Blog

  • भेष बदलकर लोगों के बीच पहुंचे सीएम, वीडियो वायरल

    पंचकूला: पुराने जमाने में राजा महाराजा भेष बदलकर अपनी प्रजा का दुख दर्द जानने पहुंचते थे। ऐसा ही कुछ नजारा पंचकूला में भी देखने को मिला। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक साधारण नागरिक बनकर लोगों के बीच पहुंच गए। खाकी रंग की पेंट, कमीज और आधी बाजू की जैकेट, मुंह पर सफेद रंग का परना, आंखों पर चश्मा और सिर पर केसरी रंग की टोपी पहने एक व्यक्ति की वीडियो वायरल हो रही है।

    यह वीडियो पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड की है जहां पर 24 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया गया था। इस दौरान यह व्यक्ति शालीमार ग्राउंड में घूमता नजर आ रहा है। वीडियो में मोबाइल देखने का स्टाइल बिल्कुल मनोहर लाल की तरह दिखाई दे रहा था। एक जगह से पोपकार्न भी खरीदे। लोगों की बातें भी सुनी कि लोग क्या चर्चा कर रहे हैं।

    वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो चर्चा होने लगी कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल ही हैं। इसी बीच एक और फोटो सामने आई जिसमें मुख्यमंत्री निवास पर मनोहर लाल इस लुक में है जिस तरह की लुक शालीमार ग्राउंड में घूम रहे व्यक्ति की थी। जिसे पुष्टि हो गई कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में दशहरा समारोह के बहाने लोगों के बीच चल रहे माहौल और चर्चाओं के बारे में जानने के लिए पहुंचे थे।

    जिस दिन दशहरा समारोह पंचकूला में था, उस दिन लगभग 1 लाख से अधिक लोग शालीमार ग्राउंड में एकत्रित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों के बीच जाने का मन बनाया। उन्होंने बिना सिक्योरिटी, बिना किसी प्रोटोकॉल को फोलो किए लोगों के बीच जाकर दशहरा देख पापकॉर्न खाए और लोगों की राय भी जान ली। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री लोगों की दुख तकलीफों को जानने के लिए पहुंचे थे और जल्द ही वह प्रदेश की जनता को कोई और नया तोहफा दे सकते हैं।

  • जालंधरः जुआ खेलते 22 गिरफ्तार, नगदी बरामद

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामलों में 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 88 हज़ार रुपए नगदी और 2 ताशें बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम सरूप निवासी बस्ती दानिशमंदा, भारत भूषण निवासी भार्गव कैंप, श्याम लाल निवासी न्यू गोविंद नगर, सौरभ निवासी बस्ती दानिशमंदा, बंटी निवासी महेंद्रू मोहल्ला, जगदीश कुमार निवासी शिवाजी नगर, विनोद निवासी नूरपुर कॉलोनी, जतिंदर सिंह निवासी बस्ती शेख़, पवन निवासी प्रीत नगर, अवलाल सिंह निवासी न्यू रसीला नगर, अमनदीप सिंह, सुनील कुमार निवासी रविदास नगर, हिमांशु निवासी महेंद्रू कॉलोनी, रजिंदर सिंह निवासी सतनाम नगर, सुभाष निवासी बस्ती शेख, सुरेंद्रपाल निवासी बस्ती दानिशमदां, सुरज निवासी भार्गव कैंप, रिंकु, सोनू, सुदेश कुमार, रमेश कुमार और ललित राय न्यू सराजगंज के रूप में हुई है।

    सी.आई.ए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गश्त के दौरान बबरीक चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्हेंने जुआ खेल रहे 16 व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 2 लाख 50 हज़ार रुपए और दो ताशे बरामद की।

    इसी तरह उनकी दूसरी पार्टी ने भार्गव कैंप में जुआ खेल 6 व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

