Blog

  • पंजाबः महिला अधिकारी सहित 101 सब-इंस्पेक्टर की हुई प्रमोशन

    पंजाबः महिला अधिकारी सहित 101 सब-इंस्पेक्टर की हुई प्रमोशन

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को 101 सब-इंस्पेक्टरों की प्रमोशन की। इनमें से 95 महिला अधिकारी भी शामिल हैं। जिन्हें इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है। 101 पुलिस कर्मियों की इस प्रमोशन के साथ ही राज्य के सभी जिलों में इंस्पेक्टर पद के सभी रिक्त पदों को भर दिया गया है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “आज हमने 101 सब-इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टरस के पद पर प्रमोट किया है, जो न केवल क्षेत्र में पर्यवेक्षी स्तर पर कर्मचारियों की कमी को दूर करेगा बल्कि अधिकारियों को उनकी प्रमोशन का उचित अधिकार भी देगा।”

    डीजीपी ने यहां कुछ प्रमोशन अधिकारियों के कंधों पर प्रतीकात्मक रूप से सितारों को टिकाते हुए सभी पदोन्नतियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें समर्पण और ईमानदारी के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा “आपके कंधों पर जोड़ा गया सितारा एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ आता है”।

    अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी 95 प्रमोट महिला अधिकारी 2015-बैच के सीधे सब-इंस्पेक्टरस की भर्ती हैं और उन्हें सात साल का क्षेत्र का अनुभव है। जबकि, शेष छह सब-इंस्पेक्टर, जिन्हें अब इंस्पेक्टर के रूप में प्रमोट किया गया है, उनकी प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

  • अमन ठाकुर ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर करवाया हवन और प्रवासी बच्चों में बांटी मिठाईयां और फल

    अमन ठाकुर ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर करवाया हवन और प्रवासी बच्चों में बांटी मिठाईयां और फल

    ऊना/सुशील पंडित: आज युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने आधुनिक हिमाचल के विकास के मसीहा स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर गगरेट ठाकुरद्वारा के मंदिर में स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन करवाया और प्रवासी बच्चों में फल मिठाइयां कॉपी पेंसिल देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.. युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहा राजा वीरभद्र सिंह हमेशा से हिमाचल वासियों के दिलों में राज करते आए हैं और आज भी हमारे दिलों पर राज करते हैं और उनके दिए निर्देशानुसार कार्य करते हैं।

    स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के किए कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। और करोना काल में उनके द्वारा जो शिमला में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था उसे बहुत से लोगों की जान बचाई गई है। ऐसे ही अनेकों कार्य राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए हैं जिनको लोग आज भी याद करते हैं।अमन ठाकुर ने कहा हमारे परिवार पर स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद सदैव रहा है। मेरे स्वर्गीय दादा ठाकुर सुखदेव सिंह ने गगरेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में 15 साल कमेटी के अध्यक्ष रहकर राजा वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों की सेवा की है और आगे मैं और मेरा परिवार पूरे दिलो जान से लोगों की सेवा में लगे हैं और आगे भी ऐसे ही सेवा करते रहेंगे। राजा वीरभद्र सिंह एक ऐसी शख्सियत थे जिनको विपक्ष दोनों ही प्यार करते थे और वह आज भी हिमाचल की जनता के दिलों में बसते हैं।

  • राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की बड़ी भभूति थी: विजय डोगरा

    राजा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की बड़ी भभूति थी: विजय डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना मे कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि, पिछले वर्ष 8 जुलाई 2021 को राजा वीरभद्र का देहांत हो गया था। डॉ विजय डोगरा ने कहा कि  इस प्रदेश को अपनी जिंदगी के बहुमूल्य 60 वर्ष राजनीतिक को समर्पित किए। प्रदेश को बनाने में ओर देश की राजनीति में अच्छा काम किया है उनके लिए हम उनके सदा आभारी रहेंगे ।हमें यह भी पता है कि उनका आशीर्वाद हमारे इस प्रदेश के ऊपर बना रहेगा ,हम कांग्रेस सेवा दल के साथियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के सदस्यों ने आज समूचे प्रदेश के विकल्प दिवस के रूप में मनाया ओर पूर्व मुख्यमंत्री  राजा वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उंन्होने कहा कि जिस सोच के साथ

