Category: Rashifal

  • अडानी ग्रुप के ठिकानों पर एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने की रेड

    अडानी ग्रुप के ठिकानों पर एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने की रेड

    नालागढ़: हिमाचल प्रदेश में अडानी ग्रुप के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बुधवार को स्टेट एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट ने रेड की। इन टीमों ने हिमाचल में अडानी विल्मर ग्रुप के स्टोरों पर कार्रवाई की। एक्साइज महकमे के साउथ एन्फोर्समेंट जोन की टीम बुधवार देर शाम को परवाणू में अडानी के स्टोर पर पहुंची। सूत्रों की मानें तो एक्साइज महकमे की टीमों ने गोदाम में स्टॉक का जायजा लिया और संबंधित कागजात की जांच की।

    बताया जा रहा है कि जांच में Tax Liability का Cash में भुगतान न करना संदेहजनक है। देर रात तक गोदामों में दस्तावेजों की जांच चलती रही। हिमाचल में अडानी ग्रुप की कुल 7 कंपनियां काम कर रही है। इनमें फलों के कोल्ड स्टोर के अलावा राज्य में बड़े पैमाने पर करियाना सामान की सप्लाई भी अडानी ग्रुप की कंपनियां करती हैं। प्रदेश में सिविल सप्लाई के साथ-साथ पुलिस विभाग में भी अडानी ग्रुप सामान सप्लाई करता है।

    अडानी ग्रुप के साथ सरकारी महकमों को सामान सप्लाई के ज्यादातर समझौते पिछली बीजेपी सरकार के समय हुए थे। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होने के बाद मौजूदा कांग्रेस सरकार और अडानी ग्रुप के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं चल रहे। अडानी ग्रुप ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ माल ढुलाई किराये को लेकर चल रहे विवाद के चलते दो महीने से हिमाचल में अपने दोनों सीमेंट प्लांट में प्रॉडक्शन बंद कर रखा है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली राज्य सरकार दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता करने के कई प्रयास कर चुकी है मगर दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने से इस विवाद का फिलहाल कोई हल नहीं निकल पाया है। सीएम कह चुके हैं कि अडानी ग्रुप के अड़ियल रवैये के चलते इस विवाद का हल नहीं निकल पा रहा। हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी कह चुके हैं कि राज्य सरकार अडानी ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई के लिए लीगल ओपिनियन ले रही है।

  • BJP की बड़ी कार्रवाईः 4 सदस्यों को पार्टी से किया निष्कासित

    BJP की बड़ी कार्रवाईः 4 सदस्यों को पार्टी से किया निष्कासित

    शिमलाः भाजपा में 4 सदस्यों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। चारों को 6 साल के लिए हिमाचल भाजपा कार्यसमिति से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उन पर हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है। निकाले गए सदस्यों में टेकचंद चंदेल नालागढ़, अनु ठाकुर आनी, बालक राम ठाकुर बंजार और आनी से ही महेंद्र ठाकुर शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के कई बड़े नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोपी में पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्पष्ट कर दिया था कि पार्टी जल्द हार के कारणों की समीक्षा करके पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 4 कार्यसमिति सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • महंगाई की मार, पानी की 10 फीसदी बढ़ी कीमतें

    महंगाई की मार, पानी की 10 फीसदी बढ़ी कीमतें

    शिमलाः राजधानी शिमला में पानी की दरों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे शहर के करीब 30 हजार पेयजल उपभोक्ताओं को अब अगले महीने से पानी का बिल पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा देना होगा। पहले यह माना जा रहा था कि इसे पहली अप्रैल से लागू किया जाएगा, लेकिन अब अगले महीने से ही बढ़ी हुई दर से बिल देना होगा। कोरोना महामारी के कारण दो साल से पानी की दर नहीं बढ़ाई गई है। अब इसे आज से ही लागू कर दिया गया है। नई दर के मुताबिक घरेलू उपभोक्ता जिनके कनेक्शन नगर निगम की सीमा में ही लगे हैं, उन्हें मासिक 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करने पर 17.55 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल दिया जाएगा। यदि पानी का मासिक इस्तेमाल 20 से 30 हजार लीटर के बीच पहुंच जाता है तो 30.25 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से बिल जारी किया जाएगा।

