Blog

  • पंजाबः पति को छोड़कर आशिक के साथ महिला ने रचाई दूसरी शादी, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां महिला अपने आशिक के साथ घर से भाग गई और होटल में जाकर महिला ने आशिक के साथ दूसरी शादी रचा ली। इस मामले की पति ने पुलिस को शिकायत दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आशिक अभी भी फरार चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदीप नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी जसप्रीत कौर मनी नामक व्यक्ति के साथ मिलकर घर से गहने और 2 लाख रुपए चोरी करके ले गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करके जसप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

    VIDEO देखने के लिए LINK पर CLICK करें

    जबकि मनी फरार चल रहा है। वहीं पीड़ित ने होटल मालिक पर भी मामला दर्ज करने की शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि होटल कर्मियों ने आधार कार्ड की जांच के बिना उन्हें होटल में रूकने की इजाजत दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि अभी वह मामले की जांच कर रहे है, उसके बाद ही मामले में बढ़ौतरी की जाएगी। वहीं पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी आशिक के साथ घर से भाग गई। पीड़ित का आरोप है कि जिस गाड़ी में बैठकर वह गई है, उस गाड़ी की जांच की गई तो उसकी नंबर प्लेट फेक पाई गई। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने नहर के पास प्रेजिडेंट होटल में शादी करवा ली।

    पीड़ित ने कहा कि होटल के कैमरे नीचे वाले 7 तारीख से बंद है, जबकि बाहर वाले कैमरे चल रहे है। इस मामले में पीड़ित की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि होटल सहित गुरुद्वारा साहिब के पाठी पर भी पर्चा दर्ज होना चाहिए। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पाठी ने आधार कार्ड देखें बिना नंदकारज किए। आरोप है कि युवक का पिता हरदीप सिंह खालसा खुद को अकाली दल का प्रधान बता रहा है। पीड़ित ने कहा मामला दबाने के लिए उसे काफी फोन कॉल भी आए है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी को 12 साल हो गए है, जबकि 11 साल का उसका बच्चा है। पीड़ित का आरोप है कि शादी में 350 लोग शामिल हुए थे। पीड़ित ने आरोप मिलभुगत के लगाए है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाब : शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 3 घरों को लिया अपनी चपेट में, देखें वीडियो

    मोगा : कस्बा बाघा पुराना के मुदकी रोड पर बने 3 घरों में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। इस आगजनी में सब कुछ जल कर खाक हो गया। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत से आग पर काबू पाया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click करें

    जानकारी देते हुए घर के मालिक ने कहा के हम बहुत गरीब लोग है। दिहाड़ी कर अपना परिवार का पालन पोषण करते है घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई के आग ने 3 घरों को अपनी चपेट में ले लिया और सारे घरों का सारा समान जलकर खाक हो गया। हम सरकार से मदद की अपील करते है।गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ।

  • पंजाबः अकाली के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद ढिल्लों के समर्थकों में जश्न का माहौल, देखें वीडियो 

    लुधियानाः अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल ने आज 6 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें जालंधर से मोहिदंर केपी, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह, फिरोजपुर से नरदेव सिंह मान और चंडीगढ़ से हरदीप सिंह को मैदान में उतारा गया है। वहीं लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों के नाम का ऐलान होते ही उम्मीदवारों में जश्न का माहौल देखा गया। इस दौरान उन्होंने ढोल बजाकर और सिरोपा पहनाकर रणजीत सिंह ढिल्लों का स्वागत किया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    टिकट मिलने के बाद रणजीत ढिल्लों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि लुधियाना काफी बड़ा शहर है। उन्होंने कहा कि जिले के मुद्दों को हल कैसे किया जाना वह सब जानते है। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। बिट्टू के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह 10 साल सत्ता में रहे है। ऐसे में उन्होंने लोगों की समस्याएं हल करने की बजाए लोगों ने समस्याए पैदा करके दी है। ढिल्लों ने कहाकि वह आप पार्टी के किरदार के बारे में किसी के साथ बात नहीं करना चाहते क्यों कि शहर के लोग उनके बारे में सबकुछ जानते है। जबकि कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहाकि उन्होंने अभी तक उम्मीदवार का ऐलान ही नहीं किया है। ढिल्लों ने कहा कि उम्मीदवार के नाम पर देरी करने को लेकर कहा कि लुधियाना आप के उम्मीदवारी को लेकर महसूस कर रहा है कि पार्टी को ऐसा ही कैंडिडेट मिला। उन्होंने कहा कि वह अभी उन मुद्दों को जल्द बताएंगे। 

  • पंजाब : गेहूं की फसल को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मोगा : दोसांझ रोड पर दोपहर बिजली का शॉर्ट सर्किट होने के कारण खेतो में तैयार खड़ी करीब एक एकड़ गेहूं की फसल और उसके साथ नाड़ को आग लग गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई।मौके पर पहुंची वही मोगा नगर के मेयर बलजीत सिंह चानी ने तुरंत 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    वही आसपास के किसानों ने भी आग पर काबू पाने में बड़ी मेहनत की। वही किसान ने कहा की पिछले साल भी मेरे खेत में आग लग गई थी और मुझे अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला। वही आज फिर मेरे खेत में गेहूं किं करीब 5 एकड़ गेहूं और नाड़ में आग लग गई है। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आकर इस पर काबू पाया।

  • पंजाबः केक खाने से बच्ची मौत को लेकर आई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    पटियालाः जिले में 24 मार्च को मानवी शर्मा की केक खाने से मौत हो गई थी। इस मामले में एक रिपोर्ट आई है, जिसमें हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। केक बनाने वाली यह बेकरी केक में सिंथेटिक स्वीटनर्स यानी कृत्रिम मिठास का इस्तेमाल करती थी। जिसके चलते मानवी की जान चली गई। 24 मार्च को मानवी ने जो केक खाया, उसमें भारी मात्रा में सिंथेटिक स्वीटनर पाया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विजय जिंदल ने न्यूज चैनल को बताया कि केक का एक नमूना परीक्षण के लिए एकत्र किया गया था और बाद की रिपोर्ट में सैकरीन (Saccharine) की मौजूदगी पाई गई। जो कि एक सिंथेटिक स्वीटनर यानि नकली मीठा है। जिसे केक और और पेस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है।

    हालांकि सैकरीन का उपयोग आमतौर पर भोजन और पेय पदार्थों में कम मात्रा में किया जाता है, लेकिन यह बेहद खतरनाक है और अधिक मात्रा में सेवन करने पर हाई ब्लडप्रैशर की समस्या हो सकती है। जो जानलेवा साबित हो सकती है। बात दें कि 24 मार्च को केक खाने से 10 साल की मानवी की मौत हो गई थी। इस संबंध में मानवी के परिवार ने पुलिस से भी शिकायत की थी। लड़की के परिवार ने पुलिस को बताया था कि 24 मार्च को मानवी समेत पूरे परिवार ने केक खाया था। केक खाने के तुरंत बाद पूरे परिवार को उल्टियां होने लगीं, जबकि मानवी की तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ देर बाद परिवार की तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन मानवी की मौत हो गई थी। 

    पुलिस ने दुकान मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 273 और 304-ए (लापरवाही से मौत) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अतिरिक्त, मौत का सटीक कारण निर्धारित करने के लिए विसरा के नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए थे। बच्ची के दादा के मुताबिक, परिवार ने शाम करीब 6 बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। 24 मार्च को रात करीब 11 बजे बाद केक खाने से पूरे घर बीमार हो गया था। केक से उनकी छोटी बच्ची बीमार पड़ गई थी, लेकिन सौभाग्य से वह बच गई, लेकिन मानवी को बचाया नहीं जा सका और जन्मदिन का जश्न मातम में बदल गया।

  • पंजाब : बेअदबी का मामला आया सामने, जत्थेबंदियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसर : कई लड़के-लड़कियां अपने परिवार की सहमति के बिना कोर्ट मैरिज कर लेते हैं और कोर्ट मैरिज के लिए गुरुद्वारा साहिब जाना या मंदिर जाना जरूरी होता है। वहीं कुछ लोग भोले-भाले लड़के-लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर गलत तरीके से उनके लावां-फेरे करवा रहे है। जिसके चलते सिख संगठनों ने अमृतसर दरबार साहिब के पास एक जगह पर छापा मारा। वहीं घर में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप मिला, उस स्थान पर ग्रंथी ऐसे लड़के- लड़कियों की शादियां करा रहे थे, जो घर से भागकर आते है। जिसके चलते श्री गुरु ग्रंथ साहिब सतकार कमेटी के मुख्य सेवादार बलबीर सिंह मुच्छल और उनकी संस्था ने मौके पर जाकर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप श्री गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वारा रामसर पहुंचाए।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    बलबीर सिंह मुच्छल ने कहा कि इस स्थान पर और घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरुप रखा हुआ है और घर के ऊपर ग्रंथी सिंह रहते थे और यहां लगातार गुरु ग्रंथ साहिब जी का अनादर किया जा रहा था। जब उन्हें श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी की ओर से शिकायत मिली और वह यहां पहुंचे। तो उन्होंने कहा कि कई लोग ऐसे भी यहां पहुंचे हैं, जिनके बच्चों की इस ग्रंथी सिंह ने गलत तरीके से शादी कर दी है और उन बच्चों को उनका फर्जी सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा था और मौके पर पुलिस बुलाकर इस ग्रंथी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरुप को सम्मान के साथ गुरुद्वारा श्री रामसर लाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलबीर सिंह मुच्छल की ओर से शिकायत मिली थी कि एक व्यक्ति घर में साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप रखकर गलत तरीके से शादी कर रहा है। जिसे लेकर वे मौके पर पहुंचे और इसे भी संज्ञान में लिया गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