    महिलाओं को आगे बढ़ाने की  राजा वीरभद्र सिंह की सोच थी।वह चाहते थे कि महिलाओं को और सुदृढ़ किया जाए और महिला सशक्तिकरण के लिए कोई ना कोई नया कार्यक्रम तैयार किया जाए वह हमेशा तैयार रहते थे इसलिए हम  लोगों ने यह फैसला किया कि हमारी जो महिलाएं हैं रोजगार स्वरोजगार के साथ अपना जो काम करती हैं उन्हें उसके लिए प्रेरित किया जाए। वर्तमान सरकार जो प्रदेश के अंदर है उनको भी परमात्मा यह सद्बुद्धि दे कि हमारे प्रदेश में जिस तरह का माहौल पिछले साढ़े चार वर्षों  में बना है ऐसा माहौल आगे न बने।

  • वीरेंद्र कंवर ने थानाखास गऊशाला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    वीरेंद्र कंवर ने थानाखास गऊशाला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज थानाखास गऊशाला का दौरा कर गऊशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं को आश्रय मिलने से जहां किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिली है वहीं बेसहारा पशुओं को रहने के लिए उपयुक्त स्थान मिल रहा है। 

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गौ-अभ्यारण का निर्माण किया जा रहा है और गौ पालकों को प्रति पशु 500 रुपए राशि को बढ़ाकर 700 रूपये गौ रक्षा राशि दी जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप 20 हजार से अधिक बेसहारा पशुओं को सहारा प्रदान किया जाएगा। 

    इससे पूर्व गत सायं टाहलीवाल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वशिष्ट एग्रो इंडस्ट्री का शुभारंभ भी किया। इस मौके पर उन्होंने पशुपालकों से आहवान किया कि पशु पालक गुणवत्तायुक्त व यूरिया रहित पशु आहार का उपयोग करें। वशिष्ट एग्रो पशु आहार के एमडी ने बताया कि वशिष्ट एग्रो पशु आहार दुधारू पशुओं के लिए अत्यंत लाभकारी है तथा यूरिया रहित है जिससे पशु शारीरिक व मानसिक रूप से तंदरूत रहते है और दुध की गुणवत्ता भी अच्छी होती है।

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, महामंत्री कैप्टन प्रीतम डडवाल, बलवंत वर्मा, नरेश वशिष्ट, पूर्व प्रधान राज कुमारी, वशिष्ट एग्रो इंडस्ट्री टाहलीवाल के एमडी सतपाल वशिष्ट, डाॅ केके चड्डा, शिवम वशिष्ट, राज वशिष्ट व पारूष वशिष्ट उपस्थित रहे।

  • पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एक की मौत

    पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, एक की मौत

    हरियाणा के हिसार जिले के खेदड़ में ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प में एक किसान की मौत की खबर है। पुलिस वालों समेत कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया। झड़प में प्रदर्शनकारियों और पुलिस दोनों को चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    रेलवे ट्रैक जाम करने जा रहे थे गांव वाले

    बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बता दें कि 86 दिन से खेदड़ पावर प्लांट के सामने ग्रामीणों का धरना चल रहा है। शुक्रवार को ग्रामीण रेलवे ट्रैक को जाम करने जा रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान झड़प हो गई।  

    पवार प्लांट से निकलने वाली राख झड़प का कारण

    दरअसल, पूरा विवाद खेदड़ थर्मल प्लांट की राख को लेकर हुआ। पिछले 86 दिन से ग्रामीण किसान धरनारत हैं। वह पवार प्लांट से निकलने वाली राख की मांग कर रहे थे। किसानों का कहना है कि राख से आसपास के क्षेत्रों में बीमारी फैलती है। राख बेचकर मुनाफा कंपनी कमाती है। जबकि यह राख किसानों को मिलनी चाहिए। बता दें कि इस राख का इस्तेमाल सड़क निर्माण में होता है। कंपनी इसे बेचकर मुनाफा कमाती है। 

