Blog

  • पंजाबः 18 हजार डिपो होल्डरों ने किया हड़ताल का ऐलान, जानें मामला 

    मोहालीः पंजाब के 18 हजार डिपो होल्डर 1 जनवरी से हड़ताल पर जा रहे है। वहीं देश भर की बात की जाए तो 6 लाख डिपो होल्डरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। देशभर में समान कमीशन की मांग को लेकर डिपो होल्डर 16 जनवरी को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली और फिर संसद का घेराव करेंगे। दरअसल, डिपो होल्डरों की मांग है कि यदि ‘एक देश-एक राशन कार्ड’ हो सकता है तो पूरे देश में डिपो होल्डरों को मिलने वाला कमीशन एक समान क्यों नहीं हो सकता। डिपो होल्डर का कहना है कि देशभर में 200 रुपए प्रति क्विंटल का एक समान कमीशन दिया जाए। इसी के तहत डिपो होल्डर के लिए 50 लाख रुपए तक की बीमा योजना लाई जाए।

    वहीं 2 रुपए किलो गेहूं और 3 रुपए किलो चावल का कोटा पूरे देश में बहाल किया जाए। इसी के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में डिपो होल्डरों का जो कमीशन बनता है, वह तुरंत जारी किया जाए।ऑल इंडिया फेयर प्राइसशॉप डीलर्स फेडरेशन की पंजाब इकाई के प्रधान कर्मजीत सिंह अड़ैचा ने बताया है कि 1 जनवरी 2024 से देश के सभी राज्यों में डिपो होल्डर हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान कोई भी डिपो होल्डर न तो सरकार से आने वाला राशन उठाएगा और न ही आगे लोगों को डिलीवर करेगा। वह बायोमीट्रिक मशीनें बंद करके अपना गुस्सा जताएंगे।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए लुधियाना के कर्मजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में कुल 18 हजार राशन डिपो होल्डर हैं, जो इस हड़ताल के समर्थन में हैं। डिपो होल्डरों की इस हड़ताल के दौरान लोगों को होने वाली दिक्कत के लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी। जब तक केन्द्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, वह हड़ताल जारी रखेंगे। सभी डिपो होल्डर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनवरी से शुरू होने जा रही 5 साल तक मुफ्त अनाज योजना का पूरे देश में बायकाट करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में डिपो होल्डरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें डिपो पर आने वाले गेहूं पर प्रति क्विंटल महज 50 रुपए का कमीशन दिया जा रहा है।

  • पंजाबः घर पर बदमाशों ने किया हमला, नकदी और सोना लेकर फरार, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं ताजा मामला जिला तरनतारन के अंतर्गत गांव डल से सामने आया है। जहां एक गरीब परिवार के घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। जिसमें घर के सारे सामान को उक्त दबंगों ने नष्ट कर दिया और साथ ही घर में पड़े करीब 60 हजार नकद और सोना भी लेकर दबंगों ने रफूचक्कर हो गए। उक्त मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के व्यक्ति भगवान सिंह पुत्र दारा सिंह मलकीत कौर, भगवान सिंह की पत्नी गुरलाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन करीब 4 बजे उक्त हमलावरों द्वारा धमकी दी गई।

    पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए वह पुलिस चौकी खालड़ा पहुंचे तो वह थाने में ही मौजूद थे, तभी हमलावर समेत करीब 70 से 75 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उन्होंने उनके घर में बुरी तरह तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी देते हुए इस घटना के दौरान भगवान सिंह बताया कि उनके घर में वे बच्चे औरतें मौजूद थी। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य कुछ दिनों से उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

    इसलिए जब वह अपना आवेदन लेकर थाने गये, तो बाद में उक्त गिरोह के सदस्यों ने उनके घर में घुस गए और घर में मौजूद महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया। उन्होंने बताया कि उनकी बहू सुमनप्रीत कौर, जोकि गर्भवती है उसे भी पीटा। घटना में घायल सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, गुरलाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुमनप्रीत कौर गर्भवती है, जिसके साथ उक्त बदमाशों ने मारपीट की है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति घर से उनका सोना और नकदी चुराकर अपने साथ ले गया और घर का सारा सामान तोड़ दिया और फरार हो गए।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੀ ਪ੍ਰੋਪਟੀ ਕੀਤੀ ਫ੍ਰੀਜ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਨਕੇਲ ਕੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀਮ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸਜ਼ਾ ਜਾਤਾ ਦੋਸ਼ੀ ਦੀ 17.5 ਮਰਲੇ ਪ੍ਰੋਪਟੀ ਫਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਰਜਿੰਦਰ ਨਾਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2015 ਵਿੱਚ ਜਾਨਪੁਰ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਉਰਫ ਲੋੜੀ ਖਿਲਾਫ ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ੀ ਕੋ 600 ਗ੍ਰਾਮ ਸ਼ੀਲਾ ਪਦਾਰਥ ਬਰਾਮਦ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਵੀ ਸੁਣਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਡੀਐਸਪੀ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 68 ਐਫ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਦੇ ਨਾਲ ਜੋ ਵੀ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਬਣਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

