ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ – ਪਿਤਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਹੀ ਧੀ ਦਾ ਕੀਤਾ ਕਤਲ!लड़की का पिता इस प्रेम विवाह से नाखुश था, जिसने आज अपनी बेटी पर हमला कर दिया। प्रेम विवाह करवाने वाली लड़की आज दवा लेने बठिंडा जा रही थी। वह विर्क कलां बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसका पिता आया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी, जबकि उसकी दो साल की बेटी की गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा हैकि घटना को अंजाम देने के बाद पिता मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुएडीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि उक्त गांव में राजवीर उर्फ राजा नंबरदार निवासी की लड़की ने 6 साल पहले गांव के दूसरी बिरादरी के लड़के रवि शर्मा पुत्र उद्य बान के साथ हाईकोर्ट की शरण में जाकर भागकर शादी रचाई थी। इस शादी ने नंबरदार काफी नाराज चल रहा था। कुछ समय पहले, इस जोड़े को अंतरजातीय विवाह के कारण पुलिस सुरक्षा भी मिली थी। पुलिस का कहना हैकि आरोपी की तालाश में छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply