Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News : दलित समुदाय के घरों को जलाने के मामले में दलित महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News : दलित समुदाय के घरों को जलाने के मामले में दलित महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडा : दलित समुदाय के घरों को जलाने के मामले में दलित महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाब किरणजीत सिंह गहरी पीड़ितों का हालचाल जानने पहुंचे। बता दें कि गत दिनों नशा तस्करी को रोकने के लिए गांव दान सिंह वाली की बस्ती शहीद बाबा जीवन सिंह में हुए झगड़े में आरोपियों ने मजदूरों के 8 घरों में आग लगा दी और पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया। जिसके बाद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

    मामले की जांच करने और पीड़ित दलित परिवारों की मदद के लिए राष्ट्रीय दलित अध्यक्ष महापंचायत पंजाब किरणजीत सिंह गहरी, कांग्रेस महासचिव व अन्य नेताओं के साथ गांव दान सिंह वाला पहुंचे। जहां उन्होंने सभी घरों के हालात देखें। जिसके बाद अस्पताल में दाखिल घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि दान सिंह वाला गांव के मजदूरों पर अत्याचार, उनके घरों में आगजनी और मारपीट करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।

    किरणजीत सिंह गहरी ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की और मांग की कि साजिशकर्ताओं और दोषियों को संरक्षण देने वालों को भी मामले में शामिल किया जाए। गहरी ने कहा कि दलित समाज को एकजुट होकर नशा तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और कहा कि आपसे अनुरोध करते हैं कि दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए आंदोलन को तेज करें।

  • Punjab News: बस हादसे में किसान की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बस हादसे में किसान की मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः किसान आंदोलन में जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां ईलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बेंअत सिंह के रूप में हुई है। मृतक किसान के बच्चे विदेश में है और उनके आने पर किसान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने कहा कि 4 तारीख को हरियाणा में एक महा पंचायत हुई थी, जिसमें 54 लोग बस में सवार होकर महा पंचायत में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान बरनाले के पास एक बस दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन किसान महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी और कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक किसान पिछले कुछ दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। जिसका ईलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था और ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • Punjab News : भारी मात्रा में चाइना डोर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : भारी मात्रा में चाइना डोर सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : चाइना डोर के वजह से लगातार हादसे हो रहे है। इन हादसों में कई बार लोगों और पक्षियों की जान तक चली जाती है। सरकार की तरफ से पाबंदी के बावजूद फिर भी चाइना डोर की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री पर प्रशासन लगातार कार्रवाही कर रहा है। इसी के चलते पुलिस ने एक व्यक्ति को चाइना डोर सहित गिरफ्तार किया।

    सीआईए स्टाफ वन के जांच अधिकारी जसविंदर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में चाइना डोर बेच रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मेन चौक स्थित एक मकान में छापेमारी की और आरोपी को चाइना डोर सहित गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने एक कमरा किराए पर ले रखा था उन्हें वहां चाइना डोर बेच रहा था।

    आरोपी से148 चाइना डोर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में चाइना डोर कहां से लाया था। इसका खुलासा पुलिस रिमांड के बाद होगा।

  • Punjab News: 8 घरों में आग लगाने के मामले में 5 गिरफ्तार

    Punjab News: 8 घरों में आग लगाने के मामले में 5 गिरफ्तार

    बठिंडाः जिले के गांव दान सिंह वाला के कोठे जीवन सिंह वाला गांव में अज्ञात हमालवारों ने कुछ दिन पहले देर रात 8 घरों में तेजधार हथियारों से हमला करके घरों को आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। जिसके बाद आज पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी एसएसपी अमनित कोंडल ने जानकारी दी।

    एसएसपी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर नंबर 3 दर्ज करके 32 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से 7 को नामजद किया गया। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अमनित कोंडल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। इस संबंध में जसप्रीत सिंह ने बयान दर्ज कराया है। दर्ज बयान में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने नशे के पदार्थ बेचने वाले रविंदर सिंह को रोकने की कोशिश की तो उसने उन पर हमला कर दिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    इस दौरान हमलावारों ने उनके घरों में आग लगा दी। गिरफ्तार पांचों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो कई पहलुओं पर जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि इस विवाद के मुख्य आरोपी रविंदर सिंह की गिरफ्तारी के बाद होगी। एसएसपी कोंडल ने कहा कि हालांकि रविंदर सिंह के खिलाफ नशा पदार्थों की तस्करी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी से इस मामले से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त की जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : सब्जी मंडी एसोसिएशन ने नशे के विरुद्ध उठाया अहम कदम, देखें वीडियो

    Punjab News : सब्जी मंडी एसोसिएशन ने नशे के विरुद्ध उठाया अहम कदम, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब की पहली बठिंडा सब्जी मंडी ने नशे के खिलाफ अहम कदम उठाया है और प्रस्ताव पारित किया है। सब्जी मंडी में बीड़ी, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, शराब के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बाजार के हर गेट पर पंजाबी और हिंदी में बैनर लगाए गए थे। यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    नशे के खिलाफ जुलाई माह में चलाए जाने वाले अभियान के संबंध में आढ़ती एसोसिएशन सब्जी मंडी के नेताओं से चर्चा की गई तथा प्रस्ताव पारित किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि हम सभी व्यापारियों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। अब सब्जी मंडी में अगर कोई नशा करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, क्योंकि धार्मिक स्थलों से भी लोग सब्जी खरीदने आते हैं, यहां तक ​​कि जो लोग पहले सब्जी खरीदते थे, वे भी अब सब्जी खरीदने आ रहे हैं।

