Blog

  • पंजाबः पुलिस ने 4 फर्जी GST अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस ने 4 फर्जी GST अधिकारियों को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने फर्जी जीएसटी गिरोह का पर्दाफाश किया। मोहाली पुलिस ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर लूटने वाले चार लुटेरों को काबू किया है। बता दें कि इन्होंने फर्जी जीसएटी अधिकारी बनकर 35 लाख रुपये की लूट की थी। मामले की जानकारी देते हुए मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि, संजीव कुमार निवासी खन्ना की ओर से दी गई दर्खास्त पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की गई।

    पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मामले की तह तक जाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ़ जस्सी, हरजीत सिंह, वरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह उर्फ़ चन्नी के रूप में हुई है।

    एक पुलिस मुलाजिम भी शामिल

    एसएसपी ने बताया कि इसमें से आरोपी हरजीत सिंह एक पुलिस मुलाजिम है। आरोपी ने वारदात के समय पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने हरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः सुबह सैर करने निकले पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

    पंजाबः सुबह सैर करने निकले पति-पत्नी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

    संगरूरः पंजाब के संगरूर जिले के हलका दरभा से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सैर करने जा रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान मलकीत सिंह और राणा कौर निवासी दरभा के रूप में हुई है। मलकीत सिंह की उम्र 45 साल और राणा कौर की उम्र 40 साल बताई जा रही है।

    तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

    इस मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी सुबह सैर करने जा रहे थे। जब वह घर से निकले तो संगरूर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उन दोनों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। 

    मलकीत सिंह के दो बेटे, एक विदेश में रहता

    जानकारी के मुताबिक मलकीत सिंह के 2 लड़के है। जिनमें से एक लड़का विदेश गया हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • बच्चा चुराने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्ति बाईक सहित काबू 

    बच्चा चुराने का प्रयास कर रहे 3 व्यक्ति बाईक सहित काबू 

    ऊना/सुशील पंडित। ऊना मुख्यालय से सटे गांव लालसिंघी में आज स्थानीय निवासियों द्वारा बच्चा चुराने वाले तीन लोगों को पकड़ लिया जव वह एक 3 वर्षीय बच्चे को घर के बाहर से उठाने का प्रयास कर रहे थे। पंजाब के तीन युवकों को बाइक समेत रंगे हाथों पकड़ लिया गया कुछ लोगो ने बड़ी जद्दोजहद के साथ इनसे बच्चा छीना और उसे सुरक्षित किया।

    आज सुबह करीब 11:30 पर तीन युवक जो कि बाइक नंबर पीबी 06 एक्यू 7553 पर सवार होकर एक घर के बाहर  वारदात को अंजाम देने के मक़सद से खड़े हुए थे ,ओर ये कामजाब भी हो गए थे लेकिन बच्चे की माँ ने इन्हें बच्चा उठाते हुए देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया इतनी देर में साथ लगती वर्कशॉप से युवक बाहर निकला ओर तुरंत उन तीनों के चुंगल से बच्चे को छुड़ा लिया , तब तक स्थानीय लोग और सड़क पर जा रहे राहगीर इकठ्ठा हो गए और तीनों युवकों को धर दबोचा। तब तक डीएसपी हेड क्वार्टर पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और तीनों युवकों को भीड़ से बचाते हुए अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाना ले गए और आगामी जांच जारी है और पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसाः स्कूल में पेड़ गिरने से 4 बच्चे घायल, एक की मौत

    दर्दनाक हादसाः स्कूल में पेड़ गिरने से 4 बच्चे घायल, एक की मौत

    चंडीगढ़ : सेक्टर 9 से आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में पेड़ गिरने से बच्चियों के घायल होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत होने की भी ख़बर है। जानकारी अनुसार हादसे में जिस बच्ची की मौत हुई है उसका नाम हिराक्षी है। बच्ची के पिता की सेक्टर-35 में स्वीट शाप है। मृतका सेक्टर-42 की रहने वाली थी।

