Blog

  • वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए दलेडी राजपूतां में लगाया पिंजरा

    वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने के लिए दलेडी राजपूतां में लगाया पिंजरा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना की रामगढ़ धार रेंज तथा ध्यूसंर के जंगलों के साथ लगते गांवों में हर तीसरे चौथे दिन ग्रामीणों के पालतु पशुओं को जंगली तेंदुआ अपना शिकार बना रहा है। पिछले दिनों रामगढ़ धार रेंज के तहत पड़ती पंचायत मंदली टीहर,बुढवार,खरयालता सहित अन्य गांवों के लोगों ने वन विभाग से जंगली तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित स्थान पर पिजंरा लगाने की मांग की थी।

    बहीं पर मंदली पंचायत के अघलौर दलेडी राजपूतां,खरयालता पंचायत के बडोआ सहित अन्य स्थानों पर जंगली तेंदुए ने पालतु पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। जिससे क्षेत्र की जनता तेंदुए के आंतक के डर से अकेले बाहर निकलने से डर रहे थे। इसी मद्देनजर लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। रामगढ़ धार रेंज अधिकारी अश्वनी कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की मांग पर जंगली तेंदुए को पकड़ने के लिए बुधवार को मंदली के अघलौर दलेडी राजपूतां के साथ लगते जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

  • पंजाबः भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, स्विफ्ट के उड़े परखच्चे 

    पंजाबः भयानक सड़क हादसे में 2 की मौत, स्विफ्ट के उड़े परखच्चे 

    जगराओंः अमृतसर के जगराओं में देर रात भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। घटना रायकोट रोड पर स्थित साइंस कॉलेज से थोड़ा आगे एक स्विफ्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय गुरजीत सिंह पुत्र दलजीत सिंह, 19 वर्षीय जगराज सिंह उर्फ जसवंत सिंह निवासी नौशेरा पन्नू, थाना सहराली जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक कार में सवार होकर तरनतारन से रायकोट जा रहे थे। देर रात करीब 11:00 बजे उनकी गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके मौत हो गई और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में दोनों मृतकों के वारिसों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में मृतक जगराज सिंह 10वीं में पढ़ता था और मृतक की माता का पहले ही देहांत हो चुका है। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। जबकि गुरजीत सिंह शादीशुदा था। दोनों की मौत से नौशेरा पन्नू में शोक की लहर है।

  • पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अस्थियों गुरद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के घाट में जल प्रवाह की गई, देखें वीडियो

    पंजाबः प्रकाश सिंह बादल की अस्थियों गुरद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के घाट में जल प्रवाह की गई, देखें वीडियो

    कीरतपुर साहिब/संदीप शर्माः पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल जो पिछले दिनों अकाल चलाना कर गए थे, आज उनकी अस्थियां गुरद्वारा श्री पातालपुरी साहिब के घाट में जल प्रवाह की गई। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल, मनप्रीत सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और उनके बच्चों और साख संबंधी उन्हें अस्थियां विसर्जित की। 

    इस मोके जहां उनके सभी साक सबंदी मौजूद रहे वहीं अकाली दल के बड़े लीडर भी पहुंचे। सैकड़ों की तादाद में लोग उनकी उनकी अस्थियां विसर्जित के मौके पर पहुंचे। इस मौके जहां तख्त श्री केशगढ़ साहब के सिंह साहिब ज्ञानी रणबीर सिंह और तख्त श्री केशगढ़ साहिब के हेड ग्रंथि तख्त श्री केशगढ साहिब के मैनेजर और अन्य एसजीपीसी के मेंबर भी मौजूद रहे।

    सुबह जब प्रकाश सिंह बादल की अस्थियां पातालपुरी में पहुंची तो हस्त घाट में अरदास के उपरांत उनकी अस्थियां नम आंखों से जल प्रवाह की गई, उसके बाद गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में अरदास की गई जिसमें सुखबीर सिंह, बादल हरसिमरत कौर बादल और उनके सभी साक् सबंदी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल की कमी पूरा होने वाला नहीं है क्योंकि उनकी सहनशीलता और मिलनसार स्वभाव के कारण उन्होंने सभी के दिलों में जगह बना रखी थी।

  • उप मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित लघु सचिवालय का किया शुभारम्भ 

    उप मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित लघु सचिवालय का किया शुभारम्भ 

    लोगों को एक छत के नीचे उपलब्ध होंगी सभी सुविधाएँ – उप मुख्यमंत्री

    ऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित उपायुक्त कार्यालय भवन एवं लघु सचिवालय का शुभारम्भ किया। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने से आज विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया है जिस से यहाँ पर लोगों को एक छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले सभी विभाग अलग-अलग स्थानों पर अपने कार्य का निष्पादन कर रहे थे जिससे लोगों का अधिकतम समय आने जाने में ही लग जाता था जिसके चलते उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था। लेकिन मिनी सचिवालय के भवन में सभी विभागों के कार्यालय शिफ्ट होने से लोगों को कार्य करवाने में आसानी रहेंगी।

