Category: Punjab>Bathinda
-

Punjab News: University में Card बांटने गए युवकों पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में लगातार दूसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इससे पहले हाजी रतन रोड पर कार और बाइक की टक्कर को लेकर कार चालक द्वारा गोलियां चलाई गई थी। वहीं अब तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी के होटल के कार्ड बांटने गए 2 युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने हमला कर दिया। घटना में गुरप्रीत सिंह और मंगू सिंह नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित गुरप्रीत सिंह, जो फतेहगढ़ का रहने वाला है, ने बताया कि जब वे यूनिवर्सिटी में होटल के कार्ड बांट रहे थे, तभी लगभग 50-60 युवकों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं बल्कि लोहे की रॉड से भी वार किए। घायल युवकों को तत्काल बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही के अनुसार, पीड़ितों के बयान के आधार पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमले में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
-

Punjab News: कार और बाइक की टक्कर को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में मामूली विवाद को लेकर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। जहां कार और बाइक की टक्कर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कार चालक द्वारा फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार हाजी रतन रोड पर कार ड्राइवर ने मामूली टक्कर के बाद स्कूल ड्रेस खरीदने आए एक परिवार पर फायरिंग कर दी। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए डबवाली रोड निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह परिवार के साथ बच्चों की स्कूल ड्रेस खरीदने आए थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जब गुरप्रीत ने कार ड्राइवर से इस बारे में बात करनी चाही तो दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि नशे में धुत ड्राइवर ने हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान दीप सिंह नगर निवासी जसकरण सिंह के रूप में हुई है, जिसका संबंध फरीदकोट से है। पुलिस ने उसके पास से हथियार के साथ-साथ शराब की बोतलें और खाने-पीने का सामान भी बरामद किया है। थाना कोतवाली के इंचार्ज परमिंदर सिंह के अनुसार मामले की जांच जारी है।
-

Punjab News: कार और कैंटर की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
बठिंडा: चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया है। भुच्चो टोल प्लाजा से 500 मीटर पीछे एक तेज रफ्तार कार ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को कार से बाहर निकाला।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोहरे में तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। कार तेज गति के कारण कैंटर के पीछे घुस गई। प्रत्याशियों के अनुसार टैक्सी कार थी जो चंडीगढ़ से बठिंडा आ रही थी। इस दौरान ट्रैक घना होने के कारण आगे कार चालक को ट्रैक नजर नहीं आया और उसने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कड़ी मशक्कत से लोगों द्वारा कैंटर में फंसी कार को पीछे किया और लोगों को बाहर निकाला।Punjab News: कार और कैंटर की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे pic.twitter.com/zdxCN1snKe
— Encounter India (@Encounter_India) February 1, 2025 -

Punjab News: सिरिंज लेकर कार में बैठने का वीडियो वायरल, पुलिस का आया बयान
बठिंडाः नशे के खिलाफ भले ही पुलिस द्वारा सख्ती के कार्रवाई की जा रही है, लेकिन नशे में नौजवानों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं नशे की ओवरडोज से बेहोश होने की अब घटना सामने आई है। दरअसल, नशे में धुत्त होने की वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में नौजवान की बाजू पर सीरिंज लगी हुई थी और गाड़ी अंदर से लॉक थी। वायरल वीडियो के अनुसार आल्टो कार नंबर पीबी 03 बीएल 2534 में सवार नौजवान बेसुध पड़ा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दे गई।
मामले की जानकारी देते हुए देहात डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि उक्त नौजवान की मौत के बारे में कहा जा रहा था, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई है। डीएसपी ने कहा कि नौजवान की बाजू में सीरिंज की वीडियो वायरल हुई थी। उन्होंने कहा कि नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। वह नशे के कारण बेहोश हो गया था। डीएसपी ने कहा कि जहां से नौजवान नशा लेकर आता है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: मोहल्ले में Tower लगाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो
बठिंडाः वार्ड नंबर 26 में टॉवर लगाने को लेकर भारी हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पार्षद संदीप कुमार पहुंचे। पार्षद ने बताया कि मोहल्ले में टॉवर लगाए जाने को लेकर इलाका निवासियों में रोष पाने की उन्हें सूचना मिली है। जिसके बाद वह लोगों की समस्या को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे है। इस दौरान मोहल्ले में टॉवर लगाने का पार्षद द्वारा भी विरोध जताया गया।
उन्होने कहा कि मोहल्ले में टॉवर नहीं लगाने दिया जाएगा। पार्षद द्वारा विरोध के बाद टॉवर लगाने के काम को रूकवा दिया गया है। पार्षद का कहना है कि टॉवर के साथ पक्षियों और आम लोगों को भी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि पता चला था कि घर की छत पर टॉवर लगाया जा रहा है, जिसके बाद मौके पर आए कर्मियों से बात के बाद टॉवर ना लगाए जाने को लेकर फिलहाल सहमति बन गई है और काम को रूकवा दिया गया है।
दूसरी ओर टॉवर लगाने के मामले में बलवीर सिंह ने कहा कि उनके घर की छत पर आज टॉवर लगाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मेरा कंपनी से एग्रीमेंट हुआ था, जिसके चलते वह अपने घर की छत पर टॉवर लगवा रहे थे, लेकिन मोहल्ला वासियों और पार्षद ने आपत्ति जताते हुए मेरा काम रुकवा दिया।
-