    हादसे में चार बच्चियां घायल

    वहीं इस हादसे में कई बच्चियां घायल बताई जा रही है। जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि 10 से 15 स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में लंच टाइम था और कई बच्चियां इस पेड़ के पास खेल रहे थी। तभी अचानक पेड़ बच्चियों के ऊपर गिर गया। घायल बच्चियों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है।

    3 बच्चियों की हालत गंभीर

    स्कूल परिसर के भीतर जो पेड़ गिरा है वह 200 साल पुराना पीपल का हेरिटेज ट्री है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले भी स्कूल पहुंच गए हैं। गेट पर परिवार वाले हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद एक जुलाई से दोबारा स्कूल शुरू हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 बच्चियों की हालत गंभीर है, जिनका जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। वहीं स्कूल में राहत व बचाव का कार्य चल रहा है। पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

    जायजा लेने पहुंचे डीआइजी दीपक पुरोहित

    चंडीगढ़ पुलिस के डीआइजी दीपक पुरोहित और आइजी सहित एसपी सिटी श्रुति अरोड़ा और पुलिस टीम भी पहुंची। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूल पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष प्रेम गर्ग और एरिया पार्षद भी मौके पर पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जीएमएसएच 16 में घायल बच्चों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं।

  • पंजाबः सीएम की पत्नी का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ Suspend

    पंजाबः सीएम की पत्नी का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ Suspend

    चंडीगढ़: पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्विटर रूल्स को वॉयलेट करने के कारण उनका अकाइंट सस्पेंड किया गया है। उनका अकाउंट ओपन करने पर ‘This Account Has been Suspended’ शो हो कर रहा है।

    शादी वाले दिन डॉ गुरप्रीत मेहंदी की फोटो की थी शेयर 

    बता दें कि मुख्यमंत्री संग शादी करने की खबरों के बाद से ही डॉ गुरप्रीत कौर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने इसी अकाउंट से सरकार के मंत्रियों को धन्यावाद भी किया था और शादी वाले दिन अपनी मेहंदी की फोटो भी शेयर की थी। लेकिन अब अचानक उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है।

    सीएम मान और उनकी मां हरपाल कौर के साथ भी शेयर की तस्वीर

    गत दिवस डा. गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान और उनकी मां हरपाल कौर के साथ ट्विटर पर फोटो भी शेयर किया। इससे पहले उन्होंने अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा- दिन शगना दा चढय़ा…। उन्होंने मान की बहन मनप्रीत के साथ बोली भी डाली। बहन ने मेजेंटा रंग की ड्रेस पहनी थी।

    बता दें, गुरप्रीत कौर कल भगवंत मान के साथ सिख परंपरा (आनंद कारज) के अनुसार विवाह बंधन में बंधी। गुरप्रीत कौर मूलरूप से कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सीमित रिश्तेदारों के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, संजय सिंह परिवार सहित शामिल हुए। इसके अलावा निहंग प्रमुख बाबा बलवीर सिंह और प्रख्यात गीतकार मान मराड़ांवाला भी मौजूद थे।

  • पंजाबः नदी में गाड़ी समेत बहे कैब चालक और युवती, दोनों के शव मिले

    पंजाबः नदी में गाड़ी समेत बहे कैब चालक और युवती, दोनों के शव मिले

    चंडीगढ़: पंजाब के पटियाला से बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, बुधवार को नयागांव एरिया में तेज बारिश के बाद पटियाला की राव नदी में आए उफान में गाड़ी (कैब) में युवक और युवती बह गए थे। युवती (पूजा) का शव वीरवार को धनास से बरामद हुआ था। वहीं शुक्रवार यानि आज सुबह एक युवक (गौरव) का शव भी वहीं से बरामद हुआ है। सूचना पाकर सारंगपुर थाना प्रभारी रोहित टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 में पहुंचा दिया है।

    वहीं, नयागांव पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। वहीं शव की पहचान भी कर ली गई है। मृतक की पहचान कैब चालक गौरव के तौर पर हुई है। वीरवार को दिनभर कैब चालक गौरव की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसका शव मिट्टी में धंस गया है। हालांकि दिनभर सर्च आपरेशन चलाया गया। वहीं, आज सुबह कैब चालक का शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी गई। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक का शव पूरी तरह से फूल चुका था।