    उन्होंने बताया कि आने वाले समय में लोगों की मांग अनुरूप व्यवस्था में सुधार किया जाएगा ताकि जनता को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो सके तथा लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। डिप्टी सीएम ने बताया की लघु सचिवालय को 5 मंजिला तैयार किया गया है जिसके भूतल में सभी प्रकार के लाइसेंस एवं सुगम केंद्र व आधार केंद्र की सुविधा, प्रथम मंजिल में तहसीलदार कार्यालय, तहसील कोर्ट, वीडीओ कांफ्रेंस कक्ष एवं एनआइसी कार्यालय, द्वितीय मंजिल में उपमंडलाधिकारी एवं जल शक्ति विभाग कार्यालय, तीसरे मंजिल में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय, चैथी मंजिल मे उपायुक्त एवं सहायक आयुक्त कार्यालय तथा 5वीं मंजिल में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थापित किए गए हैं। तैयार किए गए मिनी सचिवालय भवन के हर मंजिल में मीटिंग हाॅल और प्रतीक्षालय कक्ष बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त भवन में लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध है।

    इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कांग्रेस विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसी वरिंदर शर्मा, एसडीएम विश्वमोहन देव चैहान, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रवीण शर्मा, मंडलाध्यक्ष हरोली सतीश बिट्टू, पूर्व निदेशक केसीसी बैंक योगराज योगा, संतोष दास बाबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पंजाब: इस इलाके में हाई अलर्ट को लेकर पुलिस का आया बड़ा बयान 

    पंजाब: इस इलाके में हाई अलर्ट को लेकर पुलिस का आया बड़ा बयान 

    पठानकोटः जिले में हाई अलर्ट और आतंकी हमले जैसी खबरों के बीच पंजाब पुलिस की तरफ से इस पर स्थिति साफ की गई है।  पुलिस की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि पठानकोट में स्थिति शांतिपूर्ण और काबू में है। कोई भी अप्रिय गतिविधि नहीं देखी गई है। फौज का एक अभ्यास चल रहा है। पुलिस की तरफ से लोगों को सलाह दी गई है कि कोई भी सूचना शेयर करने से पहले उसे अच्छी तरह वेरीफाई कर लिया जाए। इससे पहले सुबह सूचना थी कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आर्मी एरिया में स्कूल तक बंद कर दिए गए हैं।

    बता दें कि सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ करवाने और सुरक्षा संस्थानों को निशाना बनाने की फिराक को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के हाथ इनपुट लगे थे। जिसके बाद पठानकोट से लेकर जम्मू के रतनूचक तक रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। सुरक्षा बलों के लिए विशेष हिदायतें जारी कर दी गई थी। साथ ही कठुआ के आर्मी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सुरक्षा कारणों से अवकाश घोषित कर दिया गया था। लेकिन अब हाई अलर्ट और आतंकी हमले जैसी खबरों के बीच पंजाब पुलिस ने टवीट कर जानकारी दी है कि पठानकोट में स्थिति शांतिपूर्ण और काबू में है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में ASI सहित पुलिसकर्मी की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में ASI सहित पुलिसकर्मी की मौत

    फतेहगढ़ साहिबः जिले के नबीपुर इलाके में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में जहां सेना के 4 जवान घायल हो गए हैं, वहीं पंजाब पुलिस के एक एएसआई और होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि आज जब सेना के वाहनों का काफिला नबीपुर जा रहा था तो पीआरटीसी की बस ने सेना के वाहन को टक्कर मार दी। सड़क हादसे की जांच करने के लिए नबीपुर चौंकी से एएसआई नाजर सिंह और होमगार्ड जवान कुलदीप सिंह मौके पर गए थे। य

    ह हादसा नेशनल हाईवे कॉन्टिनेंटल कॉलेज, गांव नबीपुर के पास हुआ है। इस बीच वह बस के सामने खड़े होकर हादसे की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक आया, जिसे पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक को बस में टक्कर मार दी। जिससे बस के आगे खड़े एएसआई नाजर सिंह व होमगार्ड के जवान कुलदीप सिंह की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने ट्राला चालक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल का जेईई मेंस का परिणाम शानदार रहा

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल का जेईई मेंस का परिणाम शानदार रहा

    ऊना/ सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल का जेईई मेंस का परिणाम शानदार रहा। जिसमें अंशुमन सिंह कपूर ने 99.2, पलकिन बरमानी 98.6, यतिन कंवर 97.7, साइना सैनी 97.05, मेहताब सिंह 95.7, माधव कपिला और सक्षम जसवाल 95, आर्यन ठाकुर 93.8, लक्षित कौशल 92.69, श्रेया मित्तल 90.2, अनुराग ठाकुर, सानिया मित्तल और अंशु  ने 90 परसेंटाइल प्राप्त किए  । यह बच्चे एनआईटी के कॉलेजो में प्रवेश के लिए और आईआईटी मे एडमिशन  के लिए होने वाली जेईई एडवांस  परीक्षा  के लिए पात्र है ।  अंशुमन सिंह कपूर आईआईटी दिल्ली से बीटेक करना चाहता है तथा देश की सेवा करना चाहता है।

