Category: Business

  • Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, 170 अंक टूटा Sensex

    Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, 170 अंक टूटा Sensex

    बिजनेसः महीने के अंतिम दिन शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट का असर शुरुआती कारोबार पर भी साफ दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों इंडेक्स आज मामूली तेजी के साथ खुले। हालांकि प्री-ओपनिंग की तेजी लंबे समय तक टिक नहीं सकी। सेंसेक्स 192.85 अंक (0.24%) गिरकर 80,095.53 पर आ गया। निफ्टी 60.50 अंक (0.25%) टूटकर 24,275.45 पर पहुंच गया। यानि शुरुआती घंटे में ही दोनों इंडेक्स ने सपाट से कमजोरी की ओर रुख कर लिया।

    बीते दो कारोबारी दिन मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सोमवार को सेंसेक्स में 1,005 अंक की जोरदार छलांग लगी थी और यह 80,218.37 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 289 अंक उछलकर 24,328.50 तक पहुंच गया था।

    एथर एनर्जी के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन
    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी का IPO कल यानी 28 अप्रैल से ओपन है। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।

  • आरबीआई ने 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर जारी किया नया फरमान

    आरबीआई ने 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर जारी किया नया फरमान

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 और 200 रुपए के नोटों को लेकर फरमान जारी किया है। आरबीआई ने बैंकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि एटीएम से 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें। केंद्रीय बैंक ने कहा कि जनता को इन नोटों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी है। बैंकों और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालकों (डब्ल्यूएलएओ) को इस निर्देश को चरणबद्ध तरीके से लागू करना होगा।

    गैर-बैंकिंग संस्थाओं द्वारा संचालित एटीएम को ‘व्हाइट लेबल एटीएम’ (डब्ल्यूएलए) कहा जाता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एक परिपत्र में कहा, ”अक्सर इस्तेमाल किए जाने वाले मूल्यवर्ग के बैंक नोट तक जनता की पहुंच बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है कि सभी बैंक और व्हाइट लेबल एटीएम परिचालक (डब्ल्यूएलएओ) यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके एटीएम से नियमित आधार पर 100 रुपये और 200 रुपये के नोट भी निकलें।”

    परिपत्र के अनुसार 30 सितंबर, 2025 तक 75 प्रतिशत एटीएम (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए। इसके बाद 31 मार्च, 2026 तक 90 प्रतिशत एटीएम में कम से कम एक कैसेट से 100 रुपये या 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट निकलने चाहिए।

  • Stock Market में Rally बरकरार, Sensex 80500 और Nifty 24400 के पार

    Stock Market में Rally बरकरार, Sensex 80500 और Nifty 24400 के पार

    बिजनेसः हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 80,500 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,400 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी है। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, SBI, एक्सिस बैंक और रिलायंस के शेयर में 2.3% तक की तेजी है। वहीं, सनफार्मा, पावर ग्रिड और नेस्ले के शेयर में मामूली गिरावट है

    निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में तेजी है। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सरकारी बैंक का इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.73% चढ़ा है। इसके अलावा, ऑयल एंड गैस, ऑटो, मेटल और मीडिया सेक्टर में 1% तक की तेजी है।

    वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी का IPO कल यानी 28 अप्रैल से ओपन हो गया है। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।

  • Stock Market: Green निशान पर खुला बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी

    Stock Market: Green निशान पर खुला बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 340.36 अंक उछलकर 79,552.89 अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई निफ्टी में 64.50 अंकों की तेजी है। इसके साथ ही निफ्टी 24,103.85 अंक पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार पर नजर डालें तो स्टॉक्स में रिलायंस, महिंद्रा, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक आदि शेयरों में तेजी है।

    शेयर बाजार में यह तेजी ग्लोबल सपोर्ट के कारण लौटी है। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.05 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 0.7 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 1.26 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर में कमी आने के संकेत से लौटी। भारत के साथ भी अमेरिका जल्द ट्रेड डील कर सकता है। इसके चलते आज कई एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इसके दम पर आज भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है।

    आज से ओपन होगा एथर एनर्जी का IPO
    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का IPO आज यानी 28 अप्रैल से ओपन होगा। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।

  • Stock Market: थमी तेजी, Red निशान पर बाजार, Sensex में 150 से ज्यादा की गिरावट

    Stock Market: थमी तेजी, Red निशान पर बाजार, Sensex में 150 से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट पाई जा रही है। मार्केट के खुलते समय बाजार में कुछ तेजी जरूर थी, लेकिन बाद में बाजार हलका-हलाक गिरता गया। जिसके बाद बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स करीब 150 अंक की गिरावट के साथ 79620 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, जो 24,180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आटो, फार्मा सेक्टर के साथ सभी मिड कैप में गिरावट पाई जा रही है।

