बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी की किशनपुरा पंचायत में तैनात पंचायत सचिव मनीष कुमार को जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेते हुए मौक पर पकड़ा। विजिलेंस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। किशनपुरा पंचायत के एक युवक अपने भाई का प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंचायत सचिव मनीष के पास गया। मनीष ने उसका जन्म प्रमाण पत्र दो बना दिया था लेकिन उसे देने से इंकार कर दिया तथा कहा कि उसे जन्म प्रमाण पत्र तभी दिया जाएगा अगर वह 12 सौ रुपये देगा। लेकिन पहले तो व्यक्ति ने पैसा देने के लिए मना किया लेकिन पंचायत सचिव अपनी जिद पर अड़ा रहा और पैसे की मांग करता रहा।
जिस पर व्यक्ति ने विजिलेंस से संपर्क किया। विजिलेंस के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश व संदीप की अगुवाई में टीम ने योजना तैयार करके व्यक्ति को 12 सौ रुपये लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही उसने सचिव को पैसा दिया तो विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर रिश्वत के पैसा लेते हुए पकड़ लिया। एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बद्दी पुलिस की टीम ने पंचायत को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजिलेंस टीम ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत मे ंपेश किया जाएगा।
Blog
-
विजिलेंस ने रिशवत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा पंचायत सचिव
-
पंजाबः कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
मोगाः शहर के सरदार नगर में एक कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग लगने का मामला सामने आया है, जाहां मौके पर फायर बिग्रेड की चार गाडियों ने आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी देते हुए गोदाम के मालिक आशू मोंगा ने बताया कि वह नेस्ले कबाड़ का कोंटरक्टर है और यहां उसका गोदाम है जब मैं गोदाम में आया तो देखा गोदाम में आग लगी थी मैंने मौके पर लोगो को बुलाया और फायर बिग्रेड को काल करके सुचना दी। आग को बुझाने में काफी दिकत हुई इसमें मेरा 5 से 6 लाख का नुकसान हो गया।
VIDEO देखने के लिए LINK पर CLICK करें
कोंसलर भरत गुप्ता ने कहा के मेरे वार्ड 18 सरदार नगर में सूचना मिली थी के एक नेस्ले के कबाड़ के कांट्रेक्टर का गोदाम बना हुआ है और उस में आग लगी हुई है, जब हम मौके पर पहुंचे तो आग ने भीषण रूप धार लिया हमने मौके पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
फायर बिग्रेड के अधिकारी सुनील कुमार ने कहा के हमे सूचना मिली थी कि सरदार नगर में आग लगी है हम अपनी गाड़िया लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया आग लगने का कारण अभी पता नही चला।
-
लायसेंसी हथियार जमा कराने की बढ़ी तारीख
ऊना/ सुशील पंडित: जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने जिले में लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा उपचुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शस्त्र धारकों को 25 अप्रैल तक अपने लायसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए हैं। पहले इसके लिए 20 अप्रैल की डेड लाइन थी, जिसे अब 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने सभी शस्त्रधारकों से 25 अप्रैल तक अपने हथियार एवं गोला बारूद नजदीकी पुलिस थानों या फिर अधिकृत डीलर अथवा शस्त्र घर में जमा करवाने को कहा है।
25 अप्रैल तक अपने हथियार जमा नहीं करवाने वालों के लाइसेंस कैंसिल करने के साथ ही उनके हथियार जब्त कर लिए जाएंगेI उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र, अर्धसैनिक बल,होमगार्ड,पुलिस कर्मी,राष्ट्रीयकृत- अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सुरक्षा गार्ड और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों पर लागू नहीं होंगे.इसके अलावा राष्ट्रीय राईफल एसोसिएशन के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वालो सदस्यों को भी इन आदेशों से छूट रहेगी। -
