Category: Business

  • Stock Market: Sensex में मामूली तेजी, Auto सेक्टर में बढ़त दिखी

    Stock Market: Sensex में मामूली तेजी, Auto सेक्टर में बढ़त दिखी

    बिजनेसः शुक्रवार यानी आज शेयर बाजार में हफ्ते का आखिरी दिन है। सुबह की शुरुआत में सेंसेक्स 121 अंक की तेजी के साथ 81,887 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, यह 24,730 के स्तर पर खुला। लेकिन इसके बाद मार्केट में कोई बढ़ा मूव ना ही को डाउन साइड मूव देखने को मिला। कारोबार समान्य है।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में तेजी और 13 में गिरावट है। वहीं आटो सेक्टर में थोड़ी बहुत तेजी दिख रही है। वहीं दूसरी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत पहली बार 1 लाख डॉलर के पार निकल गई है। सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली है।

  • Stock market: हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, देखें Top Gainers की लिस्ट

    Stock market: हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, देखें Top Gainers की लिस्ट

    मुंबईः शेयर मार्केट ने वीरवार को एक बार फिर हल्की बढ़त के साथ शुरुआत की। शेयर मार्केट के लिए यह सप्ताह अच्छा बीत रहा है। 5 दिसंबर को निफ्टी 72 अंकों की तेजी के साथ 24539 के लेवल पर ओपन हुआ। वहीं सेंसेक्स में भी 126 अंकों की तेजी रही और वह 81105 के लेवल पर खुला।

    मार्केट खुलने के कुछ देर बाद तो ऊपरी स्तर ही रहा लेकिन थोड़ी देर बाद निफ्टी व सेंसेक्स नीचे आना शुरू हो गया। वहीं निफ्टी कल से 24500 के लेवल के आसपास होवर कर रहा है और यहां बेस बनाने की कोशिश में है। 24500 के लेवल के आसपास का कंसोलिडेशन निफ्टी को बड़ी अपसाइड मूव के लिए तैयार कर रहा है, जिससे वह 24700-24800 तक के लेवल देख सकता है। नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24400 का इमिजेट सपोर्ट है। निफ्टी जब तक इस लेवल से ऊपर बना हुआ है, उसमें मजबूत अपट्रेंड माना जाएगा।

    शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में अपोलो हॉस्पिटल्स, इंफोसिस, टीसीएस, भारती एयरटेल, अल्ट्रा टैक सीमेंट, टेक महिंद्रा जैसे स्टॉक दिखाई दे रहे हैं, वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स के टॉप लूजर्स ऑफ द डे देखें तो एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई लाइफ, बजाज ऑटो, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, मारुति सुज़ुकी जैसे काउंटर में बिकवाली हो रही है।

    मार्केट में इस समय स्टॉक स्पेसिफिक व्यू बनाए रखना बेहतर एप्रोच हो सकती है. कुछ चुनिंदा स्टॉक में अच्छी खरीदारी आ रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दरों पर 3 दिवसीय बैठक चल रही है। कल शुरू हुई इस बैठक का असर बैकिंग स्टॉक पर दिखाई दिया था।

  • Stock Market: Sensex में बढ़त, Auto और Metal Sectors मेें गिरावट दर्ज

    Stock Market: Sensex में बढ़त, Auto और Metal Sectors मेें गिरावट दर्ज

    मुंबईः शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद मुनाफा वसूली शुरू होने के कारण शेयर बाजार की चाल धीमी पड़ती हुई दिखी। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.39 प्रतिशत और निफ्टी 0.35 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं ऑटो, फार्मा और मेटल सेक्टर मेें गिरावट देखने को मिली।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एचडीएफसी लाइफ, टीसीएस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, विप्रो और बीपीसीएल के शेयर 1.85 प्रतिशत से लेकर 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, सिप्ला, अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज और डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के शेयर 1.45 प्रतिशत से लेकर 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

