खेल: ब्राजील के 19 साल खिलाड़ी जोआओ फोंसेका ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीन बार की चैंपियन नोवाक जोकोविच की तीसरा राउंड में हराकर फ्रेंच ओपन 2026 से बाहर कर दिया है। दो सेट से पिछड़ने के बाद फोंसेका ने मुकाबले में जबरदस्त वापसी की और किसी को अपने खेल से चौंका दिया है। पहले दो सेट के बाद फोंसेका के चेहरे पर निराशा दिख रही थी। वहीं जोकोविच दोनों सेट जीतकर मैच पर पूरी तरह से दबदबा बनाए हुए थे हालांकि ब्राजील के खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट जीतकर रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले जोकोविच को 4-6,4-6, 6-3,7-5,7-5 से हरा दिया है।
क्ले कोर्ट पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में यह दूसरा सबसे बड़ा उलटफेर हैं। जोकोविच से पहले जैनिक सिनर भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। नतीजतन पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में अब खिताब जीतने की दौड़ और ज्यादा खुली हो गई है। कई खिलाड़ियों के पास जीतने का अच्छा मौका है। फोंसेका ने लगभग 4 घंटे 53 मिनट तक चल लंबे और कड़े मैच में जीत दर्ज की है।
चौथे सेट में 3-4, 15/40 पर सर्व करते समय फोंसेका हार से सिर्फ पांच पॉइंट दूर थे परंतु 28वीं वरीयात प्राप्त वाले खिलाड़ी ने उन दो ब्रेक पॉइंट को रोक दिया और उस मोमेंटम का फायदा उठाते हुए जोकोविच को निर्णायक सेट खेलने के लिए मजबूर कर दिया है। मैच के दौरान जोकोविच कई बार थके हुए और शारीरिक रुप से परेशान नजर आए।
इसके बावजूद 39 साल खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और निर्णायक पांचवे सेट में शुरुआत में ही 3-1 की बढ़त हासिल कर ली है। फोंसेका ने फिर से वापसी कर ली है। उन्होंने आखिरी आठ में से छह गेम अपने नाम करते हुए एक यादगार जीत हासिल की है। 2026 ऑस्ट्रेलियन ओपन में एंड्री रुबलेव को हराने के बाद यह किसी टॉप 10 खिलाड़ी के खिलाफ उनकी दूसरी है। जोकोविच के खिलाफ अपने पहले टूर-लेवल मुकाबले में जीत हासिल करके फोंसेका ने इतिहास रच दिया है।