Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार जल्द ही बेसहारा बच्चों के लिए बनाएगी 2 नए होम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब सरकार जल्द ही बेसहारा बच्चों के लिए बनाएगी 2 नए होम

Mahabir
Last updated: February 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर योजना (Sponsorship Foster Care Scheme) के तहत 7 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं और वर्तमान समय में सूबे में लगभग 4000 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों से आज मिमिट कॉलेज मलोट में मिलने के दौरान दी।

Contents
  • प्रोजेक्ट जीवनजोत मुहिम चलाई जा रही
  • स्वास्थ्य सुविधाएं आदि दी जा रही
  • ऐसे बच्चों की तलाश की गई
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि विभाग द्वारा बाल अधिकारों और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत वित्तीय सहायता देने का प्रबंध है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित परिवारों के बच्चों को प्रदान की जाए, ताकि एक बच्चे को एक परिवार में बने रहकर उसकी शिक्षा जारी रखने के योग्य बनाया जा सके। इस योजना के तहत बच्चों को 18 साल की उम्र तक, 4000 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं।

Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur

प्रोजेक्ट जीवनजोत मुहिम चलाई जा रही

उन्होंने कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत उन्हें लाभ दिया जाता है जिनका वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 92,000 रुपये तक है और ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों का वार्षिक आय 72,000 रुपये तक है। यदि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का बच्चा स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह योजना संबंधित जानकारी अपने जिले के जिला बाल सुरक्षा यूनिट या बाल भलाई समिति से प्राप्त कर आवेदन कर सकता है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बाल भीख मांगने के सामाजिक खतरे का मुकाबला करने के लिए निरंतर प्रयासों के माध्यम से, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा बाल भीख मांगने में शामिल बच्चों के बचपन को सुरक्षित करने के लिए राज्य में प्रोजेक्ट जीवनजोत मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत बाल भिखारियों में शामिल बच्चों को रेस्क्यू कर पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे हैं। महीने के हर दूसरे सप्ताह यह मुहिम चलाई जाती है।

स्वास्थ्य सुविधाएं आदि दी जा रही

उन्होंने कहा कि इस मुहिम के दौरान विभिन्न जिलों में महीने जुलाई से अब तक कुल 268 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से 19 बच्चों का कोई आश्रय न होने के कारण उन्हें राज्य में चलाए जा रहे बाल घरों में भेजा गया है। इन बाल घरों में बच्चों को पढ़ाई, खाना, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि दी जा रही हैं। बाकी बच्चों को बाल भलाई कमेटी के माध्यम से उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है। इनमें से 18 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ, 119 बच्चों को स्कूल में दाखिला करवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार जल्द ही बेसहारा बच्चों के लिए 2 नए होम गुरदासपुर और मलेरकोटला में बनाने जा रही है और अगले वित्तीय वर्ष के दौरान इन परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लावारिस बच्चों को घर का माहौल देने के लिए सरकार द्वारा 16 अडॉप्शन एजेंसियां स्थापित की गई हैं।

Punjab Government has already distributed Rs 7 crore under the Sponsorship Foster Care Scheme

ऐसे बच्चों की तलाश की गई

कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर योजना के तहत पंजाब में चार हजार ऐसे बच्चों की तलाश की गई है, जो किसी मजबूरी के तहत होटलों, ढाबों, सड़कों पर भीख मांगते पाए गए हैं, या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता या गरीबी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे, उन्हें इस योजना के तहत लाया गया है।

इस मौके पर डॉ. बलजीत कौर ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट श्री मुक्तसर साहिब द्वारा जरूरतमंद और देखभाल योग्य बच्चों को स्पॉन्सरशिप फोस्टर केयर योजना के तहत जिले के 689 बच्चों को 1 करोड़ 9 लाख 4 हजार रुपये की राशि वितरित की।

Punjab Government has already distributed Rs 7 crore under the Sponsorship Foster Care Scheme

ये रहे उपस्थित

उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं, प्रतिष्ठित व्यक्तियों से अपील की कि यदि उनके ध्यान में जरूरतमंद बच्चे आएं तो उनकी मदद की जाए। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों को भीख मंगवाने या काम करवाने के बजाय उन्हें स्कूल में पढ़ाई करवाएं ताकि ये बच्चे पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

इस मौके पर अन्य के अलावा स जगदीप सिंह बाम, चेयरमैन, प्रिंसिपल जसकरण सिंह भुल्लर, श्रीमती रतनदीप कौर, जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर, डॉ. सिवानी नागपाल, तहसीलदार अंजू बाला, सिमरनजीत सिंह, ब्लॉक प्रधान, गगनदीप सिंह औलख, ब्लॉक प्रधान, लव बत्रा, प्रधान ट्रक यूनियन, मीका ईना खेडा, अमरीक सिंह भुल्लर, गुरमीत सिंह विरदी, गुरप्रीत सिंह सरां विरक खेरा, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह स्टेज सचिव और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह के दो साथी गिरफ्तार, पिस्तौलें बरामद
Next Article Punjab News: NRI पंजाबी के लिए अच्छी खबर, अब घर से ही हो जाऐगा ये काम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.