Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: दोहरे कत्लकांड में आरोपी पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दोहरे कत्लकांड में आरोपी पिता गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में सोमवार को गांव के नंबरदार राजवीर सिंह व पिता ने शादीशुदा बेटी और उसकी दो साल की बच्ची की भरे बाजार दरांती से काटकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आए बेटी के ससुर पर भी हमला कर घायल कर दिया और घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान गांव विरक कलां निवासी जसमनदीप कौर और उसकी बच्ची एकमनूर के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि कल बठिंडा के गांव वीर्क कलां के पास बस स्टैंड पर खड़ी एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ थी और वहां उसकी ओर उसका पिता तेज हथियार लेकर पहुंचा। उसने पहले महिला के सिर पर तेज हथियार से प्रहार किए। महिला मौके पर ही मर गई और उसकी छोटी बेटी घायल हुई, जिसका इलाज दौरान भी निधन हो गया। पिता ने अपनी बेटी और मासूम बच्ची की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि 6 साल पहले उसकी बेटी गांव के एक युवक के साथ भागकर लव मैरिज कर ली थी।

    पिता को इस बात से काफी आपत्ति थी और उसने रंजिश में पहले अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा और बाद में घायल हुई उसकी सहेली की भी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला सुलझाते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। हत्या में प्रयुक्त तेज हथियार और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। बता दें कि इस वारदात में व्यक्ति के बेटे ने भी साथ दिया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद दोनों पिता-पुत्र वहां से फरार हो गए थे। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई थी और लोग इकट्‌ठा हो गए।

    मगर, तब तक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी मां ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ा। घायल ससुर का इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, जसमनदीप ने गांव के ही एक युवक रवि शर्मा से लव मैरिज शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की सुबह करीब दस बजे जसमनदीप अपनी बेटी एकमनूर के साथ डॉक्टर के यहां जा रही थी। एकमनूर को बुखार था तो वह उसे दवाई दिलवाने के लिए घर से चली थी। साथ में जसमनदीप का ससुर भी था। जैसे ही तीनों बस अड्‌डे के पास बाजार में पहुंचे तो जसमनदीप के पिता राजवीर सिंह नंबरदार और उसके बेटे परमपाल ने उन्हें रोक लिया और बात करने के लिए अकेले में बुलाया। इस पर बेटी ने मना कर दिया तो पिता-पुत्र ने उन पर दरांती से हमला कर दिया।

  • Punjab News: घर पर आसमानी बिजली गिरने से पशुओं की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: घर पर आसमानी बिजली गिरने से पशुओं की हुई मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव बहिमण दीवानां में किसान के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में किसान की दो गायें और एक बैल की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 4 बजे आकाश से कहर बन कर बिजली घर पर गिरी। इस दौरान पेड़ को चीरती हुई घर में बंद पशुओं के ऊपर गिर गई। किसान का 3 से 3 लाख रूपए का नुकसान हो गया है।

