Category: Breaking News

  • Jalandhar News: Activa Blast को लेकर BSF Chowk पहुंचे DGP Gaurav Yadav देखें वीडियो

    Jalandhar News: Activa Blast को लेकर BSF Chowk पहुंचे DGP Gaurav Yadav देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने देर रात एक्टिवा में हुए धमाके के मामले में डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे हैं, जहां वह घटना स्थल का जायजा लेंगे। इस दौरान वह सेना और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसी के साथ घटना के कारणों की जांच भी की जाएगी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज और CFSL टीम द्वारा लिए सैंपलों के आधार पर समीक्षा भी की जाएगी। वहीं अधिकारी से जानकारी लेने के बाद डीजीपी गौरव यादव मामले में बड़े खुलासे कर सकते हैं।

    बता दें, इससे पहले डीजीपी अमृतसर में हुए ब्लास्ट का भी जायजा लेने गए थे। वहीं उन्होंने कहा कि जालंधर व अमृतसर में IED ब्लास्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि जालंधर में संभव है कि टाइमर या रिमोट से ब्लास्ट किया गया होगा। इसमें पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों का हाथ है। ऑपरेशन सिंदूर की एनिवर्सरी की वजह से धमाके कराए गए हो सकते हैं।

    इस दौरान संबोधित करते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने बताया कि डीजीपी ने आईजी बीएसएफ के साथ मीटिंग कर मामले की जानकारी हासिल की है। CFSL टीम द्वारा लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले शक था कि एक्टिवा में कोई खराबी हुई होगी, लेकिन बाद में जांच में पता चला कि यह किसी चीज से धमाका किया गया है जो सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच में उन्हें कई अहम सबूत मिले हैं जिसकी पूरी जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।

     

  • जिस भारतीय को Elon Musk ने X से निकाला, अब बना दी करोड़ों की कंपनी

    जिस भारतीय को Elon Musk ने X से निकाला, अब बना दी करोड़ों की कंपनी

    मनोरंजन: ट्विटर के सीईओ रह चुके पराग अग्रवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। एलन मस्क ने जब जैक डोर्सी ने Twitter खरीदा था। अब अग्रवाल ही कंपनी के सीईओ थे। मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद कुछ ही समय में पराग अग्रवाल को निकाल दिया था। हारवर्ड स्टडी में हुआ खुलासा इसके बाद उन्होंने ट्विटर का नाम एक्स कर दिया था। पराग अग्रवाल ने ट्विटर के बाद एक AI कंपनी बनाई है। अब इस कंपनी की वैल्यू करीबन 2 बिलियन डॉलर यानी लगभग 19,000 करोड़ तक पहुंच गई है। पराग अग्रवाल वहीं शख्स हैं जिन्हें 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर से हटाया था। इमरजेंसी में डॉक्टर्स ने बेहतर काम कर रहा है। उस समय यह खबर काफी चर्चा में रह चुकी थी। माना जा रहा था कि उनका करियर थोड़ा धीमा पड़ सकता है परंतु जब उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। अपनी नई कंपनी के जरिए फिर से टेक इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ बना ली है। एआई कंपनी पैरेलल वेब सिस्टम पराग अग्रवाल की कंपनी का नाम पैरेलल वेब सिस्टम जो एआई से एंडवास्ड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। हाल ही में इस स्टार्टअप ने नई फंडिंग हासिल की है। इसके बाद इसकी वैल्यू तेजी से बढ़कर अरबों डॉलर में पहुंच गई है। खास बात यह है कि कंपनी अभी शुरुआती दौर में है लेकिन निवेशकों का भरोसा इसमें साफ दिख रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि इस स्टार्टअप ने करीब 100 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इतनी बड़ी फंडिंग इस बात का संकेत है कि बाजार में इस कंपनी के आइडिया और टेक्नोलॉजी को लेकर काफी उम्मीदें हैं। एआई टेक्नोलॉजी सबसे गेम चेंजर बन चुकी है। चैटजीपीटी जैसे टूल्स के आने के बाद से ही एआई सेक्टर में जबरदस्त तेजी आई है। ऐसे में पराग अग्रवाल का इस फील्ड में उतरना कोई छोटी बात नहीं है उनका एक्सपीरियंस और टेक बैकग्राउंड इस स्टार्टअप को और मजबूत बना सकता है। Google, Meta और OpenAI ऐसी कंपनियां बनेगी चुनौती बन सकती है हालांकि अभी कंपनी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन जिस तेजी से इसकी वैल्यू बढ़ी है। इससे यह साफ है कि कुछ बड़ा पक रहा है। पराग अग्रवाल की यह कहानी एक स्टार्टअप की सफलता नहीं है बल्कि एक मजबूत कमबैक की मिसाल भी है। जहां एक ओर उन्हें एक बड़ी कंपनी ने हटाया गया। दूसरी ओर उन्होंने अपनी नई शुरुआत से यह दिखा दिया कि टेक दुनिया में मौके खत्म नहीं होते। अब सभी की नजर इस समय इस नजर पर हैं। उनकी यह कंपनी आगे क्या नया करती है। क्या सच में यह एआई दुनिया की दुनिया में कोई बड़ा बदलाव ला पाएगी। फिलहाल इतनी जरुर है कि पराग अग्रवाल ने एक बार फिर खुद को सुर्खियों में ला लिया है।      
  • मशहूर South Actor के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, गाय को बचाने के चक्कर में Safety Divider से टकराई Car