  • Cold Drinks, Cigarettes और Tobacco पर GST दरें बढ़ाने की तैयारी में सरकार

    Cold Drinks, Cigarettes और Tobacco पर GST दरें बढ़ाने की तैयारी में सरकार

    नई दिल्लीः तंबाकू और सिगरेट जैसी लग्जरी प्रोडक्ट्स पर सरकार जीएसटी दरें बढ़ाने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने जीएसटी दरों को तर्कसंगत बनाने पर गठित मंत्री समूह ने कर दरों पर अंतिम निर्णय करने वाली जीएसटी काउंसिल को अब तक अपनी सिफारिशें नहीं सौंपी हैं। सीबीआईसी ने एक पोस्ट में कहा कि वित्त मंत्री की अगुवाई वाली जीएसटी काउंसिल ने अभी तक जीएसटी दर में किसी भी बदलाव पर चर्चा नहीं की है और मंत्रियों का समूह (जीओएम) सिर्फ ‘सिफारिशें करने वाला’ निकाय है।

    मंत्री समूह ने कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट, तंबाकू और उससे बने उत्पादों जैसे हानिकारक उत्पादों पर कर की दर को मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 35 प्रतिशत करने का सुझाव दिया है। वर्तमान में, जीएसटी एक चार-स्तरीय कर संरचना है जिसमें पांच, 12, 18 और 28 प्रतिशत के स्लैब हैं। सीबीआईसी ने कहा कि जीएसटी काउंसिल ने अभी तक जीएसटी दर में किसी भी बदलाव पर विचार-विमर्श नहीं किया है। दरअसल जीओएम को अभी अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देना है और परिषद के समक्ष रखना है।

    इस बीच, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पोस्ट में कहा कि सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों की भागीदारी वाली जीएसटी परिषद की अगली बैठक में सिफारिशों पर विचार किया जाएगा।जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी दर को तर्कसंगत बनाने के बारे में विचार करने के लिए एक मंत्री समूह का गठन किया था। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक एवं केरल के मंत्री शामिल हैं और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उसके प्रमुख हैं।

  • सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें नए रेट

    सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें नए रेट

    नई दिल्ली : सोने के भाव में आज गिरावट दर्ज की गई है। भारत की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 78140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चंडीगढ़ और जयपुर में भी रेट इसी लेवल पर है। मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

    चांदी के भाव में भी गिरावट

    सोने के बाद चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 1 किलोग्राम चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। 29 नवंबर को एशियाई बाजार में चांदी 1.94 प्रतिशत बढ़कर 31.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।
  • Property Share Investment Trust का IPO आज से खुलेगा, listing 9 को

    Property Share Investment Trust का IPO आज से खुलेगा, listing 9 को

    बिजनेसः प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (PSIT) का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसके लिए 4 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे। 9 दिसंबर को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। PSIT इस इश्यू के जरिए टोटल 352.91 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी पूरे 352.91 करोड़ के 3,361 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी।

    कंपनी ने PSIT IPO का प्राइस बैंड 10 लाख से 10.5 लाख प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। निवेशक मिनिमम 1 शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट REIT IPO के लिए रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड होगा और बुक-बिल्ट इश्यू का बुक-रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड है। प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट ने इश्यू का 75% हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। इसके अलावा 25% हिस्सा अन्य निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है।

  • महंगाई का झटका : फिर से बढ़े गैंस सिलेंडर के दाम

    महंगाई का झटका : फिर से बढ़े गैंस सिलेंडर के दाम

    नई दिल्ली : महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। यह गैस सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और शादियों में यूज होता है। इसका सीधा असर खाने-पीने की चीजों में महंगाई के रूप में दिखेगा। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपए की सब्सिडी दी जाती है।

    यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 818.50 रुपए में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है।

    पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। सरकारी तेल कंपनियां महीने की पहली तारीाख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में ₹1771.00 और चेन्नई में ₹1980.50 में मिल रहा है।

  • EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी, PF फंड निकालने के लिए मिलेगी ATM कार्ड की सुविधा

    EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी, PF फंड निकालने के लिए मिलेगी ATM कार्ड की सुविधा