  • कांग्रेस को झटकाः अब पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी भाजपा में हुआ शामिल

    गुना: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण करीब है। वहीं दल बदल का दौर भी जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी और चंदेरी नगर पालिका अध्यक्ष दशरथ कोली ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने भाजपा का दामन थाम लिया। यह कांग्रेस के लिए वोटिंग से पहले गुना लोकसभा सीट पर बड़ा झटका है। गुना संसदीय क्षेत्र में अशोक नगर आता है और यहां से केंद्रीय मंत्री सिंधिया भाजपा के उम्मीदवार हैं। अशोक नगर में चंदेरी नगर पालिका परिषद आती है और यहां के अध्यक्ष दशरथ कोली ने अपने पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। दशरथ कोली की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबियों में होती रही है।


    दशरथ कोली के दल बदल को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है। दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पड़ोसी संसदीय क्षेत्र गुना से केंद्रीय मंत्री सिंधिया मैदान में है। सिंधिया और दिग्विजय की सियासी अदावत किसी से छिपी नहीं है, लिहाजा दोनों एक दूसरे को सियासी तौर पर शह और मात देने के खेल में लगे रहते हैं। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में रहते हुए हार गए थे। इस बार वह बीजेपी में हैं। टिकट की घोषणा के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह लगातार क्षेत्र के लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही उनके परिवार के लोग भी गुना-शिवपुरी में सक्रिय हैं।

  • बड़ी खबर: भारत के मशहूर MDH और Everest के मसालें हुए बैन, जानें मामला

    नई दिल्लीः हांगकांग की सरकार ने भारत के मशहूर मसाला ब्रांड्स एमडीएच प्राइवेट लिमिटेड और एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चार उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है। हांगकांग की सरकार का दावा है कि जांच में इन मसालों में कीटनाशक पाया गया है, जो सेहत के लिए खतरनाक है। हांगकांग सरकार ने मसालों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इससे पहले सिंगापुर की सरकार ने भी भारतीय मसाला ब्रांड्स पर रोक लगा दी थी।  हांगकांग के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी विभाग ने बताया है कि कई मसाला उत्पादों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड  मिला पाया गया है। हांगकांग की सरकार ने लोगों से इन उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की है और साथ ही इन उत्पादों की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया। जिन मसालों पर रोक लगाई गई है, उनमें एमडीएच का उत्पाद मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिक्स मसाला पाउडर और करी पाउडर मिक्स मसाला और एवरेस्ट का उत्पाद फिश करी मसाला शामिल है।

    हांगकांग की सरकार ने इन उत्पादों के आयात पर रोक लगाने और तुरंत उन्हें दुकानों में बिक्री की जगह से हटाने के निर्देश के साथ ही पहले से मौजूद उत्पादों को वापस भेजने का निर्देश दिया था। हांगकांग सरकार के अधिकारियों ने रुटीन फूड सर्विलांस के दौरान तीन रिटेल दुकानों से इन मसालों के सैंपल लिए थे। इन सैंपल्स की जांच में ही इनमें कीटनाशक एथीलीन ऑक्साइड के होने का दावा किया गया। कैंसर पर रिसर्च करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि एथीलीन ऑक्साइड इंसानों में कैंसर का कारण बन सकता है। हांगकांग की सरकार ने बताया है कि उनके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 50 हजार डॉलर का जुर्माना और छह महीने की जेल की सजा हो सकती है। हाल ही में सिंगापुर की फूड एजेंसी ने भी एवरेस्ट के फिश करी मसाला में कीटनाशक होने का दावा करते हुए इस पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

  • जालंधर से मोहिंदर केपी को अकाली दल ने बनाया उम्मीदवार, देखें वीडियो

    हॉट सीट बनी जालंधर, चारों पार्टियों में होगी कांटे की टक्कर

    जालंधर, ENS:  कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहिंदर केपी ने पार्टी को अलविदा कहते हुए अकाली दल का दामन थाम लिया। अकाली दल के सुप्रीमों सुखबीर बादल की मौजूदगी में केपी पार्टी में शामिल हुए है। मोहिदंर केपी को सुखबीर बादल ने जालंधर से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को मैदान में उतारा गया है। लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से सोहन सिंह, फिरोजपुर से नरदेव सिंह मान और चंडीगढ़ से हरदीप सिंह को मैदान में उतारा गया है। ऐसे में चारों पार्टियों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं अकाली दल द्वारा जालंधर से केपी को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद जालंधर हॉट सीट बन गई है। दरअसल, चन्नी को छोड़कर चारों नेता पहली बार अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहे है। हालांकि चन्नी को भी कांग्रेस पहली बार जालंधर सीट पर चुनाव लड़ा रही है। ऐसे में लोकसभा चुनावों में जालंधर सीट काफी हॉट सीट बन गई है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    चन्नी की बात करें तो पूर्व सीएम और विक्रम चौधरी में जुबानी जंग तेज हो गई है। बीते दिन चन्नी ने विक्रम चौधरी को जहां दुर्योधन कहा, तो वहीं पर विक्रम चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि चन्नी सुदामा नहीं बल्कि शकुनि है। विक्रम चौधरी ने कहा कि चन्नी ने सीएम बनते ही पंजाब की नईया डूबो दी। उनका चरित्र भी महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है। जालंधर के लोग उन्हें हराकर वापिस भेजेंगे। चन्नी ख़ुद को सुदामा बता रहे हैं जबकि वो शकुनि है। वहीं चन्नी के रिश्तेदार मोहिंदर केपी भी इस बार उनके खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे है। मोहिंदर केपी ने अकाली दल में शामिल होते ही  कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। 

  • जालंधरः कुछ घंटों सुलझी क+त्ल की गुत्थी, 10 को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना सदर जमशेर के अधीन पड़ते इलाके में शनिवार देर रात को गांव संसारपुर (जालंधर कैंट) के रहने वाले युवक जार्ज पुत्र हरबंस लाल का बेरहमी से कत्ल कर किया गया। पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में महिला का चक्कर सामने आया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में उनकी टीम ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि महिला शादी शुदा है, जिससे मृतक की दोस्ती थी। महिला ने बहाने से उसे बुलाया और साथियों के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। 

    Live देखने के लिए Link पर Click करें

    पुलिस ने बताया कि मृतक युवक बिजली व पेंट का काम करता था। जार्ज का शव गांव संसारपुर से गांव खेड़ा को जाते कच्चे रास्ते पर (जमशेर एन्क्लेव की बैकसाइड) स्थित एक खाली प्लाट में खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद उनकी टीम ने पुलिस स्टेशन सदर में एफआईआर नंबर 75 दिनांक 21 अप्रैल 2024 आईपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज किया गया। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर पता चला है कि मृतक के जालंधर जिले के संसारपुर गांव की रहने वाली सोनिया पत्नी विजय कुमार के साथ अवैध संबंध थे। लेकिन जॉर्ज सोनिया की सहेली गोमती उर्फ ​​प्रीति पत्नी अजय और काजल पत्नी विशाल के साथ भी वह संबंध बनाना चाहता था।

    ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोनिया ने इसका विरोध किया और उसने अपने नौ साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार (खंडा) से जॉर्ज की हत्या कर दी। आरोपियों की पहचान करण कुमार उर्फ ​​खब्बू उर्फ ​​खन्ना पुत्र धरमिंदर कुमार निवासी गांव बंबीवाल, सोहेल उर्फ ​​परोठा पुत्र सुरिंदर निवासी गांव बंबीवाल, जगप्रीत उर्फ ​​जग्गू पुत्र तारा निवासी गांव बंबीवाल, जसकरण सिंह उर्फ ​​मल्लू पुत्र बूटा राम का बेटा निवासी गांव मल्लू, कदराबाद, जिला कपूरथला के रूप में हुई है। यह सभी आरोपी अब गांव बंबीवाल में किराए के मकान में रह रहे है।

    जबकि मंजीत उर्फ ​​मान पुत्र महेंद्र पाल, निवासी गांव रहमानपुर, सोनिया पत्नी स्व. विजय कुमार निवासी गांव संसारपुर, प्रीति पत्नी अजय निवासी लाल कुर्ती छावनी, काजल पत्नी विशाल निवासी गांव धीना और सोनू उर्फ ​​काली पुत्र जसपाल उर्फ ​​निक्का निवासी गांव बंबीवाल के साथ एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने मुकद्दमे में 120बी आईपीसी शामिल की गई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि एक अन्य आरोपी गांव बंबीवाल निवासी अजयदीप सिंह अभी भी फरार है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके पास से एक दोधारी तलवार (खंडा) और एक हुंडई i20 गाड़ी नंबर PB03-AX-9162 बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी की पहले से कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है।