Author: Encounter News Desk

  • पहले मांगी लिफ्ट फिर गाड़ी में बैठ किया युवक पर हमला

    पहले मांगी लिफ्ट फिर गाड़ी में बैठ किया युवक पर हमला

    मोके से फरार हुआ हमलावर

    बददी/ सचिन बैंसल:  बद्दी के एक युवा  दुकानदार पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला किया है जिससे दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को बद्दी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुकानदार का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार बद्दी के वार्ड दो करियाणा की दुकान चलाने वाले हर्षित कौशल ने बताया कि वह अपने किसी कार्य से भटोली कलां की ओर जा रहा था। रास्ते में उसे एक युवक  बद्दी के निवासी ऋषभ ने हाथ दिया।

    जिस पर उसने गाड़ी रोक कर उसे गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद ऋषभ ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे उसकी गर्दन, हाथों और बाजू में गहरे जख्म पड़ गए है। बताया जा रहा कि जिस दौरान वह उस पर हमला कर रहा था दो हर्षित गाड़ी चला रहा था। इस बीच गाड़ी से भी वह अपने संतुलन खो बैठा और गाड़ी भी पलट गई। गाड़ी को गिरता देख वहां पर लोग जमा हो गए। जैसे ही दोनों गाड़ी से बाहर निकले तो ऋषभ मौके से फरार हो गया। उसके बाद हर्षित को उपचार के लिए बद्दी के निजी अस्पताल लाया गया। जहां पर उसे टांके लगे। डीएसपी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने हर्षित कौशल के ब्यान में धारा 326 और 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

  • सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की समस्याएं निवारण के लिए हिमाचल के उद्यमी को मिला अवार्ड

    सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की समस्याएं निवारण के लिए हिमाचल के उद्यमी को मिला अवार्ड

    सांसद हेमामालिनी ने बददी के उद्यमी जय गोपाल गोयल को किया सम्मानित

    एमएसएमई सैक्टर की समस्याओं व अधिकारों के प्रति गोयल है एक प्रेरणा

    बददी/ सचिन बैंसल देश के रोजगार में अपना 80 फीसदी योगदान देने वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की आवाज को बुलंद करने व उनकी समस्याओं का निष्पादन करने के लिए हिमाचल प्रदेश के उद्यमी जय गोपाल गोयल को दिल्ली में एमएसएमई कानकलेव में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। गोयल जो कि एचपी माईक्रो स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी है लंबे समय से बददी के निकट किशनपुरा में अपना इंजीनियरिंग उद्योग चलाते हैं और एमएसएमई सैक्टर को हर समय जागरुक करने व उनको उनके हक दिलाने में तत्पर रहते हैं। वह हिमाचल प्रदेश फैसिलिएशन कौंसिल के सदस्य के तौर पर भी कार्य करते हैं और लघु उद्योगों की फंसी व रुकी हुई पेमेंट निकलवाने पर भी मध्यस्तता करते हैं और छोटे कारखानों के उत्थान व संरक्षण संवर्धन में हर समय लगनशील रहते हैं।
    दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय एमएसएमई कानक्लेव 2 में जय गोपाल गोयल को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद हेमा मालिनी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ऊर्जा मंत्री  और चेयरमैन ट्रेडर कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार  रवि कांत गर्ग ने की। हिमाचल के उद्यमी गोयल ने बददी के वर्धमान कंपनी बददी में 11 साल बतौर मैनेजर कार्य करने के बाद 2006 में बददी में अपना छोटा सा माईक्रो उद्योग शुरु किया था। तब से उन्होने जाना कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग जो कि देश के रोजगार में 80 फीसदी योगदान देते हैं कि क्या क्या समस्याएं होती है। शुरु शुरु में उनको भी बहुत दिक्कतें आई। गोयल ने अपना उद्योग तो स्थापित किया ही साथ में 16 साल में लघु उद्योगो को सरकारी व गैर सरकारी योजनाओं से रुबरु करवाया और अपनी टीम की मदद से उनका हल करवाया। बाद में जयगोपाल को प्रदेश सरकार ने हिप्र फैसिलिएशन कौंसिल का सदस्य भी मनोनीत किया। यह कौंसिल छोटे उद्योगों की पेमेंट संबधित विवादों का निवारण करवाती है। गोयल ने अब तक दर्जनों छोटे उद्योगों की काम करने के बाद फंसी हुई पेमेंटों को निकलवानें में अहम भूमिका निभाई जिससे कई उद्योग डूबने से बचे।
  • जालंधरः चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधरः चोरी के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः पीओ स्टाफ की पुलिस ने चोरी के मामले में एक वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ गुगा पुत्र प्यारा लाल निवासी गांधी नगर के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल में 6 दिसंबर 2020 को मुकद्दमा नंबर 334 आईपीसी धारा 379 बी, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी मनप्रीत को 21 जनवरी 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था। जिसे पीओ स्टाफ की टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर घर के दबोच लिया। 