    वहीं पानी का इस्तेमाल 30 हजार लीटर मासिक होने पर बिल की दर 54.39 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से ली जाएगी। ये दरें नगर निगम की सीमा के अंदर ही लागू होंगी। वहीं जिन लोगों ने नगर निगम की सीमा से बाहर भी पानी का कनेक्शन निगम से ले रखा है उन्हें पहले स्लैब में 39.93 रुपये, दूसरे में 60.50 और तीसरे में 84.70 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से पानी का बिल देना होगा। राज्य शहरी विकास विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के शहरी विकास विभाग के सचिव देवेश कुमार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    दर राजधानी में जिन भवन मालिकों ने पानी का कनेक्शन व्यावसायिक दर पर ले रखा है। उनके लिए जारी होने वाले बिल में भी 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके तहत जो लोग महीने में 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल करते हैं, उनसे पानी की दर 48.40 रुपये प्रति हजार लीटर वसूली जाएगी। वहीं 30 हजार लीटर मासिक उपयोग पर 75.11 रुपये प्रति हजार लीटर तथा 75 हजार लीटर तक मासिक उपयोग हो तो उन्हें बिल 101.16 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से जारी किया जाएगा।

    शहर में जो लोग नहीं रहते हैं और वे अपने पेयजल कनेक्शन प्लग करवा देते हैं, ऐसे कनेक्शन धारकों को हर महीने 200 रुपये का बिल देना होगा। वहीं यदि तीन महीने से मीटर खराब होता है तो पेनल्टी की राशि भी प्रतिमाह की दर से तय कर दी है। सोलन नगर निगम के उपमहापौर राजीव कौड़ा ने कहा- सर्वे होने के बाद सोलन शहर में करदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी। 

  • जालंधर की लड़की का पड़ोसी राज्य में कत्ल

    जालंधर की लड़की का पड़ोसी राज्य में कत्ल

    ऊनाः हिमाचल में ऊना के अंब के घेवट बेहड़ में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हो गई है। युवती जालंधर के फिल्लौर की रहने वाली है। युवती के पिता रामजी ने बताया कि 2 दिन पहले बलजीत कौर (21) अपनी मां कश्मीर कौर को किसी सहेली की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। 24 जनवरी को उन्हें बलजीत की लाश मिलने की सूचना मिली।

    पुलिस को युवती की लाश के पास फोन बरामद हुआ था। सिम नंबर के आधार पर जांच की गई तो लड़की फिल्लौर की रहने वाली मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क साधा। बलजीत के पिता रामजी ने बताया कि उसकी बेटी दसवीं तक पढ़ी हैं। 20 तारीख को ही उसके भाई सुखबीर सिंह ने उसे सेकेंड हैंड मोबाइल दिलाया था। 

    इससे पहले उसकी बेटी के पास मोबाइल नहीं था। उसने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात ने उसकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में बलजीत कौर के पिता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पड़ोसी राज्य में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड काबू

    पड़ोसी राज्य में नकली नोट बनाने वाला मास्टरमाइंड काबू

    सिरमौरः हिमाचल में जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में दुकानदारों की होशियारी से नकली नोट छाप कर दुकानों पर चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़ी होशियारी से असली नोट स्कैन कर प्रिंटर से नोट की छपाई कर दुकानों पर चला रहा था। दुकानदारों ने नकली नोट से सामान खरीदने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

    गौरतलब हो कि काला अंब बस स्टैंड पर दुकान चलाने वाले बिलासपुर हरियाणा निवासी सुशील कुमार के पास सिगरेट लेने के लिए एक व्यक्ति आया। सिगरेट की डिब्बी खरीदने के बाद आरोपी ने दुकानदार को 50 व 20 का नोट दिया। दुकानदार को जब नोट के नकली होने पर शक हुआ, तो उसने स्थानीय दुकानदारों को इशारा कर अपनी दुकान में बुलाया। आरोपी पहले भी पास की दुकान में नकली नोट से सामान खरीद चुका था, इसलिए दुकानदारों ने आरोपी को पकड़ने के लिए पहले ही प्लान बनाया था। आरोपी को दबोच कर कालाअंब पुलिस के हवाले किया गया। जब पुलिस ने आरोपी शाहीन निवासी कुंदन का बाग नाहन की तलाशी ली तो उसके पास से 100 रुपए के पांच व 50 रुपए के 5 कुल 750 रुपए बरामद किए गए।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कमरे से प्रिंटर व लैपटॉप बरामद किया है। प्राथमिक छानबीन में पाया गया कि आरोपी असली नोट को स्कैन कर कलर प्रिंटर से नोट के प्रिंट निकाल रहा था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नाहन के कुंदन का बाग निवासी शाहिन अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 3 पंजाबी युवकों की मौत, 1 घायल

    दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 3 पंजाबी युवकों की मौत, 1 घायल

    शिमला: राजधानी शिमला में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। बीते रविवार को शिमला शहर में एक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हुई थी। वहीं, अब ताजा मामले में शोघी -मेहली बाईपास पर एक गाड़ी खाई में गिर गई, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    खाई में गिरी पंजाब नंबर की गाड़ी

    शिमला के शोघी -मेहली बाईपास पर एक पंजाब नंबर की गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पंजाब के रहने वाले मृतक 

    मृतकों की पहचान कृष्ण पुत्र चंदिया नंगल पंजाब, अमर पुत्र जैल सिंह नंगल पंजाब और राजवीर पुत्र एतवारी, लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। वहीं ,घायल की पहचान लखन पुत्र बालक नंगल का रहने वाला है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात 9 बजे हुआ। पुलिस को दिए बयान में घायल लखन ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है।

    सोलन की ओ जार रहे थे व्यक्ति, उसी दौरान हुआ हादसा

    घायल ने पुलिस को बताया कि सोमवार को जब सोलन की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान शोघी -मेहली बाईपास पर बनोग गांव में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। वहीं,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी रमेश ने मामले की पुस्टि की है। बता दें कि कल ही मंडी जिले के सराज में भी एक गाड़ी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए थे।

  • 3 नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें बंद, कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

    3 नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें बंद, कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

    हिमाचलः प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश भर में शीतलहर है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।  सूबे में तीन नेशनल हाईवे समेत 275 सड़कें अवरुद्ध हैं। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे ज्यादा 177 सड़कों पर आवाजाही बंद है। चंबा जिले में 5, किन्नौर में 9, कांगड़ा में 2, कुल्लू में 3, मंडी में 13 और शिमला में 64 सड़कें अवरुद्ध हैं। प्रदेश भर में 330 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। मंडी जिले में 147, लाहौल-स्पीति जिले में 106, चंबा जिले में 3, किन्नौर जिले में 28, कुल्लू जिले में 22, शिमला जिले के डोडरा क्वार सब डिवीजन में 24 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं।

    वहीं एक जलापूर्ति योजना भी प्रभावित है। तीन जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम फिर से मेहरबान हो गया है। रोहतांग दर्रा के साथ कुल्लू के पर्यटन स्थलों में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल की पूरी घाटी बर्फबारी की जद में आ गई है। शिमला जिले के जाखू, कुफरी सहित ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिसके कारण खिड़की के पास ठियोग-चौपाल सड़क, खड़ापत्थर के पास ठियोग-रोहड़ू सड़क, नारकंडा के पास ठियोग-रामपुर सड़क अवरुद्ध है। कुफरी-गालू-फागू के पास शिमला-ठियोग सड़क पर फिसलन है। सड़कों को साफ करने का काम चल रहा है। डीसी आदित्य नेगी खुद हालात का जायजा ले रहे हैं। राजधानी शिमला में बादल छाए हुए हैं और शहर की सभी सड़कें खुली हैं। शिमला पुलिस ने अनुरोध किया है कि जब तक सड़कें साफ नहीं हो जाती तब तक यात्रा न करें।

    किसी भी आपात स्थिति में 0177-2812344, 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन में संपर्क करें। जबकि कुल्लू के ऊंचाई वाले ग्रामीण इलाकों में बर्फबारी होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। जानकारी के अनुसार अटल टनल के साउथ पोर्टल में 30 सेंमी ताजा बर्फबारी होने से मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग तीन मनाली पूरी तरह से बंद हो गया है। जबकि टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15 सेंमी, कोकसर में 20 सेंमी, रोहतांग दर्रा में 40 सेंमी, कुंजम में 54 सेंमी, बारालाचा में 45 सेंमी, घेपन पीक में 50 सेंमी, जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में 20-20 सेंमी बर्फबारी हुई है।