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार EPFO में बड़े बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार EPFO 3.0 के मसौदे के अनुसार कर्मचारियों को अब ATM से सीधे PF फंड निकालने की सुविधा देने पर विचार चल रहा है। अगले साल जून से ये सुविधा शुरू हो सकती है, लेकिन इसके जरिए एक तयशुदा रकम ही निकाली जा सकेगी। इससे ये होगा कि कर्मचारी इमरजेंसी के लिए पैसे तो निकाल सकेगा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी पर्याप्त राशि अकाउंट में सुनिश्चित रहेगी।

    वहीं, EPF में कर्मचारी की ओर से मौजूदा 12% के अंशदान (कॉन्ट्रिब्यूशन) को भी बढ़ाने पर विचार चल रहा है। वर्तमान में कर्मचारी अपने मूल वेतन, महंगाई भत्ते और रिटेनिंग भत्ते का 12% योगदान करता है, जिसमें 8.33% वेतन पेंशन फंड में और 3.67% EPF में जाता है।

    सूत्रों के अनुसार डेबिट कार्ड के जैसा ही EPFO कार्ड होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल ATM पर बैंक डेबिट के समान करके भविष्य निधि खाते से पैसे निकाले जा सकेंगे। इसे EPFO विड्रॉल कार्ड कहा जाएगा। EPFO 3.0 के जरिए श्रम मंत्रालय का उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि को सरल बनाना है।

  • EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, सरकार ला रही बड़े बदलाव

    EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी, सरकार ला रही बड़े बदलाव

    नई दिल्लीः कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार सेविंग स्कीम को बढ़ावा देने के लिए EPF खाताधारकों को अधिक योगदान करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार पीएफ योगदान पर लागू वेतन सीमा को खत्म करने पर विचार कर रही है।

    वर्तमान में कर्मचारियों के मूल वेतन का 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में जमा होता है। वहीं, नियोक्ता द्वारा जमा किए गए कुल अंशदान में से 8.33 प्रतिशत कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है और 3.67 प्रतिशत भविष्य निधि खाते में। इस योजना का लाभ करीब 6.7 करोड़ भारतीय वेतनभोगियों को मिलता है।

    यदि यह बदलाव लागू होता है, तो कर्मचारियों को यह विकल्प दिया जा सकता है कि वे अपनी मासिक पेंशन बढ़ाने के लिए अधिक योगदान करें। इसका असर रिटायरमेंट के समय मिलने वाली एकमुश्त राशि पर हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से कर्मचारी की पसंद पर निर्भर होगा।

    अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो कर्मचारियों को अधिक सेविंग और बेहतर पेंशन का विकल्प मिलेगा। यह योजना न केवल उनके भविष्य को सुरक्षित करेगी बल्कि उन्हें अपने रिटायरमेंट के लिए अधिक धनराशि बचाने का अवसर भी देगी।

  • चुनाव नतीजों के बाद कितना भागेगा शेयर बाजार?

    चुनाव नतीजों के बाद कितना भागेगा शेयर बाजार?

    Share Market: बीते कुछ समय से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद बाजार में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बहुमत मिलने और गठबंधन सरकार बनने से बाजार का सेंटीमेंट सकारात्मक हो सकता है। चुनाव परिणामों का असर सोमवार को बाजार के मूड पर देखने को मिल सकता है, और निफ्टी में 100-200 अंकों की मजबूती देखी जा सकती है। इसके अलावा, बैंक निफ्टी भी 52000-52300 तक पहुंच सकता है।

    मार्केट गुरु का मानना है कि चुनावी नतीजों से निवेशकों का विश्वास बढ़ सकता है, जिससे सोमवार को बाजार में सुधार देखने को मिल सकता है। निफ्टी का अगला टारगेट 24200-24500 के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है, और बैंक निफ्टी के लिए 52000-52300 तक की बढ़त हो सकती है।

    मार्केट गुरु ने इन शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है, उनमें L&T (Larsen & Toubro), Trent, और Mahindra & Mahindra शामिल हैं। ये कंपनियां स्थिरता और विकास की दृष्टि से अच्छे विकल्प हो सकती हैं, खासकर जब बाजार में सुधार का माहौल बने।

    इसलिए, अगर आप सोमवार को शेयर बाजार में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो इन शेयरों पर विचार किया जा सकता है।