Category: Business

  • Stock Market: IT और Realty शेयरों में खरीदारी, Sensex और Nifty में भी आया जबरदस्त उछाल

    Stock Market: IT और Realty शेयरों में खरीदारी, Sensex और Nifty में भी आया जबरदस्त उछाल

    बिजनेसः आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी, जबकि 10 में गिरावट है। ITC, इंफोसिस जोमैटो के शेयर 1% चढ़े हैं। सनफार्मा करीब 5% गिरा है। महिंद्रा, एयरटेल और ICICI बैंक में भी मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। IT, FMCG और रियल्टी के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है, ये 1% तक चढ़े हैं। फार्मा और मीडिया 1% नीचे हैं।

    डिविडेंड स्टॉक में निवेश का मौका
    शेयर बाजार में काफी तेज एक्शन देखने को मिल रहा। बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं। इन शेयरों में रिजल्ट्स स्टॉक्स भी शामिल हैं। होटल टू सिगरेट बिजनेस करने वाली कंपनी ITC ने भी FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी से मार्च के दौरान 19807 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। कंपनी के मुताबिक नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके तहत शेयरहोल्डर्स को फाइनल डिविडेंड का फायदा मिलेगा। नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने भी स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है।

    ITC ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान 15145 करोड़ रुपए एक्सेप्शनल गेन के चलते कंसो नेट प्रॉफिट 19,807 करोड़ रुपए हो गया। यह ITC Hotel लिमिटेड के रूप में होटल बिजनेस के अलग होने के बाद पैदा हुआ। हालांकि, एक्सेप्शनल गेन को एडजस्ट करने के बाद नेट प्रॉफिट 4,662 करोड़ रुपए का रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 5,190 करोड़ रुपए था।

    कंपनी ने बाजार को डिविडेंड की भी जानकारी दी है। ITC ने बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7.85 रुपए के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस आखिरी मुहर 25 जुलाई 2025 को होने वाली 114वीं सामाना आम बैठक (AGM) में लगेगी।

  • शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक

    शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक

    नई दिल्ली: शेयर बाजार में हफ्ते के 22 मई 2025 को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां बाजार खुलते ही सेंसेक्स 728 अंक टूट गया है। इस दौरान निफ्टी में 24,600 के नीचे आ गया है। आज जो कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी उनमें आईटीसी, मैक्स एस्टेट्स, एमटीएआर, जीएमआर एयरपोर्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, गुडलक इंडिया है।

    बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच लार्जकैप कंपनियों में शामिल Tech Mahindra Share (2.50%), PowerGrid Share (2.14%), HCL Tech Share (2%) और Infosys Share भी करीब 2 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा था। तो वहीं मिडकैप कंपनियों में Oil India Share (4%), Ashok Leyland Share (2.50%), Dixon Share (2.40%), Uno Minda Share (2.38%) और Emami Ltd Share (2%) फिसलकर ट्रेड कर रहा था। स्मॉलकैप कंपनियों में सबसे तेज गिरावट Paras Cabels Share में आई, जो खुलते ही 10 फीसदी फिसल गया।

    वीरवार को एशियाई बाजार में भी गिरावट दिखी है। जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत नीचे चला गया, जबकि कोस्पी में 0.59 प्रतिशत तो वहीं एएसएक्स 200 भी 0.36 प्रतिशत नीचे फिसल गया है। इससे पहले, बुधवार को स्टॉक मार्केट में पिछले तीन कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया। बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंक के लाभ में रहा।

    एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में लिवाली से बाजार में तेजी आई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 410.19 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 835.2 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.55 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 अंक पर बंद हुआ।

  • 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम, लाखों कर्मचारियों को राहत

    1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम, लाखों कर्मचारियों को राहत

    नई दिल्लीः लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अब ऐसे कर्मचारियों को राहत दी है जो 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे होते हैं और एनुअल इंक्रीमेंट के एक दिन पहले सेवा से बाहर हो जाते हैं। अब इन कर्मचारियों को पेंशन की गणना के लिए नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी मासिक पेंशन की राशि में सीधा असर पड़ेगा।

    जानें क्या है नया नियम?

