Blog

  • वैज्ञानिक का मर्डर, कोविड वैक्सीन बनाने वाली टीम में था शामिल 

    वैज्ञानिक का मर्डर, कोविड वैक्सीन बनाने वाली टीम में था शामिल 

    रूसः कोविड-19 का टीका ‘स्पुतनिक वी’ बनाने की प्रक्रिया में शामिल वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। रूसी मीडिया ने शनिवार को ये खबर दी। रूसी समाचार एजेंसी तास ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले। 

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड वैक्सीन पर उनके काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। रिपोर्टों के अनुसार, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2021 में स्पुतनिक V वैक्सीन विकसित की थी। रूस में जांच प्राधिकरण अपने एक बयान में कहा कि वैज्ञानिक के मौत की जांच हत्या मानकर की जा रही है। जांचकर्ताओं के अनुसार एक 29 वर्षीय एक युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोतिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया।

    कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि हत्या एक घरेलू अपराध था और संघर्ष का परिणाम था। संघीय जांच एजेंसी के अनुसार बोतिकोव का शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमलावर की लोकेशन का पता कम समय में ही चल गया। आरोपित युवका का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है, उसपर एक गंभीर अपराध करने के मामले में पहले से ही मुकदमा चल रहा है। निकट भविष्य में जांच दल की योजना अदालत में याचिका दायर करने की है ताकि मुकदमे की सुनवाई लंबित रहने तक प्रतिवादी को हिरासत में रखा जा सके।

  • गवर्नर की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

    गवर्नर की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

    फिलीपींसः गवर्नर रोएल डेगामो की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें गवर्नर की जान चली गई। इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। बीएनओ न्यूज के मुताबिक बंदूकधारियों की ओर से की गई फायरिंग में गवर्नर रोएल डेगामो की मौत हो गई। पुलिस फायरिंग की घटना की जांच कर रही है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सैन्य वर्दी में बंदूकधारियों ने एक प्रांतीय गवर्नर की गोली मारकर हत्या कर दी और नागरिकों को घायल कर दिया, जबकि राजनेता मध्य फिलीपींस में अपने घर पर गरीब ग्रामीणों से मिल रहे थे।


    असॉल्ट राइफलों से लैस कम से कम छह लोगों ने एक काफिले से उतरकर नेग्रोस ओरिएंटल के गवर्नर रोएल डेगामो पर गोलियां चला दीं, जिससे वह पैम्प्लोना शहर में अपने घर पर और अभी भी अनिर्दिष्ट ग्रामीणों की संख्या में मारे गए। प्रांत में हिंसक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी भाग गए और बाद में तीन एसयूवी छोड़ गए।

  • पंजाबः NIA के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करेंगे गायक मनकीरत औलख!

    पंजाबः NIA के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख करेंगे गायक मनकीरत औलख!

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक मनकीरत औलख को बीते दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एनआईए की टीम ने रोक लिया था। जिसके बाद मनकीरत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक मनकीरत एनआईए के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि विदेश जाने से रोकने के खिलाफ मनकीरत हाईकोर्ट में पटीशन दायर करेंगे। 

    बताया जा रहा है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या केस में एनआईए ने पंजाबी गायक मनकीरत औलख पर शिकंजा कसा था। सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम ने कहा कि उनके खिलाफ मामले की जांच चल रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक वह विदेश नहीं जा सकेंगे। मनकीरत औलख अपने दो साथियों समेत शुक्रवार को दुबई शो करने जा रहे थे। इसकी सूचना एनआईए की टीम को पहले ही थी।

    शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी दुबई की फ्लाइट थी। ऐसे में एनआईए की टीम एयरपोर्ट पर पहुंची। जैसे ही औलख वहां पर पहुंचे तो एनआईए की टीम ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उनसे वहीं पर कुछ पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि उनके पासपोर्ट समेत कुछ दस्तावेज भी एनआईए की टीम ने अपने कब्जे में लिए हैं। इससे पहले भी एनआईए की टीम उन्हें दिल्ली बुलाकर पूछताछ कर चुकी है। हालांकि मनकीरत औलख शुरू से साफ कर चुके है कि उनका सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है।

    इस दौरान मनकीरत ने सोशल मीडिया पर दुबई ना जा पाने को लेकर वीडियो भी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि तकनीकी कारणों के चलते वह दुबई नहीं आ पाए, एक दो दिन में नई तारीख का वह ऐलान करेंगे। 

  • पंजाबः SIT ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी सहित ADGP को किया तलब, जाने मामला

