Blog
-

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में महाविद्यालय की “राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई” एनसीसी तथा रोबर्स एवं रेंजर्स के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली विषय पर “पोस्टर मेकिंग” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 32 प्रतिभागियों ने प्लास्टिक मुक्त भारत थीम पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव विषय पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। इसके साथ “प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ” संदेश के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई जो महाविद्यालय से लेकर ऊना बाजार तक निकाली गई तथा महाविद्यालय में आकर संपन्न हुई। महाविद्यालय के “पर्यावरण विज्ञान” विषय के प्रोफेसर डॉ वरुण धीमान ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया। इसके साथ- साथ मुख्य अतिथि डॉ राजकुमार ने भी सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करने का संदेश दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों में डॉक्टर सुमीक्षा, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ रुचि शर्मा, डॉ शाम सिंह बैंस, डॉ मोनिका खन्ना, डॉ प्रोमिला, डॉ रंजू बनोटा, डॉ वरुण धीमान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 90 छात्रों ने भाग लिया। -

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जखेड़ा में जागरूकता शिविर का आयोजन
ऊना/सुशील पंडित; सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत समेकित बाल विकास परियोजना ऊना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में “ विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस ” के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने की । इस शिविर में जसपाल सिंह अध्यक्ष, ब्लाक समिति ऊना बतौर मुख्य अतिथि ऊना उपस्थित हुए | शिविर में आयुर्वेदिक विभाग से डॉ मीनू तथा स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ कार्यकर्ता नरेश कुमारी बतौर रीसोर्स पर्सन उपास्थित हुए। उन्होने बच्चो को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के बारे मे जानकारी दी तथा बच्चियों को उनके खाने-पीने तथा महामारी के दिनों में किस चीज का ध्यान रखना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाया | उन्होंने पोषण के ऊपर जोर देते हुए बच्चों को समझाया कि अगर हमारा खान-पान सही रहेगा तो बच्चों में एनीमिया की कमी दूर होगी । बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप दयाल ने कहा कि सुदृढ़ नींव के लिए उचित पोषण आवश्यक होता है। कुपोषण मुक्त भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए सभी तक उचित पोषण पहुंचाना आवश्यक है ।इस दिशा में महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका अहम है। पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण के विषय में जागरूक बनाना तथा उन्हें उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। कुपोषण से लक्षित वर्गों को बचाने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास द्वारा आंगनवाड़ी स्तर, पर्यवेक्षक वृत्त स्तर तथा परियोजना स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनके माध्यम से लक्षित वर्गों को पौष्टिक आहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है । जसपाल सिंह अध्यक्ष, ब्लाक समिति ऊना ने अपने संबोधन में कहा कि इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जहां जन जन का सहयोग आवश्यक है वहीं जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों तथा समस्त सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी अपेक्षित है।जागरूकता शिविर में बच्चों के लिए क्विज क्म्पीटीशन , स्लोगन राइटिंग तथा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया | क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनितिका , दूसरा स्थान अन्शिता तथा तीसरा स्थान रुपाली ने प्राप्त किया । नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका कक्षा +2, दूसरा स्थान रूचि कक्षा +1 तथा तीसरा स्थान आशिमा कक्षा 10वी ने प्राप्त किया । रोल प्ले में वंशिका, निकिता, शीतल, सानिया, अभया तथा सुनाक्षी ने प्रतिभागियों को जागरूक किया । इस अवसर पर ग्राम पंचायत भटोली उप-प्रधान ज्ञान चंद , स्कूल के उप प्रधानाचार्य कंचन शर्मा , सी एच ओ प्रिया, सीएचटी अशोक मनकोटिया , रिटायर पर्यवेक्षक सुलिन्दर पाल कौर पर्यवेक्षक मीनू वाला ,संतोष कुमारी, नानकी देवी, आशा देवी, नरेश देवी, सांख्यिकीय सहायक संजय कुमार, पोषण ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरमुख सिंह , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे । -

संस्कृत कार्यक्रमों में यह हिमाचली गायक देंगे प्रस्तुतियां
ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय पिपलू मेले के प्रथम दिवस पर राज्य सरकार में कैबिनेट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके झंडा रस्म अदा करके मेले का शुभारंभ करेंगे। वहीं मेले के दूसरे दिन कैबिनेट मन्त्री अनुरुद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। तीसरे दिन समापन पर राज्य सरकार में ओप्पो मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्यतिथि पहुंचकर मेले का विधिवत समापन करेंगे। कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 30 मई से शुरू हो रहे जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले में हिमाचल के टैलेंट रिचा शर्मा,गौरव कौंडल,ममता भारद्वाज,कुसुम जस्सी ,मास्टर नितिन मुबारिकपुर व स्कूली छात्र और लोकल गायक भी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। विधायक ने कहा कि पिपलू मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इस बार पिपलू मेला ओर ज्यादा ऐतिहासिक हो। भुट्टो ने कहा कि मेले हमारे भाई चारे के प्रतीक होते है और अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए ऐसे आयोजनों का होना जरूरी होता है।मेले में प्रदर्शनीयों द्वारा जनता को हर विभाग के प्रति सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी और पशुपालन विभाग द्वारा अच्छी नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी भी होगी। उन्होंने कहा कि पिपलू मेले के दौरान बॉलीबॉल, रस्साकसी ओर दंगल का भी आयोजन किया जाएगा।30 मई को मेले के प्रथम दिवस पर पिपलू मन्दिर में चीफ गेस्ट कैबिनेट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा पूर्ण आहुति फिर झंडा रस्म अदा करके प्रभात फेरी के बाद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ होगा उसके बाद सभी विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन होगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा, रणबीर राणा भी मौजूद रहे। -

रायपुर मैदान स्कूल प्रधानाचार्य ने किया स्कूल पत्रिका का विमोचन
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के तहत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा द्वारा स्कूल मैगजीन का विमोचन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि ‘संकल्प’ नामक यह स्कूल पत्रिका प्रतिवर्ष विद्यालय द्वारा छापी जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन प्रतिभा को विकसित करना है। 50 पृष्ठों की इस पत्रिका में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वरचित लेख, कविताएं, कहानियां आदि छापे गए हैं। मुख्य संपादक पवन कुमार लेक्चरर कॉमर्स के कुशल नेतृत्व और अनुभवी संपादकों के मार्गदर्शन में विद्यालय पिछले कुछ वर्षों से यह पत्रिका निकालता है। नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चों को इस पत्रिका की एक-एक प्रति भी बांटी गई। सभी पाठकों ने इस पत्रिका को काफी सराहा है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है इससे बच्चों में सृजनात्मकता और अपने विचारों को व्यक्त करने के लिए उचित मंच प्राप्त होता है। सभी पाठकों ने प्रधानाचार्य के इस प्रयास की सराहना की। -

सीएम अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शिकायत दर्ज
नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम 28 मई को होना है, लेकिन उससे पहले सियासी बवाल मचा हुआ है। विपक्ष और सरकार दोनों के नेता आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य के विरुद्ध समुदायों के बीच भेदभाव को बढ़ाने के इरादे से नए संसद भवन के उद्घाटन के कार्यक्रम के संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का हवाला देकर भड़काऊ बयान देने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। ये जोकि आईपीसी की धारा 121, 153ए, 505 और 34 तहत आता है। नया संसद भवन रिकॉर्ड वक्त में बनकर तैयार हुआ है। नए संसद भवन का वीडियो पीएम मोदी खुद शेयर कर चुके हैं। उन्होंने #MyParliamentMyPride के साथ इसे रिट्वीट करने की अपील भी की है।
बता दें कि ढाई सालों से दिन रात जिस संसद को बनाया जा रहा था वो अब कल्पना से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। जान लें कि पुरानी लोकसभा में अधिकतम 550 सांसद बैठ सकते थे लेकिन नई लोकसभा के हॉल 888 सांसद के बैठने की व्यवस्था की जा सकती है। लोकसभा स्पीकर के आसन के बगल में ही सेन्गोल को स्थापित करने की तैयारी है। सोने की परत चढ़ा ये सेन्गोल नई लोकसभा की सुंदरता को और चार चांद लगाएगा। लोकसभा स्पीकर के आसान के दोनों तरफ दो बड़े-बड़े LED स्क्रीन लगाए गए हैं जिन पर सदन की कार्यवाही का प्रसारण होगा।
लोकसभा हॉल की सीलिंग पर शानदार डिजाइन बनाई गई है जिससे लोकसभा हॉल को और भी आकर्षक रूप मिल रहा है। नई लोकसभा में भव्य दर्शक दीर्घा बनाई गई है। संसद की पहले वाली इमारत में भी राज्यसभा में लाल रंग का इस्तेमाल हुआ था और इसे नई बिल्डिंग में भी फॉलो किया गया है। राज्यसभा के सभापति का आसान भव्यता के साथ दिख रहा है। आसन के ऊपर बड़ा सा अशोक चक्र लगाया जाएगा। सभापति के आसान के दोनों ओर बड़ी-बड़ी LED स्क्रीन लगाई गई हैं। राज्यसभा हॉल की सीलिंग पर भी शानदार कलाकृति बनी हुई है।
मौजूदा राज्यसभा में 245 सांसदों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन नए संसद भवन के राज्यसभा में 384 सांसद आसानी से बैठ सकेंगे। इसके अलावा दर्शक दीर्घा में भी मौजूदा क्षमता से ज्यादा लोग बैठने के इंतजाम किए जाएंगे। नए संसद भवन को हाईटेक बनाया गया है। हर सांसद के सामने एक टैब लगाया गया है जिसमें सांसद डॉक्यूमेंट देख सकेंगे। उदाहरण के तौर पर सांसदों को उनके टैब पर विधेयक की जानकारी मिल जाएगी इन्हीं टैब पर बजट की कॉपी मिल जाएगी।
-

