Category: Business

  • शेयर बाजार में आई भारी गिरावट Zomato सहित बिखरे ये स्टॉक

    शेयर बाजार में आई भारी गिरावट Zomato सहित बिखरे ये स्टॉक

    नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी है। कंपनियों के तीसरी तिमाही के नतीजों से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन लाल निशान पर हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के साथ ही 300 अंक फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।

    इस बीच बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। इनमें Tata Motors, Zomato, LT से लेकर SBI तक के शेयर खुलने के साथ ही बिखर गए। वीरवार को शेयर बाजार में एक बार फिर गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,148.49 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर 78,206.21 के लेवल पर ओपन हुआ, लेकिन अगले ही पल ये शुरुआती तेजी गिरावट में तब्दील हो गई। 10 मिनट में ही BSE Sensex 300 टूटकर 77,848.43 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

    बात अगर शेयर बाजार के निफ्टी इंडेक्स की करें, तो NSE Nifty ने अपने पिछले बंद 23,688.95 के लेवल से गिरकर 23,674.75 के स्तर पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनटों में इसकी गिरावट बढ़ गई और खबर लिखे जाने तक ये करीब 80 अंक फिसलकर 23,600 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया। बीते कारोबारी दिन भी शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स में दिनभर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। शेयर बाजार में लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत होने के बीच इसमें मौजूद 1069 कंपनियों के शेयरों ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया, जबकि 129 कंपनियों के शेयरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

     

  • Share Market: Sensex में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, Nifty भी 50 अंक लुढ़का

    Share Market: Sensex में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, Nifty भी 50 अंक लुढ़का

    बिजनेसः शेयर बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 200 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है, वहीं वहीं, निफ्टी में करीब 60 अंक की गिरावट है। जो 23,650 के आसपास पर कारोबार कर रहा है। NSE के सेक्टोरल इंडेक्स में फार्मा, हेल्थ केयर और ऑयल एंड गैस में तेजी है। वहीं, मीडिया, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.35% की गिरावट है और कोरिया के कोस्पी में 1.23%की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 1.12% की नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट का IPO आज दूसरा दिन है। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे।

  • Stock Market में तेजी, Sensex 400 अंक और Nifty में 150 अंक की तेजी

    Stock Market में तेजी, Sensex 400 अंक और Nifty में 150 अंक की तेजी

    बिजनेसः आज मंगलवार को सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। ये 78,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 150 अंक की तेजी है ये 23,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और केवल 3 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 में तेजी और 4 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.05% और ऑयल एंड गैस में 1.38% की तेजी है। निफ्टी ऑटो और मीडिया में गिरावट देखने को मिल रही है।

    आज क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 9 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

  • Share Market: सप्ताह के पहले दिन मामूली तेजी, Sensex 150 अंक चढ़ा

    Share Market: सप्ताह के पहले दिन मामूली तेजी, Sensex 150 अंक चढ़ा

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 150 अंक की तेजी देखा जा रही है। जो 79,362 के आसपास ट्रेड कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.25% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 1.54% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.15% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

    क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड और कैपिटल इन्फ्रा ट्रस्ट इनविट के IPO कल यानी 7 जनवरी को ओपन होंगे। निवेशक 9 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 14 जनवरी को शेयर BSE-NSE पर लिस्ट होंगे। NSE के डेटा के अनुसार, 3 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹4,227.25 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹820.60 करोड़ के शेयर खरीदे।

  • OYO में Unmarried कपल की ‘नो-एंट्री’… कंपनी ने बदला नियम!

    OYO में Unmarried कपल की ‘नो-एंट्री’… कंपनी ने बदला नियम!

    नई दिल्लीः OYO की मदद से भारत के किसी भी शहर में सस्ता होटल ढूंढ़ना और वहां रहना आसान हुआ है। लेकिन कंपनी ने नए साल 2025 में अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अनमैरिड कपल्स या अविवाहित जोड़ों की एंट्री को बैन करने का फैसला किया है। अब तक ओयो में कपल्स को आसानी से रूम मिल जाता था, लेकिन कंपनी ने अब इस पर रोक लगा दी है। ये बदलाव उत्तर प्रदेश की मेरठ सिटी से लागू किया जा रहा है।

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि OYO ने एक बड़ा ऐलान किया है, अब उससे जुड़े होटल्स में उन कपल्स की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला किया है जो अविवाहित हैं। मतलब अगर किसी जोड़े को ओयो होटल का रूम बुक कराना है, तो उसे अपनी शादी का सबूत या रिश्ते का प्रमाण पेश करना होगा। ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म ओयो द्वारा लाया गया अविवाहित जोड़ों के चेक-इन पर बैन का नया रूल इसी साल लागू होगा। इसकी शुरुआत मेरठ से हो रही है और शहर में ओयो से कनेक्टेड होटलों को ये नियम तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया है।

    OYO की अपडेटेड गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि ऑनलाइन बुकिंग करने वालों सहित सभी जोड़ों को अब चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया है कि कंपनी द्वारा मेरठ में इस नियम को लागू करने के बाद इसके फीडबैक और प्रभावशीलता के आधार पर इसे अन्य शहरों में भी विस्तारित किया जा सकता है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ स्थानीय लोगों और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स की ओर से कंपनी से संपर्क किया गया था, खासतौर पर मेरठ समेत कुछ अन्य शहरों में, उनकी ओर से अविवाहित कपल्स को होटल में रूम न देने की अपील की गई थी। इसे लेकर कंपनी ने अपनी गाइडलाइंस में ये बड़ा बदलाव किया है। कंपनी का ये कदम ग्राहकों को लंबे समय तक ठहरने और दोबारा बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें भरोसा बढ़ाने में भी मददगार हो सकता है।