    जिसके चलते अब किसान ने पंजाब सरकार आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। मामले की जानकारी देते हुए बलवंत सिंह ने कहाकि गुरमेल सिंह की 2 गाय आसमानी बिजली गिरने से मर गई। उन्होंने कहा कि परिवार गायों को पालकर परिवार का पालन-पोषण करता है। ऐसे में गरीब परिवार की सरकार द्वारा सहायता की जाए।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! पिता ने किया बेटी का कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव विर्क कलां में प्रेम विवाह से नाराज पिता द्वारा दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, पिता ने तेजधार हथियार से बेटी का कत्ल कर दिया। वहीं इस घटना में महिला की 2 साल की मासूम नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा हैकि 6 साल पहले गांव के नंबरदार राजवीर सिंह की मृतक बेटी ने गांव में रहने वाले लड़के के साथ घर से भागकर लव मैरिज करवाई थी। दोनों पति-पत्नी गांव में ही रह रहे थे। शादी के बाद दोनों के घर एक बेटी पैदा हुई, जिसका नाम 2 वर्षीय एकमनूर शर्मा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਪਿਤਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਹੀ ਧੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ!
    लड़की का पिता इस प्रेम विवाह से नाखुश था, जिसने आज अपनी बेटी पर हमला कर दिया। प्रेम विवाह करवाने वाली लड़की आज दवा लेने बठिंडा जा रही थी। वह विर्क कलां बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसका पिता आया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी, जबकि उसकी दो साल की बेटी की गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा हैकि घटना को अंजाम देने के बाद पिता मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुएडीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि उक्त गांव में राजवीर उर्फ राजा नंबरदार निवासी की लड़की ने 6 साल पहले गांव के दूसरी बिरादरी के लड़के रवि शर्मा पुत्र उद्य बान के साथ हाईकोर्ट की शरण में जाकर भागकर शादी रचाई थी। इस शादी ने नंबरदार काफी नाराज चल रहा था। कुछ समय पहले, इस जोड़े को अंतरजातीय विवाह के कारण पुलिस सुरक्षा भी मिली थी। पुलिस का कहना हैकि आरोपी की तालाश में छापेमारी की जा रही है।
  • Punjab News: Adidas, Nike सहित अन्य ब्रांडेड जूतों की डुप्लीकेट कॉपी को लेकर पुलिस की Raid

    Punjab News: Adidas, Nike सहित अन्य ब्रांडेड जूतों की डुप्लीकेट कॉपी को लेकर पुलिस की Raid

    बठिंडाः जिले की नई बस्ती स्थित एक दुकान पर पुलिस ने रेड करके बड़ी कार्रवाई की है। जहां कथित तौर पर एडिडास, नाइकी, रीबॉक, स्केचर्स समेत कई मशहूर ब्रांड्स के नकली जूतों की डुप्लीकेट कॉपी बेचे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी। पता चला है कि मशहूर कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मौके पर ही बड़ी संख्या में नकली जूते ज़ब्त भी किए जा रहे है।

    बताया जा रहा है कि कई गुप्त गोदामों में बड़ी कंपनियों के नकली जूते सप्लाई किए जा रहे थे। जहां नकली ब्राडेंड जूते सस्ते दामों पर बेचे जा रहे थे और ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा था। थाना कुतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने इस छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और तलाशी अभियान अभी जारी है।

    सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध धंधा सिर्फ़ बठिंडा में ही नहीं, बल्कि गिद्दड़बाहा इलाके में भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। गौरतलब है कि इस घोटाले से न केवल ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है, बल्कि सरकार को भी भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नकली सामान की सप्लाई चेन तक पहुँचकर इस घोटाले को पूरी तरह से खत्म किया जाएगा।

  • Punjab News: फर्म के नाम पर PNB के Manager से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्म के नाम पर PNB के Manager से ठगे लाखों रुपए, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के हाजी रतन चौक में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ठगी का मामला सामने आया है। जहां बैंक के मैनेजर को जाल में फंसाकर व्यक्ति ने 34 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बैंक मैनेजर द्वारा सिविल लाइन थाना में ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया। वहीं सिविल लाइन थाना के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि उन्हें बैंक मैनेजर से शिकायत मिली है कि ठग ने उन्हें अपने जाल में फंसाकर झूठ बोलकर खाते से 37 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

    इस मामले में बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बैंक में पायनियर एसोसिएशन नाम की फर्म के प्रणव गुप्ता और उनके पार्टनटर द्वारा काफी समय से अकाउंट चल रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक में उनसे पहले मैनेजर रहे आशीष गुप्ता ने एक इस अकाउंट से संबंधित एक मोबाइल नंबर प्रणव गुप्ता का शेयर किया गया था। जिसमें कहा गया था कि पैसे का लेन-देन इनके साथ किया जा सकता है। अब मैनेजर को व्हाट्सएप्प के जरिए फोन आया और एक करोड़ रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