    पंजाबः SIT ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी सहित ADGP को किया तलब, जाने मामला

    चंडीगढ़ः कोटकपूरा गोलीकांड में पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी को समन भेजा गया है। तत्कालीन एडीजीपी रोहित चौधरी और आई जी आर एस खटरा को भी समन भेजा गया। एसआईटी ने 6 मार्च को पूछताछ के लिए तलब किया है। कुछ दिन पहले SIT ने कोर्ट में चालान पेश किया था।

  • लोगों की आस्था से हुआ खिलवाड़! मंदिर की नींव में रखी 17KG चांदी की ईंट निकली नकली  

    लोगों की आस्था से हुआ खिलवाड़! मंदिर की नींव में रखी 17KG चांदी की ईंट निकली नकली  

    राजस्थानः नागौर के खरनाल स्थित वीर तेजाजी की जन्मस्थली खरनाल में लोगों की आस्था से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहा हो रहे मंदिर निर्माण के लिए नींव में हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला की ओर चांदी की ईंट रखी गई थी। जांच में ये चांदी ईंट नकली पाई गई है। इससे मंदिर निर्माण करा रही अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के पदाधिकारी भी हैरान हैं। 
    मामले को लेकर संस्थान के पदाधिकारियों ने गुरुवार को प्रेस वार्ता की। संस्थान के अध्यक्ष सुखराम खुड़खुड़िया ने बताया कि नींव में रखी गई चांदी की ईंट नकली है। इसकी जानकारी चौटाला परिवार को दी गई है। शुक्रवार को चौटाला परिवार के लोग नागौर आएंगे और दूसरी ईंट नींव में रखेंगे।
    बीती 16 फरवरी को जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था, इस दौरान जेसीबी का पंजा चांदी की ईंट में लग गया और उसका कोना टूट गया। इससे पता चला कि ईंट में केवल ऊपरी परत ही चांदी की है, अंदर का शीशा भरा हुआ है।  इसके बाद मामले की सूचना चौटाला परिवार को दी गई। मामले ने तूल पकड़ा तो अखिल भारतीय वीर तेजा जन्मस्थली संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखराम खुड़खुड़िया ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।
      
    बतादें कि हरियाणा का चौटाला परिवार एक बड़ा राजनैतिक परिवार है। चौटाले परिवार ने तेजाजी का मंदिर बनाने के लिए करोड़ों रुपये देने का ऐलान किया था। अब तक पांच करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। कमेटी का कहना है कि जो व्यक्ति मंदिर के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है वो कुछ लाख रुपए के लिए नकली ईंट क्यूं देगा। कमेटी ने आशंका जताई है कि चोटाला परिवार ने जिस व्यक्ति को ईंट बनाने की जिम्मेदारी दी या जिससे बनवाई है वह गड़बड़ कर सकता है। संस्थान के पदाधिकारियों का कहना है कि जिस स्तर पर भी चुक हुई हैं उसकी स्थिति साफ होनी चाहिए। 

  • पंजाबः स्कूली छात्रों के दो गुटों में झड़प, पुलिस ने कब्जे में ली कृपाण और बेसबॉल 

    पंजाबः स्कूली छात्रों के दो गुटों में झड़प, पुलिस ने कब्जे में ली कृपाण और बेसबॉल 

    पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में हाल ही में नवजोत सिंह नाम एक युवक की यूनिवर्सिटी में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के कुछ दिन बाद एक स्कूल में दो गुटों में टकराव होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कड़ावाला चौक पर बीएन खालसा स्कूल के छात्रों के 2 गुटों में टकराव हुआ है।

    छात्रों के हाथों में तलवारें और बेसबॉल थे, जोकि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। बताया जा रहा है कि जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खदेड़ा तो छात्र अपने हथियार वहीं छोड़कर वहां से भाग निकले। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियारों और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

  • पंजाबः व्यक्ति की गोली मारकर हत्या! जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः व्यक्ति की गोली मारकर हत्या! जांच में जुटी पुलिस

    लुधियानाः खन्ना में एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 68 वर्षीय गिरजा प्रसाद की चाय के खोखे पर गोली मारी गई। गोली लगने से मजदूर की मौत हो गई। जहां पड़ोसी इसे कत्ल बता रहे हैं, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत के असली कारण का पता लगाने की बात कह रही है। मृतक गिरजा प्रसाद पुत्र सुनील ने बताया कि उसके पिता शेलर में काम करते थे और मां अनीता देवी चाय का खोखा लगाती है। देर रात में उसके पिता मां के पास बैठे थे और वह घर पर था। अचानक उसकी मां आई और चिल्लाई कि किसी ने उसके पिता को गोली मार दी।