  • रामपुर में फायर ब्रिगेड कर्मियों के लिए बनेगी आवासीय कलोनी

    3 कनाल 14 मरले भूमि चिन्हित 


    ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन केंद्र ऊना में जवानों को रहने के लिए आवासीय कॉलोनी को बनाने की सरकारी प्रक्रिया शुरू हो गई है। तमाम औपचारिकताएं पूरा करने के बाद रामपुर में फायर कर्मियों के लिए 16 सरकारी आवास बनाए जाने है। सरकार  व जिला प्रशासन के निर्देशानुसार  रामपुर में आवश्यक क्षेत्र की निशानदेही की गई है। जिसके तहत अब विभाग को आवासीय कॉलोनी के लिए 3 कनाल 14 मरले भूमि दी गई है। इस भूमि पर फायर कर्मियों के लिए आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी। कमाडेट मेजर विकास सकलानी की ओर से कलोनी बनाने  को लेकर विभागीय कार्यबाही की गई। बुधवार को राजस्व विभाग के कानूनगो सतीश पुरी पर आधारित टीम ने रामपुर में निशानदेही की कार्रवाई को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग को 3 कनाल 14 मरले भूमि दी गई है। अग्निशमन ऊना केंद्र के प्रभारी नीतिन धीमान व कानूनगो सतीश पुरी सहित अन्य की मौजूदगी में फायर कर्मियों के लिए सरकार की तरफ से आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए भूमि संबंधी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। आवासीय कलोनी में क्रमचारियो के लिए 16 क्वाटर बनाए जाने हैं।ताकि जल्द ही कॉलोनी का कार्य शुरू किया जा सके। बता दें कि अग्निशमन केंद्र ऊना में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के लिए रिहायशी कॉलोनी न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रिहायशी कॉलोनी बनाने का मामला कई बार उठाया गया है। जिस पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए अब फायर बिग्रेड को आवासीय कॉलोनी के लिए 3 कनाल 14 मरले भूमि दी है। जिस पर सरकारी क्वार्टर बनाए जाने हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : 16 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ। ਜਿਸ ਦੇ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਸਾਈਕਲ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।

  • श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल ने पाई द्वारा आयोजित इंडस टैक फैस्ट में किया द्वितीय स्थान हासिल

    ऊना/ सुशील पंडित: इंडस इन्टरनेशनल यूनिवर्सिटी-बाथू व पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पाई) द्वारा इंडस टैक फैस्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऊना जिले के 37 से ज्यादा सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के 934 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मेहन्दी, रंगोली, सेल्फी, भाषण, निबंध, चित्रकला, एकल व समूह नृत्य आदि 25 से ज्यादा प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। सामूहिक नृत्य में श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां जि० ऊना-हिमाचल प्रदेश की छोटी-2 बच्चियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। गौर करने का विषय है सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों की तुलना में पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां के विद्यार्थी सबसे कम आयु के थे। श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल, देहलां के अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए यह हर्ष का विषय है। इस आयोजन के दौरान मुख्यातिथि के तौर पर देवेन्द्र चन्देल उप निदेशक उच्च एवं प्रारंभिक शिक्षा, ऊना ने शिरकत की ।इसके अलावा प्रो० डॉ संजय कुमार बहल, उप-कुलपति, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी-बाथू, डॉ हर्षवर्द्धन सिंह संस्थापक पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (पाई), श्रीमती वंदना सिंह सह-संस्थापिका पाई व डॉ लक्ष्मीकांत भाटिया राष्ट्रीय निदेशक-पाई व प्रधानाचार्य वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल चँदपुर-हरोली मुख्य रूप से मौजूद रहे।
  • जालंधरः दंपति को गिरफ्तार कर बाइक, सिलेंडर सहित अन्य सामान किया बरामद

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चोरी के मामले में दंपति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दंपति के कब्जे से दो गैस सिलेंडर, एक मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल रेहडी और घर के काग़ज़ात बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार उर्फ बब्बू निवासी मोहल्ला संतोषी नगर और गौतमी उर्फ अनीता के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि मदन मोहन निवासी मोहल्ला रामदासपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई थे।

    जिसके उनकी टीम के एएसआई रघुबीर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान अनिल उसकी पत्नी गौतमी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया हुआ सामान बरामद कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और वारदातें हल हो सके।