    LIC ने वित्त 1.78 करोड़ नई पॉलिसियां बेचीं, शेयर 0.74% गिरा
    जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने वित्त वर्ष 2025 के लिए न्यू बिजनेस प्रीमियम में 2,26,669.91 करोड़ रुपए जुटाए। इसमें इंडिविजुअल न्यू बिजनेस से रिकॉर्ड 62,404.58 करोड़ रुपए शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025 के लिए इंडिविजुअल न्यू बिजनेस प्रीमियम में साल दर साल आधार पर 8.35% की वृद्धि दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2025 के लिए, ग्रुप प्रीमियम 0.40% गिरकर 1,64,265.34 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल 1,64,925.89 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 25 में, LIC ने 1.78 करोड़ नई पॉलिसियां बेचीं। इंडिविजुअल प्रीमियम सेगमेंट में 10.75% की वृद्धि देखी गई। वहीं ग्रुप प्रीमियम पिछले साल के 27,251.74 करोड़ रुपए से 1.34% गिरकर 26,885.33 करोड़ रुपए हो गया।

  • इन कंपनी के शेयरों में दिखी गिरावट, लाल निशान में खुला बाजार

    इन कंपनी के शेयरों में दिखी गिरावट, लाल निशान में खुला बाजार

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज 24 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में गिरावट नजर आ रही है। BSE Sensex में 138 अंकों की कमजोरी है और यह 79975 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 57 अंकों की गिरावट है और यह 24275 के करीब है। आज ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। देर रात Dow Jones Industrial के शेयरों में 1.07 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 39,606.57 के स्तर पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में भी 1.67 फीसदी का उछाल आया और यह 5,375.86 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.50 फीसदी की मजबूती रही और यह 16,708.05 पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने से पहले फेड चेयर जेरोम पॉवेल को हटाने का “कोई इरादा नहीं” है। हालांकि, हाल ही में ट्रंप ने पॉवेल की तीखी आलोचना की थी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लेंडिंग रेट्स में कटौती करने के लिए उन पर दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने के लिए उन्हें “बड़ा नुकसान” उठाना पड़ेगा।

    वीरवार को सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 16 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि 2 कंपनी के शेयरों ने बिना किसी उतार-चढ़ाव के कारोबार की शुरुआत की। वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 19 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और एटरनल के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

    इनके अलावा, वीरवार को टाटा मोटर्स के शेयरों ने 1.14 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.85 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.71 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.31 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.21 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.18 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत, आईटीसी 0.14 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.09 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयरों ने 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर आज बिना किसी बदलाव के साथ खुले।

    वहीं दूसरी ओर, भारती एयरटेल के शेयर 1.05 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.68 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.60 प्रतिशत, सनफार्मा 0.58 प्रतिशत, टीसीएस 0.54 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.53 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.53 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.50 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.49 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.46 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.43 प्रतिशत, इंफोसिस 0.35 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.27 प्रतिशत और टाइटन के शेयर 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

     

  • Stock Market: 500 अंक के उछाल के साथ Sensex पहुंचा 80 हजार के पार, Nifty में भी तेजी

    Stock Market: 500 अंक के उछाल के साथ Sensex पहुंचा 80 हजार के पार, Nifty में भी तेजी

    बिजनेसः बेहतर ग्‍लोबल संकेतों के बीच बुधवार को शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख इंडेक्स मजबूत होकर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। Sensex में 500 अंकों से ज्‍यादा की मजबूती देखने को मिल रही है। जबकि Nifty आज 24,300 के पार निकलकर ट्रेड कर रहा है। आज निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, ऑटो और रियल्टी इंडेक्‍स हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।

    फिलहाल सेंसेक्‍स में 514 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 80,109 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि निफ्टी में 155 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है और यह 24,322 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। आज सेंसेक्स 30 के 28 शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं. आज के टॉप गेनर्स में HCLTECH, TECHM, INFY, INDUSINDBK, TATAMOTORS, ETERNAL शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में KOTAKBANK, SUNPHARMA शामिल हैं।

