Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह के दो साथी गिरफ्तार, पिस्तौलें बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह के दो साथी गिरफ्तार, पिस्तौलें बरामद

Mahabir
Last updated: February 17, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: संसनीखेज बठिंडा हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बठिंडा पुलिस (Bathinda Police) के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मृत अपराधी ओवरसीअर सिंह (Overseer Singh) उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के दो साथियों को क्रॉस-एफआईआर में गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो .32 बोर पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

Contents
  • कारतूस बरामद
  • दूसरी पक्ष पर गोलियां चलाई

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लखविंदर सिंह गिल, निवासी गांव बुरज, बठिंडा और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लो, निवासी गांव भाई रूपा के तौर पर हुई है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

कारतूस बरामद

यह कार्रवाई पंजाब पुलिस द्वारा गुरप्रीत सेखों गैंग के चार साथियों को ओवरसीअर सिंह उर्फ सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती के सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार करने और उनके कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल और छह कारतूस बरामद करने के दो दिन बाद की गई। जानकारी के अनुसार बठिंडा के भाई रूपा के ओवरसीअर सिंह, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था, को इस साल 5 फरवरी को सुबह 4 बजे करीब व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण उनके पैतृक गांव में उनके पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है ताकि पिछले और आगे के संबंधों का पता लगाया जा सके।

Firing
Firing

दूसरी पक्ष पर गोलियां चलाई

अधिक जानकारी साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों की भूमिका सामने आई और पुलिस टीमों ने उन्हें बठिंडा के गांव भाई रूपा से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी लखविंदर गिल और अवतार सिंह उर्फ ढिल्लो मृतक ओवरसीअर सिंह के साथी थे और उन्होंने दूसरी पक्ष पर गोलियां चलाई थीं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को क्रॉस-एफआईआर केस में गिरफ्तार किया गया है।

जिक्रयोग्य है कि इस संबंधी थाना फूल, बठिंडा में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 125 और 351(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 तहत FIR नंबर 11, दिनांक 05.02.25 दर्ज की गई थी और क्रॉस-एफआईआर के हिस्से के रूप में बीएनएस की धारा 109 जोड़ी गई थी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: परिवहन मंत्री ने रोडवेज और PRTC के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने संबंधी नीति पर AG पंजाब से की चर्चा
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार जल्द ही बेसहारा बच्चों के लिए बनाएगी 2 नए होम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.