वरनोह में सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकराई कार, दो घायल
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के गांव वरनोह में नील गाय से टकराने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। कार चालक मनप्रीत सिंह निवासी बंगाणा घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह अपने साथी के साथ कार संख्या (एचपी 78 5564)में सवार होकर ऊना की ओर आ रहा था, जब वह गांव वरनोह के पास पहुंचा तो एक नील गाय कार से टकरा गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप ट्राले से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां से मनप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को लेकर जांच शुरू की।
-
चिट्टे सहित तीन पकड़े
ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा के पुलिस मुलाजिमों ने 4.62 ग्राम चिट्टे सहित तीन लोगों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाणा पुलिस यातायात चैकिंग के लिए गांव बौल में मौजूद थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक टाटा सुमो गाड़ी संख्या ( एचपी 23सी 0769)को जांच के लिए रोका, गाड़ी में तीन युवक सवार थे जोकि पुलिस पार्टी को देखकर घवरा गए। पुलिस द्वारा जांच करने पर 4.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। तीनों युवकों को तुरंत प्रभाव से हिरासत में लिया गया।
आरोपित युवकों की पहचान नितिन बनियाल पुत्र सुनील कुमार, निवासी बणी तहसील बडसर जिला हमीरपुर, अमन शर्मा (29)पुत्र उतम चन्द गाँव मकतेडी तहसील बडसर जिला हमीरपुर व अशीष कुमार(29) पुत्र नरेश कुमार गाँव बणी तहसील बडसर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-
12 बोतल देसी शराब पकड़ी
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर के मुलाजिमों ने 12 बोतल देसी शराब पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार यातायात चैकिंग के दौरान गांव देहलां अप्पर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली जिस पर 12 बोतलें शराब देसी पकड़ी गई। इस संबंध में पुलिस ने व्यक्ति हरविंदर सिंह निवासी अप्पर देहलां के विरुद्ध एच पी आवकारी अधिनियम के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
-
एकलव्य कलामंच और पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने बताया मतदान का महत्व
ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा उप चुनावों के मध्यनज़र प्रशासन की ओर से लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक व प्रेरित करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने हरोली विधानसभा की ग्राम पंचायत कुठारबीत और चंदपुर में नुक्कड़-नाटक, गीत-संगीत व स्लोगन के जरिए लोगों को वोट के महत्व को समझाया और पहली जून को होने वाले मतदान में कर्त्तव्य समझ कर अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदार बनें। कलाकारों ने स्थानीय लोगों को “लोकतंत्र का यह आधार, वोट न हो कोई बेकार“ “देश के विकास में दें अपना योगदान, हर हाल में करना अपना मतदान“ जैसे स्लोगनों के जरिए लोगों को वोट के प्रति जागरूक व प्रेरित किया।
इसके अलावा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा और थानाकलां में पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिले में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत लगातार मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित कर युवाओं और आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नए मतदाताओं और आम लोगों को नुक्कड़ नाटकों, हस्ताक्षर अभियान, नारा लेखन सहित विभिन्न गतिविधियों के जरिए वोट के महत्व बारे बताया जा रहा है ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके। -
युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष शिविर
