Blog

  • पंजाबः शादी करवाकर कनाडा जाकर मुकरी लड़की, पुलिस ने किया काबू

    रायकोटः विदेश जाने के लिए रायकोट के गांव महेरना कला निवासी जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह से शादी कर लाखों रुपये की ठगी मारने वाली एनआरआई को रायकोट सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित अमरीक सिंह के पिता और मां ने बताया कि उनके बेटे जगरूप सिंह की आईलेट्स पास लड़की जैसवीर कौर पुत्री चंचल सिंह निवासी कुरक्षेत्र हाल दोराहा के साथ 2015 में शादी हुई थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने बहू स्टडी वीजे पर कनाडा भेजा था। उनका कहना था कि उनकी बहू कनाडा जाकर उनके लड़के को भी वहां बुला लेगी। जिसके लिए उन्होंने ढाई एकड़ जमीन बेचकर और 28 लाख रुपये खर्च कर अपनी बहू को भेजा था। लेकिन वहां जाने के कुछ देर बाद ही वह मुकर गई।

    जिस पर उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसे लेकर पुलिस ने 2021 में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया और दिल्ली एयरपोर्ट पर उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया और अब जब वह 10 जनवरी को अपनी बहन की शादी के लिए भारत आई थीं। इस दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरते समय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने उसे रोक लिया और जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस को सूचित किया। जिस पर सदर रायकोट पुलिस स्टेशन के तहत पुलिस चौकी लोहटबड्डी के प्रभारी गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और माननीय जगराओं अदालत में पेश किया। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने आर्थिक नुकसान की भरपाई और उनके साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाब : Gun Point और हथियार के बल पर कैब छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    अमृतसर : लुटेरों के हौंसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और लुटेरे बड़ी-बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस भी मुस्तैदी दिखाते हुए लुटेरों को काबू कर रही है। लेकिन उसके बावजूद लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ऐसा ही मामला देर रात अमृतसर में देखने को मिला। जहां लुटेरों ने पहले फोन पर अमृतसर बस स्टैंड से अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक जाने के लिए ओला कैब कार बुक की और फिर कार में सवार होकर रास्ते में ड्राइवर पर हमला कर कार लूट ली। उसके पास से पिस्तौल और चाकू निकाल लिया और लूटपाट कर भागने लगे तो गुमटाला चौकी पुलिस ने लुटेरों और कार को भी पकड़ लिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए ओला कैब कार के ड्राइवर ने बताया कि उसने ऑनलाइन ड्राइव बुक की थी और वह 3 लोगों को लेकर अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। तभी अमृतसर के अस्पताल के पास कार में सवार लोगों ने उसके माथे पर जोरदार वार किया। उसने बंदूक और चाकू की नोक पर उससे कार छीन ली। जिसके बाद वह बहुत चिल्लाया। लेकिन आसपास के किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की, बाद में उसने गुमटाला पुलिस को सूचित किया और गुमटाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लुटेरों को कार समेत पकड़ लिया। ओला कैब ड्राइवर और उसके अन्य साथियों ने पुलिस से न्याय की मांग की है और ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

  • जाने क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व और इससे जुड़ी मान्यता

    नई दिल्ली : लोहड़ी पर्व को लेकर मूंगफली, रेवड़ी और गजक की ज्यादा मांग रहती है। इसे लेकर शहर के बाजारों में कई जगह दुकानें सज गई हैं। लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं। वैसे लोहड़ी का त्योहार भगवान कृष्ण से भी जुड़ा है और इस दिन उन्होंने लोहिता नाम की राक्षसी का वध किया था। उसी समय से चली आ रही लोहड़ी पर्व को मनाने की परंपरा आज तक गतिमान है। लोहड़ी से जुड़ी प्रमुख लोककथा दुल्ला भट्टी की है जो मुगलों के समय का एक बहादुर योद्धा था। जिसने मुगलों के बढ़ते जुल्म के खिलाफ कदम उठाया था।

    एक ब्राह्मण की 2 लड़कियों सुंदरी मुंदरी के साथ इलाके का मुगल शासक जबरन शादी करना चाहता था। इस मुसीबत की घड़ी में दुल्ला भट्टी ने ब्राह्मण की मदद की और लड़के वालों को मना कर एक जंगल में आग जला कर सुंदरी मुंदरी का ब्याह कराया। दुल्ले ने खुद ही उन दोनों का कन्यादान किया। इसी कथा की हिमायत करता लोहड़ी का यह गीत है, जिसे लोहड़ी के दिन गाया जाता है सुंदर, मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले धी (लड़की) व्याही हो, सेर शक्कर पाई हो।

  • देश भर में स्कूल रहेंगे बंद!

