जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के हल्का फिल्लौर के गांव में देर रात पुलिस और लुटेरों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में जहां एक पुलिस मुलाजिम कमलदीप बाजवा की मौत हो गई। इस दौरान तीन लुटेरो को भी गोलियां लगी है। शहीद कमलदीप बाजवा गुरदासपुर के गांव शाहपुर अमरगढ़ का रहने वाला है। बता दें कि कमलदीप मां और दादा का इकलौता सहारा था। जिसका आज उसके गांव में नम आंखों से उसकी मां और दादा की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। कांस्टेबल कमलदीप की शहीदी के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ रही है।
Blog
-

जालंधरः पुलिस ने मुठभेड़ में फरार आरोपी की तस्वीर की जारी
जालंधर, वरुण/हर्ष: पुलिस से मुठभेड़ में फरार चौथी आरोपी की पुलिस ने तस्वीर जारी कर दी है। गौर हो कि देर रात क्रेटा कार लुटने वाले आरोपियों का पीछा कर रही पुलिस पर लुटेरों ने गोलियां चला दी थी। इस दौरान थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर के गनमैन कमल बाजवा लुटेरों ने गोलियां चला दी, जिस दौरान कमल बाजवा की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लुटेरों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में 3 लुटेरों घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर उपचार के लिए जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं फरार लुटेरे की पुलिस ने तस्वीर जारी कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए आईजी जालंधर रेंज जीएस संधू, एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रणजीत सिंह (जीता ) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव बामनिया पुलिस स्टेशन शाहकोट जिला जालंधर, विशाल सोनी पुत्र अर्जनदेव निवासी मंडेला कलां पुलिस स्टेशन सदर खन्ना और कुलविंदर उर्फ किंदा पुत्र महिंदर सिंह निवासी हरिपुर पुलिस स्टेशन आदमपुरा जिला जालंधर शामिल हैं।
फरार चौथे आरोपी की पहचान युवराज सिंह उर्फ योरी पुत्र मोहन लाल निवासी हलवारा पुलिस स्टेशन बिलगा जिला जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई कार का नंबर पीबी 32 एए 1212 फर्जी था, जबकि उसका असली नंबर डीएल 10 सीडी 9711 था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों से एक पिस्टल 30 बोर, 32 बोर, 11 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
-

जालंधरः नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो
जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में ट्रैफिक पुलिस ने अपने साथ तहबजारी की टीम को लेकर नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों के चालान किए।
मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि कहा कि यह कार्रवाई हफ्ते में दो से तीन बार की जाएगी, ताकि जो लोग ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों पर नकेल कसी जाए और इस कार्रवाई से ट्रैफिक कम हो सकेगा और लोग जो नो पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी करके चले जाते हैं उनसे भी अपील है कि वह पार्किंग एरिया में अपनी गाड़ी को पार्क करें ताकि लोगों को ट्रैफिक की समस्या कम हो सके।
-

पंजाबः सरकार ने डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन किए नियुक्त, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विभिन्न जिलों में डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी के चेयरमैनों की नियुक्तियां कर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जिन जिलों में चेयरमैन नियुक्त किए गए, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर, संगरूर, मलेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, बरनाला, मोगा, फरीदकोट, तरन तारन और फिरोजपुर शामिल है। देखें लिस्ट:-

-

गृह मंत्रालय का एक्शन, खालिस्तान टाइगर फोर्स के अर्श डल्ला को किया आतंकी घोषित
नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के सहयोगी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को आतंकवादी घोषित किया गया है। अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पर पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते दिनों जगराओं के एक गांव में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या की गई थी, इसकी जिम्मेदारी अर्श डल्ला ने ली थी। शनिवार (7 जनवरी) को पुलिस ने अर्श डल्ला से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना का हिस्सा थी।
कौन है अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला?

पुलिस ने अर्श डाला को मोस्ट वांटेड अपराधी घोषित कर रखा है। उस पर हत्या, अपहरण और लूट से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं। पुलिस से बचने के लिए अर्श डल्ला कनाडा भाग गया था। पंजाब पुलिस के अनुसार, वह गैंगस्टर से आतंकवादी बन चुका है। कनाडा से वह आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर्स फोर्स चलाता है। भारत में आतंक फैलाने के लिए वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमा पार ड्रग्स और हथियार भेजने के कारोबार में शामिल है।
हिजबुल का संचालक भी आतंकी घोषित
इससे पहले गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन के संचालक डॉ आसिफ मकबूल डार को UAPA-1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। डार जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और फिलहाल सउदी अरब में रहता है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया, “डॉ. आसिफ मकबूल डार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कश्मीर घाटी के युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाने या भड़काने में शामिल है।”
अरबाज़ अहमद मीर भी आतंकी घोषित
कश्मीर में हुई आतंकवादी घटनाओं में आसिफ मकबूल का हाथ पाया गया है। एनआईए की जांच में भी वह दोषी पाया गया है। इससे पहले, केंद्र सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सदस्य अरबाज़ अहमद मीर को आतंकी घोषित किया था। अरबाज़ अहमद मीर पर कश्मीर में टारगेट किलिंग को बढ़ावा देने का आरोप है। उस पर महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या का भी आरोप है।
-

