Blog

  • सुहागरात मनाने के बाद अगले दिन दूल्हे की मौत

    सुहागरात मनाने के बाद अगले दिन दूल्हे की मौत

    आगराः यूपी के मैनपुरी जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना में सुहागरात के अगले दिन ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं नई नवेली दुल्हन तो बेहोश हो गई। जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि ‘मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ’। वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।

    धूमधाम से हुई थी शादी

    घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। गांव निवासी जनवेद का पुत्र सोनू (21) बीए का छात्र था। उसकी शादी किशनी थाना क्षेत्र के नगला सदा सौज गांव निवासी आरती के साथ तय हुई थी। 11 मई को तय मुहूर्त पर किशनी के हनुमानगढ़ी स्थित एक मैरिज होम में धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई थी। इसके बाद 12 मई को वह पत्नी को विदा कराकर घर आ गया। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों और मेहमानों की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे।

    शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया। बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

  • ऊना के जंगलों में आग का ताण्डव जारी

    ऊना के जंगलों में आग का ताण्डव जारी

    ऊना /सुशील पंडित: ऊना में तापमान में उछाल आते ही आग की घटनाएं बढ़नी शुरु हो गई है।  सोमवार को आग का कहर से  जलग्राव  में बेले में लगी भीषण आग से   बाल बाल सैंकड़ों झूंगिया को बचाया गया । गोदाम व पंचायत घर भी बचाए गए। इस आग पर  दो फायर गाड़ियों ने  काबू पाया और  20 लाख की संपति बचाई । उधर लालसिंगी में मिल्क प्लांट में रखे कबाड़ में आग लग गई। आग से कबाड़ का समान जलने से करीब 20 हजार का नुक़सान हुआ है। फायर ब्रिगेड ने  10 लाख की संपत्ति जलने से  बचाई है।  हंडोला के कमून पट्टियां में जंगल मे आग लगने से 5 हजार का नुक़सान हुआ है और फायर ब्रिगेड ने जंगल में साथ लगती आवादियो को जलने से बचा कर 10 लाख बचाए है । बही चताडा में जंगल की आग से हजारों का नुक़सान हुआ बताया जा रहा है। केंद्र के अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि सोमवार को आग की घटनाओं की सुचना मिलते ही फायर टीमों को मोका पर रवाना किया गया व करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। उन्होंने कहा की गर्मी में  तापमान बढ़ने से आग प्रचंड रूप धारण कर रही है इसलिए भूलकर भी लापरवाही से आग न लगाएं।

  • डॉ राजीव बिंदल 21 मई को जिला के आधिकारिक दौरे पर

    डॉ राजीव बिंदल 21 मई को जिला के आधिकारिक दौरे पर

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ राजीव बिंदल पहली बार 21 मई को जिला के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और प्रदेश के नवनियुक्त संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी डॉ राजीव बिंदल के साथ जिला के दौरे पर रहेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि इस दौरान डॉ राजीव बिंदल 21 मई को सुबह 9:30 बजे पार्टी के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के इस दौरे के दौरान पांचों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के प्रत्याशी रहे नेताओं के साथ-साथ जिला और पांचों मंडलों के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से 21 मई को कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने का आह्वान किया। मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा विशेष अभियान शुरू कर रही है। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता तक सभी मिलकर जन जागरण अभियान का हिस्सा बनेंगे।

  • पंजाबः इस दिन गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    पंजाबः इस दिन गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

    चंडीगढ़: पंजाब में अगले 3 दिन तक लोगों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार अगले तीन दिन तेज हवाएं, आंधी और गरज के साथ बारिश आ सकती रही है। पिछले सप्ताह तापमान में तेज वृद्धि के बाद इस सप्ताह पारा कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा पंजाब के कुछ इलाकों में कई जगह पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है कि तेज हवाओं के दौरान लोग बड़े पेड़ों या कमजोर इमारतों के पास न रहें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਜੈਤੋਂ-ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਨ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇੱਥੇ ਇੱਕ ਤੇਜ਼ ਰਫਤਾਰ ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਟਰਾਲੀ ਦੀ ਆਪਸ ਵਿੱਚ ਟੱਕਰ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਟਰੈਕਟਰ ਟਰਾਲੀ ਚਾਲਕ ਦੀ ਮੋਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਸਾਥੀ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਸਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।   
     
    ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਗੁਰਸਾਹਿਬ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡੇ ਇਕ ਬੰਦੇ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਸਾਬਕਾ ਮੈਂਬਰ ਜੋ ਲੱਕੜ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਕਰਦਾ ਸੀ ਉਸ ਦੀ ਇਸ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿਚ ਮੌਤ ਹੋ ਚਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀ ਜਗਮੋਹਨ ਜਖਮੀ ਹੈ ਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਦਾਖ਼ਲ ਹੈ । ਸਾਡੀ ਮੰਗ ਇਹਨਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਨਸਾਫ ਮਿਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਜਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਜਗਮੋਹਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਅਸੀਂ ਜੈਤੋ ਰੋਡ ਤੋਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵੱਲ ਆ ਰਹੇ ਸੀ ਪਿੱਛੋਂ ਆ ਰਹੇ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਵਾਲੇ ਨੇ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ ਜਿਸਦੇ ਕਾਰਨ ਮੇਰੇ ਸਾਥੀ ਹਰਬੰਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਤੇ ਮੇਰੇ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਸੱਟ ਲਗ ਗਈ ।

    ਗੁਰਮੇਹਰ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਜੈਤੋ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿਚ ਇਕ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਬਾਕੀ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਜੋ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਹੋਵੇਗੀ ਉਹ ਕਰ ਦਿਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ।

  • पंजाबः 15 लग्जरी गाड़ियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौकानें वाले खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः 15 लग्जरी गाड़ियों सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौकानें वाले खुलासे, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब की मोगा पुलिस ने गुजरात समेत अन्य राज्यों से चोरी हुई गाड़ियों को बिना कागजातों के सस्ते दामों पर बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 गाड़ियां बरामद की है। एसएसपी जे एलान चेलियन ने बताया कि एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी हरविंदर सिंह डोड, सीआईए प्रभारी किक्कर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर दूसरे राज्यों से चोरी की गाड़ियां बिना दस्तावेजों के बेचने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

    आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह फिरोज वाल वाड़ा, गुरसेवक सिंह बुटटर कलां, केवल सिंह संत नगर मोगा, शिव चरण सिंह धर्मकोट, गुरसेवक सिंह पसियाना जिला पटियाला के रूप में हुई है। उनके पास से 15 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई है। पिछले 2 साल में गैंग द्वारा गाड़ियां चोरी कर मोगा जिले में बेची गई थी, जबकि गिरफ्तार आरोपी केवल सिंह व शिवचरण के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। अभी इस मामले में 2 और आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस को कई और चोरी की गाड़ियां बरामद होने की आशंका है।

  • पंजाबः सुपरीटेंडैंट इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः सुपरीटेंडैंट इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    एसएएस नगरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सोमवार को एसएएस नगर में जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में सुपरीटेंडैंट इंजीनियर, क्वालिटी कंट्रोल के पद पर तैनात आरके गुप्ता को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी को श्री मुक्तसर साहिब निवासी लखपत राय की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि वह एक सरकारी ठेकेदार के साथ काम कर रहा है, जिसे श्री मुक्तसर साहिब जि़ले के कोटभाई ब्लॉक के गांव खुनान में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति योजना को बढ़ाने के लिए एक निविदा आवंटित की गई थी।

    शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त सुपरीटेंडैंट इंजीनियर ने लंबित बिलों को निपटाने और उक्त परियोजना की निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 2,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की है, लेकिन सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ है।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद बठिंडा रेंज की विजीलैंस ब्यूरो यूनिट ने जाल बिछाया और आरोपी सुपरीटेंडैंट इंजीनियर को दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। विजीलैंस ब्यूरो टीम ने मौके पर रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजीलैंस थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

