करते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके चलते मौके पर पहुंचकर उन्होंने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है, जो भी आरोपी पाया गया उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

  • बाइक सवार बदमाशों ने महिला पर सर्जिकल ब्लेड से किया हमला

    नई दिल्ली : सरिता विहार इलाके में बदमाशों ने चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर महिला पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि बदमाश बाइक पर आए थे। वे चेन स्नैचिंग और महिला पर हमला करने के बाद फरार हो गए। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल दिल्ली के सरिता विहार में एक महिला टेलर की दुकान पर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके साथ चेन स्नैचिंग कर दी। जब महिला ने एक आरोपी का हाथ पकड़ लिया।

    तो उसने सर्जिकल ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। इससे महिला के हाथ में चोट आई और बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उचित इलाज के बाद उसे घर भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज के अधार पर आरोपियों की तलाश की जाएगी।

  • फिर पटरी से उतरी ट्रेन, यात्रियों में मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    संबलपुर: ओडिशा में बुधवार की देर रात एक बार फिर एक ट्रेन हादसा होने का मामला सामने आया। झारसुगुड़ा से संबलपुर की ओर आ रही मेमू ट्रेन संख्या 08169 का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। इस हादसे में किसी के हताहत या बड़ी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इस हादसे के बाद एक ट्रेन लाईन पर यातायात ब्लॉक हो गया है। इस हादसे के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पूर्वी तट रेलवे (ईसीओआर) ने कहा कि ओडिशा के संबलपुर जिले में एक भैंस से टकराने के बाद एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई।

    हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं। ईसीओआर ने एक बयान में कहा कि सरला-संबलपुर खंड पर अचानक एक भैंस के रेलवे ट्रैक पर आ जाने से झारसुगुड़ा-संबलपुर पैसेंजर विशेष ट्रेन के एक कोच के चार पहिए पटरी से उतर गये। हादसे में भैंस की मौत हो गई। इस हादसे की खबर लगते ही संबलपुर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी रिलीफ ट्रेन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद बताया कि इस हादसे से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और अगले दो घंटे के दौरान रेल यातायात स्वाभाविक हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले बालेश्वर में हुए भीषण रेल दुर्घटना में 288 की जान चली गई थी और 1100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

  • बड़ा हादसा: चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    गुड़गांव: द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के गुड़गांव में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लगने से दो यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस जलकर खाक हो गई और आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि घायलों में से पांच को मेदांता अस्पताल में और सात को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    कब और कहां हुई घटना

    दमकल विभाग के उप निदेशक गुलशन कालरा ने बताया कि घटना दिल्ली से जयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे की है। उन्होंने कहा क‍ि हमें सूचना मिली कि एक स्लीपर बस में आग लग गई है। इसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

    बस रोक कर भागा चालक और सहचालक

    बस में सभी श्रमिक सवार थे। गुरुग्राम के सेक्टर 12 में कई महीनों से काम पर लगे थे। दीवाली मनाने के लिए सभी अपने परिवार के साथ घर हमीरपुर जा रहे थे। आग लगने की जानकारी मिलने के बाद चालक ने बस को हाईवे पर ही सड़क के किनारे रोक दिया और बस से उतरकर भाग निकला। उसके साथ-साथ सहचालक भी फरार हो गया। पुलिस की एक टीम ड्राइवर का नाम पता खोज कर उसकी तलाश करने में जुटी हुई है।

    2 यात्रियों की मौत

    कालरा ने बताया क‍ि जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो यात्रियों की जलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य यात्री झुलस गए। सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ मानव ने पुष्टि की कि अस्पताल में सात घायलों का इलाज चल रहा है।

    सभी घायल 30 से 50 प्रतिशत तक झुलसे

    उन्होंने कहा क‍ि सभी घायल 30 से 50 प्रतिशत तक झुलस गये हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा भी मौके पर पहुंच गए।

    अस्पताल में भी टीम अलर्ट

    जैसे ही पुलिस को आग लगने की सूचना मिली तुरंत ही सिविल अस्पताल के कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रख दिया गया। लोगों के पहुंचने के तुरंत ही उनका इलाज शुरू किया गया। वहीं इस घटना में एक बच्ची और महिला इतनी बुरी तरह से झुलस गए कि उनकी पहचान नहीं हो पाई। बस में रखा सारा सामान जल गया। अग्निशमन विभाग के उपनिदेशक गुलशन कालरा का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच कराई जाएगी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किस वजह से आग लगी थी। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।