    अमेरिका-भारत ने ट्रेड डील के लिए शर्तें फाइनल की
    अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील के लिए शर्तों को फाइनल कर दिया है। इसे टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToRs) कहते हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कल यानी, मंगलवार 22 अप्रैल को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में एक इवेंट में ये जानकारी दी। जेडी वेंस ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि यह राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह फाइनल डील का एक रोडमैप तैयार करेगा।

  • RBI ने बच्चों को दी वित्तीय आजादी, अब खुद Operate कर सकेंगे Account

    RBI ने बच्चों को दी वित्तीय आजादी, अब खुद Operate कर सकेंगे Account

    नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया की तरफ से बच्चों को जल्दी वित्तीय आजादी देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। RBI ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि 10 साल या उससे ज्यादा उम्र के बच्चे बिना गार्डियन की मदद के अपना सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट खोल सकेंगे और खुद ही उसे चला सकेंगे। इस न‍ियम को आरबीआई की तरफ से 21 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है। आरबीआई की तरफ से बैंकों को निर्देश दिया गया है क‍ि वे 10 साल से बड़े बच्चों को अपने सेव‍िंग और एफडी अकाउंट खोलने और ऑपरेट करने की अनुमति दें। हालांकि, बैंक अपने र‍िस्‍क न‍ियमों के आधार पर कुछ सीमाएं तय करेंगे। यह नियम बच्चों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने का बड़ा कदम है।

    नियम और शर्ते

    • बैंक यह तय कर सकते हैं कि बच्चे कितनी रकम जमा कर सकते हैं और कितनी निकाल सकते हैं। ये सब बैंक की रिस्क मैनेजमेंट पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
    • बैंक यह तय कर सकते हैं कि बच्चों को इंटरनेट बैंकिंग, ATM/Debit कार्ड, Cheque Book जैसी सुविधाएं दी जाएं या नहीं।
    • जब बच्चा 18 साल का हो जाएगा, तो बैंक उससे नया सिग्नेचर सैंपल और अकाउंट ऑपरेशन का तरीका फिर से लेगा।
    • यह भी जरूरी होगा कि ऐसे खातों में ज्यादा पैसे की निकासी न हो और हमेशा कुछ न कुछ बैलेंस बना रहे।
    • खाताधारक की KYC यानी पहचान की जांच सही तरीके से होगी और समय-समय पर अपडेट भी की जाएगी।
    RBI ने सभी बैंकों को कहा है कि वे 1 जुलाई 2025 तक इन नए नियमों के मुताबिक अपनी पॉलिसी तैयार कर लें या फिर मौजूदा नियमों में बदलाव करें।  
  • Stock Market: गिरकर संभला बाजार, Sensex-Nifty ने लगाई छलांग

    Stock Market: गिरकर संभला बाजार, Sensex-Nifty ने लगाई छलांग

    बिजनेसः घरेलू शेयर बाजार ने मंगलवार को लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि, धीरे-धीरे बाजार सकारात्मक रुख पर लौट आया। शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी ने छलांग लगाई और हरे निशान पर पहुंचे। सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 79,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,200 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट है। इंडसइंड बैंक का शेयर 6% नीचे है। इंफोसिस, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स में 1% से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट है।

    NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक में 1% की गिरावट है। मेटल में 1%, तो मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंक में मामूली तेजी है। 21 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 972 अंक (2.48%), नैस्डेक कंपोजिट 416 अंक (2.55%) और S&P 500 इंडेक्स 125 अंक (2.36%) गिरकर बंद हुए। 21 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,970.17 करोड़ और भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 246.59 करोड़ रुपए के नेट शेयर खरीदे।

  • Stock Market: अच्छी शुरुआत के साथ खुला बाजार, Sensex 600 अंक उबरा

    Stock Market: अच्छी शुरुआत के साथ खुला बाजार, Sensex 600 अंक उबरा

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार झूमकर खुला। कारोबार के शुरू होते ही सेंसेक्स ने 80 हजार के स्तर की ओर दौड़ लगा दी, जबकि निफ्टी ने 24 हजार के स्तर को पार कर लिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 599.66 अंक उछलकर 79,152.86 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 152.55 अंक चढ़कर 24,004.20 अंक पर पहुंच गया।

    हालांकि विदेशी शेयर बाजार से मिले-जुले संकेत मिल रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार के दो इंडेक्स ही हरे निशान पर क्लोज हुए हैं। इसके साथ ही एशियाई शेयर बाजार के कुछ इंडेक्स में ही हरियाली देखी गई थी। इसके साथ ही गिफ्ट निफ्टी में 21 अंक की मामूली गिरावट थी।