    मशहूर South Actor के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, गाय को बचाने के चक्कर में Safety Divider से टकराई Car

    ब्यावरः जिले में एक भीषण सड़क हादसे में साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर और एक्टर जीवा के पिता रतनलाल भगतराम चौधरी (76) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में उनके पिता की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि आर.बी. चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस से रायपुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल ड्राइवर को जोधपुर रेफर किया गया है।

    South Actor jiva और साथ में उनके पिता की फाइल फोटो।
    South Actor jiva और साथ में उनके पिता की फाइल फोटो।

    जानकारी मुताबिक, आरबी चौधरी पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव के रहने वाले थे। अभी वह परिवार के साथ चेन्नई में रहते थे। एएसआई मनोहर लाल खोजा ने बताया कि आरबी चौधरी रायपुर के लीलाम्बा गांव स्थित पिपलिया बेरा में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव सोजत रोड लौट रहे थे। इसी दौरान ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर झूठा गांव के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से उनकी स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सेफ्टी डिवाइडर से टकरा गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे। आर.बी. चौधरी के रिश्तेदार वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जयपुर ले जाया जाएगा। वहां से एयर एंबुलेंस से चेन्नई ले जाकर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    बता दें, पाली जिले के सोजत रोड के रिसानिया गांव निवासी आर.बी. चौधरी दक्षिण भारतीय फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ ही तमिलनाडु सीरवी महासभा के अध्यक्ष थे। उन्होंने साउथ के कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्म बनाई थी। उन्होंने ‘सुपर गुड फिल्म्स’ के बैनर तले तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं में 98 फिल्में बना चुके थे।

  • Punjab News: IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों के बदले DC, देखें List

    Punjab News: IAS अधिकारियों के तबादले, 2 जिलों के बदले DC, देखें List

    चंडीगढ़ः पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार ने आज 2 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अतः जिन अधिकारियों के तबादले आज हुए हैं, उनमें आईएएस अधिकारी पूनमदीप कौर, जोकि डिप्टी कमिश्नर फऱीदकोट तैनात थी व डिप्टी कमिश्नर संगरूर राहुल छाबा के नाम शामिल हैँ। इसी के साथ 6 SSP रैंक के अधिकारियों के तबादलें किए गए।