  • समूरकलां में विकास योजनाओं के लिए गत तीन माह में 75 लाख रुपये स्वीकृत: वीरेन्द्र कंवर

    समूरकलां में विकास योजनाओं के लिए गत तीन माह में 75 लाख रुपये स्वीकृत: वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास हुआ है। विकास की इस रफ्तार से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र भी पीछे नहीं रहा है जहां पर सड़़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के अलावा विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय विकास कार्य हुए हैं। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत समूर कलां  में जन समस्याएं सुनने के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी।

    वीरेंद्र कंवर ने बताया कि ग्राम पंचायत समूर कलां में गत तिमाही के दौरान विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 75 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस ग्राम पंचायत की हरिजन बस्ती में 90 लाख रुपए की लागत से आंगनवाड़ी भवन, 10 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक पाठशाला भवन, 22.5 लाख रुपए की लागत से श्मशान घाट तथा 1.35 करोड रुपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूर कलां में साइंस लैब का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा 20 लाख रुपए की लागत से पंचायत घर भवन भी समूर कलां में बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इस क्षेत्र के लिए 15 सिंचाई ट्यूबेल सवीकृत हुए हैं जिससे आने वाले समय में ग्राम पंचायत समूर कलां सहित आसपास के क्षेत्रों में भी सिंचाई सुविधा में इजाफा होगा।

    उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े 4 वर्षों के दौरान 150 करोड़ रुपए पेयजल योजनाओं पर तथा 250 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च किए जा चुके हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किसान के खेत तक सिंचाई की सुविधा हो, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण तथा जनहित से जुड़े विषयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50ः किराए में छूट दी है। इसके अलावा 125 यूनिट तक प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल पूरी तरह माफ कर बड़ी राहत प्रदान की है। प्रदेश सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को बिना आय सीमा के पेंशन सुविधा प्रदान कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने विश्राम गृह थानाकलां में भी जन समस्याएं सुनी। 

    उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार के मिशन रिपीट के लिए आपसी तालमेल के साथ एकजुट होकर कार्य करें तथा लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरूक करें तथा उनका लाभ प्रदान करने के लिए लोगों का हरसंभव सहयोग करें। 

    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, खंड विकास अधिकारी ऊना रमनवीर चौहान, जल शक्ति विभाग के एसडीओ राजेश कुमार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के के शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • एसडीएम ने 10वीं व 12वीं में उच्च रैंक हासिल करने वाली 5 बेटियों को किया सम्मानित

    एसडीएम ने 10वीं व 12वीं में उच्च रैंक हासिल करने वाली 5 बेटियों को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में मेरी गांव की बेटी मेरी शान के तहत वर्ष 2021-22 में 10वीं व 12वीं कक्षा में पहले 10 स्थानों पर अव्वल रहने वाली बेटियों को आज एसडीएम ऊना डाॅ निधि ने सम्मानित किया। इस अवसर पर 12वीं कक्षा की कुमारी अरशद्वीप कौर, कुमारी सैज़ल व कुमारी हर्षद्वीप कौर जबकि 10वीं कक्षा की कुमारी सिया ठाकुर व कुमारी सिमरन को मेरी गांव की बेटी मेरी शान योजना के फलैक्स बोर्ड देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने कहा कि बेटियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से अनेंको योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ऊना ब्लाॅक की इन पांच बेटियों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पहले 10 स्थानों पर उच्च रैंक हासिल कर ऊना जिला का नाम रोशन किया है। उन्होंने इन बेटियों सहित उनके अभिवावकों से बातचीत की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

    एसडीएम ऊना ने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वर्तमान में बेटियां जहां शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर उच्च रैंक हासिल कर रही हैं, तो वहीं सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में भी उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना का शिशु लिंगानुपाल 938 है जबकि ब्लाॅक ऊना का शिशु लिंगानुपाल 957 है। 