राष्ट्रीय एकता शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने अपने अपने राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पडते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय डीएड कालेज मैहरे के महाविद्यालय प्रबंधक ललित मोहन, महाविद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने शिरकत की। इस सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन सोमवार को अलग अलग राज्यों से आए हुए स्वयं सेवियों ने अपने अपने राज्यों की सांस्कृतिक पृष्टभूमि प्रस्तुत की। जिसमें सोलो डांस,नाटक, मिक्स डांस सहित अपने अपने राज्यों की भेष भूषा सहित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बहीं पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी व सी रॉक होटल के ऑनर अभय पराशर का हर दिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग मिल रहा है। शिविर के निदेशक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में राष्ट्रीयता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करवाया जा रहा है। 6 से 12 जनवरी तक चलने वाले इस शिविर में 15 राज्यों के 260 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा,एन एस एस प्रभारी पवन कुमार, थाना कलां स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, अन्य स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित अलग अलग राज्यों से आए हुए एन एस एस प्रभारी, पंचायत प्रतिनिधी, स्कूल प्रबंधन कमेटी, सहित अन्य लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
-

पंजाबः इस जेल का डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पत्नी सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
लुधियानाः पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं को ठगने वाली नकली महिला जज व उसके डीएसपी पति को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह निवासी साहनेवाल और मंडी गोबिंदगढ़ के नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। महिला युवाओं को पुलिस का डर दिखाती थी। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
आरोपी दीप किरन और नरपिंदर सिंह दोनों की दूसरी शादी है। महिला करीब 2 साल पहले नरपिंदर को लुधियाना केन्द्रीय जेल में मिली थी। उस समय वह वकालत करने के कारण कई बार जेल किसी न किसी केस के सिलसिले में जाती रहती थी। महिला की नरपिंदर सिंह वहां मुलाकात हुई। वही एक-दूसरे ने नंबर एक्सचेंज कर बातचीत शुरू की। दीप किरन और नरपिंदर की चैटिंग आदि होने पर बातचीत शादी तक पहुंची और दोनों ने शादी करवा ली। दीप किरन के पहले एक 10 वर्ष का बेटा है। बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर वर्क करके पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 8 लाख रुपए लेती थी। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति का ये घपलेबाजी का काला कारोबार एक से डेढ़ करोड़ रुपए तक है। महिला युवाओं से पैसे भी ले लेती थी और उसके बाद लोगों के फोन उठाने बंद कर देती थी।

आरोपी महिला दीप किरन मानसा जेल में तैनात पति डिप्टी सुपरिंटेडेंट नरपिंदर से युवाओं की मुलाकात करवा देती थी। युवाओं को भरोसा हो जाता था कि उसकी जेल में पहुंच है। इस कारण वह उस पर आसानी से भरोसा करके लाखों रुपए फीस के रूप में दे देते थे। आरोपी महिला के साथ उसके पति की पूरी मिलीभगत थी जिसके बाद ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला के साथ और कौन लोग इस काम में जुड़े हैं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों से पुलिस को 2 वर्दियां सिपाही बिना नाम प्लेट, 1 श्रेया नाम की प्लेट वाली सब इंस्पेक्टर की वर्दी, 1 नकली जॉइनिंग लेटर जिस पर पुलिस अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर, 10 फार्म पुलिस भर्ती के 1 लाख रुपए नकदी, एक स्विफट कार, एक फॉर्च्यूनर कार, 1 सोने का मंगलसूत्र, सोने के रिंग जो नरपिंदर ने ठगी के पैसे से दीप किरन के लिए खरीदी थी वह बरामद की है। आरोपी महिला दीप किरन पर पहले भी दो मामले दर्ज है। महिला पर पहले किडनैपिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है कि उसने किन -किन लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है।
-

जालंधरः घटना स्थल पर पहुंची डिप्टी वोहरा की मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए डिप्टी वोहरा का सड़क हादसे में निधन हो गया है। डिप्टी वोहरा के निधन के बाद उनकी मां घटना स्थल गांव लिद्दड़ां पर पहुंची। इस दौरान घटना स्थल पर मां का रो-रोककर बुरा हाल हो रहा है। जिसे देख हर कोई भावुक हो गया। वहीं डिप्टी के शव को लेने के लिए परिवार का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार वोहरा के शव को लेकर जद्दी गांव कलानौर बटाला में लेकर जा रहा है।
जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान रोते हुए वोहरा के भाई ने कहा इससे बुरा हमारे लिए और क्या हो सकता है कि भगवान ने हमारे से पिता सम्मान भाई को छीन लिया। मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी वोहरा रंजीत बावा का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने घर बटाला लौट रहे थे। जब वह गांव लिद्दड़ां के पास पहुंचे तब उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें उनकी मौत हो गई।
-

बर्ड फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट, पोल्ट्री फार्मों से विभाग ने लिए सैंपल
नालागढ़ः रूस के साइबेरिया और अन्य देशों में ज्यादा ठंड पड़ने के बाद प्रवासी पक्षी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। जिसके चलते हिमाचल में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका बनी है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य और पशुपाल विभाग को अलर्ट कर दिया है। पशुपालन विभाग ने सभी पशु चिकित्सा संस्थानों को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

नालागढ़ व बद्दी में पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार साइबेरिया से सर्दियों में आने वाले प्रवासी पक्षियों का रूट सोलन और सिरमौर जिले के बॉर्डर एरिया में रहता है। पशुपालन विभाग नालागढ़ डॉ. बीबी करकरा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी एहतियात बरती जा रही है। पोल्ट्री फार्मों से सैंपल भरे जा रहे हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
-

सेल्स मैनेज़र पद के लिए साक्षात्कार 11 जनवरी को
ऊना/सुशील पंडित : मैसर्ज़ स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, शाखा ऊना द्वारा 10 पद सेल्स मैनेज़र (मार्किटिंग) हेल्थ इंश्योरेंस के अधिसूचित किए गए हैं। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री तथा अभ्यर्थी की आयु 40 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को 15 हज़ार रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 98164-40700 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