बस और ट्रक मेंं भयानक टक्कर में 19 मौत
याओंडेः कैमरून (याओंडे) में भीषण सड़क हादसा होने की जानकारी आ रही है। बताया जा रहा है कि कैमरून में सवारियों को ले जा रही एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। अचानक हुए इस टक्कर से भीषण आवाज हुई। इससे सभी यात्रियों की जान पर बनई आई। बस के ट्रक से टकरा जाने से उसमें सवार कम से कम 19 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। कई यात्री घायल भी हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। कैमरून की सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
परिवहन मंत्री जीन अर्नेस्ट मासेना नगाले बिबेहे ने बताया कि सवारियों को लेकर बस एसेका शहर जा रही थी। इस बस का चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से जा टकराई। बिबेहे ने कहा कि इस हादसे में बस में सवार ज्यादातर लोगों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा दाउला-एडिया मार्ग पर एक पुलिस चौकी के पास हुआ और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बस चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः 12 वर्षीय बच्ची बनी मां, पुलिस ने किया केस दर्ज
अमृतसरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 12 वर्षीय बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में बच्ची के पिता ने दुष्कर्म की आंशका जताई है। वहीं इस मामले में पीड़ित बच्ची की मदद के लिए एनजीओ सामने आई है। हिंदी एकता समाज सेवी संस्था बच्ची की मदद के लिए आगे आई है। बच्ची के पेट में दर्द होने के कारण उसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह मां बनने वाली है। आज 12 साल की नाबालिगा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता से पूछताछ में उसने बताया कि वह खुले में शौच करने जाती थी, जहां उसके साथ गलत काम हुआ। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है।
परिवार फगवाड़ा का रहने वाला है और बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया था। दोनों की सेहत का ख्याल रखने के लिए डॉक्टर काम कर रहे हैं। वहीं फगवाड़ा पुलिस की टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित लड़की ने बताया कि बच्ची की मां उसके साथ नहीं रहती। 2 साल पहले वह उसे छोड़कर चली गई थी। लड़की बहुत डरी हुई थी, इसलिए वह अपने पिता को आरोपी और उसके साथ हुए गलत काम के बारे में नहीं बता सकी। वह नहीं जानती कि पीड़िता के साथ ऐसा किसने किया, लेकिन वह उसे देखकर पहचान सकती है। इस घटना के बाद फगवाड़ा पुलिस अमृतसर पहुंच गई है और पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। परिजन व संगठन के पदाधिकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
-

