डेली संवाद, अमेरिका। America Green Card: अमेरिका (America) में परमानेंट रेजिडेंसी (PR) का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका सरकार ने ग्रीन कार्ड प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) में ग्रीन कार्ड (Green Card) पाने की प्रक्रिया को लेकर ट्रंप प्रशासन ने बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक अब ज्यादातर विदेशी नागरिक अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे और उन्हें आवेदन के दौरान अपने देश लौटना पड़ सकता है।

विशेष परिस्थितियों में ही उपलब्ध
USCIS के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्टूडेंट वीज़ा (Study Visa) , H-1B वर्क वीज़ा (Work Visa) या टूरिस्ट वीज़ा (Tourist Visa) पर अमेरिका में रह रहे लोग अब पहले की तरह “Adjustment of Status” प्रक्रिया के जरिए देश के अंदर से सीधे ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। यह सुविधा अब केवल सीमित और विशेष परिस्थितियों में ही उपलब्ध होगी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य इमिग्रेशन सिस्टम को अधिक सख्त और पारदर्शी बनाना है। सरकार के अनुसार कई लोग अस्थायी वीज़ा पर आकर बाद में स्थायी रूप से बसने की कोशिश करते हैं, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है।

नए नियमों का सबसे ज्यादा असर भारतीय पेशेवरों और छात्रों पर पड़ने की संभावना है, जो बड़ी संख्या में H-1B वीज़ा पर अमेरिका में काम कर रहे हैं और लंबे समय से ग्रीन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अब उन्हें आवेदन प्रक्रिया के दौरान भारत लौटकर प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है, जिससे उनकी नौकरी और निजी जीवन पर असर पड़ सकता है।
सरकार ने यह भी कहा है कि ग्रीन कार्ड प्रोसेस को विदेशों में स्थित अमेरिकी दूतावासों के माध्यम से आगे बढ़ाने से USCIS पर काम का बोझ कम होगा और एजेंसी अन्य अहम मामलों पर ज्यादा ध्यान दे सकेगी।