Punjab News: नकली किन्नरों से परेशान, पार्षद संतोष महंत ने डीसी से मांगी इच्छा मृत्यु की इजाजत, देखें वीडियो
नकली किन्नरों पर कार्रवाई न करने पर धरने की दी चेतावनी
बठिंडाः जिले में बढ़ रहे नकली किन्नरों से असली किन्नर समुदाय के लोग परेशान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नकली किन्नर चोरी, गुंडागर्दी की वारदाते कर देते हैं और हमारा असली किन्नर समाज बदनाम होता है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को भी कई बार इनके बारे में शिकायत दी है लेकिन इस और कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रहा। प्रधान सीरा महंत ने बताया कि अजीत रोड, हनुमान चौंक, बस स्टैंड और अन्य जगह पर ये नकली किन्नर बनकर लोगों को ठगते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर को भी इसकी शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि हमें कई बार लोगों की शिकायत भी आती है कि चोरी की वारदातें हो रही हैं जिसको लेकर हमारा समाज बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि ये नकली किन्नर हमें धमकी भी देते हैं कि हम ऑप्रेशन करवा लेगें और आपका नाम ले लेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि पार्षद संतोष महंत किन्नर को भी कई बार धमकी दी गई है जिस कारण वह हार्ट के मरीज बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन पर बनती कार्रवाई की जाए नहीं तो सारा किन्नर समाज बस स्टैंड पर धरना देंगे और पूरे पंजाब के ट्रांसजेंडर समुदाय को अपने साथ जोड़ेंगे। पार्षद संतोष महंत किन्नर ने बताया कि उन पर कुछ नकली किन्नरों द्वारा हमले भी किए गए हैं और हमें धमकाते हैं कि आपने हमें किन्नर बनाया है। उन्होंने कहा कि नकली किन्नर नशे करके सभी को धमकाते हैं और लोगों से लूटपाट भी करते हैं। उन्होंने कहा कि वह हार्ट की मरीज हैं और वह इतनी परेशान हो गई है कि उनको इच्छा मृत्यु की आज्ञा दी जाए। वहीं इस मामले में डीएसपी सिटी वन हरबंस सिंह ने कहा कि हमारे पास फर्जी किन्नरों की शिकायत आई है। जांच चल रही है। आरोपियों को बुलाया जाएगा और मेडिकल जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिरी क्या सच है। इस मामले की जांच के लिए कनाल पुलिस स्टेशन को आदेश दिए गए हैं। -

Punjab News: चोरों ने घर और दुकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात उड़ाए, देखें वीडियो
बठिंडाः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रतिदिन कोई न कोई मामला सामने आता ही रहता है। ताजा मामला जिले के दीप नगर से सामने आया है जहां, चोर एक मकान में बनी दुकान से नकदी और घर में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना का पता लगने पर पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। मौके पर पहुंची मौजूदा थाना पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम मामले की जांच कर रही है।
जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि हम दीप सिंह नगर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि हम घर में सो रहे थे। हमें पता नहीं चला कि कब अलमारी में रखे सोने के गहने और घर में बनी राशन की दुकान से अज्ञात चोर कैसे सामान चुराकर ले गए। उन्होंने कहा कि चोरों ने बैग में रखी नकदी भी चोरी की है। हमें शक है कि चोर इसी इलाके में रहता है, जिसकी सूचना हमने पुलिस को भी दी है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
वहीं, थाना प्रभारी बठिंडा वर्धमान ने बताया कि हमें दीप सिंह नगर के एक में चोरी की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों ने मोहल्ले के किसी व्यक्ति द्वारा चोरी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: चाइना डोर की बड़ी खेप सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें Video
बठिंडाः सरकार द्वारा जानलेवा चाइना डोर को पूर्ण रूप से बैन किया गया है लेकिन फिर भी कई लोग इस डोर को बेचने से बाज नहीं आते हैं। इन शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस चैकिंग अभियान चलाती ही रहती है। हाल ही में पुलिस और सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एक युवक को बड़ी मात्रा में चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया है।
बठिंडा सीआईए स्टाफ टू के इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चाइना डोर के खिलाफ अभियान में हमें बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सूचना के आधार पर बठिंडा निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है और उससे 400 गट्टू चाइना डोर बरामद की है।
आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि आरोपी इतनी मात्रा में चाइना डोर कहां से लेकर आया था और किसे सप्लाई करना था। वहीं उन्होंने लोगों से इस डोर का बायकॉट करने की अपील की।
-