    • अब 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 1 जुलाई या 1 जनवरी को मिलने वाले इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा– पेंशन की गणना के लिए।
    • यह लाभ उन्हें तभी मिलेगा जब उन्होंने पूरा साल सेवा की हो। उनका कार्य प्रदर्शन व आचरण संतोषजनक रहा हो।
    • नोशनल इंक्रीमेंट सिर्फ पेंशन के लिए लागू होगा, अन्य रिटायरमेंट लाभ जैसे ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, कम्यूटेशन आदि में इसे नहीं जोड़ा जाएगा।

    पृष्ठभूमि और कानूनी आधार

    • पहले, सेंट्रल सिविल सर्विसेज (रिवाइज्ड पे) नियम, 2006 में सिर्फ 1 जुलाई को इंक्रीमेंट मिलता था।
    • 2016 के बाद से 1 जनवरी और 1 जुलाई – दोनों तारीखों पर इंक्रीमेंट मिलने लगे।
    • लेकिन 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारी इससे वंचित हो जाते थे।
    • 2017 में मद्रास हाईकोर्ट और बाद में 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने नोशनल इंक्रीमेंट दिए जाने का आदेश दिया।
    • अब 20 मई 2025 को DoPT ने इसे सभी पात्र केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लागू कर दिया है।

    पेंशन कैलकुलेशन का तरीका

    पेंशन की गणना अंतिम बेसिक वेतन और सेवा अवधि के आधार पर होती है (CCS Pension Rules, 2021 के तहत)। यदि कोई कर्मचारी ₹79,000 बेसिक पर 30 जून को रिटायर हो रहा है और उसे 1 जुलाई को ₹2,000 का इंक्रीमेंट मिलना था, तो अब उसकी पेंशन ₹81,000 के आधार पर तय की जाएगी।

    किसे और कैसे मिलेगा फायदा?

    लाखों कर्मचारी जो साल के अंत या मध्य में रिटायर होते हैं। यह बदलाव उनके पूरे साल के योगदान को सम्मान देता है और पेंशन में वृद्धि सुनिश्चित करता है। यह लाभ केवल पेंशन निर्धारण तक सीमित रहेगा। अन्य रिटायरमेंट लाभों की गणना मूल अंतिम वेतन के आधार पर ही होगी। यह निर्णय केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो केवल एक दिन के अंतर से अपने इंक्रीमेंट का लाभ नहीं ले पाते थे।
  • Stock Market: ग्रीन निशान पर खुला बाजार, 500 अकं चढ़ा Sensex

    Stock Market: ग्रीन निशान पर खुला बाजार, 500 अकं चढ़ा Sensex

    बिजनेसः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक की तेजी है, ये 24,850 के स्तर पर है। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 19 में तेजी है। सनफार्मा, नेस्ले और HDFC बैंक करीब 1% ऊपर हैं। जबकि, इटरनल (जोमैटो), अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1.2% तक की गिरावट है।

    निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी है। NSE के फार्मा इंडेक्स में 1.51%, हेल्थ केयर में 1.26% और रियल्टी में 1.08% की तेजी है। जबकि, IT, मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 40 अंक (0.10%) नीचे 37,500 पर है। कोरिया का कोस्पी करीब 30 अंक (1%) ऊपर 2,625 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 120 अंक (0.50%) ऊपर, 23,800 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट 13 अंक (0.40%) चढ़कर 3,393 पर कारोबार कर रहा है।