    इस मुद्दे को ध्यान में रखते हुए और नशे की बुराई को खत्म करने के लिए हमने यह कदम उठाया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि सब्जी मंडी के 10 गेटों के बाहर हमने पंजाबी और हिंदी में बैनर भी लगाए हैं, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सब्जी मंडी में नशा करते हुए जो भी पकड़ा गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और उस पर कानूनी कार्रवाई होगी।

  • Punjab News: इस दिन होगा नई पार्टी का ऐलान, MP Amritpal Singh के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस दिन होगा नई पार्टी का ऐलान, MP Amritpal Singh के पिता का आया बयान, देखें वीडियो

    बठिंडाः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने आज बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि माघी के दिन 14 जनवरी को पंजाब की नई क्षेत्रीय पार्टी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास 3-4 नाम आए हैं और उनमें से एक का चयन करके पंजाब की जनता को बताया जाएगा। सांसद के पिता ने कहा कि हमारी पार्टी को कुछ लोग बदनाम कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी ये पार्टी बन गई तो हमें पंजाब में जीने नहीं देंगे, ना ही दुकानें खुलेंगी।

    उन्होंने कहा कि ये साहब झूठ बोल रहे हैं, झूठ फैलाया जा रहा है, हमारा मकसद पंजाब, पंजाब को बचाना है हमारी पार्टी सर्वहित के लिए ही काम करेगी। अकाल तख्त के जत्थेदारों ने अकाली दल के नेता को धार्मिक सजा दी थी। उन्होंने कहा कि जत्थेदारों की ओर से सही किया गया, लेकिन अकाली दल तो वह भी बर्दाश्त नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि अकाली दल को सच्चाई बर्दाश्त नहीं की जा रही है। हम चाहते हैं कि यह धार्मिक संस्था स्वतंत्र हो, जत्थेदार साहब अपना उचित काम करें और किसी के दबाव में न रहें।

    उन्होंने कहा कि हम अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं, हम पंजाब के अच्छे लोगों को पार्टी में शामिल करेंगे, जिसमें कोई भी पंजाब के बाहर से नहीं होगा, जो पंजाब की भलाई करेगा। पंजाब पर दिन-ब-दिन कर्ज बढ़ता जा रहा है और नेता मालामाल होते जा रहे हैं, हम इन सबको बचाने की कोशिश करेंगे। जनता ने सुखबीर बादल को बहुत मौका दिया, लेकिन सुखबीर बादल से पंजाब संभाला नहीं गया, अब वह सो जाएं, अब जनता खुद ही पंजाब संभाल लेगी।

     

  • Punjab News: केंद्रीय जेल से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल से हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः केंद्रीय जेल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जहां से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जेल प्रशासन की शिकायत पर बठिंडा कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।


    एसएचओ ने बताया कि बठिंडा की केंद्रीय जेल में चेकिंग करने गए थे। बैरक नंबर-1 के बाहर से उन्हें एक लिफाफा पड़ा मिला। जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन 20 ग्राम था। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच के बाद जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: 8 घरों में हमलावारों ने किया हमला, लगाई आग, कई घायल

    Punjab News: 8 घरों में हमलावारों ने किया हमला, लगाई आग, कई घायल

    बठिंडाः जिले के गांव दान सिंह वाला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोठे जीवन सिंह वाला गांव में अज्ञात हमालवारों ने देर रात 8 घरों में तेजधार हथियारों से हमला करके घरों को आग लगा दी। घटना में दर्ज के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं हमलावारों द्वारा सामान को आग लगा दी। जिसके भारी मात्रा में लोगों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

     

  • Punjab News: National Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: National Highway पर ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आज सुबह फिल्लौर में 2 बसों की टक्कर होने की घटना सामने आई। वहीं अब बठिंडा के डब्बवाली नेशनल हाईवे पर ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना डब्बवाली के गांव रूलदुवाला के पास हुआ है। बताया जा रहा हैकि हादसे में कार में बैठे चार लोगों को गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर समाज सेवी संस्थाओं एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके पास सड़क हादसे में घायल 4 मरीज आए है, जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि डब्बवाली के पास ट्रक और कार की टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है। चारों की हालत गंभीर थी, जिसमें 2 मरीजों के सिर में इंजरी थी और 2 के मरीजों के मल्टीपल फ्रैक्चर था। चारों मरीजो को प्राथमिक उपचार देने के बाद हार्ट सेंटर अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।
  • Punjab News: हेरोइन सहित नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित नाबालिग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशे के खिलाफ चलाई गई स्पेशल मुहिम के तहत पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। दरअसल, पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी, जहां शक के आधार पर आरोपी को रोककर तालाशी ली गई। तालाशी के दौरान आरोपी ने 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसएपी सिटी-1 के हरबंस सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना प्रभारी हर जीवन की अगुवाई में नाकेबंदी की गई थी।

    इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना की मिली थी नाबालिग की तालाशी के दौरान नशा बरामद हो सकता है। जिसके बाद नाकेबंदी पर नाबालिग को रोककर उसकी तालाशी ली गई तो 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी हरियाणा के गांव देसुजोधा, जिला सिरसा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और जल्द ही नाबालिग द्वारा लाए गए नशे के बारे में पता लगाया जाएगा। जिसके चलते उक्त चेन को तोड़कर अन्य आरोपियों को काबू किया जा सके।