Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में खेलें निभाएंगी अहम भूमिका
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: नशा मुक्त पंजाब के निर्माण में खेलें निभाएंगी अहम भूमिका

Mahabir
Last updated: March 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा नशा मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध ” मुहिम को जमीनी स्तर तक लागू करने के उद्देश्य से आज परिवहन एवं जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने श्री मुक्तसर साहिब जिले का दौरा किया।

Contents
  • सरकार द्वारा “खेलों वतन पंजाब” की शुरुआत
  • पुलिस को दिए निर्देश
  • “नशा मुक्त श्री मुक्तसर साहिब” के लिए खेल अभियान
  • 10 दिनों में पकड़े गए 100 तस्कर
  • माता-पिता और समाज के स्तर पर भी रहेगी सतर्कता

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि नशे के काले कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान उनके साथ विधायक श्री जगदीप सिंह काका ब्राड़ और श्री हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों विशेष रूप से उपस्थित थे।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

सरकार द्वारा “खेलों वतन पंजाब” की शुरुआत

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने कहा कि जहां एक ओर सरकार नशे की सप्लाई लाइन को पूरी तरह से तोड़ने के लिए सक्रिय है, वहीं युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए खेलों को आधार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत श्री मुक्तसर साहिब जिले से हो रही है, जहां “नशा मुक्त श्री मुक्तसर साहिब” अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा “खेलों वतन पंजाब” की शुरुआत की गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को नगद इनाम देकर पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बड़े नशा तस्करों की संपत्तियों को अटैच करने के साथ-साथ अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों को बुलडोजर से नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की लचर नीतियों के कारण ही नशे की समस्या बढ़ी, लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए सख्त फैसलों के चलते राज्य को नशा मुक्त बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

पुलिस को दिए निर्देश

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांवों की पंचायतों को प्रस्ताव पास करने चाहिए कि गांव का कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी में शामिल लोगों की जमानत नहीं देगा। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग यह संकल्प लेंगे, तभी हम अपने पंजाब को “रंगला पंजाब” बनाने के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी नशा तस्कर के खिलाफ कोई नरमी न बरती जाए। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों और पार्कों के पास पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि यहां नशा तस्कर नए युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

“नशा मुक्त श्री मुक्तसर साहिब” के लिए खेल अभियान

इससे पहले, डिप्टी कमिश्नर श्री अभिजीत कपलिश, आईएएस और एसएसपी श्री अखिल चौधरी ने कैबिनेट मंत्री को जिले में “युद्ध नशों विरुद्ध ” मुहिम के तहत किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिला प्रशासन श्री मुक्तसर साहिब द्वारा युवाओं को खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए “नशा मुक्त श्री मुक्तसर साहिब” के लिए खेल अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में उपलब्ध खेलों से संबंधित बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसके बाद इस अभियान को प्रभावी तरीके से शुरू किया जाएगा।

10 दिनों में पकड़े गए 100 तस्कर

कैबिनेट मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए “युद्ध नशों विरुद्ध ” मुहिम के तहत पिछले 10 दिनों में श्री मुक्तसर साहिब जिले में नशा तस्करों के खिलाफ 64 एफआईआर दर्ज कर 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान हॉट स्पॉट इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

माता-पिता और समाज के स्तर पर भी रहेगी सतर्कता

कैबिनेट मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जहां प्रशासनिक स्तर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है, वहीं सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने के साथ-साथ माता-पिता को भी युवाओं और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में इस साल अब तक लोगों से संवाद स्थापित करने के लिए 244 सेमिनार आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकवाद का खात्मा जन भागीदारी से हुआ था और नशों को भी जन भागीदारी से ही समाप्त किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री अमीत  सिंह खुडिया, चेयरमैन जगदीप सिंह संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल श्री गुरप्रीत सिंह थिंद, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास श्री सुरिंदर सिंह ढिल्लों, एसपी श्री कंवलप्रीत सिंह चाहल, एसडीएम डॉ. संजीव कुमार और बलजीत कौर, ब्लॉक प्रधान परमजीत सिंह पम्मा, सुखजिंदर सिंह बराड, गुरप्रीत सिंह लंडे रोडे, जगदीप सिंह ढिल्लों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा नरमा की खेती के अधीन क्षेत्र में की जाएगी वृद्धि
Next Article Punjab News: पंजाब के बड़े नेता के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, जाने वजह
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.