  • Stock Market: Sensex 150 और Nifty 50 अंक तक लुढ़का

    Stock Market: Sensex 150 और Nifty 50 अंक तक लुढ़का

    बिजनेसः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,150 के स्तर पर खुला। निफ्टी में करीब 50 अंक की तेजी दिखाई दी। लेकिन कुछ ही देर बाद मार्किट में गिरावट देखने को मिली। 150 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 81800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 50 से 60 अंक की गिरावट के साथ 24874 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। टाटा स्टील, इंफोसिस और टेक महिंद्रा 1% ऊपर हैं। पावर ग्रीड, HDFC बैंक और रिलायंस का शेयर 1% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी है। NSE का IT इंडेक्स 1% और मेटल 0.8% चढ़ें हैं। वहीं, ऑटो, मीडिया और रियल्टी में करीब 1% की गिरावट है।

    आज से ओपन हो रहा बोराना वीव्स का IPO
    सिंथेटिक फैब्रिक बनाने वाली कंपनी बोराना वीव्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज मंगलवार से ओपन हो रहा है। निवेशक इस इश्यू के लिए 22 मई तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 27 मई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी 145 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी करीब 67 लाख फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। इश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।

  • Stock Market: हल्की गिरावट के साथ खुला बाजार, Auto और Metal Sector में ज्यादा खरीदारी

    Stock Market: हल्की गिरावट के साथ खुला बाजार, Auto और Metal Sector में ज्यादा खरीदारी

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में धीमी शुरुआत हुई। सोमवार को हल्की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 50 लगभग 25,000 के स्तर के पास खुला जबकि बीएसई सेंसेक्स 82,200 से ऊपर रहा। सुबह 9:16 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 25,000.45 पर कारोबार कर रहा था, जो कि 19 अंकों या 0.077% की गिरावट है। इसी समय, सेंसेक्स 122 अंक या 0.15% गिरकर 82,209.09 पर था।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी है। टाटा मोटर्स, NTPC और बजाज फाइनेंस करीब 1% ऊपर हैं। इंफोसिस, इंडसइंड बैंक और जोमैटो के शेयर 1% नीचे कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी है। NSE के रियल्टी, ऑटो, मेटल, फार्मा और बैंकिंग इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। अकेले IT सेक्टर में 0.7% की गिरावट है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 136 अंक (0.36%) नीचे 37,618 पर और कोरिया का कोस्पी 21 अंक (0.80%) गिरकर 2,606 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 83 अंक (0.35%) नीचे 23,262 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 3 अंक (0.098%) की मामूली गिरावट है, ये गिरावट रही, ये 3,364 पर है।

  • Share Market: लाल निशान पर खुला घरेलू बाजार; Sensex और Nifty में गिरावट

    Share Market: लाल निशान पर खुला घरेलू बाजार; Sensex और Nifty में गिरावट

    बिजनेसः कल गजब की तेजी के साथ बंद होने के बाद शुक्रवार को सेंसेक्स 233.32 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। यह 82,297.42 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 62.75 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,999.35 पर रहा। निफ्टी पर टॉप गेनर शेयरों में बजाज फिनसर्व, कोल इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, बजाज ऑटो शामिल रहे, जबकि टॉप लूजर में रहने वाले शेयरों में भारती एयरटेल, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, डॉ रेड्डीज लैब्स शामिल रहे। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने गुरुवार को मजबूती के साथ रिकवरी दिखाई और लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी ने लो स्तर से 550 अंकों की तेज उछाल दर्ज की, जिसने बाजार विशेषज्ञों को भी चौंका दिया।

    एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 96 अंक (0.25%) नीचे 37,659 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 5 अंक चढ़कर 2,621 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 164 अंक (0.70%) नीचे 23,288 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 17.50 अंक (0.52%)) की गिरावट है, ये 3,363 पर बंद हुआ।

     

  • बाजार खुलते ही आज फिर फिसला सेंसेक्स, आई गिरावट

    बाजार खुलते ही आज फिर फिसला सेंसेक्स, आई गिरावट

    नई दिल्ली: शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन वीरवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। दरअसल, ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत के चलते भारतीय शेयर बाजार में हल्की गिरावट हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स फ्लैट नोट पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह 9:20 बजे BSE सेंसेक्स 243 अंक टूटकर 81,354.43 पर था। वहीं, निफ्टी 50 सुबह 9:20 बजे 74 अंक की गिरावट के साथ 24,593.00 पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान मुथूटफाइनेंस से लेकर भारती हेक्साकॉम सबसे ज्यादा फिसलकर कारोबार करते नजर आए।