  • पंजाबः पिस्तौल की नोक पर पुरानी अनाज मंडी से कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः पिस्तौल की नोक पर पुरानी अनाज मंडी से कैश लूटकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    श्री मुक्तसर साहिबः शहर से लूटपाट मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी अनाज मंडी स्थित एक दुकान में 3 लुटेरे घुसे और पिस्टल की नोक पर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते जिला पुलिस प्रमुख हरमनबीर सिंह गिल खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में 3 लुटेरे बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस द्वारा अभी तक किए गए नुकसान का खुलासा नहीं किया गया है और दुकानदार से जानकारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 3 लुटेरों बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ऊना: ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

    ऊना: ट्रैफिक प्लान के लिए प्रारूप अधिसूचित

    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाज़ाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने टैªफिक प्लान  के लिए प्रारूप अधिसूचित किया है। इस ट्रैफिक प्लान के अनुसार एमआरसी पार्किंग के समीप (मेंन बैरियर), शम्भू पास तथा जै मां चैक के पास बैरियर स्थापित किए जाएंगे। इन सभी बैरियरों के मध्य पड़ने वाली सड़के वाहनों की आवाजाही हेतू प्रतिबंधित रहेंगी। केवल एमआरसी पार्किंग के समीप (मेंन बैरियर) से ही वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा जबकि शम्भू पास तथा जै मां चैक के समीप स्थापित बैरियर से वाहनों को बाहर जाने की अनुमति रहेगी। प्रतिबंधित सड़कों से केवल प्रशासन से अनुमति प्राप्त वाहन चल सकेंगे। प्रतिबंधित सड़क मार्गों पर रहने वाले व्यक्तियों को प्रशासन की अनुमति से निज़ी उपयोग हेतू वाहन ले जाने की आज्ञा होगी।

    उन्होंने बताया कि आवश्यकों वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों की आवाजाही एमआरसी पार्किंग के समीप मेंन बैरियर से रात्रि 8 बजे से प्रात: 8 बजे तक अनुमति होगी। इसके अलावा एम्बुलैंस सेवाएं बिना किसी प्रतिबंध के जारी रहेंगी।इसके अतिरिक्त प्रतिबंधित सड़क मार्गों के किनारे बने होटल व्यावसायियों जिनके पास अपना वैध पार्किंग स्थल है, वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत करने पर आवाज़ाही की अनुमति रहेगी। उन्होंने आम लोगों से कहा है कि यदि किसी को टैªफिक प्लान के जारी प्रारूप अधिूसचना में किसी प्रकार की आपत्ति है तो वे अपनी आपत्ति 30 दिन के भीतर उपायुक्त राघव शर्मा के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होती है तो इन आदेशों को सरकारी राजपत्र में अधिसूचित करने के लिए भेजा जाएगा। उसके उपरांत सरकारी राजपत्र में अधिसूचना के प्रकाशित होते ही तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।

  • अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

    अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध होगी कार्रवाई

    ऊना/सुशील पंडित : मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में अवैध रास्तों के जरिए श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने वाले दुकानदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि गेट नम्बर 1 व 2 में दर्शनों के लिए लाईन में लगे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इस संबंध में चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि प्रायः यह देखा गया है कि कुछ दुकानदार अपनी दुकानों से अवैध रास्ते बनाकर श्रद्धालुओं को आगे ले जाने की कोशिश करते हैं जिससे लाइन व्यवस्था टूट जाती है। ऐसा करने से भगदड़ मचने तथा अप्रिय घटना होने की संभावना बढ जाती है। 

    जारी आदेशों में उपायुक्त ने बताया कि मंदिर माता श्री चिंतपूर्णी में दर्शन हेतू जाने के लिए गेट न 1 या गेट न 2 से ही प्रवेश  की अनुमति होगी। दुकानों या अन्य अवैध रास्तों से प्रवेश कानूनी तौर पर प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई दुकानदार या दुकान पर काम करने वाला व्यक्ति श्रद्धालुओं को अवैध रास्तों से जाने के लिए उत्साहित या प्रलोभित करता है तो उसे पुलिस द्वारा मौके पर गिरफ्तार किया जा सकता है। दुकानदार अपनी दुकानों के अंदर बने अवैध रास्तों को बंद रखेंगे। नायब तहसीलदार भरवाईं अवैध रास्तों को बलपूर्वक बंद करवाने के लिए अधिकृत होंगे। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत जारी की गए हैं और इनका उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा।