Blog

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय बंगाणा में 

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय बंगाणा में 

    एनएसएस के विशेष शिविर का आयोजन 10 से 

    ऊना/ सुशील पंडित : आज अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी की अध्यक्षता में आगामी होने वाले सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के बारे में एक बैठक आयोजित की गई।  इस बैठक में एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर सिकंदर नेगी ने कहा कि इस विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 10 फरबरी 20223 से 16 फरबरी 2023 तक किया जाएगा। इस दौरान एनएसएस के स्वयं सेवक  इन सात दिनों में पर्यावरण संरक्षण , कुपोषण , स्वच्छता , शिक्षा , मतदाता जागरूकता , यातायात के नियम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , कोरोना वायरस से बचाव इत्यादि विविध गतिविधियों को संपन्न करेंगे।

    इस अवसर पर विभिन्न विभाग से रिसोर्स पर्सन को आमंत्रित किया जाएगा जो अपने सरकार के जन कल्याण कार्यों के बारे में अवगत करवाएंगे। एनएसएस के स्वयंसेवक सांस्कृतिक खेलकूद और योगा अभ्यास जैसे रचनात्मक गतिविधियां भी करेंगे। एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने यह भी कहा कि इस सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतिंदर कुमार शर्मा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

  • निजी जेट विमान हायर करने जा रही मान सरकार, जानें कितने लाख रुपए होगा पायलट का वेतन

    निजी जेट विमान हायर करने जा रही मान सरकार, जानें कितने लाख रुपए होगा पायलट का वेतन

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के लिए हवाई सेवाओं के बेड़े में जल्द ही एक 10 सीटर निजी जेट विमान शामिल होगा। सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से एयर चार्टर सेवा प्रदाताओं से मांगी गई निविदाएं पहुंच चुकी हैं। प्रदेश की भगवंत मान सरकार जल्द 8 से 10 सीटर चार्टर विमान किराए पर लेगी। सरकार की ओर से इसे लेकर 27 जनवरी तक निविदाएं मांगी गई थीं। सूत्रों के अनुसार विमान के पायलट को सरकार की ओर से चार लाख रुपये मासिक वेतन और अन्य लाभ दिए जाएंगे।

    बता दें कि पहले पंजाब सरकार 19-20 सीटर हाईटेक फाल्कन-2000 एयरक्राफ्ट किराए पर लेने जा रही थी, लेकिन फिजूलखर्ची को लेकर विपक्ष के निशाने पर आने के बाद सरकार ने छोटा जेट किराए पर लेने का मन बनाया। सरकार अब जल्द ही निर्धारित नियम-शर्तों और बेहतर ऑफर के आधार पर किसी एक कंपनी का चयन करेगी। इसके बाद राज्य सरकार के सरकारी हेलिकॉप्टर के अलावा निजी फिक्स्ड विंग जेट भी पंजाब के आसमान से अन्य राज्यों में जाता दिखाई देगा। चार्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने पंजाब सरकार के सिविल एविएशन के डायरेक्टर ऑफिस में अपने बेहतर ऑफर के साथ आवेदन भेजे हैं। 

    सूत्रों के अनुसार पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के निजी विमान के पायलट को 3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ चार लाख रुपये मासिक वेतनमान देगी। इसके अलावा 25 हजार मासिक फिक्स्ड हाउस रेंट अलाउंस और दो हजार मासिक फिक्स्ड मोबाइल अलाउंस भी मिलेगा। ऐसे में पंजाब सरकार की ओर से पहले ही बैंकों से लिया गया भारी-भरकम कर्ज और सरकारी विभागों की बकाया राशि समेत साल 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आर्थिक बोझ पहले से कहीं अधिक बढ़ने का अनुमान है।

  • मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से होगा शुरु

    मैड़ी में होली मेला 27 फरवरी से होगा शुरु

    मेले के सफल आयोजन को लेकर डीसी ने की बैठक

    मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध – राघव शर्मा

    मेला अवधि के दौरान लंगर लगाने के लिए एसडीएम अंब से लेनी होगी पूर्व स्वीकृति

     ऊना/  सुशील पंडित :  जिला के अंब उपमंडल के मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 27 फरवरी से होली मेला-2023 शुरु हो रहा है। 7 मार्च को झंडे की रस्म होगी जबकि 9 मार्च को पंजा साहिब का पवित्र प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में खंड विकास कार्यालय, अंब में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

    डीसी राघव शर्मा ने बताया मैड़ी मेले के सफल आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत समिति, पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं। पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर सभी एजेंसियों की जिम्मदारियां तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मैडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी। एडीसी ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे।