    लेकिन बैंक मैनेजर ने इतनी बड़ी रकम खाते में ट्रांसफर करने से मना कर दिया। जिसके बाद अथारिटी लैटर के जरिए 3 ट्राजेंक्शन कुल 37 लाख की करवाई गई। जिसके बाद पायनियर एसोसिएशन के अकाउटेंट ने मैनेजर से संपर्क किया और इन पैसों को लेकर बात की तो पता चला प्रणव गुप्ता ने किसी को खाते से पैसे निकालने के लिए नहीं कहा। इस दौरान बैंक मैनेजर ने जांच की तो पता चला कि किसी फर्जी व्यक्ति ने प्रणव के नाम से पैसे ट्रांसफर करवाए है।

    जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए मैनेजर ने 22 लाख रुपए फ्रीज कर दिए। हालांकि 15 लाख रुपए ठग द्वारा निकाल लिए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में बैंक का कोई भी कर्मचारी शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर जब बैंक शाखा मैनेजर से इस गंभीर मामले में बात करनी चाही गई तो उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से साफ मना कर दिया।

  • Punjab News: बारिश के कहर से 5 घरों की छतें गिरी, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के कहर से 5 घरों की छतें गिरी, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में लगातार बारिश के कारण हादसे हो रहे है। कई गांव पानी में डूब चुके है। सरकार की ओर से पंजाब के सभी जिलों को आपदा घोषित कर दिया गया है। वहीं अरविंद केजरीवाल द्वारा केंद्र से राहत पैकेज की मांग भी की जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण 5 गरीब परिवारों के घर की छतें गिर गईं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के मैना बस्ती में ये सभी गरीब परिवार रहते है।

    दरअसल, पिछले दो-तीन दिनों से बठिंडा में बारिश होने के कारण हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। एक तरफ जहां पंजाब के गांवों में बाढ़ ने फसलों को बर्बाद कर दिया है और परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं दूसरी तरफ बठिंडा की बारिश गरीब परिवारों के लिए आफत बन गई है।

    मैना बस्ती की गली नंबर 3, 4, 5, 6 और 9 में रहने वाले गरीब परिवारों के घरों की छतें गिर गईं। गनीमत यह रही कि कोई जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर का सारा सामान मिट्टी के मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। इन 5 गरीब परिवारों में एक अपाहिज परिवार और एक विधवा बुजुर्ग महिला भी शामिल हैं। पंजाब सरकार और प्रशासन से परिवारों ने मदद की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: बारिश से गिरी घर की छत, मलबे में दबा सामान, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से गिरी घर की छत, मलबे में दबा सामान, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के आबा बस्ती में गरीब परिवार घर की छत गिर गई। दरअसल, लगातार हो रही बारिश गरीब परिवार पर आफत बनकर आई। गनीमत यह रही कि इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। लेकिन घर का काफी नुकसान हो गया। घर में रखा सामान, बर्तन, कूलर, पंखा, सहित सारा सामान मिट्टी के मलबे में दब गया। घर में बुजुर्ग महिला बेटे के साथ रह रही थी। पीड़ित परिवार ने इस आपदा को लेकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

  • Punjab News: Test Drive के बहाने पिस्तौल के बल पर लूटी कार, इलाके में सनसनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Test Drive के बहाने पिस्तौल के बल पर लूटी कार, इलाके में सनसनी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के प्रसिद्ध फरीद कार बाजार में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार की लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद बाजार में सनसनी फैल गई और कारोबारी दहशत में आ गए।