    ओयो की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी का बिजनेस भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है। करीब 30 से ज्यादा देशों में होटल्स और होम स्टे सर्विस मुहैया कराती है और इसके नेटवर्क में 1.50 लाख से ज्यादा होटल हैं। कंपनी की सेवाएं इंडोनेशिया, मलेशिया, डेनमार्क, अमेरिका (US), ब्रिटेन (UK), नीदरलैंड्स, जापान, मेक्सिको, ब्राजील जैसे देशों में मौजूद हैं।

  • Share Market: सप्ताह के आखिरी दिन बड़ी गिरावट, Sensex 500 और Nifty 130 अंक से ज्यादा लुढ़का

    Share Market: सप्ताह के आखिरी दिन बड़ी गिरावट, Sensex 500 और Nifty 130 अंक से ज्यादा लुढ़का

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी दिन की शुरुआत गिरावट के साथ रही। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,400 के की करीब और निफ्टी में भी 130 अंक से ज्यादा की गिरावट है, जो 24000 के आसपास कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट और 20 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में बैंकिंग और IT सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

    एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.96% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 2.08% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.46% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE के डेटा के अनुसार, 2 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने ₹1,506.75 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी ₹22.14 करोड़ के शेयर खरीदे।

  • साल के दूसरे दिन भी Gold-Silver की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    साल के दूसरे दिन भी Gold-Silver की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

    नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में 2 जनवरी 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोना अब 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 86 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76583 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह महंगा होकर 76769 रुपये पहुंच गया है।

    इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है। आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76462 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57577 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76769 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी  की कीमत 86907 रुपये है।

  • Share Market: नए साल का दूसरा दिन बाजार में लाया तेजी, NIFTY ने की 123 अंकों की बढ़त

    Share Market: नए साल का दूसरा दिन बाजार में लाया तेजी, NIFTY ने की 123 अंकों की बढ़त

    बिजनेसः नए साल के दूसरे दिन शेयर मार्केट में तेजी का रुख देखा जा रहा है। निफ्टी ने 123 अंकों की बढ़त के साथ 23950 के लेवल पर पहुंच गया है। सेंसेक्स भी 444 अंकों की छलांग के साथ 79192 पर ट्रेड कर रहा है। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व में 3 फीसद से अधिक की उछाल है और ये निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं इंट्राडे ट्रेड में आईटीआई, टानला प्लेटफार्म सबसे आगे चल रहा है।

    वहीं भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की 2 जनवरी को सुस्त शुरुआत हुई है। गिफ्टी निफ्टी भी कमजोरी के साथ 23,838 के आसपास कारोबार कर रहा है। कल के कारोबारी सत्र में मेटल और रियल्टी को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 368.40 अंक या 0.47 फीसदी बढ़कर 78,507.41 पर और निफ्टी 98.10 अंक या 0.41 फीसदी बढ़कर 23,742.90 पर बंद हुआ था।

    भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत,FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। नेट शॉर्ट 2 लाख 34 हजार के पार चले गए हैं। चीन के पीएमआई आंकड़ों से पहले एशियाई बाजारों में सतर्कता के साथ कारोबार हुआ। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 ने 0.17% की बढ़त हासिल की।

  • Air India ने यात्रियों को दिया New Year Gift

    Air India ने यात्रियों को दिया New Year Gift

    नई दिल्ली : नए साल के अवसर पर एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को बड़ा तोहफा है। एयर इंडिया घरेलू फ्लाइट में फ्री वाई-फाई इंटरनेट शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन गई है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया कि एयरबस ए350, बोइंग 787-9 और एयरबस ए321 नियो विमानों में सवार यात्री 10 हजार फीट से ऊपर उड़ान भरते समय इंटरनेट का इस्तेमाल कर ब्राउज कर सकेंगे, सोशल मीडिया देख सकेंगे, काम कर सकेंगे या टेक्स्ट कर सकेंगे। यह सर्व‍िस एयर इंडिया के इंटरनेशनल रूट न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर पर पहले से ही दी जा रही है।

    अब इसे डोमेस्‍ट‍िक रूट पर पायरलट प्रोजेक्‍ट प्रोग्राम के तहत शुरू क‍िया गया है। एयर इंडिया समय के साथ अपने अन्य विमानों पर भी यह सेवा शुरू करने का प्लान बना रही है। एयरलाइन की तरफ से बताया गया क‍ि वाई-फाई सर्व‍िस लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉयड ओएस वाले स्मार्टफोन पर फ्री में म‍िलेगी। एयर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपीरियंस ऑफिसर राजेश डोगरा ने कहा कि कनेक्टिविटी अब आधुनिक यात्रा का एक अभिन्न अंग बन गई है।

    उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि हमारे यात्री वेब से कनेक्ट होने की सुविधा को सराहेंगे और विमानों में एयर इंडिया के नए अनुभव का आनंद लेंगे। अपने डिवाइस पर वाई-फाई सक्षम करें और वाई-फाई सेटिंग पर जाएं। जिसके बाद एयर इंडिया वाई-फाई नेटवर्क पर क्लिक करें और एक बार जब आप अपने ब्राउज़र में एयर इंडिया पोर्टल पर पहुंच जाएं, तो अपना पीएनआर और अंतिम नाम दर्ज करें। जिसके बाद आप निःशुल्क इंटरनेट का आनंद लें सकेंगे।

  • Share Market: नए साल की शुरुआत गिरावट के साथ, Sensex 200 अंक से ज्यादा गिरा

    Share Market: नए साल की शुरुआत गिरावट के साथ, Sensex 200 अंक से ज्यादा गिरा

    बिजनेसः नए साल के पहले ही दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 23,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और IT शेयर्स में बढ़त है। इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस इश्यू के लिए 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकते हैं। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे