Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा नरमा की खेती के अधीन क्षेत्र में की जाएगी वृद्धि
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा नरमा की खेती के अधीन क्षेत्र में की जाएगी वृद्धि

Mahabir
Last updated: March 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: नरमा की बुवाई के मौसम की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए, पंजाब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने राज्यभर के किसानों के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) द्वारा प्रमाणित कपास के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए ‘सफेद सोना’ कही जाने वाली नरमा की फसल के अधीन क्षेत्र को बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Contents
  • 87 हाइब्रिड बीजों की सिफारिश
  • की ये अपील
  • ये रहे उपस्थित

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khuddian) ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (कृषि) श्री अनुराग वर्मा और पी.ए.यू. के उप-कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल के साथ अपने कार्यालय में आगामी खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई हेतु विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

Gurmeet Singh Khudian, Minister of Animal Husbandry, Dairy Development and Fisheries
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Animal Husbandry, Dairy Development and Fisheries

87 हाइब्रिड बीजों की सिफारिश

बैठक के दौरान, कृषि मंत्री ने बताया कि PAU ने आगामी खरीफ सीजन में प्रदेश में खेती के लिए नरमा के 87 हाइब्रिड बीजों की सिफारिश की है। उन्होंने किसानों से अधिक उपज प्राप्त करने के लिए केवल प्रमाणित बीजों का उपयोग करने की अपील की।

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि गुलाबी सुंडी के हमले से निपटने के लिए, विभाग ने सात दक्षिण-पश्चिम जिलों – बठिंडा (70), फाजिल्का (41), श्री मुक्तसर साहिब (62), मानसा (42), संगरूर (20), बरनाला (16), और फरीदकोट (13) – कुल 264 नोडल अधिकारियों की तैनाती की है। इन अधिकारियों को पिछले सीजन से कपास के खेतों में बची हुई फसल के अवशेषों को नष्ट करने का कार्य सौंपा गया है, क्योंकि ये अवशेष गुलाबी सुंडी के प्रजनन का आधार बनते हैं। मंत्री ने बताया कि अब तक कुल नरमा कपास के फसल अवशेषों का लगभग 32% निपटारा/सफाई की जा चुकी है।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

की ये अपील

इसके अतिरिक्त, सफेद मक्खी के प्रबंधन के लिए कपास क्षेत्र में खरपतवारों के नाश हेतु अभियान भी शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन, अन्य विभागों एवं मनरेगा कर्मियों के सहयोग से सड़कों, नहरों के किनारों और खाली पड़ी जगहों पर उगे खरपतवारों को नष्ट किया जा रहा है। पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों के सहयोग से जिनिंग फैक्ट्रियों में गुलाबी सुंडी की रोकथाम हेतु गतिविधियाँ चलाई जा रही हैं और कपास के स्टॉक को फ्यूमीगेशन किया जाएगा।

किसानों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसानों से खेती संबंधी सभी खरीदारी, विशेष रूप से बीज और खाद के उचित रसीद/बिल प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये रसीदें उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसी विवाद या घटिया सामग्री मिलने पर कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक हैं।

ये रहे उपस्थित

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और बीज एवं खाद भंडारों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य किसानों को संभावित रूप से हानिकारक या अनुपयोगी कृषि लागतों से बचाना है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक ने मंत्री को अवगत कराया कि वे दक्षिण-पश्चिम जिलों में कपास की बुवाई के लिए समय पर नहरी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जल संसाधन विभाग के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। कृषि विभाग ने पहले ही जल संसाधन विभाग को पानी की आवश्यकताओं का शेड्यूल सौंप दिया है। इस बैठक में पी.ए.यू. के अनुसंधान निदेशक डॉ. अजीत सिंह ढट्ट, तकनीकी सलाहकार (पी.डब्ल्यू.आर.डी.ए., चंडीगढ़) राजेश वशिष्ठ और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य पहलकदमियों के लिए इन फाउंडेशन के साथ किया समझौता
Next Article Punjab News: नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में खेलें निभाएंगी अहम भूमिका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.