  • बददी में हुआ रक्तवीर डॉट वेबसाइट बक शुभारंभ

    बददी में हुआ रक्तवीर डॉट वेबसाइट बक शुभारंभ

    एस.पी. बददी मोहित चावला ने किया बददी रक्तवीर डॉट का शुभारंभ

    एक क्लिक पर मिलेगी बददी के रक्तदानियों की लिस्ट व नंबर

    बददी/ सचिन बैंसल: बददी बरोटीवाला नालागढ़ के लोगों को आपातकाल में जरुरत पडऩे पर सुलभ तरीके से रक्तदाताओं से रक्तदान के लिए संपर्क करने पर बददी रक्तवीर वैवसाईट का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला ने किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के रक्तदान कमेटी के प्रभारी कर्ण शर्मा व सतीश कौशल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस बददी रक्तवीर डॉट काम वैवसाईट का ईजाद शहर की सामाजिक संस्था हिमालया जनकल्याण समिति के सदस्यों ने किया है। सर्वप्रथम संस्था के आईटी विंग के चेयरमैन किशोर ठाकुर ने बददी रक्तवीर वैवसाईट की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि जीवन मे हर किसी को कभी न कभी रक्त की जरुरत अवश्य पड़ती है और उस आपदा की स्थिति मे व्यक्ति अपने रक्त गु्रप के लोगों को ढूंढता है लेकिन सूची नहीं मिलती।

    इस वैवसाईट में स्वैच्छिक रक्तदानियों की ब्लड गु्रप सहित सूची क्रमबद्व उपलब्ध रहेगी। इसके बनाने का एकमात्र मकसद है कि जब भी विपदा या आपदा हो तो हमें पता लग सके कि कौन कौन से ब्लड गु्रप के डोनर्स हमारे आसपास है ताकि सुलभता से रक्त मिल सके और जरुरतमंद की जान बच सके। इस वैवसाईट में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की पूरी सूची उनके फोन नंबर सहित डाली जाएगी। बददी रक्तवीर डॉट काम का शुभारंभ करने के बाद एस.पी. बददी ने हिमालया जनकल्याण समिति सामाजिक संस्था के संयोजक रणेश राणा व उनकी टीम के द्वारा किए गए इस भागीरथी प्रयास की सराहना की। उन्होने कहा कि रक्त का मूल्य उस समय पता चलता है जब कोई जीवन व मौत से जूझ रहा है और उस समय कोई रास्ता नहीं दिखता। उन्होने कहा कि मानवता से जुडे इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग हरसंभव सहयोग करेगा ताकि रक्त की कमी से कोई जान न जाए।

    हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं लोगों के सहयोग से ही मिलकर कोई नया आयाम स्थापित कर सकती है और बिना किसी सरकारी सहायता के ऐसे कार्य करने वाले लोगों को निस्वास्र्थ सहयोग करना चाहिए। उन्होने कहा बददी रक्तवीर डाट कॉम के बाद हरिओम योगा सोसाईटी शीघ्र ही बददी शहर के लिए एंबूलेंस लॉंच करेगी जिसमें हर व्यक्ति से थोडा थोडा सहयोग लिया जाएगा। इससे पहले हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने संस्था द्वारा सन 2017 से किए गए तमाम सामाजिक कार्यों का लेखा जोखा हाऊस के आगे प्रस्तुत किया गया। उन्होने कहा कि बददी में संस्था ने जनता के साथ मिलकर महाराणा प्रताप नगर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया गया और इसके अलावा कई जरुरतमंंद परिवारों की कन्याओं का विवाह भी करवाया गया।
    इनको मिला सम्मान-
    इस अवसर पर एसएसपी बददी मोहित चावला ने बीबीएन एरिया में 25 और 50 से ज्यादा रक्त देने वालों और रक्त कैंप आयोजित करने वालों को सम्मानित भी किया गया। जिसमें अमरजीत शर्मा पाईन ट्री, राजीव मैहता, संजीव वर्मा, सतीश कौशल, कर्ण शर्मा, कविंद्र सिंगला, दीपेंद्र सिंगला, अशोक गर्ग, चिरंजीव ठाकुर, अनिल मलिक को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं के श्रीकांत शर्मा, रुप किशोर ठाकुर, एम.एस.एम.ई उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव कंसल, लघु उद्योग भारती महामंत्री वेद प्रकाश मिश्रा, रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पंकज ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर, आर्य समाज के अध्यक्ष हर्ष कुमार आर्य, चिंतन कुमार चौधरी, हरबंस राणा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • बीजेपी ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष को पार्टी से किया बाहर 

    बीजेपी ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष को पार्टी से किया बाहर 

    नई दिल्लीः दिल्ली बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने युवा मोर्चा के अध्यक्ष बासु रूखड को पार्टी से निकाल दिया है। आरोप है कि वासु ने 2 दिन पहले अपनी डेढ़ महीने की बेटी के अपहरण की झूठी कहानी रची थी। जांच के दौरान पता चला है कि अपहरण का यह मामला फर्जी है।

    बेटी से छुटकारा पाना चाहता था वासु

    बीजेपी सूत्रों के मुताबिक यह वासु की तीसरी बेटी थी। इसलिए वो बेटी से छुटकारा पाना चाहता था। इसी वजह से उसने अपनी बेटी को माता झंडेवाली के मंदिर में छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका अपहरण हुआ है।

    अपहरण की सूचना पर मच गया था हड़कंप

    गौरतलब है कि दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की बेटी के अपहरण की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया था। एक्शन में आते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की थी। दावा किया जा रहा था कि बासु रूखड की पत्नी अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को लेकर जा रही थीं। उसी दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने बच्ची को गोद से छीन लिया और फरार हो गए।

    जांच में सामने आया हैरान कर देने वाला सच

    ये जानकारी मिलते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डीसीपी श्वेता चौहान पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने आधे घंटे में बच्ची को ढूंढ़कर परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद मामले की जांच की गई तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया।

  • पंजाबः इस दिन होंगे All India Services Kabaddi Tournament के लिए टीमों के ट्रायल 

    पंजाबः इस दिन होंगे All India Services Kabaddi Tournament के लिए टीमों के ट्रायल 

    चंडीगढ़: सैंट्रल सिविल सर्विस्ज़ कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा ऑल इंडिया सर्विस्ज़ कबड्डी (पुरूष एवं महिला) टूर्नामैंट न्यू मल्टीपर्पज़ हॉल, देहरादून में 20 से 24 फरवरी 2023 तक करवाया जा रहा है। इस टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों के चयन के लिए ट्रायल 13 फरवरी को गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में सुबह 10 बजे लिए जाएंगे।  

    खेल विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मियों/पैरा-सुरक्षा संगठनों/केंद्रीय पुलिस संगठनों/पुलिस/आरपीएफ/सीआईएसएफ/बीएसएफ/आईटीबीपी और एनएसजी आदि, केंद्रीय मंत्रालय सहित स्वायत्त पार्टियों/उपक्रमों/सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आकस्मिक/दैनिक कर्मचारियों को छोडक़र, संचालित बैंक, अस्थायी कार्यालय कर्मचारी, नवनियुक्त कर्मचारी जो 6 महीने से कम समय से नियमित सेवा में हैं, विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी (नियमित), सरकारी अधिकारी (नियमित) अपने विभागों से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही भाग ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने-जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्च की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जाएगी।  

  • सीनियर सेकेंडरी मंधाला स्कूल के आइटीईएस विषय के छात्रों को दी गयी ऑन जॉब ट्रेनिंग

    सीनियर सेकेंडरी मंधाला स्कूल के आइटीईएस विषय के छात्रों को दी गयी ऑन जॉब ट्रेनिंग

    आईएसी विश्विद्यालयके कार्यक्रम का आयोजन

    बद्दी/ सचिन बैंसल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला  में विद्यार्थियों के लिए चार दिन का ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 71 छात्रों ने भाग लिया।  स्कूल की प्रधानाचार्य  किरन ठाकुर ने बताया कि स्कूल के नोवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो के आइटीईएस विषय के छात्रों ने आईईसी यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग में भाग लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को जाना और उसके अनुसार कार्य भी किया।

    प्रधानाचार्य ने बताया की रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक शिक्षा से बच्चों को बहुत लाभ मिला है और यह सरकार की तरफ से चलाई गई एक अच्छी मुहिम है जिससे बच्चों को प्रैक्टिकल ज्ञान ज्यादा मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें स्कूल के व्यवसायिक शिक्षक भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।  यह छात्र अब स्कूली शिक्षा के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। इस ट्रेनिंग के दौरान आईईसी यूनिवर्सिटी की प्रवक्ता    दिव्य दिव्या ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित किया। इस प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षक आशिष, मीनाक्षी और राजेष मौजूद रहे।

  • जालंधरः हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को 45 ग्राम हेरोइन के सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान बंटी सोंनकर पुत्र बाबूराम निवासी एकता नगर और शिवम उर्फ बंगा पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव ढिलवां रामामंडी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ नाकाबंदी और गश्त के दौरान गांव ढिलवां तलहन रोड़ के पास मौजूद थे।

    इसी दौरान एक पैदल जा रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर तैनात सीआईए स्टाफ की टीम ने उसे रोककर जब उसकी तालाशी ली तो आरोपी बंटी के कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह एसआई जसविंदर ने नाकाबंदी दौरान टी प्वाइंट मोती बाग कालोनी चोहंका रोड़ के पास मौजूद थे। जहां उन्होंने शिवम के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर उर्फ सैम पुत्र राम लुबाया निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव समीपुर से गांव धालीवाल की तरफ जा रहे थे।

    इसी दौरान नहर के पास एक नौजवान पुलिस को देख अपनी जेब से लिफाफ निकाल वहां पर फेंककर भागने लगा। मौके पर एएसआई राजिंदर कुमार ने अपनी टीम सहित सागर को रोककर उसके फैंके हुए लिफाफे को जैसे ही चैक किया तो लिफाफे में से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।

  • जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधरः नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 90 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सागर उर्फ सैम पुत्र राम लुबाया निवासी बस्ती दानिशमंदा के रूप में हुई है। थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई राजिंदर कुमार पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव समीपुर से गांव धालीवाल की तरफ जा रहे थे।

    इसी दौरान नहर के पास एक नौजवान पुलिस को देख अपनी जेब से लिफाफ निकाल वहां पर फेंककर भागने लगा। मौके पर एएसआई राजिंदर कुमार ने अपनी टीम सहित सागर को रोककर उसके फैंके हुए लिफाफे को जैसे ही चैक किया तो लिफाफे में से 90 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेंगी, ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीली गोलियां कहां से लेकर आया था और किसे देने जा रहा था।