99.99 % of people who have RTed this FAKE & AI-generated video will fail to point out where Burkin Faso is on the Africa map ! https://t.co/uoBbCBZg9p
— Kumar Manish (@kumarmanish9) September 7, 2025
Burkina Faso के राष्ट्रपति का वीडियो Social Media पर वायरल, ट्रंप पर साधा निशाना

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के राष्ट्रपति का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो भारत के साथ 14 अरब की डील की घोषणा करते हुए और अमेरिका और पश्चिमी देशों खासतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। जांच में यह पता चला है कि यह वीडियो असली नहीं है बल्कि इसको एआई के साथ मनाया गया है और यह डीपफेक है। क्लिप में राष्ट्रपति इब्राहिम यह कहते हुए दिख रहे हैं कि जब भारत ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे तो दुनिया हैरान ही रह गई परंतु हम नहीं हमने इस दिन के लिए तैयारी नहीं की थी।
आगे उन्होंने कहा कि – ‘पश्चिमी देश और अमेरिका कॉन्ट्रैक्ट के नाम पर जंजीरें लेकर आए हैं। वे टैक्स लगाकर हमारा अनाज सस्ते में लेना चाहते थे। ये साझेदारी नहीं शोषण था। वीडियो में आगे वो भारत की तारीफ करते हुए भी दिखे। उन्होंने कहा कि बुर्किना फासो को नकद राशि के साथ तकनीक, सिंचाई और भंडारण सुविधाएं देने का वादा किया और उनकी संप्रभुता का सम्मान किया’।
Leave a Reply