    डीसी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 10 सैक्टरों में बांटा जाएगा और प्रत्येक सैक्टर में एक-एक सैक्टर मैजिस्ट्रेट तथा एक-एक सैक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती की जाएगीै। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के पर्याप्त जवानों की तैनात होंगे। डीसी ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के पर्याप्त अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया जाएगा तथा जगह-जगह कूड़े दान तथा इनके रखरखाव के लिए अस्थाई सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन तथा समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। मेेले के दौरान किसी भी तरह की आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिये अग्रिश्मन वाहन भी तैनात रहेगा। उन्होंने अस्थाई दुकानें लगाए जाने को लेकर एसडीएम अंब को समुचित प्लान तैयार करने के निर्देश दिए साथ ही सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा।

    राघव शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान लंगर लगाने से पूर्व एसडीएम अंब से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। उन्होने मेले के दौरान परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री की जांच के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान ढ़ोल नगाडे, करतब दिखाना प्रतिबंधित होगा तथा डेरा प्रबंधन को भी निर्धारित समयावधि में ही लाऊडस्पीकर चलाने की अनुमति रहेगी तथा मेले के दौरान भिखारियों की समस्या से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होने संबंधित गुरूद्वारा प्रबंधकों से भी प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करने का आहवान किया ताकि मेले को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में सभी प्रकार की सुविधाएं मिलें। इसके अलावा मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जिसे लागू करने के लिए मेला समिति द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारों के माध्यम से भी संगत को मालवाहक वाहन में न आने का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों के उपायुक्तों से भी आग्रह किया जा रहा है कि ऐसे मालवाहक वाहनों के माध्यम श्रद्धालुओं की आवाजाही को उनके स्तर पर ही पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि जान को जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में सफर करने से परहेज करें। श्रद्धालु मेला में आने से पूर्व बसों के स्पेशल परमिट जारी करवाकर बसों में ही मेले में पहुंचें। प्रशासन द्वारा वाहन पार्किंग के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों में आने पर पुलिस प्रशासन द्वारा दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

    इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर, एसपी अर्जित सेन, सीएमओ डाॅ मंजू बहल, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी अंब वसूधा सूद, डीएफएससी राजीव शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान तथा पंजाब रोडवेज़ के प्रतिनिधियों व डेरा प्रमुखों सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सुखबीर बादल, रखी ये मांग

    केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सुखबीर बादल, रखी ये मांग

    चंडीगढ़ः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रिय मंत्री से फिरोजपुर बाईपास के निर्माण के साथ-साथ फिरोजपुर-मुक्तसर-मलोट की10 मीटर चौड़ी सड़क के बारे में मांग रखी। जिसके बाद केंद्रिय मंत्री ने उन्हें जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इस बातचीत दौरान सुखबीर बादल ने धैर्यपूर्वक उनकी मसलों को सुनने और परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए गडकरी का आभार व्यक्त किया।

  • पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    पूर्व सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत अचानक वीरवार को बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अमित की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

    वर्ष 2020 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन कोरोना से संक्रमित हो गए थे। पहले ये होम कोरेंटिन थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर इन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था।

  • पंजाबः कांग्रेस की ‘गलत नीति’ के चलते निजी ड्रग रिहैब सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंचे, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस की ‘गलत नीति’ के चलते निजी ड्रग रिहैब सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंचे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेश : पंजाब ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स यूनियन (पीडीआरसीयू) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि उन्हें कांग्रेस शासन के दौरान बनाई गई बाधक नीति से मुक्त किया जाए, जिसके चलते निजी क्षेत्र के नशामुक्ति रिहैब केंद्र बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। यूनियन चाहती है कि मुख्यमंत्री इस नीति की समीक्षा करें और समीक्षा लंबित रहने तक इसके कार्यान्वयन पर रोक लगाएं।

    इस समस्या के समाधान के लिए पीडीआरसीयू द्वारा गठित एक विशेष समिति के सदस्यों ने इस मुद्दे के बारे में यहां एक प्रेस कांफ्रेंस की। समिति के सदस्य ड्रग रिहैब  केंद्रों के मालिक हैं और इनमें से ज्यादातर पहले खुद नशे के आदी थे, जो कि अब मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। सदस्यों ने कहा कि पीडीआरसीयू ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से नीति को रद्द करने के लिए कई अनुरोध किये है। बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप पर 2011 में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स में इन-हाउस काउंसलरों की सुविधा होना आवश्यक है।
     
    समिति के एक वरिष्ठ सदस्य, कुणाल लखनपाल ने कहा, “2020 में पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार ने 2011 के उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों की अनदेखी करते हुए निजी प्लेयर्स द्वारा चलाए जा रहे ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर्स पर एक नई नीति लागू की थी। उसके अनुसार हर रिहैबिलिटेशन सेंटर में एक स्थायी मनोचिकित्सक, एमबीबीएस डॉक्टर और एक नर्स होनी चाहिए। यह अतार्किक है क्योंकि इन केंद्रों पर कोई दवा नहीं दी जानी है। हम डिटॉक्सीफिकेशन के बाद लोगों को भर्ती करते हैं। ऐसे लोगों की काउंसलिंग की जानी है। आइडिया यह है कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया जाए ताकि वे फिर से ड्रग्स का शिकार न हों।”

