Blog

  • आरडी धीमान को मुख्य सचिब पद मिलने पर विभिन्न संगठनों ने जताया सरकार का आभार

    आरडी धीमान को मुख्य सचिब पद मिलने पर विभिन्न संगठनों ने जताया सरकार का आभार

    ऊंना के चिंतपूर्णी के बनबाड़ी गांव से है मुख्य सचिव आरडी धीमान, जिला में खुशी की लहर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल सरकार द्वारा पिछले कल आरडी धीमान को मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है इससे पहले आरडी धीमान अतिरिक्त मुख्य सचिव थे प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मुख्य सचिव के पद पर तैनात किए जाने पर ऊंना जिला में खुशी की लहर है क्योंकि आरडी धीमान ऊंना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा से  आते है और एक साधारण परिवार से उनका नाता है उनकी  प्रारम्भिक शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है और सरकारी स्कूल से पढ़कर बह यहाँ तक पहुचे है आरडी धीमान जिला ऊंना से पहले अधिकारी है जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया  है।

    उनके मुख्य सचिव बनने से जिला में खुशी की लहर है आज कई संगठनों ने इकठे होकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार का आभार जताया है क्योंकि जिले के लिए बड़े गर्व की बात है ऊंना जिला के साधारण परिवार से निकला एक व्यक्ति आज हिमाचल प्रदेश में मुख्य सचिव है।

    इस मौके पर किशोरी लाल शर्मा अध्यक्ष, सुरेंद्र ठाकुर स्टेट पैटर्न रेड क्रॉस हिमाचल, हिम्मत ठाकुर हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर प्रेसिडेंट, कुशल कुमार महासचिव इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर, रमेश मल्होत्रा एचपीएसईबीएल जिला अध्यक्ष ऊना उपस्थित रहे।

  • गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत, 9 घायल

    गोदाम की दीवार गिरने से 5 की मौत, 9 घायल

    नई दिल्लीः राजधानी के अलीपुर में शुक्रवार दिन में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। अलीपुर में एक गोदाम की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के नीचे दब जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है और आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं।

    सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

    वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे के बाद ट्वटी कर दुख जताते हुए कहा कि अलीपुर में दुखद हादसा हुआ है। जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है। मैं खुद भी राहत कार्य पर नजर रखे हूं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि दिवंगत आत्मओं की शांति के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

    गोदामों को हटाने की लोगों ने कई बार की शिकायत

    वहीं बताया जा राह है कि इलाके में से गोदामों को हटाने के लिए स्‍थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की है। इस संबंध में डीएम और एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी गई थी लेकिन इसके बाद भी अवैध गोदामों को वहां से नहीं हटाया गया है।

  • जालंधरः आरटीआई के एक्टिविस को गैंगस्टर अनमोल लॉरेंस का आया धमकी भरा फोन

    जालंधरः आरटीआई के एक्टिविस को गैंगस्टर अनमोल लॉरेंस का आया धमकी भरा फोन

    जालंधर, (वरुण): पंजाब में लगातार गैंगस्टरों के वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है। जालंधर के रहने वाले आरटीआई के एक्टिविस सिमरनजीत को लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का धमकी भरा फोन आया है। बैंस ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ से जालंधर की ओर आ रहा था तो रास्ते में उसे धमकी भरा फोन आया, जिसमें सामने वाला कह रहा था वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बोल रहा है। इस दौरान अनमोल बिश्नोई ने कहा, ”जालंधर शहर में जो एक 66 फुटी रोड की बिल्डिंग है उसके बयाने की कॉपी फाड़ दो, दूसरा धनाल गांव में जो पुड्डा की शिकायत की है वह वापिल ले लो। इसके अलावा शहर में जो भी मसले हैं उनका उनसे कुछ भी लेना-देना नहीं है।” 

    अनमोल बिश्नोई ने सिमरनजीत को दी धमकी

    उधर, आरटीआई के एजेंट सिमरनजीत ने जवाब देते हुए कहा कि यह तो नहीं हो सकता। इस जवाब पर अनमोल बिश्नोई कहा कि अगर यह काम नहीं हो सकते तो वह तगड़ा रहे, अब उसे गोलियों की ही आवाज सुनेंगी। धमकी देते हुए उसने यह भी कहा कि वह उसके बारे पूरी जानकारी रखता है। इसके बाद जवाब देते हुए बैंस ने कहा, ”अगर गोली मारनी है तो पीठ में मत मारना, सामने से वार करना।”