    ਉਸ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਫਰੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪਠਾਨਕੋਟ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਕੋਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵਿਨੋਦ ਕੁਮਾਰ ਲੋਢੀ ਦੀ 17.5 ਮਰਲੇ ਪ੍ਰੋਪਟੀ ਫਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕਾਰ, ਇੱਕ ਥਾਰ ਗੱਡੀ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਡੀਐਸਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੋਪਰ ਫਰੀਜ਼ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਰਜਿੰਦਰ ਨਾਸ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨਾਲ ਜੋ ਵੀ ਪ੍ਰੋਪਟੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਹ ਪ੍ਰੋਪਰਟੀ ਫਰੀਜ਼ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਕੜੀ ਸਜ਼ਾ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • जालंधरः दिन दहाड़े चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला के अधीखुई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना कपूरथला की अधीखुई के पास हुई है। पीड़ित के अनुसार वह बाइक पर जा रहा था, इस दौरान हमलावारों ने उस पर गोलियां चला दी। एक गोली युवक को लगी है। पीड़ित की पहचान गुरदित्त निवासी बस्तीशेख के रूप में हुई है।

    जिसका सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरदित्त के भाई गुरदीप ने बताया कि डयूटी पर गया हुआ था। इस दौरान उसे फोन आया तो वह भाई के पास सिविल अस्पताल आ गया। पीड़ित के भाई ने बताया कि गुरदित्त 6 माह पहले ही दुबई से आया है। उन्होंने कहा कि गोली छू कर निकल गई है। भाई ने बताया कि अभी उन्हें गोली चलने की बारे में कुछ नहीं पता है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • पंजाब : पुरानी रंजिश के कारण हुए झगड़े में पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गोलभाग इलाके मैं पुरानी रंजिश के कारण हुए झगड़े में एक परिवार के लोग को चोटें लगी। पीड़ितों ने पुलिस को भी गुहार लगाई है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित ने बताया की झगड़ा करने आए लोगों ने उनको बहुत पिटा।

    पीड़ित के मुताबिक पहले भी हमलावरों ने हमला किया था। हमने पुलिस को गुहार भी लगाई। लेकिन पुलिस ने उनकी नही सुनी। अगर हमारे किसी परिवार के सदस्य को कुछ होता है, तो कौन जिम्मेदार होगा।पीड़ितों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • जालंधरः नहर के पास महिला का शव बरामद, गला दबाकर की गई हत्या, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: थाना लाबड़ा के अधीन आते तराड़ गांव के पास से गुजर रही नहर के पास एक महिला का शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इलाका निवासियों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया से बात करते हुए थाना प्रभारी जीतेंद्र ने बताया कि गांव से किसी ने शव मिलने की उन्हें सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चलेगा कि शव किसी महिला का है, जिसकी उम्र करीब 32 से 33 साल की लग रही है।

    एसएचओ ने कहा कि महिला का शव तराड़ा गांव से शहर की ओर जाती सड़क के किनारे से बरामद हुई है। पुलिस ने कहा कि गला दबाकर महिला का हत्या की गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंन कहा कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहाकि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी गांव तराड़ और आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ 2 ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਚੱਲੇ ਇੱਟਾਂ-ਰੋੜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਮਾਮਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਕਸਬਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਣੇ ਮੁਨੀਸ ਕੁਮਾਰ ਸਾਡੇ ਵਾਸੀ ਰੰਜੀਵ ਕਲੋਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾ ਦੇ ਗੁਆਂਢ ਛੰਭੁ ਨਾਮ ਦਾ ਲੜਕਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਕੁਝ ਮਹਿਨੇ ਪਹਿਲਾ ਇਸ ਕੋਲ ਵੈਪਨ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਅਸੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਵੈਪਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਇਹਨਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਅਸੀ ਅਪਣਾ ਫਰਜ ਨਿਭਾਇਆ ਸੀ। ਪਰ ਹੁਣ ਇਹ ਜਮਾਨਤੀ ਬਾਹਰ ਆਏ ਹਨ ਅਤੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਨੇ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਾਤ ਸਮੇ ਇੱਟਾਂ-ਰੋੜੇ ਮਾਰਨੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ। ਜਦ ਅਸੀ ਇਹਨਾ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤਾ ਇਸਨੇ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਦੇ ਦਾਤਰ ਮਾਰ ਕਰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿਤਾ।