    फरीद कार बाजार के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर के समय एक युवक पेट्रोल वेरिएंट की अपनी पुरानी स्विफ्ट कार में बाजार पहुंचा था। युवक ने 2016 मॉडल की एक नई स्विफ्ट कार की टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जताई। कार मालिक ने अपने एक कर्मचारी को उसके साथ भेज दिया ताकि टेस्ट ड्राइव के दौरान निगरानी रखी जा सके, लेकिन जैसे ही कार कुछ दूर तक पहुंची, आरोपी युवक ने अचानक अपनी जेब से पिस्तौल निकाल ली और कार में बैठे कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दी। उसने कर्मचारी को बीच रास्ते पर उतार दिया और कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: थानों में खड़े 151 वाहनों की पुलिस ने लगाई ओपन बोली, देखें वीडियो

    Punjab News: थानों में खड़े 151 वाहनों की पुलिस ने लगाई ओपन बोली, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में खड़े वाहनों की पुलिस लाइन बठिंडा में खुली बोली कराकर 151 वाहनों की नीलामी की गई। नीलामी की कुल रकम 41,41,800/- रुपये सहित (18% GST) सरकारी खजाने में जमा कराई गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि थानों में विभिन्न मामलों में काफी संख्या में वाहन खड़े हैं। इन वाहनों से संबंधित मामलों का फैसला हो चुका है, लेकिन किसी व्यक्ति ने इन वाहनों का दावा नहीं किया है। इन वाहनों के कारण थानों में काफी जगह घेरी हुई है।

    उन्होंने बताया कि वाहन निपटान समिति के सदस्यों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए जिले बठिंडा के पुलिस थाना सदर बठिंडा, संगत, कोतवाली, थर्मल, कैनाल कॉलोनी, रामां, बालियावाली और थाना नंदगढ़ में खड़े कुल 128 फंसाए गए मामलों एन.डी.पी.एस एक्ट, आईपीसी और अन्य मामलों में बरामदशुदा 151 वाहनों (बिना कागजात और दोबारा न उपयोग योग्य/स्क्रैप की नीलामी – (खुली बोली) करवाई गई।

    एसएसपी ने बताया कि इनमें से 101 दोपहिया वाहन और 50 चारपहिया वाहनों जिनकी समिति द्वारा रिजर्व कीमत 13,42,900/- रुपये निर्धारित रखी गई थी। इन वाहनों की बोली 41,41,800/- रुपये सहित (18% GST) में नीलाम की गई। उन्होंने बताया कि इस बोली में 151 वाहनों की नीलामी की गई। जिले के पुलिस प्रमुख ने कहा कि बाकी रह गए वाहनों का भी रिकॉर्ड तैयार कराना जारी है और ये वाहन भी जल्द नीलाम किए जाएंगे।

  • Punjab News: आधा किलो हेरोइन के साथ व्यक्ति काबू, जेल में बंद साथी भी नामजद, देखें वीडियो

    Punjab News: आधा किलो हेरोइन के साथ व्यक्ति काबू, जेल में बंद साथी भी नामजद, देखें वीडियो

    बठिंडाः युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत, एसपी सिटी बठिंडा, नरेंद्र सिंह और डीएसपी सिटी-1 बठिंडा के नेतृत्व में, थाना कैनाल कॉलोनी बठिंडा की पुलिस पार्टी ने थाना कैनाल कॉलोनी के मुख्य अधिकारी एसआई हरजीवन सिंह की अध्यक्षता में बहमन पुल, सरहिंद नहर पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान रिंग रोड की तरफ से आ रहे परसराम नगर, बठिंडा निवासी राहुल को पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस सिटी-बठिंडा पहुंची और उनकी मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इस दौरान आरोपी राहुल से पूछताछ के बाद पता चला कि यह हेरोइन उसने बठिंडा निवासी इसांत कुमार से ली थी। इसांत अभी कपूरथला जेल में बंद है। राहुल को इसांत से जेल में मिलने के दौरान इस हेरोइन के बारे में पता चला था जिसके बाद पुलिस ने इसांत के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसके आरोपों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29/61/85 में बढ़ा दिया गया। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर गहनता पूछताछ की जाएगी।