    एसएसपी मोहाली व आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी शिकायत

    सिरमनजीत ने इस सारे मामले की जानकारी एसएसपी मोहाली व आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी। उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ फोन पर जो भी बातचीत हुई रिकार्डिंग उनके पास है। 

    एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज 

    एसएसपी, एसएचओ और आईजी भुल्लर ने सारी जानकारी हासिल कर रिकार्डिंग भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके पास अन्य आवाजों के भी सैंपल हैं, चैक करने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे। रिकार्डिंग भेजने के 15-20 मिनट बाद ही पुलिस हरकत में आई और एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई। 

  • हनुमान मंदिर के पुजारी को जान से मारने की मिली धमकी

    हनुमान मंदिर के पुजारी को जान से मारने की मिली धमकी

    राजस्थानः भरतपुर में एमएसजे कॉलेज के हनुमान मंदिर के पुजारी को 10 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई। धमकी भरा पत्र के मिलने के बाद मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पत्र को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। धमकी भरे पत्र में लिखा था कि, पुजारी 10 दिन के अंदर तुम्हारा सिर धड़ से अलग होगा। अगर जीना चाहते हो तो मंदिर छोड़ दो। जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल का हाल हुआ, वैसा ही तुम्हारे साथ होगा।

    उधर, इस घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने MSJ कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पुजारी को धमकी देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा, यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 5:00 बजे की है। जब मंदिर के पुजारी ताराचंद शर्मा पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर में बैठे थे, तभी उन्हें वहां चिपका हुआ एक पत्र दिखा। उन्होंने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी।

    पत्र में लिखा- तेरी मौत निश्चित है पुजारी

    पत्र में धमकी दी गई है कि, “पंडित या तो तू मंदिर छोड़ दे। नहीं तो तेरा सिर काट दिया जाएगा। तेरे घरवालों को तेरा सिर तक नहीं मिलेगा। तेरा मरना निश्चित है। तेरा बाप और तेरी पत्नी जब धड़ के पास बैठकर रोएंगे तो तेरा चेहरा भी नहीं देख पाएंगे। न रात में मारेंगे न सुबह मारेंगे, बल्कि तुझे मंदिर में ही या रास्ते में मारेंगे। अगर तू जीना चाहता है तो मंदिर छोड़ दे। तेरे लिए 10 दिन का समय है। नहीं तो तेरी मौत निश्चित है। जैसे उदयपुर में कन्हैया लाल का जो हाल हुआ है, वैसा ही तेरे साथ भी होगा। हम तेरा नाम नहीं जानते हैं, मगर तेरा चेहरा चेहरा देख लिया है।”

    पुजारी ने कहा- मैं बहुत भयभीत हूं
    पीड़ित पुजारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि, “मैं रोजाना की तरह मंदिर में सुबह आया। मंदिर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना करने के बाद एक जगह बैठ गया था। वहां मुझे दीवार पर एक पत्र चिपका हुआ मिला, जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस घटना के बाद मैं बहुत भयभीत हूं। मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।”

    पुलिस बोली- जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
    वहीं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी का एक पत्र मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही धमकी देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों को वितरित की जाएंगी व्हील चेयर व स्कूटर

    दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों को वितरित की जाएंगी व्हील चेयर व स्कूटर

    ऊना/सुशील पंडित: उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण ऊना लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला ऊना के दिव्यांग सैनिक जोकि सेवाकाल के दौरान विकलांग हुए थे या शत-प्रतिशत दिव्यांगता के साथ सेवानिवृत हुए थे उन्हें रैली में विद्युत व्हील चेयर एवं विद्युत स्कूटर देकर सम्मानित किया जाएगा।
    एसके कालिया ने जिला के सेवानिवृत दिव्यांग सैनिकों से अपील की है कि वह स्वयं या अपने परिजन के माध्यम से डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, मेडीकल सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में जमा करवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226090 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाबः इस एमपी नेता ने दिया विवादित बयान