    ਜਿਸ ਦੀ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿਡੀਉ ਵੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਅਸੀ ਧਾਰੀਵਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿਤੀ ਹੈ। ਜਦ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਛੰਬੂ ਦੀ ਭੈਣ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾ ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਰੰਜਿਸ਼ ਰੱਖਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਮੈਰੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਨਜਾਇਜ ਵੈਪਨ ਦੇ ਕੇਸ ਵਿਚ ਨਜਾਇਜ ਫਸਾਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਫਿਰ ਇਹ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਦ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਨਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਐਸਐਚਉ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾ ਆਖਿਆ ਕਿ ਦੋਨਾ ਧਿੜਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸੱਟ ਲੱਗੀ। ਮੈਡੀਕਲ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • हरोली खंड में होगा टीबी बिमारी का सफाया

    बीसीजी टीकाकरण को लेकर तैयारियां शुरू 
    ऊना/ सुशील पंडित : सिविल अस्पताल हरोली में टीबी जैसी बिमारी से निजात पाने के लिय बीसीजी टीकाकरण मुहिम को लेकर आशा वर्कर को ट्रेनिंग दी जा रही है । खंड चिकित्सा अधिकारी  संजय मनकोटिया की अध्यक्षता में  वयस्क बीसीजी टीकाकरण हेतू  सर्वेक्षण की ट्रेनिंग दी जा रही है । जिसमें  टीकाकरण में शामिल किए जाने वयस्कों को चिन्हित करने की प्रक्रिया बताई जा रही है । टीबी जैसी बिमारी को हराने के लिय ब्लॉक हरोली क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जा रही है । ये टीका व्यस्को को ही लगाया जाएगा । खंड चिकित्सा अधिकारी संजय मनकोटिया ने कहा कि टीकाकरण अभियान में आशा वर्करज सर्वेक्षण में जुटी है । ताकि बीसीजी टीकाकरण मुहिम से हर व्यस्क व्यक्ति लाभ उठा सके। ट्रेनिंग में सुपरवाइजर महेंद्र कुमार, बीपीएल दिनेश कुमार और अमित कुमार के द्वारा हरौली ब्लॉक की समस्त आशाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है और घर घर जाकर बीसीजी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। और सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। हरोली ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन से आशाओं में इस कार्य को करने का उत्साह रहा है। हरोलो ब्लॉक संघ की प्रधान सुनीता देवी ने सभी लोगो से अपील की है कि वे टीकाकरण मुहिम में जुटी आशा वर्करों को  पूर्ण रूप से सहयोग दे । ताकि टीकाकरण को सफल कर टीबी बिमारी से हमेशा के लिय निजात पाई जा सके।
  • पंजाबः काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात के आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    मोगाः काली माता मंदिर में आज सुबह चोरों ने मंदिर के दान पात्रों से चोरी कर ली। जिसे पुलिस ने 3 घंटे में मामले को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के दौरान चोर जाते जाते मंदिर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए थे। वही पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए चोरों का सुराग लगाया और तीन चोरों में से दो को चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरों से पुलिस ने चोरी की गई राशि में से 5 हजार रुपए की नकदी भी चोरों से बरामद कर ली है। पुलिस ने तीसरे चोर की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस पकड़े गए चोरों को अदालत में पेश कर उन्हे रिमांड पर लेगी, ताकि चोरों से बाकी का सामान भी बरामद किया जाए। 

  • भूकंप के 6.3 रही तीव्रता से लगे जोरदार झटके, लोगों में दहशत का माहौल

    भूकंप के 6.3 रही तीव्रता से लगे जोरदार झटके, लोगों में दहशत का माहौल

    टोकयोः जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। भूकंप ने जापान के कुरिल द्वीप को हिट किया है। अचानक धरती हिली और लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी इस भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग दहशत में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 दिन में तीसरी बार आज भूकंप आया है। 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे जापान के इज़ू आइलैंड्स में भूकंप आया था। अगले दिन 27 दिसंबर को जापान के ही होक्काइडो क्षेत्र में भूंकप के झटके लगे थे। आज तीसरे दिन कुरिल द्वीप में भूकंप के झटके लगे हैं।