    कैब बुक कर मोहाली से पिंजौर जा रही थी पूजा 

    वहीं इससे पहले वीरवार को कैब सवार युवती पूजा का शव भी धनास के रहने वाले एक शख्स ने कीचड़ में धंसा हुआ देखा, जिसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की जानकारी दी। पूजा पिंजौर की रहने वाली है और वह हादसे के दौरान कैब बुक कर मोहाली से पिंजौर जा रही थी। कैब चालक ने पिंजौर जाने के लिए गूगल मैप से वाया नयागांव जाने वाले रास्ते को चुना। नयागांव से आगे टांडा टांडी गांव के पास गाड़ी नदी में आए उफान में बह गई।

    मुक्तसर का रहने वाला कैब चालक गौरव 

    कैब चालक गौरव पंजाब के मुक्तसर का रहने वाला है। इन दिनों वह मोहाली में दोस्तों के साथ किराये के फ्लैट में रह रहा था। गौरव और उसके दोस्त मिलकर कैब चलाते थे। हालांकि पुलिस ने उसके परिजनों को भी बुलाया है ताकि उसकी पहचान की जा सके। हादसे वाले दिन गौरव सुबह ही सवारी लेकर पिंजौर की तरफ जा रहा था।

    पूजा के शव का आज किया जाएगा पोस्टमार्टम

    सारंगपुर थाना पुलिस ने वीरवार को युवती पूजा का शव कब्जे में लेने के बाद नयागांव थाना पुलिस से संपर्क किया। पिजौंर से आए पूजा के पिता जयवीर ने उसकी शिनाख्त की थी। इस मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई की है। आज पूजा के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • पंजाबः सड़क हादसे में दो गाड़ियों में उड़े परखच्चे, 1 की मौत

    पंजाबः सड़क हादसे में दो गाड़ियों में उड़े परखच्चे, 1 की मौत

    संगरूर: भवानीगढ़-संगरूर रोड पर दो गाड़ियों के बीच भयानक एक्सीेडेंट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीजीआई अस्पताल के आगे संगरूर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर और पटियाला से आ रही थार के बीच एक्सीडेंट हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

    दोनों वाहन के उड़े परखच्चे

    इस हादसे में 2 लड़के व 2 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर इस हादसे में एक लड़के की अस्पताल में मौत होने की ख़बर भी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार संतुलन खोने के बाद थार गाड़ी सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रही डिजायर से टकरा गई और दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए।  

    घायलों को सिविल अस्पताल में करवाया दाखिल

    मिली जानकारी के अनुसार जब हादसा हुआ उस वक्त संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भारज अपने परिवार सहित वहां से गुजर रही थी कि लोगों की भीड़ देख उन्होंने तुरंत कार में से उतर कर घायलों खुद उठाकर अपनी गाड़ियों में बैठाकर सिविल अस्पताल संगरूर में दाखिल करवाया। 

  • पंजाबः पूर्व मंत्री विजय सिंगला को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, जाने क्या कहा

    पंजाबः पूर्व मंत्री विजय सिंगला को लेकर हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला की जमानत पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने विजय सिंगला को जमानत दे दी है। बता दें कि पिछली सुनवाई दौरान हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। असल में सरकार हाईकोर्ट में सिंगला से रिकवरी और सीधे पैसे मांगने के सबूत पेश नहीं कर सकी।

    हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से पूछा

    तब हाईकोर्ट ने सरकारी वकील से पूछा था कि वह जमानत का विरोध करते हैं या नहीं। इस पर सरकारी वकील ने कहा कि केस के जांच अफसर यहां हैं। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि वकील अपने सीनियर से पूछें कि जमानत का विरोध करना है या नहीं, जांच अफसर नहीं बताएगा। लेकिन आज सुनवाई दौरान विजय सिंगला को कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए उनकी जमानत याचिका मंजूर कर दी है।

    टेंडर में 1 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप हुई थी गिरफ्तारी

    करोड़ों के टेंडर में एक प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप के चलते 24 मई को गिरफ्तारी हुई थी। हाल ही में उनकी नियमित जमानत की मांग को लेकर दायर याचिका को मोहाली की ट्रायल कोर्ट ख़ारिज कर चुकी है। ऐसे में विजय सिंगला ने अब अपनी नियमित जमानत की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