    पंजाबः इस एमपी नेता ने दिया विवादित बयान

    चंडीगढ़ः सगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने शहीद ए आजम भगत सिंह को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान ग्रुप के सुप्रीमो एवं संगरूर से नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने शहीद ए आजम भगत सिंह को एक बार फिर आतंकवाद बताया है।

    भगत सिंह आतकंवाद था: सिमरनजीत सिंह मान

    दरअसल, करनाल में एक निजी चैनल के पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि भगत सिंह आतकंवाद था। मान ने कहा कि उसने एक आईपीएस अफसर एक अमृतधारी सिख को मार दिया था और संसद में बम फेंक दिया था। इस बात को लेकर जब पत्रकार ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो शपथ ही भगत सिंह के गांव में ली है तो उन्होंने कहा कि कुछ भी हो वह आतंकवादी ही था। 

    करनाल स्थित एक होटल में मान ने मीडिया को दिया यह बयान

    बता दें कि वीरवार को दिल्ली जाते समय एनएच-44 पर करनाल स्थित एक होटल में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए।  वहीं मान ने कहा कि वह संसद में शपथ समारोह दौरान छोटी और बड़ी कृपाण लेकर संसद में शपथ लेने जाएंगे। यदि उन्हें जाने से रोका तो वह पिछली बार की तरह शपथ नहीं लेंगे। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के देश प्रेम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक पीएम ने चीन को कई हजार किलोमीटर का क्षेत्र दे दिया। अब 2020 में भाजपा के पीएम ने चीन को बड़ा भू-भाग दे दिया। कांग्रेस के पीएम ने पाकिस्तान को आधा कश्मीर दे दिया। ऐसे में यह देशभक्त कहां से हो गए। वह वीरवार को यहां शिरोमणि अकाली दल अमृतसर मान ग्रुप के प्रदेशाध्यक्ष हरजीत सिंह विर्क के साथ सैंकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि वह सिख समुदाय की आन-बान-शान की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे। 

    सिखों के साथ भारत में दोयम दर्जे का हो रहा व्यवहार 

    उन्होंने कहा कि उन्हें उन नेताओं की सोच पर तरस आता है जो पंजाबी और सिख होते हुए अपनी मां भाषा हिंदी लिखते हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि जब भारत आजाद हुआ तो भारतीय नेताओं के सम्मानजनक व्यवहार करने के आश्वासन देने के बाद वह भारत के साथ आए थे लेकिन आजादी के बाद सिखों के साथ भारत में दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश के टुकड़े करने के लिए साजिश रच रहे हैं। इस अवसर पर जसवर्ण सिंह काम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 

  • विधायक राजेश ठाकुर ने गगरेट में किया पुस्तकालय व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण

    विधायक राजेश ठाकुर ने गगरेट में किया पुस्तकालय व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण

    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने गगरेट में की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जन सहयोग के जताया आभार

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने आज गगरेट के पुराने नगर पंचायत कार्यालय में लगभग 5 लाख रुपए की धनराशि से तैयार किए गए स्वामी विवेकानंद स्मृति पुस्तकालय व चिंतपूर्णी महिला उत्थान सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में मुख्यतिथि रहे विधायक राजेश ठाकुर ने जिला प्रशासन को इस अभिनव पहल पर बधाई दी और नगर पंचायत गगरेट का लाइब्रेरी खोलने के लिए स्थान देने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा गगरेट में लाइब्रेरी सबका सपना था, जो पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गगरेट में एक आधुनिक पार्क का निर्माण भी किया जाएगा, जिसके लिए सेना की जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी है। इस पार्क की चार दिवारी का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा, जिसके लिए 20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। दस लाख रुपए वह विधायक निधि से देंगे जबकि 10 लाख जिला प्रशासन देगा। 

    उन्होंने कहा कि गगरेट में एसडीएम कार्यालय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की देन है। उन्होंने मंत्रिमंडल द्वारा अमलैहड़ तथा बढ़ेड़ा राजपूता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा विभिन्न श्रेणियों के सात पद भरने को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोहारली-चुरूड़ू पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है तथा गगरेट में सीवरेज निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है।