    सुनील ने बताया कि जब वह बाहर आया तो देखा कि उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे। पिता को जब सिविल अस्पताल लाया गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील के मुताबिक, उसकी मां ने एक शख्स को गोली मारकर भागते हुए देखा था। आसपास के लोगों ने भी कहा कि हत्या गोली मारकर की गई है। पुलिस वहां लगे कैमरों को देखकर हत्यारे की पहचान कर रही है। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टर नवदीप जसल ने कहा कि माथे पर चोट के निशान हैं।

    मौत गोली से हो सकती है लेकिन शव परीक्षण के बिना यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह गोली है। इस संबंध में जब खन्ना के डीएसपी करनैल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर हुई जांच में गोली लगने की बात सामने नहीं आई है और न ही डॉक्टर ने इसकी पुष्टि की है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चलेगा।

  • जालंधरः सोढल रोड पर महिला से फोन छीनकर भागे लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधरः सोढल रोड पर महिला से फोन छीनकर भागे लुटेरे, देखें CCTV

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना 8 के अंतर्गत आते सोढल रोड पर दो अज्ञात बाइक सवार छपटमार एक औरत का मोबाइल छीन वहां से फरार हो गए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दादा कॉलोनी निवासी बलजीत कौर ने बताया कि उसकी बेटी ने बाहर से पैसे भेजे थे। जिसे निकालने के लिए वह सोढल में डायमंड वेस्टर्न यूनियन के ऑफिस में आई थी।

    पैसे निकालने के बाद जैसे ही वह घर वापिस जा रही थी कि दो अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति रॉन्ग साइड से आए और उसका मोबाइल छीनकर कर फरार हो गए। मोबाइल छीनने के दौरान पीड़ित महिला ने शोर मचाते हुए झपटमारो पीछा भी किया, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह भागने में सफल हो गए।

    घटना को लेकर पीड़ित बलजीत बलजीत ने पुलिस शिकायत दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना 8 के एएसआई मनजीत सिंह मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने कहा सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • CM पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

    CM पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता कौस्तव बागची को उनके आवास से सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। बीते शुक्रवार को बागची के खिलाफ मुख्यमंत्री को लेकर कथित टिप्पणी के मामले में बुरतोला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

    अधिकारी ने बताया, ‘हमने कौस्तव बागची को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। हमारे अधिकारी उनसे बात कर रहे हैं.’ कौस्तव बागची ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और सागरदिघी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पर व्यक्तिगत हमलों के लिए सीएम और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की कथित तौर पर आलोचना की थी।

    गिरफ्तारी के बाद बागची को बुरतोला पुलिस थाने लाया गया। जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बागची के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120(बी), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः पार्टी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े छात्र, देखें CCTV

    पंजाबः पार्टी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में भिड़े छात्र, देखें CCTV

    खरड़ः पंजाब के खरड़ स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार की रात फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र आपस में भिड़ गए। इनमें से कुछ छात्र जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मारपीट के दौरान दो छात्रों के जख्मी होने की सूचना है। इनमें से एक छात्र के सिर पर चोट लगी है। उसके साथी उसको एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए हैं। इस संबंध में थाना सदर खरड़ पुलिस ने मामला ध्यान में आने के बाद जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान दो-तीन विद्यार्थी बाहर से आ गए। इस दौरान एक विद्यार्थी ने पार्टी के दौरान कॉलेज के एक अध्यापक को कुछ कह दिया। इसके बाद पास में खड़े विद्यार्थियों ने यह बात सुन ली। उन्होंने उन विद्यार्थियों से उनके आईकार्ड के बारे में पूछा तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद मारपीट में एक छात्र के सर पर चोट लग गई। मारपीट के बाद बाहर से आए छात्र वहां से चले गए। इसके कुछ देर बाद वे दोबारा आए और कॉलेज विद्यार्थियों के साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान एक अन्य विद्यार्थी घायल हो गया।

    उसे उसके दोस्तों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में थाना प्रभारी भगतवीर सिंह ने बताया कि यह मामला ध्यान में आ गया है। फ्रेशर पार्टी के दौरान विद्यार्थियों के दो गुटों और बाहर से आए कुछ विद्यार्थियों में मारपीट हुई है। जख्मी छात्रों के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।