    स्टिंग के बाद सीएम ने सिंगला को किया बर्खास्त

    पंजाब में बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला का स्टिंग आपरेशन एक अभियंता राजिंदर सिंह ने किया था जो पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन में नियुक्त है। जिसमें वो अपने ओएसडी के माध्यम से उससे एक प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। इस स्टिंग के बाद सीएम ने सिंगला को बर्खास्त कर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

  • मदर डेयरी ने ग्राहकों को दी राहत, सोयाबीन, राइस ब्रान तेल में भारी कटौती

    मदर डेयरी ने ग्राहकों को दी राहत, सोयाबीन, राइस ब्रान तेल में भारी कटौती

    नई दिल्ली। मदर डेयरी ने ग्राहकों को राहत दी है। सोयाबीन, राइस ब्रान तेल के अधिकतम खुदरा मूल्य में 15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की है। भारत अपनी खाद्य तेल जरूरत का 60 प्रतिशत से अधिक आयात करता है।

    उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, छह जुलाई को पाम तेल का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 144.16 रुपये प्रति किलो, सूरजमुखी तेल का 185.77 रुपये प्रति किलो, सोयाबीन तेल का 185.77 रुपये प्रति किलो, सरसों तेल का 177.37 रुपये प्रति किलो और मूंगफली तेल का 187.93 रुपये प्रति किलो था।

    वैश्विक स्तर पर कीमतों में भारी गिरावट के बीच सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को आयातित खाद्य तेल के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में एक सप्ताह के अंदर 10 रुपये प्रति लीटर तक की और कटौती करने का निर्देश दिया था। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को भी इसकी जानकारी है।

    वैश्विक बाजार में खाद्य तेलों के दाम काफी नीचे आए हैं। खाद्य तेल निर्माताओं ने पिछले महीने कीमतों में 10-15 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की थी और इससे पहले वैश्विक बाजार से संकेत लेते हुए एमआरपी में भी कमी की थी। कुछ कंपनियां पैकेज पर लिख रही हैं कि खाद्य तेल 15 डिग्री सेल्सियस पर पैक किया जाता है।

    इस तापमान पर तेल फैलता है और वजन कम होता है। आदर्श रूप से उन्हें 30 डिग्री सेल्सियस पर पैक करना चाहिए। 15 डिग्री सेल्सियस पर पैक करने से तेल फैलता है और वजन कम होता है। लेकिन कम वजन पैकेज पर नहीं छपा है, जो अनुचित व्यापार प्रथा है। उदाहरण के लिए कंपनियां यह कहते हुए छपाई कर रही हैं कि 910 ग्राम का खाद्य 15 डिग्री सेल्सियस पर पैक किया जाता है, लेकिन वास्तविक वजन 900 ग्राम से कम होगा।

  • नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, 9 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, 9 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

    रामनगर (नैनीताल)। रामनगर के ढेला नदी के रापटे में सुबह पर्यटकों की कार तेज बहाव में बह गई। कार में सवार दस लोगों में नौ की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार रामनगर की सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है। पर्यटक पंजाब के पटियाला निवासी बताए गए हैं। स्थानीय पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है।

    एक इनोवा कार में सवार दस पर्यटक जो ढेला रामनगर स्थित रिसॉर्ट में प्रवास कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह 5:45 के आसपास पर्यटक ढेला नदी के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि नदी में आए तेज बहाव में उनकी कार बह गई।

    कार मे सवार चार पर्यटकों के शव पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। एक युवती नाजिया उम्र 22 वर्ष को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि कार में अभी पांच लोगों के शव हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास चल रहा है। कार को नदी से निकालने के लिए क्रेन को मौके पर बुलाया गया है। मृतकों में तीन युवक व छह महिलाएं शामिल हैं।
     
    घायल युवती का अस्पताल में उपचार चल रहा है, अभी वह सदमे में है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पर्यटक पटियाला पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो ढेला के रिसॉर्ट में आए थे और सुबह लौट रहे थे।