पंजाबः घर पर बदमाशों ने किया हमला, नकदी और सोना लेकर फरार, देखें वीडियो

तरनतारनः पंजाब में गुंडागर्दी का नंगा नाच दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं ताजा मामला जिला तरनतारन के अंतर्गत गांव डल से सामने आया है। जहां एक गरीब परिवार के घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। जिसमें घर के सारे सामान को उक्त दबंगों ने नष्ट कर दिया और साथ ही घर में पड़े करीब 60 हजार नकद और सोना भी लेकर दबंगों ने रफूचक्कर हो गए। उक्त मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार के व्यक्ति भगवान सिंह पुत्र दारा सिंह मलकीत कौर, भगवान सिंह की पत्नी गुरलाल सिंह पुत्र नरिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिन करीब 4 बजे उक्त हमलावरों द्वारा धमकी दी गई।

पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में जब वह शिकायत दर्ज कराने के लिए वह पुलिस चौकी खालड़ा पहुंचे तो वह थाने में ही मौजूद थे, तभी हमलावर समेत करीब 70 से 75 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उन्होंने उनके घर में बुरी तरह तोड़फोड़ की। मामले की जानकारी देते हुए इस घटना के दौरान भगवान सिंह बताया कि उनके घर में वे बच्चे औरतें मौजूद थी। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह के सदस्य कुछ दिनों से उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

इसलिए जब वह अपना आवेदन लेकर थाने गये, तो बाद में उक्त गिरोह के सदस्यों ने उनके घर में घुस गए और घर में मौजूद महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया। उन्होंने बताया कि उनकी बहू सुमनप्रीत कौर, जोकि गर्भवती है उसे भी पीटा। घटना में घायल सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। वहीं, गुरलाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुमनप्रीत कौर गर्भवती है, जिसके साथ उक्त बदमाशों ने मारपीट की है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति घर से उनका सोना और नकदी चुराकर अपने साथ ले गया और घर का सारा सामान तोड़ दिया और फरार हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *