Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य पहलकदमियों के लिए इन फाउंडेशन के साथ किया समझौता
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य पहलकदमियों के लिए इन फाउंडेशन के साथ किया समझौता

Mahabir
Last updated: March 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सड़क सुरक्षा, कानून प्रवर्तन, शहरी यातायात और जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने पंजाब पुलिस मुख्यालय में राहगिरी फाउंडेशन और अर्बन लैब फाउंडेशन (Urban Lab Foundation) के साथ दो समझौते किए।

Contents
  • परिवहन के लिए डेटा-आधारित दृष्टिकोण अपना रही
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उल्लेखनीय है कि इन समझौतों पर शैली कुलश्रेष्ठ और अभिजीत लोकरे ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा ए.एस. राय और सारिका पांडा भट्ट की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

परिवहन के लिए डेटा-आधारित दृष्टिकोण अपना रही

एडीजीपी ए.एस. राय और सड़क सुरक्षा के प्रति टीम की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने कहा कि पंजाब पुलिस, राहगिरी फाउंडेशन और अर्बन लैब फाउंडेशन के साथ इन समझौतों के माध्यम से ट्रैफिक प्रबंधन और परिवहन के लिए डेटा-आधारित दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह सहयोग राज्य में सड़क सुरक्षा, लागूकरन और जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा।

सड़क सुरक्षा के लिए बहु-आयामी दृष्टिकोण के महत्व पर जोर देते हुए, एडीजीपी ए.एस. राय ने कहा कि प्रवर्तन एजेंसियों को सड़क सुरक्षा को व्यापक रूप से हल करने के लिए सभी भागीदारों के सहयोगात्मक प्रयासों की आवश्यकता है। राहगिरी फाउंडेशन और अर्बन लैब फाउंडेशन दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में अग्रणी संस्थान हैं और यह साझेदारी पंजाब में प्रवर्तन क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगी।

उन्होंने कहा कि यह तालमेल अनुसंधान, नीतिगत वकालत, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और सड़क सुरक्षा उपायों के व्यावहारिक कार्यान्वयन पर केंद्रित होगा, जिससे सुरक्षित सड़कों के लिए पंजाब की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

ये रहे उपस्थित

राहगिरी फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करने वाली सारिका पांडा भट्ट ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने ट्रैफिक पुलिस में एक समर्पित शोध विंग स्थापित करके एक मिसाल कायम की है। यह पहल सड़क सुरक्षा के लिए एक अधिक वैज्ञानिक, डेटा-आधारित दृष्टिकोण को सशक्त बनाएगी।

अर्बन लैब फाउंडेशन के अभिजीत लोकरे ने कहा कि वे सड़क सुरक्षा संबंधी पंजाब पुलिस के प्रयासों को समझने और ज्ञान के आदान-प्रदान की आशा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सहयोग ट्रैफिक प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अत्यधिक प्रभावी साबित होगा। इस अवसर पर पंजाब सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक रिसर्च सेंटर के निदेशक और पंजाब सरकार के ट्रैफिक सलाहकार डॉ. नवदीप असीजा भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार ने नशा तस्करों के अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई जारी
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा नरमा की खेती के अधीन क्षेत्र में की जाएगी वृद्धि
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.