    इस अवसर पर सीडीपीओ कुलदीप दयाल, सुपरवाईज़र सुलेंद्र पाल कौर, मीनू वाला, कंचन देवी, नरेश देवी, ब्लाॅक काॅर्डिनेटर गुरमुख सिंह सहित बच्चों के अभिवावक उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाभार्थियों को मिली 6.22 लाख की आर्थिक सहायता

    मुख्यमंत्री राहत कोष से 40 लाभार्थियों को मिली 6.22 लाख की आर्थिक सहायता

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ काॅलोनी स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री राहत कोष सेे 40 लाभार्थियों को 6.22 लाख की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राज्य के गरीब और जरुरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के माध्यम से कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब और पात्र व्यक्तियों तक पहंुचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हैै। इस दिशा में मुख्यमंत्री राहत कोष भी गरीब और जरुरतमंद लोगों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। 

    सत्ती ने कहा कि राज्य के नागरिकों, संगठनों सहित अन्य समर्थ व्यक्तियों को समय-समय पर मुख्यमंत्री राहत कोष में समुचित अंशदान देना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की गई राशि गरीब व असहाय लोगों को राहत प्रदान करने के लिए बतौर आर्थिक सहायता वितरित की जाती है। इसके अतिरिक्त से प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों, परिवार के कमाने वाले मुखिया की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में तथा गंभीर बीमारियों में चिकित्सा उपचार के लिए भी इस निधि के माध्यम से मदद प्रदान की जाती है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के लाखों लोगों को करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों और उनके परिचारकों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से 56 करोड़ रुपये से 16820 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह पर 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आरंभ की गई मुख्यमंत्री शगुन योजना से 2389 लाभार्थियों को 7.41 करोड़ की राशि प्रदान की गई है।

    इस अवसर पर खादीे बोर्ड के निदेशक सागरदत्त भारद्वाज, बीडीसी सदस्य नरेदव सिंह, रायपुर सहोड़ां के प्रधान रोहित कुमार व उपप्रधान सुरजीत सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य पिशोरी लाल, लाल सिंगी के उपप्रधान हरबंस लाल तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • विकास खंड ऊना, गगरेट, अंब व बंगाणा में खोली जायेंगी उचित मूल्य की दूकाने: राजीव शर्मा

    विकास खंड ऊना, गगरेट, अंब व बंगाणा में खोली जायेंगी उचित मूल्य की दूकाने: राजीव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचिल मूल्य की दुकानें खोली जायेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड गगरेट, ऊना, अंब व बंगाणा में उचित मूल्य की दुकानंे खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऊना विकास खंड के तहत लमलैहड़ी के वार्ड 1 व उदयपुर के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा गगरेट विकास खंड में ग्राम पंचायत लोहारली के वार्ड 2, ग्राम पंचायत पिरथीपुर के वार्ड 1 व ग्राम पंचायत गणु मंदवाडा में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। बंगाणा की ग्राम पंचायत दोबड़ तथा अंब विकास खंड के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड 6 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जायंेगी।
    राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं व महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थायी नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जायेगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
    उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से आहवान किया है कि उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आॅनलाईन माध्यम से 11 जुलाई से 02 अगस्त तक https://emerginghimachal.hp.gov.in/पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाषा नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
  • 11 से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा स्पर्श आउटरीच कैंप

    11 से 15 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा स्पर्श आउटरीच कैंप

    ऊना/सुशील पंडित: रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी ऊना अविनाश कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 15 जुलाई तक स्पर्श आउटरीच कैंप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कैंप आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय डिफेंस पेंशन धारकों को स्पर्श पोर्टल पर आने वाली समस्याओं को जानना तथा उनका निवारण करना है। उन्होंने कहा कि कैंप में स्पर्श प्रोग्राम के अंतर्गत पेंशन ले पेंशनरों को आ रही समस्यओं का निवारण किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पेंशन ले रहे पेंशन धारकों से अपील की है कि वह अपनी ईमेल आईडी भी कार्यालय में जमा करवाएं।