बड़ा झटकाः पंजाब सहित हरियाणा में पेट्रोल और डीजल के बढ़ें दाम
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज थोड़ी तेजी देखने को मिल रही है। WTI क्रूड 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 72.67 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.69 फीसदी बढ़कर 76.95 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
आज आंध्र प्रदेश में पेट्रोल 1.22 रुपये सस्ता होकर 111.17 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। डीजल भी 1.14 रुपये गिकर 98.96 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। इसी तरह दक्षिण भारत के और भी राज्यों जैसे केरल और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हुए नजर आ रहे हैं। इधर उत्तर भारत में ईंधन के दाम में तेजी दिख रही है। राजस्थान में पेट्रोल 82 पैसे और डीजल 65 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा में पेट्रोल और डीजल 21 पैसे बढ़कर बिक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात व पंजाब में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ोतरी हुई है। देश के एक महानगर चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता हुआ है।
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है। आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
-

कपूरथलाः हमलावारों ने बाइक सवार व्यक्ति को घेरकर की पिटाई, अस्पताल में भर्ती
कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में बाइक सवार व्यक्ति को घेरकर कुछ व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने जमकर बाइक सवार व्यक्ति की पिटाई की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति का कहना है कि वह बस कंडक्टर है और वह अपने घर से अपने दोस्त के साथ बाइक पर किसी काम के सिलसिले से जा रहा था। जब वह तलवंडी पुल चौक पहुंचा तो कुछ व्यक्तियों ने उन्हें घेरकर बाइक रोक ली। जिसके बाद उन्होंने उन्हें डंडों से उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि उसे लगता है कि ये सभी व्यक्ति लूट के इरादे से आए थे।
दरअसल, पीड़ित का कहना है कि जब उसे पीटा जा रहा था उस दौरान उसके पास से रुपयों से भरा बैग गायब था और उसकी बाइक की चाभी नहीं थी। इस दौरान उसक हमला होता देख स्थानीय लोग मौके पर आ गए और उन्होंने काफी मशक्त करके पीड़ित को हमलावारों से छुड़वाया। इस घटना में बस कंडक्टर के काफी चोटे आई है। जिसे उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पीड़िता का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं ड्यूटी पर तैनात डॉ. हरप्रीत सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में एक मामला आया है जिसमें एक युवक को कुछ युवकों ने बुरी तरह पीटा है और इस मामले को लेकर उन्होंने पीड़िता का एमएलआर काट कर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
-

सरकार का बड़ा फैसलाः अब मिलेगी एडवांस सैलेरी, साढ़े 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
राजस्थानः जिले में साढ़े आठ लाख कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए खुशखबरी है। महंगाई भत्ता वृद्धि और पदोन्नति के बाद अब राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफा दिया है। इसके तहत अब राज्य के सरकारी कर्मचारी एडवांस वेतन ले सकेंगे, यह नई व्यवस्था एक जून से लागू होगी। खास बात ये है कि अग्रिम वेतन सुविधा उपलब्ध कराने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने अब सभी सरकारी राज्य कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान लेने की सुविधा प्रदान की है।
इससे कर्ज के जाल में फंसने वाले छोटे कर्मचारियों को अधिक लाभ मिलेगा और अब उन्हें किसी अग्रिम कार्य के लिए उधार नहीं लेना होगा। इसके तहत अधिकारी-कर्मचारी सरकार से अपने वेतन की आधी राशि एडवांस ले सकेंगे और एक बार में बीस हजार रुपये का अधिकतम भुगतान किया जाएगा। यह व्यवस्था एक जून से लागू होने जा रही है। इसके लिए वित्त विभाग ने एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी से एग्रीमेंट कर लिया है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य वित्तीय संस्थानों से एग्रीमेंट करने की तैयारी है, जिनमें कुछ बैंक भी शामिल होंगे।
खास बात ये है कि राज्य सरकार एडवांस वेतन पर कोई ब्याज नहीं लेगी, वित्तीय संस्था केवल ट्रांजेक्शन चार्ज ही वसूल करेगी। आईएफएमएस पोर्टल पर क्लिक करते ही खाते में पैसा आएगा। अगले वेतन से राशि स्वत: जमा हो जाएगी। एडवांस के लिए आग्रह करने से पहले ही अगले माह के वेतन का बिल जनरेट, तो उससे आगे के माह के वेतन से राशि कटेगी। वही एडवांस के लिए कोई कारण बताने की जरूरत नहीं होगी। एडवांस के लिए दिन हो या रात पोर्टल पर कभी भी आग्रह किया जा सकेगा जो पीएसयू (सार्वजनिक उपक्रम) सहमति देंगे उनमें भी शुरुआत होगी।