    केलांग-मनाली, केलांग-उदयपुर और केलांग-दारचा सहित करीब 150 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। कुल्लू में मनाली से सोलंगनाला के साथ औट-बंजार-सैंज हाईवे तीन के साथ 25 संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। मलाणा गांव का संपर्क भी जिला मुख्यालय से कट गया है। दारचा शिंकुला मार्ग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बंद है। स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों को हिदायत दी जाती है की बर्फबारी होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें। समदो से लोसर सड़क मार्ग फोर बाई बोर वाहनों के लिए खुला है।

  • सरकार का बड़ा ऐलानः ओल्ड पेंशन स्कीम को किया बहाल 

    सरकार का बड़ा ऐलानः ओल्ड पेंशन स्कीम को किया बहाल 

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की पहली बैठक में ही कांग्रेस सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से बहाल करने का फैसला लिया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया से भी रूबरू होंगे। चुनाव में कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग थी, जिसे पूरा करने का वादा कांग्रेस के नेताओं ने किया था।

    हिमचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा किया था। प्रियंका गांधी से लेकर हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने की बात कही थी। इस मुद्दे को लेकर जमकर राजनीति भी हुई थी। हालांकि, चुनाव प्रचार में कांग्रेस की तरफ से किया गया ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल करने का वादा बीजेपी पर भारी पड़ गया और सत्ता से हाथ धोना पड़ा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगभग 2.75 लाख है। आंकड़ें बताते हैं कि इनमें से करीब 1.5 लाख कर्मचारी नई पेंशन योजना के तहत आते हैं। ओपीएस में पेंशनरों को कर्मचारी के रूप में अंत में ड्रॉ किए वेतन का 50 फीसदी ही मिलता है। इसके विपरीत एनपीएस एक कंट्रीब्यूटरी स्कीम है, जिसमें कर्मचारियों को अपने वेतन का दस प्रतिशत हिस्सा देना होता है। सरकार कर्मचारी के एनपीएस खाते में 14 प्रतिशत भाग डालती है।

  • ICICI बैंक में मैनेजर ने की 4 करोड़ की धोखाधड़ी, जाने मामला

    ICICI बैंक में मैनेजर ने की 4 करोड़ की धोखाधड़ी, जाने मामला

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित आईसीआईसीआई बैंक की कसुम्पटी ब्रांच में लगभग 4 करोड़ का घोटाला सामने आया है। ग्राहकों के म्यूचुअल फंड के पैसों को वहां के ब्रांच मैनेजर ने अपने अकाउंट में डाल दिया। शिमला पुलिस ने बैंक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। धोखाधड़ी की शिकायत ग्राहक ने ही माल रोड स्थित ICICI बैंक की मुख्य ब्रांच में दी थी।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिमला के माल रोड स्थित ICICI के हेड ऑफिस के मैनेजर सुमित डोगरा ने पुलिस को शिकायत दी है कि अरविंद कुमार नामक व्यक्ति उनकी कसुम्पटी ब्रांच का मैनेजर है। उसने बैंक के एक ग्राहक के म्यूचुअल फंड की राशि को बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर करने के बजाए अपने अकाउंट में डाल दिया। रिकॉर्ड देखा गया तो उसमें म्यूचुअल फंड के पैसों से जुड़ा रिकॉर्ड नहीं था।

  • खेत में गोबर फेंकने गई नाबालिग नाबालिग के साथ रेप

    खेत में गोबर फेंकने गई नाबालिग नाबालिग के साथ रेप

    विरोध किया तो बांध दिए हाथ, दी जान से मारने की धमकी 

    चंबाः हिमाचल के चंबा जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता खेतों में गोबर फेंकने गई थी, जब आरोपी ने उसे पकड़ लिया। परिजनों ने किहार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और IPC की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़िता का मेडिकल करवाया है। नाबालिग अपने घर से गोबर लेकर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया।

    नाबालिग ने परिजनों को बताया कि वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो शॉल से उसके हाथ बांध दिए। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। साथ ही उसे इस घटना के बारे में किसी को भी न बताने के लिए धमकाया, लेकिन जब पीड़िता अपने घर पहुंची तो उसके चेहरे के हाव भाव उड़ चुके थे। नाबालिग की हालत देखकर परिजनों ने जब गहनता से पूछताछ की तो उसने आप बीती सुनाई। परिजनों ने बिना समय गंवाए इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में जाकर दर्ज करवाई। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।