छूटे हुए पात्र युवा 4 मई, 2024 तक करवा सकते हैं पंजीकरण
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिले में पात्र युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसे लेकर विस्तृत योजना बनाई गई है। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को जिला के समस्त कॉलेज, आईटीआई व स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ डीआरडीए हॉल में बैठक कर इस विशेष अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने संस्थानों में विशेष शिविरों के माध्यम से पात्र युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित व जागरूक करें ताकि कोई भी पात्र युवा वोट के अधिकार से वंचित न रहे।
एडीसी ने बताया कि जिला में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 18074 पात्र युवा हैं, जिनमें से 22 अप्रैल, 2024 तक 10,200 पात्र युवाओं ने अपना नाम निर्वाचन नामावली में दर्ज करवाया है। शेष पात्र युवाओं को विशेष शिविरों के तहत प्रेरित व जागरूक कर मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि 1 अप्रैल, 2024 तक 18 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं का पंजीकरण 4 मई, 2024 तक करवाना सुनिश्चित बनाएं ताकि सभी युवा लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बना सकें। एडीसी ने कहा कि युवा अपना वोटर हेल्पलाईन ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं।
मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पात्र मतदाता फॉर्म नंबर 6 लेकर अपना एक रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार संख्या, आयु और निवास के प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि के साथ अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि जिला में मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे है। जिला में स्वीप कार्यक्रमों के अंतर्गत स्कूलों व ग्राम पंचायतों नारा लेखन, हस्ताक्षर अभियान, दीवार लेखन, चुनाव पाठशाला, चुनावी साक्षरता क्लबों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम लोगों को वोट के महत्व बारे जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन समुन कपूर, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
बद्दी के शिव मंदिर में भागवत कथा का पांचवा दिन
कृष्ण बाल लीलाओं का किया वर्णनबद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में कथा वाचक प्रकाश चंद शैल ने भगवान कृष्ण जन्म के प्रसंग से आगे कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब कंस को पता चला कि देवकी की आठवीं संतान कन्या हुई है तो उसे मारने आया तो देवकी ने विनती की कि यह तो कन्या है इसे छोड़ दो परंतु कंस ने उसे पकड़ कर जैसे ही पटकने के लिए उठाया तो कन्या उसके हाथ से छूट कर आकाश मार्ग को चली गई और जाते जाते कंस को कहा कि तेरा काल गोकुल में है तो कंस ने उस रात को पैदा हुए बच्चों को मारने का हुकुम दे दिया। कंस कृष्ण को मारने के लिए बेताब था, इसलिए उसने राक्षस पूतना को बुलाया। उसने पूतना को एक सुंदर, युवती का रूप धारण करने और पिछले दस दिनों में पैदा हुए गोकुल के सभी बच्चों को मारने के लिए कहा।
पूतना ने कृष्ण के गांव में प्रवेश किया। जब उसने सभी को यशोदा के नवजात शिशु के बारे में बात करते हुए सुना, तो पूतना को तुरंत पता चल गया कि यह वह बच्चा है जिसे उसे खत्म करना है। यशोदा का ध्यान भंग करते हुए, उसने कृष्ण को अपने विषयुक्त निप्पल से दूध पिलाया। विष ने उसे कुछ नहीं किया, लेकिन पूतना मर गई। फिर कंस ने अरिष्टसुर राक्षस को भेजा । वह बैल का रूप लेकर वृंदावन आया और ग्रामीणों पर हमला करने लगा। जब कृष्ण का बैल से सामना हुआ, तो उन्होंने महसूस किया कि यह अरिष्टसुर नामक राक्षस है। कृष्ण बैल से निपटने और उसके सींगों को छेदने में कामयाब रहे! अंत में, राक्षस ने बैल के शरीर को छोड़ दिया और भगवान को प्रणाम किया। इसी प्रकार कंस ने अघासुर नामक दैत्य को भेजा। उसने अजगर का रूप धारण किया और खुद को एक गुफा जितना लंबा और एक पहाड़ जितना बड़ा बना लिया।