  • मीड डे मील को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी

    मीड डे मील को लेकर स्कूलों को निर्देश जारी

    चंडीगढ़ः मिड-डे-मील को लेकर पंजाब के स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं। आज स्कूल शिक्षा विभाग के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डीपी रेड्डी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को मुहैय्या करवाए जा रहे मीड डे मील में धिक पोषक तत्व सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए। चेयरमैन डीपी रेड्डी ने कहा कि खाना पकाने के लिए तैनात रसोइयों द्वारा उचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

    रेड्डी ने कहा कि बच्चों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता है। इसके अलावा बच्चों का हैल्थ प्रोफाइल (स्वास्थ्य संबंधी विवरण) तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि बच्चों के स्वास्थ्य का सही आकलन हो सके। चेयरमैन ने विभाग के अधिकारियों को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत राशि की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि अगले 6 माह में प्रदेशभर के स्कूलों में विद्यार्थियों को साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ को सुनिश्चित किया जा सके।

    इसके अलावा रेड्डी ने यह भी कहा कि आयोग द्वारा मिड-डे मील को लेकर बनाई गई शॉर्ट फिल्म को विभाग के एजुसेट प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि रसोइयों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए धुएं से निजात पाने के लिए उपलब्ध स्रोतों के अनुसार एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था की जाए। रेड्डी ने इस संबंध में अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने के महत्व पर जोर दिया।

  • बाबा बालक नाथ मंदिर राजली में पहुंची मां ज्वाला ओर दियोटसिद्ध से ज्योतियाँ, आज होगा विशाल भंडारा

    बाबा बालक नाथ मंदिर राजली में पहुंची मां ज्वाला ओर दियोटसिद्ध से ज्योतियाँ, आज होगा विशाल भंडारा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के बाबा बालक नाथ मंदिर गांव राजली लाठियाणी में बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध एवं माता ज्वालामुखी से ज्योतियाँ मन्दिर पहुंची है। जिनका मन्दिर लाठियानी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बाबा बालक नाथ मंदिर लाठियानी के प्रधान सेवक पिंटू बाबा ने बताया कि हर वर्ष 10 फरवरी को होने वाले बार्षिक भंडारे से एक दिन पूर्व ज्योतियाँ लाई जाती है। और हर वर्ष 10 फरवरी को गांव वासियों के सहयोग से विशाल भंडारा करवाया जाता है। और भंडारे के बीते रात विशाल जागरण भी करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि मन्दिर लाठियाणी राजली में भक्तो की अपार श्रद्धा बनी हुई है। ओर भक्तों की आवाजाही मन्दिर में लगी रहती है। पिंटू बाबा ने भंडारे के लिए सभी से मन्दिर में प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है। 

  • सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव

    सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव

    पटियालाः शहर में एक बार फिर से सेवा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने कहा है कि सेवा केंद्रों के काम करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बदल दिया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पहले यह समय सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक था। साक्षी साहनी ने कहा कि सेवा केंद्र सप्ताह के सभी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेंगे।

  • वर्कशॉप में घुसे हमलावारों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर की तोड़फोड़ 

    वर्कशॉप में घुसे हमलावारों ने कर्मचारियों को बाहर निकालकर की तोड़फोड़ 

    मोगाः शहर के गुलाबी बाग में 25-30 हमलावारों के द्वारा एक वर्कशॉप में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। इस बीच वहां काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद केबिन के शीशे तोड़ दिए। हमलावार वर्कशॉप से ​​सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

    इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को नामजद किया है, वहीं 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 451, 380, 427, 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बेअंत सिंह, कला सिंह व उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    दूसरी ओर वर्कशॉप के मालिक का कहना है कि मोगा लुधियाना रोड स्थित प्रिंस रेडिएटर के साथ गली में उनकी वाहन रिपेयर की वर्कशॉप है। उसकी अपने भाई से कुछ दुश्मनी थी, जिसके चलते वह कार में उसके वर्कशॉप पर आए और तोड़फोड़ कर दी। जबकि मालिक उस समय वर्कशॉप में मौजूद नहीं था, उसने अपने मोबाइल फोन में सीसीटीवी रूम के ऑपरेशन का वीडियो रिकॉर्ड कर ली है।

    वर्कशॉप के मालिक मनप्रीत सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने देर रात बेअंत सिंह, काला सिंह और कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ वर्कशॉप में तोड़फोड़ करने और सामान चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मनप्रीत सिंह का कहना है कि अगर उसके भाई ने गलत किया है तो उससे बात करो। आप उसके साथ इसका उसके भाई से कोई लेना-देना नहीं है।