    पलकिन बरमानी  आईआईटी दिल्ली से बीटेक कंप्यूटर साइंस करना चाहती है। यतिन कंबर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन मे इंजीनियरिंग करना चाहता है । साईना सैनी आईआईटी दिल्ली  से बीटेक कंप्यूटर साइंस करना चाहती है। ऐसा शानदार परिणाम सुनकर अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी ।उन्होंने इसका श्रेय स्टॉफ, मैनेजमेंट तथा  स्कूल के सौहार्दपूर्ण वातावरण को दिया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने कहा कि यह बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है और कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऐसे  परिणाम  देने के लिए हमेशा अग्रसर रहेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने  बच्चों और स्टॉफ  को  बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की।

  • उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष का कुशलक्षेम जाना

    उप मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष का कुशलक्षेम जाना

    मैहतपुर में कवरेज के दौरान हमला होने से हुए थे घायल

    उप मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने कि कामना की

    ऊना / सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंदर शर्मा का उनके निवास स्थान पर कुशल क्षेम जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने कि कामना की। गत सोमवार को मैहतपुर में पत्रकारों की टीम ट्रक यूनियन के धरना प्रदर्शन के कवरेज़ के लिए गई थी, धरना प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजक तत्व ने प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष पर हमला किया था जिसमें सुरेंद्र शर्मा घायल हो गए थे।

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटना की पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बताया कि मीडिया पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्षधर रहे हैं क्योंकि पत्रकारिता को किसी भी बंधन में नहीं बाँधा जा सकता। उन्होंने बताया कि पत्रकारों पर किया गया हमला और बदसलूकी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के कृत्य की हम कड़े शब्दों की निंदा करते हैं।

    डिप्टी सीएम ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को इस कृत्य के लिए कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस समिति अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, महामंत्री प्रमोद कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, प्रेस क्लब ऊना के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • चौकीमन्यार स्कूल में छठी एनसीसी वाहिनी ऊना की तरफ से 35 कैडेटस का चयन हुआ 

    चौकीमन्यार स्कूल में छठी एनसीसी वाहिनी ऊना की तरफ से 35 कैडेटस का चयन हुआ 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार में छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र एनसीसी वाहिनी उन्ना की तरफ से कक्षा आठवीं और नौवीं के छात्र छात्राओं में से एनसीसी कैडेट्स का चयन कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी के आदेशानुसार जेसीओ सूबेदार सुनील कुमार तथा हवलदार संजय कुमार द्वारा किया गया जिसमें से 35 का मेरिट के हिसाब से चयन किया गया।  जिसमें 18लडके तथा 17लडकियों का चयन हुआ।यह छात्र अगले 2 वर्ष के लिए विद्यालय में एनसीसी से संबंधित भिन्न भिन्न प्रकार की गतिविधियां सीखेंगे।

    इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने कहा की सभी चुने हुए छात्र छात्राओं को सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए तथा देश सेवा की भावना पैदा करने का सभी बच्चे प्रयास करें इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी अमिताभ गिल , होल्डर मोहन सिंह,हैकर अजय कुमार,विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे जिन बच्चों का चयन हुआ उनमें अंश सोनी,सूर्य कुमार,उधय अर्शदीप बिहान ठाकुर प्रिस बंश,अंशिका शर्मा शाजिया, जैस्मीन तमन्ना,शौलजा बेगम,अंशीका सहित अन्य छात्र छात्राओं का चयन हुआ।

  • पंजाबः संत नगर और ईदगाह बस्ती में नशे के खिलाफ पुलिस की दबिश, 12 लोग काबू

    पंजाबः संत नगर और ईदगाह बस्ती में नशे के खिलाफ पुलिस की दबिश, 12 लोग काबू

    अबोहरः जिले के मोहल्ला संत नगर और ईदगाह बस्ती में पुलिस ने बुधवार सुबह 6 बजे दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इन सभी लोगों के नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त होने की आशंका है। सर्च अभियान में पुलिस ने एक मोबाइल तथा नशा तौलने वाला कंप्यूटर कंडा भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को पिछले लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अबोहर के मोहल्ला संत नगर और ईदगाह बस्ती में नशे का अवैध कारोबार हो रहा है।

    इसी को देखते हुए एसएसपी ने पूरे जिले की पुलिस को साथ में लेकर खुद सुबह 6 बजे मोहल्ला संत नगर और ईदगाह बस्ती में सर्च अभियान शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस के पास आपराधिक किस्म के लोगों की सूची पहले ही मौजूद थी। जिनके घरों पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान मोहल्ले के लोगों का भी सकारात्मक सहयोग रहा। किसी ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध नहीं किया। एसएसपी ने कहा कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।