फिर, वह प्रतीक्षा में लेट गया। गुफा की सुंदरता से मोहित ग्वालों ने उसमें प्रवेश किया। कृष्ण जानते थे कि यह अघासुर है और उन्होंने अपने दोस्तों को चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन वे सुनने के मूड में नहीं थे। कृष्ण अघासुर के मुंह में प्रवेश करने के बाद राक्षस ने अपना मुंह बंद कर दिया । अपने दोस्तों को बचाने के लिए, कृष्ण ने गुफा में प्रवेश किया और खुद को बड़ा करने लगे । इससे दानव का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त प्रकाश चंद शैल ने गोवर्धन पूजा के प्रसंग का भी वर्णन किया कि किस प्रकार इंद्र के अभिमान को तोड़ा था। कथा के बीच में प्रकाश चंद शैल ने सुंदर भजन सुनाए जिस पर उपस्थित दर्शक झूम उठे। इस मौके पर बीरबल दास, दीना नाथ कौशल, विजय कुमार बैंसल, शीला कौशल, नीलम कौशल, लीला देवी, दीपक ठाकुर, राम आसरी, शकुंतला, कौशल्या समेत बद्दी गांव से दर्जनों भगतगण उपस्थित रहे। -
पालमपुर के दराट कांड को लेकर समाज सेवी संजय शर्मा व अनिल मलिक पीड़ीत परिवार से मिले
उद्योग संगठन बोले ईलाज के लिए पूरे हिमाचल से जुटाई जाएगी मदद
बददी/ सचिन बैंसल: कांगडा जिला के पालमपुर में एक सिरफिरे द्वारा कालेज की छात्रा को दराट से बेरहमी से घायल करने के बाद अब पीजीआई चंडीगढ़ में पीड़ीता का ईलाज चल रहा है और उसकी जान अब खतरे से बाहर है। पीजीआई के आपातकाल वार्ड में छात्रा को गहन चिकित्सका परीक्षण कक्ष में रखा गया है। इस दर्दनाक हादसे की जहां चारों ओर निंदा हो रही है वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को पकड लिए जाने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। कोई आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहा है तो कोई उम्र कैद की सजा। इसी कड़ी में सोमवार को जिला कांगडा के जय सिंह पुर के रहने वाले संजय शर्मा उर्फ बडका भाऊ के नाम से विख्यात संजय शर्मा आज सुबह पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे।
वहीं लघु उद्योग संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल मलिक व मानवाधिकार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा भी इस परिवार का दर्द जानने पीजीआई पहुंचे थे। संजय शर्मा व अनिल मलिक ने पीड़ीता से मिलने की इच्छा जाहिर की लेकिन तब तक छात्रा को एक सर्जरी के लिए आपरेशन थियेटर में ले जाया चुका था। उसके बाद उन्होने घायल छात्रा के पिता से अलग से बात की और उनको ढांढस बंधाया और कहा कि बेटी किसी की भी हो सबकी संाझी होती है और इस युवक ने जो कृत्य किया है वो व्यवहार तो हम जानवर के साथ भी नहीं करते।
उन्होने कहा कि आरोपी ने तो कोई कसर नहीं छोडी थी लेकिन भगवान ने उसकी जान बचा ली। उन्होने छात्रा के पिता को भरोसा दिलाया कि बेशक ईलाज सरकारी अस्पताल में हो रहा है लेकिन फिर भी अस्पतालों में बहुत खर्च होता है इसलिए आपने चिंता नहीं करना पूरा हिमाचल आपके साथ है। उन्होने कहा कि शीघ्र ही लडक़ी के पिता का बैंक खाता सोशल मीडिया में दिया जाएगा ताकि इस विपदा में पीड़ीत परिवार की ज्यादा से ज्यादा मदद हो सके। वहीं लघु उद्योग संघ हिमाचल के महासचिव अनिल मलिक ने कुछ फौरी मदद पिता को प्रदान की और कहा कि हम आगे भी मदद करेंगे।
रोड सेफटी क्लब बददी के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने चंडीगढ़ में परिवार को किसी भी प्रकार की मदद हो तो निसंकोच उपलब्ध करवाई जाएगी। नहीं पहुंचा सरकार व शासन का कोई प्रतिनिधि-पीडीता के पिता ने बताया कि अभी तक प्रदेश सरकार व हिमाचल शासन का कोई प्रतिनिधि उनको चंडीगढ़ में आकर नहीं मिला है। उन्होने कहा कि वो चाहते हैं कि इस मामले में उनको पूरा न्याय मिले। उन्होने कहा कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घर लौटे और पूर्व की तरह कालेज जाकर पढ़ाई पूर्ण करे। लडकी के पिता ने उन सभी लोगों व संस्थाओं का आभार जताया है।