    आज बाजार में गिरावट के बीच बीएसई का सेंसेक्स 81,354.43 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ मिनटों में ही ये पहले 250 अंक टूटा। जिसके बाद अगले 15 मिनट में 560 अंक टूटकर 81,000 के स्तर से नीचे फिसल गया और 80,773 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी खुलने के साथ ही फिसलता चला गया। ये इंडेक्स 24,694.45 पर ओपन हुआ और फिर गिरकर 24,515 पर आ गया।

    जानकारी के अनुसार निफ्टी मिडकैप100 और स्मॉलकैप100 इंडेक्स मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5% की बढ़त में रहा। निफ्टी में JSW स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा और अपोलो हॉस्पिटल्स जैसे स्टॉक्स टॉप गेनर्स रहे.वहीं दूसरी ओर ONGC, डॉ रेड्डीज लैब, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, इंडसइंड बैंक और श्रीराम फाइनेंस में गिरावट दर्ज की गई। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के आज के स्पीच पर है, जो बाजार के सेंटिमेंट पर असर डाल सकता है। इसके अलावा चौथी तिमाही के नतीजे (Q4 results), विदेशी निवेशकों की ट्रेडिंग और ग्लोबल मार्केट की चाल भी आज के ट्रेडिंग मूड को तय करेंगे।

  • Gold-Silver की कीमतों में बड़ा बदलाव, इतना सस्ता हुआ सोना

    Gold-Silver की कीमतों में बड़ा बदलाव, इतना सस्ता हुआ सोना

    बिजनेसः देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज 14 मई को सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। सोने की कीमत तीन दिनों में 3,000 रुपये से अधिक सस्ता हो चुका है। ऐसे में आज 10 ग्राम वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 96,700 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 88 हजार 500 रुपए है, जबकि चांदी की कीमत 94 हजार 095 रुपए/किलो ही है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमतों में ये गिरावट आने के पीछे का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव में कमी आना है। दरअसल, अमेरिका ने चीन से आने वाली चीजों पर टैक्स बढ़ाने की योजना फिलहाल 90 दिन के लिए टाल दी है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में थोड़ी राहत मिली है।

    नई दिल्लीः 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,621 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,820 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,217 प्रति ग्राम है।

    इंदौरः 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,611 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,810 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,208 प्रति ग्राम है।

    जयपुरः 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,621 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,820 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,217 प्रति ग्राम है।

    चेन्नईः 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,606 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,805 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,255 प्रति ग्राम है।

    लखनऊः gold and silver आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,621 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,820 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,217 प्रति ग्राम है।

     

     

  • Stock Market: Sensex ने लगाई छलांग; 400 अंक की तेजी, Nifty भी 100 अंक चढ़ा

    Stock Market: Sensex ने लगाई छलांग; 400 अंक की तेजी, Nifty भी 100 अंक चढ़ा

    बिजनेसः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 81,550 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी है। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एयरटेल के शेयर में 4% तक की तेजी है। जबकि, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और नेस्ले इंडिया का शेयर 2.5% नीचे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में उछाल है। NSE का मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 1.42% चढ़ा है। इसके अलावा, IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में मामूली तेजी है। जबकि, फार्मा, ऑटो और हेल्थकेयर में मामूली गिरावट है।

    एयरटेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 432% बढ़ा
    टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 11,022 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर यह 432% बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,072 करोड़ रुपए था। जनवरी-मार्च तिमाही में ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 47,876 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में एयरटेल ने 37,599 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर यह 27% बढ़ा है। भारती एयरटेल ने मंगलवार को जनवरी-मार्च तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए हैं।