    कार्यालयों और बैंकों में भी अवकाश की घोषणा

    नई दिल्लीः अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयार जोर शोर से शुरू होगी है। पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने भी 11 दिवस का विशेष अनुष्ठान शुरू कर दिया है। भारत में ही नहीं बल्कि अमरीका जैसे बड़े देशों में भी 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों में देश का आम आदमी जुटा है, जिसमें बैंक कर्मचारी भी शामिल हैं। प्राण प्रतिष्ठा जैसे बड़े अवसर पर कई राज्य की सरकार ने स्कूलों, कार्यालयों और बैंकों में 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा की है। वहीं यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस राजस्थान के संयोजक महेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राजस्थान में भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत बैंकों में 22 जनवरी के अवकाश की घोषणा किए जाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को ग्रेटर नगर निगम में भी अवकाश रहेगा। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पर केन्द्रीय इंटेलिजेंस ब्यूरो ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। इसके बाद राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने जयपुर सहित प्रदेश पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

    इसे भव्य से भव्यतम बनाने के लिए कई राज्यों ने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कई जगह शराब पर भी प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। इस दौरान देश भर में 22 जनवरी को स्कूलों में अवकाश की मांग उठनी शुरू हो गई है। हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस दौरान पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। परीक्षाओं की समय सारिणी को भी बदल दिया गया है। वहीं राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। छत्तीसगढ़ शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में घोषणा कर दी है। उन्होंने जानकारी दी है कि इस पावन मौके पर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हरियाणा की बात करें तो हरियाणा सरकार ने शीतकालीन अवकाश को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसके कारण अब स्कूल 23 जनवरी को खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत पहले ही आदेश जारी कर दिया है। पहले 15 जनवरी तक ही अवकाश घोषित किया गया था।

    गोवा में प्रमोद सावंत सरकार ने 22 जनवरी को अयोध्या राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के पावर मौके पर स्कूल और कालेज की अवकाश घोषणा के साथ सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी का एलान कर दिया है।वहीं राजस्थान में अयोध्या में राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के मौके परभजनलाल सरकार ने ड्राईडे की घोषणा की है। अभी यहां अवकाश घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। 22 जनवरी को ग्रेटर नगर निगम में भी अवकाश रहेगा। इस पावन मौके पर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में भी अवकाश की मांग उठ रही है। दोनों की राज्य में भाजपा की सरकार है। यह बहुत संभव है कि जल्द ही यहां अवकाश की घोषणा कर दी जाए।

  • पंजाबः 11 दिन बाद मिला मॉडल दिव्या पाहुजा का श’व, देखें वीडियो

    पटियालाः गैंगस्टर गर्लफ्रेंड और मॉडल दिव्या पाहूजा हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने 11 दिन बाद दिव्या के शव को बरामद कर लिया है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में दिव्या पाहुजा का शव मिला है। फतेहाबाद के टोहाना के पास से पुलिस ने शव को बरामद किया है। आज सुबह से पटियाला की एनडीआरएफ टीम और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ था।

    बता दें कि बस स्टैंड परिसर के पास होटल में दिव्या की हत्या 2 जनवरी को उसके साथी व होटल मालिक अभिजीत ने की थी। गोली मारकर हत्या के बाद शव को बीएमडब्ल्यू कार में डालकर यहां से अभिजीत के साथी बलराज और रवि ठिकाने लगाने ले गए। सेक्टर-14 थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बीएमडब्ल्यू कार तो पटियाला बस स्टैंड परिसर में खड़ी मिली लेकिन वहां से बलराज और रवि कैब पकड़ आगे कहीं निकल गए थे।

    दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उन्होंने दिव्या शव नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद से क्राइम ब्रांच की दो टीमें दिव्या के शव को ढूंढ रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने दिव्या के शव को हरियाणा के फतेहाबाद से बरामद किया।

  • दर्दनाक हादसा : कमरे में हीटर चलाकर सो गया परिवार, मौ’त

    नई दिल्ली : यूपी के बहराइच जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर के चांदपुरा मोहल्ले में हीटर चलाकर सोए परिवार की 8 माह की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई जबकि बेहोशी की हालत में परिवार के चार अन्य सदस्यों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि चांदपुरा निवासी व्यापारी 30 वर्षीय शफी अहमद अपनी पत्नी सिमरन(25), आठ माह की पुत्री उम्मे कुलसुम, चार वर्षीय पुत्री जैनब और 6 वर्षीय पुत्र हस्सान के साथ गुरुवार की रात में सोए थे।

    बिस्तर पर बेहोश मिला पूरा परिवार

    उन्होंने बताया कि ठंड के कारण कमरे में हीटर चल रहा था। सुबह परिवार के लोग बाहर नहीं निकले तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने दरवाजा खटखटाया। पुलिस के मुताबिक दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर में सभी लोग बिस्तर पर बेहोश मिले। पड़ोसियों ने सबको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान 8 महीने की उम्मे कुलसुम की मृत्यु हो गई।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में लगी आग, व्यक्ति सहित कुत्ते की मौ’त