  • ਜਲੰਧਰ : ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਮਾਤਾ ਵੈਸ਼ਣੋ ਦੇਵੀ ਚੌਕ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਨਵੀਨੀਕਰਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ :  ਫਿਲੌਰ ਦੇ ਮਾਤਾ ਵੈਸ਼ਣੋ ਦੇਵੀ ਚੌਕ ਦਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਫਿਲੌਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪ੍ਰੇਮ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮੁਬਾਰਕ ਹੱਥਾਂ ਨਾਲ ਫੀਤਾ ਕੱਟਕੇ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੂਜਾ ਅਰਚਨਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 4 ਲੱਖ 98 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਮਾਤਾ ਵੈਸ਼ਣੋ ਦੇਵੀ ਚੌਕ ਦਾ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਸੰਗਤਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਸੀ ਕਿ ਚੋਂਕ ਦੀ ਦਿੱਖ ਨੂੰ ਹੋਰ ਸੁੰਦਰ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ, ਜਿਸ ਤੇ ਅਮਲ ਕਰਦਿਆਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੇ ਇਸ ਕਾਰਜ ਨੂੰ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜੀਆ ਹੈ। ਦਿਵਾਲੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਇਸ ਚੋਂਕ ਦੀ ਦਿੱਖ ਹੋਰ ਸੁੰਦਰ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪ੍ਰੇਮ ਕੁਮਾਰ,ਈ.ਉ.ਦੇਸ ਰਾਜ ਅਤੇ ਹੋਰ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • उपायुक्त ने रैंसरी में किया जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन का शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका वर्धन हेतू राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ग्राम पंचायत रैंसरी में बनाए गए जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन(स्थल) का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान पीओ डीआरडीए शैफाली शर्मा, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा, डीपीएम ज्योति शर्मा, समस्त विकास खंडो से एलएसइओ, एलवीडीसी, ग्राम पंचायत प्रधान बलविन्दर कौर, उप प्रधान दलजीत सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि इस जिला स्तरीय संगठन कार्य भवन के माध्यम से जिला की स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे आचार, मुरब्बा, जैम, चटनी, पापड़, बड़िया, सेपू बड़ी, मसाला बड़ी, हल्दी, शहद, मिठाईयां सहित बांस से बने सजावटी उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी उत्पाद सोमभद्रा ब्रांड के नाम से पंजीकृत हैं। उपायुक्त ने कहा कि सभी महिलाओं को एक छत के नीचे काम करने और अपना तैयार किए गए उत्पादों को बिक्री हेतू एक उपयुक्त स्थल मिला है। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपनी आर्थिक मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त राघव शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को वर्ष 2021 में सोमभद्रा ब्रांड के नाम से जोड़ा गया था जिसमें 31 महिलाएं शामिल थी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अलग-अलग गांवों की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विभिन्न समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बेच कर अब तक लगभग 17 लाख रूपये की इंनकम अर्जित की है।
  • ਪੰਜਾਬ : ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕੋਰੀਡੋਰ ਅਤੇ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗਾ ਸੈਮੀਨਾਰ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਯਤਨਾਂ ਨਾਲ ਮਿਤੀ 19 ਨਵੰਬਰ 2023, ਦਿਨ ਐਤਵਾਰ, ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਕੋਰੀਡੋਰ, ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਵਿਖੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਅਤੇ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾ ਰਹੀਂ ਹੈ। ਪ੍ਰੈਸ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਫ਼ੋਕਲੋਰ ਰਿਸਰਚ ਅਕਾਦਮੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਮੇਸ਼ ਯਾਦਵ ਅਤੇ ਕ੍ਰਾਂਤੀਕਾਰੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੈਮੀਨਾਰ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ‘ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਰਤਮਾਨ’ (ਭਾਰਤ ਪਾਕਿ ਸਰਹੱਦੀ ਬੰਦਿਸ਼ਾਂ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਪ੍ਰਸੰਗ ਵਿੱਚ) ਅਤੇ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਸਿੱਧ ਸੌਂਹ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਡਾ. ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸਿਰਸਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰੋ. ਸੁਰਜੀਤ ਜੱਜ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਨਾਮਵਰ ਕਵੀ, ਬੁੱਧੀਜੀਵੀ, ਪ੍ਰੈਸ ਮੀਡੀਆ, ਸਥਾਨਕ ਲੋਕ, ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ, ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਣਗੇ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਖੇ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਅਕਾਦਮੀ ਅਤੇ ਜੰਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਭਗ 2 ਸਾਲ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਪੁਰਜੋਰ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਦਿਦਾਰੇ ਲਈ ਜਾਣ ਵਾਲੀ 20 ਡਾਲਰ ਦੀ ਫੀਸ ਮਾਫ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਦੀ ਥਾਂ ਅਧਾਰ ਕਾਰਡ ਰਾਹੀਂ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣ। ਦੋਹਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦਰਮਿਆਨ ਵਪਾਰ ਖੋਲੋ ਜਾਣ। ਦੂਰਬੀਨ ਰਾਹੀਂ ਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੀ ਸੰਗਤਾਂ ਲਈ ਟੋਲ ਪਲਾਜਾ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः स्कूल के छात्रों का बड़ा कारनामा, खड़े वाहनों से चुराए iPhones , देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के दीनदयाल उपाध्याय नगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिव ज्योति पब्लिक के छात्रों ने पार्क के पास अपने वाहन पार्क किए हुए थे। इस दौरान छात्रों को स्कूल में फोन लेकर जाने की इजाजत ना होने के चलते उन्होंने अपने फोन एक्टिवा कि डिग्गी में रखे हुए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उक्त छात्रों के वाहनों से अन्य स्कूल के 2 छात्रों ने महंगे फोन चुरा लिए। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपने आईफोन एक्टिवा की डिग्गी में रखे हुए थे।

    इस दौरान जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद वापिस एक्टिवा लेने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि एक्टिवा की डिग्गी टूटी हुई थी और उसमें आईफोन गायब थे। पीड़ितों ने बताया कि उक्त छात्राओं ने 3 एक्टिवा की डिग्गी तोड़कर उसमें से आईफोन 7, आईफोन 12 और आईफोन 14 चुरा लिए। जब छात्रों ने वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उक्त सीसीटीवी फुटेज में 2 अन्य स्कूल के छात्र दिखाई दिए। जोकि उक्त वाहन की डिग्गी से फोन चुराकर घटना स्थल से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में उक्त छात्रों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे थे, जिसके चलते अभी तक उक्त छात्राओं की पहचान नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर छात्रों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दे दी है।