    उन्होंने लाइब्रेरी के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। 

    जिला में खोला चौथा पुस्तकालय 
    अपने संबोधन में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक उपमंडल में पुस्ताकालय खोलने को प्रयासरत हैं, ताकि पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले उपमंडल स्तर पर ऊना, हरोली तथा अंब में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं तथा यह चौथा पुस्तकालय है, ताकि स्थानीय स्तर पर युवाओं को पढ़ने के लिए किताबें मिल सकें। डीसी ने कहा कि इस प्रकार की लाइब्रेरी से जहां विद्यार्थियों को यूपीएससी तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र में पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण तैयार होगा। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से लाइब्रेरी को खोला गया है तथा स्थानीय औद्योगिक संघ ने इसमें अपना बहुमूल्य सहयोग दिया है। इस लाइब्रेरी की स्थापना के लिए उन्होंने अजय ठाकुर व सन्नी पुरी का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जितना महत्वपूर्ण लाइब्रेरी खोलना है, उतना ही जरूरी इसे चलाना भी है। यहां पर सिलाई टीचर को ही लाइब्रेरी चलाने का दायित्व दिया जाएगा। 

    राघव शर्मा ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की मदद से महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से संपन्न बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आगे भी इसी प्रकार के प्रयास जारी रखेगा। 

    इससे पूर्व एसडीएम सौमिल गौतम ने विधायक राजेश ठाकुर व उपायुक्त राघव शर्मा का कार्यक्रम में स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी महिला उत्थान केंद्र प्रशिक्षण केंद्र में लगभग 80 हजार रुपए की पांच सिलाई मशीनें रखी गई हैं। उन्होंने पुस्तकालय व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए सभी का धन्यवाद किया। 

    इस अवसर पर एनएसी अंब गगरेट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष कुसुम लता, पार्षद सरोज बाला सूद, अनिल ठाकुर, ब्रह्मदत्त, केसीसी बैंक के निदेशक पवन नंबरदार, एसडीएम सौमिल गौतम, औद्योगिक संघ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महासचिव सुरेश शर्मा, एडवांस वॉल्व के सीईओ वेद गोयल, सुशील शर्मा, बीडीओ गगरेट ओम पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • डीसी ने राजकीय प्राईमरी स्कूल बढे़ड़ा राजपूतां का किया निरीक्षण

    डीसी ने राजकीय प्राईमरी स्कूल बढे़ड़ा राजपूतां का किया निरीक्षण

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज राजकीय प्राईमरी स्कूल बढे़ड़ा राजपूतां का निरीक्षण किया। इस दौरान उपनिदेशक एलिमेंटरी ऊना देवेंद्र चंदेल भी उपस्थित रहे।

    निरीक्षण के दौरान राघव शर्मा ने स्कूल के नव निर्मित दो स्मार्ट क्लास रूमों की व्यवस्थाओं को जांचा। इससे पहले भी स्कूल में तीन स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। वर्तमान में इस स्कूल में कुल 403 बच्चें शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने स्कूल में बच्चों के लिए आवश्यक उपकरणों सहित अन्य संसाधनों तथा स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं को भी जांचा।

    राघव शर्मा ने कहा कि स्मार्ट क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाने वाली शिक्षा बच्चों के काफी फायदेमंद हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई में काफी रूचि बनती है और छात्र पूर्ण मनोयोग से शिक्षा प्राप्त करते हैं।

    इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल में बच्चों की सुविधा के लिए अतिरिक्त शिक्षकों और बच्चों के मनोरंजन के लिए ओपन एयर जिम खोलने की मांग की। इस पर डीसी राघव शर्मा ने जल्द ही ओपन एयर जिम खोलने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बीपीओ गगरेट-1 शाला देवी, जेई एसएसए विनय कुमार, सुशील कांग सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः अस्पताल में तेजधार हथियारों से 15 साल के युवक की हत्या

    पंजाबः अस्पताल में तेजधार हथियारों से 15 साल के युवक की हत्या

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही गोराया में फुटबाल के खिलाड़ी की हत्या कर दी गई थी। वहीं अब ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में 5 से 7 हमलावारों ने तेजधार हथियार से वार कर युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का उक्त आरोपियों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह अस्पताल में मेडिकल कराने आया था।

    इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने अस्पताल में आकर हमला कर दिया। बदमाशों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के शीशे भी तोड़ दिये। वहीं दूसरी मृतक के साथी पर भी वार किए गए, जिससे उसकी अंगुली कट गई। वारदात से अस्पताल में हड़कंप मच गया। बता दें कि यहां पुलिस की चौकी भी है, लेकिन हत्यारों में पुलिस का कोई खौफ नहीं था। पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे।

    15 साल के युवक की हत्या

    मृतक की पहचान शवन कुमार (15) के रूप में हुई है। शवन अपने भाई सुमित के साथ सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया था। बताया जा रहा है कि EWS कालोनी थाना डिवीजन नंबर 7 के इलाके में शवन और सुमित की कुछ लोगों से झड़प हो गई थी। इस कारण वह सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जैसे ही हमलावर अस्पताल में घुसे तो उन्होंने जमकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

    मृतक के साथ की कटी उंगली

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक इमरजेंसी के बाहर खड़ा था, उस युवक पर हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेजधार हथियार से युवक की अगुलियां काट दी गई। वहीं एक वार युवक की गर्दन पर भी किया गया। लोग बताते है कि युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस का भी प्रबंध नहीं किया।

    हमलावारों तलवारों और दात से किया युवक पर हमला

    हमलावरों ने अस्पताल के स्टाफ पर भी हमला करने की कोशिश की। मरने वाले के भाई सुमित ने बताया कि वह वार्ड में उपचार करवा रहा था और उसका छोटा भाई अस्पताल के गेट पर खड़ा था। इतने में 5 से 7 हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। यह देख शवन भी इमरजेंसी में आ गया। उसको देखते ही हमलावर आग बबूला हो गए। हमलावरों ने शवन पर तलवारों और दात से वार किए।

    लोग बताते है कि तलवारों से हमलावरों ने कई वार शवन पर किए। पुलिस के सामने ही हमलावर उसके भाई को गंभीर घायल करके फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। काबू किए युवक की पहचान बिंदर के रूप में हुई है। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ नरदेव सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    घटना हुई सीसीटीवी में कैद

    अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में सारी वारदात कैद हो गई है। लोगों के मुताबिक इमरजेंसी के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी पर भी हमला करने की कोशिश की गई। हमलावरों से बचाव के लिए कुछ लोगों ने डाक्टर के केबिन और मरीजों ने बाथरुम में छिप कर अपना बचाव किया। बता दें वीडियो में कत्ल करने के बाद आरोपी जाते हुए मरने वाले के भाई कह कर गए है कि लो हमने मार दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए।

  • जालंधरः नगर निगम के 16 अधिकारियों की ट्रांसफर

    जालंधरः नगर निगम के 16 अधिकारियों की ट्रांसफर

    जालंधर, (वरुण/अनिल वर्मा) : पंजाब सरकार ने नगर निगमों में एक बार फिर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने आज जालंधर में 16 अधिकारियों के तबादले किए है। सरकार ने नगर निगमों में तैनात हेड ड्राफ्ट्समैन और ड्राफ्ट्समैनों का भी तबादला कर दिया है। इन अधिकारियों में कईयों को अतिरिक्त जिलों का कामकाज भी सौंपा गया है। फिलहाल सरकार निगमों में सफाई करने के मूड में हैं।

    बता दें कि इससे पहले बीते दिन लुधियाना, फगवाड़ा, कपूरथला, अबोहर, बठिंडा, मोगा, मोहाली, होशियारपुर, पटियाला, अमृतसर, बटाला और पठानकोट नगर निगमों में एमटीपी, एसटीपी से लेकर इंस्पेक्टर पदों तक कई लोगों को इधर-उधर कर दिया है। निदेशक लोक बॉडी विभाग ने आदेश जारी कर पंजाब 141 कर्मचारी-अधिकारियों के तबादले किए गए। जिसमें स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने एक झटके में सभी नगर निगमों में कई साल से एक ही जगह बैठे अधिकारियों का तबादला कर दिया।