Punjab News: नगर निगम दफ्तर में SE की औचक चैकिंग
40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मी गैर हाजिर, शोकॉज नोटिस जारी
बठिंडाः नगर निगम में चल रही अनियमितताओं व भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस विभाग की तरफ से जहां आए दिन जांच की जा रही है व कर्मचारियों व अधिकारियों से रिकॉर्ड तलब हो रही है। वही अधिकतर कर्मी जांच से बचने के लिए दफ्तरों से फरलों पर चल रहे हैं। इसमें निगम के अधिकतर कर्मी सुबह दफ्तर में आकर हाजिरी लगाकर चले जाते हैं व बाद में ड्यूटी समाप्ति के समय दफ्तर में पहुंचते हैं। इसके कारण दफ्तर में काम के लिए आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। अब डिप्टी कमिश्नर व अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर शौकत अहमद परे ने दफ्तर में जांच की हिदायत दी। इसमें सुपरिटेंडेंट इंजीनियर संदीप गुप्ता की अगुवाई में नगर निगम दफ्तर की विभिन्न ब्रांचो की अचानक चेकिंग की गई। इस दौरान हालात यह रहे कि निगम दफ्तर में जांच के दौरान 40 से ज्यादा अधिकारी व कर्मी गैरहाजिर मिले। फिलहाल इन सभी लोगों को शोकॉज नोटिस जारी कर जबावतलबी की गई है। इसमें पूछा गया है कि वह दफ्तरी समय में सीट से गैरहाजिर रहे इसके पीछे क्या कारण रहे। अगर वाजिब कारण नहीं रहा, तो मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम में जांच के दौरान कई खुलासे हुए। इसमें अधिकतर कर्मचारी व अधिकारी ऐसे हैं जो फील्ड की बहाना बनाकर सुबह हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। यह क्रम पिछले कई माह से इसी तरह चल रहा है। इसमें दफ्तरों में निचले स्तर के अधिकतर कर्मी बेशक हाजिर मिले, लेकिन जिम्मेवार कर्मी अपनी सीटें छोड़कर दफ्तर से गैरहाजिर मिले। पिछले दिनों नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस विभाग राज्य सरकार की हिदायतों पर जांच कर रही है व आए दिन दफ्तर में पहुंचकर रिकार्ड खंगाल रही है। इसमें भ्रष्टाचार के लिए बदनाम विभागों के कर्मी रिकार्ड देने में आनाकानी करने के साथ काम के समय में सीट से गायब हो जाते हैं, ताकि उनका विजिलेंस अधिकारियों से सामना ही न हो सके। फिलहाल इस तरह के व्यवहार का सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को हो रहा है। दफ्तर में काम करवाने के लिए सैकड़ों लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं व सीटों पर अधिकारियों व जिम्मेवारों के नहीं बैठने चलते उनकी समस्याएं हल नहीं हो रही है। इसे लेकर लोगों ने डीसी कम कार्यकारी कमिश्नर शौकत अहमद परे के पास भी शिकायतें की थी। इसमें डीसी ने एसई संदीप गुप्ता को नगर निगम में दोपहर के समय अचानक जांच की हिदायत दी। इस दौरान जांच में 40 के करीब विभिन्न विभागों के कर्मी गैरहाजिर मिले। इस दौरान एसई ने सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की लिस्ट तैयार कर डीसी कम निगम कमिश्नर को सौंप दी है। इसमें सभी को शोकॉज नोटिस निकाल दिया गया है।