    कपूरथलाः सिविल अस्पताल के क्वार्टर में देर रात इनवर्टर बैटरी के कारण लगी आग से एक व्यक्ति और एक कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना के दौरान आग की चपेट में आने से परिवार के सदस्य भी घायल हो गए और घर का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर मौजूद जीत बहादुर व अन्य लोगों ने बताया कि इसी क्वार्टर में अस्पताल में लेवल फोर के पद पर कार्यरत लक्ष्मी अपनी 2 बेटियों पूनम, पूजा व दामाद के साथ मौजूद थी।

    देर रात बीरा पुत्र कश्मीर के घर में करीब 2 बजे इन्वर्टर बैट्री से आग लग गई। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और बाद में शनिवार की अलसुबह फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन इस आग में फंसने से दामाद बीरा और एक कुत्ते की मौत हो गयी। जबकि आग लगने से रोशनी, पूजा और पूनम भी घायल हो गईं। मृतक व्यक्ति के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घायलों में 2 का सिविल अस्पताल कपूरथला और एक का जालंधर में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • साधुओं के साथ मारपीट का मामला आया सामने, वायरल वीडियो

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में यूपी के 3 साधुओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें अपहरण करने वाला समझ लिया था, जिसके बाद भीड़ ने साधुओं पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साधुओं को भीड़ से बचाकर नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया।

    https://twitter.com/i/status/1746054013290676301

    पुलिस के अनुसार यूपी के तीन साधु एक व्यक्ति और उसके 2 बेटे मकर संक्रांति पर स्नान करने के लिए गंगासागर जा रहे थे। इस दौरान वे रास्ता भटक गए, जिस पर उन्होंने तीन लड़कियों से रास्ते के बारे में पूछा। लड़कियां साधुओं को देखकर चिल्लाते हुए वहां से भाग गईं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने साधुओं को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों साधुओं को काशीपुर पुलिस स्टेशन ले आई।

    घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा कि साधुओं से मारपीट करने वाले 12 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए छापेमारी भी की जा रही है।

    गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर सब डिविजनल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि लड़कियों के साधुओं से डर कर भाग जाने से स्थानीय लोगों को उनके शक हुआ, जिसके बाद भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने साधुओं को गंगासागर मेले पहुंचाने के लिए एक वाहन की व्यवस्था की। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गुस्साई भीड़ साधुओं के वाहन में भी तोड़फोड़ करती हुई दिख रही है।

     

  • आप CM को ED ने समन किया जारी

    नई दिल्ली :  दिल्ली शराब घोटाले में ED ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से समन भेजा है। जांच एजेंसी ने उन्हें 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। ED ने CM केजरीवाल को यह चौथा समन भेजा है। इससे पहले उन्हें 3 जनवरी, 2 नवंबर और 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। तीनों बार केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। CM केजरीवाल की ओर से 3 जनवरी को ED से कहा गया था कि वे राज्यसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनसे जो भी पूछना हो लिखित में भेज दें।

    इसके पहले 2 नवंबर को केजरीवाल ने ED के समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया था। 21 दिसंबर का समन मिलने के बाद केजरीवाल 10 दिन के विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर चले गए थे। आम आदमी पार्टी ने 3 जनवरी को कहा- हम ED की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ED के नोटिस गैरकानूनी है। इनकी मंशा केजरीवाल को गिरफ्तार करने की है, ताकि लोकसभा चुनाव में केजरीवाल प्रचार न कर सकें।

    कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा- ED ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन के करीबियों के ठिकानों पर छापा मारा। ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को चुनाव से पहले नोटिस भेजे थे और उन पर झूठे आरोप लगाए थे। अरविंद केजरीवाल भी विपक्षी गठबंधन के नेता हैं। जांच एजेंसी अपना काम करने के बजाय विपक्षी नेताओं पर दबाव डाल रही है। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा- आज भी केजरीवाल ED के सामने पेश नहीं होने से यह समझ आता है कि उनके पास कुछ छिपाने के लिए है। वह अपराधियों की तरह छिपते फिर रहे हैं।

  • आदर्श नगर में 2 गुटों के बीच विवाद के दौरान जमकर चले पेट्रोल बम, देखें CCTV 

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर से दिल को दहला देने वाला एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि बदमाश बेखौफ होकर पेट्रोल बम फेंक रहे हैं और फायरिंग कर रहे हैं। घटना 11 जनवरी देर शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पुरुष और महिला भीड़ को अपनी तरफ आते देख तेजी से भाग रहे हैं।

    बैंगनी रंग की शर्ट पहने और अपना चेहरा ढंके हुए एक युवक ने पेट्रोल बम फेंका जो संकरी गली में खड़ी एक कार के बहुत करीब जाकर गिरा। पुलिस के मुताबिक इलाके के बदमाश भुप्पी, किशन और राहुल के बीच झगड़ा हो गया था। ये सभी आस-पड़ोस में ही रहने वाले हैं। झगड़े के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और पेट्रोल बम भी फेंके. पुलिस ने बताया कि इन सबके खिलाफ पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं।