डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) का ऐलान कर दिया है। विभाग के निर्देशों के अनुसार 1 जून से 30 जून तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तापमान में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पिछले कई दिनों से अभिभावकों, विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों की ओर से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित करने की मांग की जा रही थी। अब शिक्षा विभाग के आदेश के बाद विद्यार्थियों को पूरे एक महीने का अवकाश मिलेगा।