  • Social Media पर वायरल हुआ Golgappa और फुचका का Trend, Viral हुआ वीडियो

    Social Media पर वायरल हुआ Golgappa और फुचका का Trend, Viral हुआ वीडियो

    लाइफस्टाइल : 4 मई को पश्चिम बंगाल सहित देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आ गए हैं। ऐसे में यहां के स्ट्रीट फूड की भी खूब चर्चा देखने को मिल रही है। देश के अलग-अलग शहरों में एक ही स्ट्रीट फूड अलग-अलग नाम और स्वाद के साथ मिलता है। कहीं इसे पानीपुरी कहते हैं। कहीं गोलगप्पा और कोलकाता पहुंचते ही यही फुचका बन जाता है। नाम बदलते हैं लेकिन असली फर्क इसके स्वाद, पानी और भरावन में छिपा होता है।

    पश्चिम बंगाल का फुचका

    यदि बात करें तो बंगाल के फुचका की तो इसकी पहचान सबसे पहले उसके खट्टे और तीखे स्वाद से होती है। दिल्ली के गोलगप्पे जहां इमली और पुदीने के पानी के पानी के लिए जाने जाते हैं। वहीं फुचका पानी ज्यादा खट्टा और तेज होता है। इसमें काला नमक और मसालों की मात्रा ज्यादा होती है जो इसे अलग तीखा स्वाद देता है। यही कारण है कि इसका हर निवाला ज्यादा चटपटा और जोरदार लगता है।

    फुचका और गोलगप्पे में फर्क

    फुचका और गोलगप्पे के बीच दूसरा बड़ा फर्क इसकी भरावन में दिखता है। गोलगप्पे में आमतौर पर उबले आलू और सफेद चने का इस्तेमाल होता है जो स्वाद में हल्का और सीधा होता है। वहीं पुचका में आलू के साथ काले चने, मसाले, हरी मिर्च और इमली का गूदा मिलाया जाता है। यह मिश्रण ज्यादा मसालेदार और गहरा स्वाद होता है जिससे हर बाइट में अलग ही मजा आता है।

    दोनों की बनावट में अंतर

    आकार और बनावट भी दोनों को अलग बनाती है। फुचका आमतौर पर थोड़ा बड़ा और पतला होता है जबकि गोलगप्पा छोटा और ज्यादा कुरकुरा होता है। यही कारण है कि फुचका खाते समय उसमें ज्यादा भरावन और पानी आता है जिससे स्वाद और भी गहरा महसूस होता है। यदि बनाने की बात करें तो फुचका तैयार करने की प्रक्रिया भी काफी दिलचस्प होती है। सबसे पहले सूजी और आटे से छोटी-छोटी पूरियां बनाई जाती है जिन्हें तलकर या बेक करके कुरकुरा किया जाता है। इसके बाद आलू और काले चनों को मसालों के साथ अच्छे से मिलाकर भरावन तैयार किया जाता है। इसमें भुना जीरा, काला नमक, चाट मसाला और इमली का स्वाद मिलाया जाता है।

    पानी का स्वाद

    फुचका का असली स्वाद उसके पानी में छिपा होता है। इसके लिए इमली, पुदीना, हरी मिर्च और मसालों को मिलाकर एक खट्टा-तीखा पानी तैयार किया जाता है। इसे ठंडा करके रखा जाता है ताकि स्वाद और बेहतर हो पाए। परोसने के समय पूरियों में हल्का सा छेद करके उसमें मसालेदार भरावन भरा जाता है और फिर उसे इस खास पानी में डुबोकर तुरंत खाया जाता है। यही ताजगी और तेज स्वाद इसे बाकी जगहों के गोलगप्पों से अलग बनाता है।    
  • रेलवे स्टेशन पर 2 हुए हादसे, 2 लोगों की मौत

    रेलवे स्टेशन पर 2 हुए हादसे, 2 लोगों की मौत

    हांसीः हरियाणा के हांसी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में मालगाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा मामला हांसी रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना में जीताखेड़ी रेलवे स्टेशन बागानाला निवासी 60 वर्षीय जगबीर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत में हांसी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

    पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है और बाद में परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दूसरी घटना हांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुई। रविवार सुबह करीब 18 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में था और युवक का सिर धड़ से अलग पाया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

    युवक ने नीले रंग की जींस और सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी। मौके से एक काले-पीले रंग का गमछा और एक टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ, जिसमें सिम कार्ड नहीं था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रेलवे सब इंस्पेक्टर उषा शर्मा ने बताया कि रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Haryana News: Tarun Bhandari से मिलने पहुंचे Singer Mikka Singh, देखें वीडियो

    Haryana News: Tarun Bhandari से मिलने पहुंचे Singer Mikka Singh, देखें वीडियो

    पंचकूला: मशहूर गायक मिक्का सिंह मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहाकार तरुण भंडारी से पंचकूला में मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने नगर निगम चुनाव पर सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार अच्छे काम करती रहती हैं और अच्छा काम ही करेंगे।

    जनसभा करने पर बोलते हुए मिक्का ने कहा कि ‘मैं बिल्कुल नजर आऊंगा जहां तरुण भंडारी कहेंगे। इस दौरान काफी लोग उनकी सेल्फी लेने के लिए पहुंचे’।

  • IPL 2026 में Mumbai Indians को लगा झटका, सीजन से बाहर हुआ ये दिग्गज आलराउंडर

    IPL 2026 में Mumbai Indians को लगा झटका, सीजन से बाहर हुआ ये दिग्गज आलराउंडर

    ऑकलैंडः आईपीएल 2026 सीजन मुंबई इंडियंस टीम के लिए सीजन खास अच्छा नहीं चल रहा। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम अभी तक 5 मैच हार चुकी है। वहीं अब टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के धाकड़ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर बाहर हो गए हैं, जिनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी मुंबई ने कर दिया है। मिचेल सैंटनर की जगह मुंबई इंडियंस ने आधा सीजन समाप्त होने के बाद अब केशव महाराज को शामिल किया है।

    मिली जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिशेल सैंटनर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लग गई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सैंटनर इस सप्ताह न्यूजीलैंड लौट आए हैं और आज सुबह एक विशेषज्ञ से मिले, जिन्होंने बताया कि उन्हें कम से कम एक महीने के आराम और ‘रिहैबिलिटेशन’ की जरूरत है।’’

    सैंटनर ने आईपीएल मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सीएसके के कार्तिक शर्मा का डाइव लगाकर कैच लिया, लेकिन इस दौरान उनके कंधे और सिर में चोट लग गई। इस कारण वह आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। एनजेडसी ने कहा, ‘‘दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में किया जाएगा।’’ न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच 27 मई को बेलफास्ट में शुरू होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में तीन टेस्ट मैच खेलेगी।

     

  • Trident Group की बढ़ी मुश्किलें, Pollution Board ने की Raid

    Trident Group की बढ़ी मुश्किलें, Pollution Board ने की Raid

    जालंधर (Ens): पंजाब की राजनीतिक एक बार फिर से गरमा गई है। पंजाब के 7 सांसद बीते दिन आप पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे । जिसके बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी छोड़कर जाने वाले राज्यसभा सांसदों के खिलाफ उनके घरों के बाहर प्रदर्शन भी किया गया।

    वहीं आज राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने Trident Group पर छापा मार दिया है। करीबन 2 घंटे से फैक्ट्री के अंदर विभाग की जांच चल रही है। इस कार्रवाई ने राज्य के औद्योगिक और राजनीतिक दोनों ही गलियारों में सनसनी फैला दी है।

    इसका कारण है कि ट्राइडेंट ग्रूप के संस्थापक राजिंदर गुप्ता कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। वह उन राज्यसभा सांसदों में से एक है जिन्होंने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है। हाल ही में उनके बीजेपी में शामिल होने के फैसले से नाराज आप कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे उनके किचलू नगर स्थित ट्राइडेंट ग्रुप के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे थे।

     

  • प्रदेश के 13 बाढ़ संभावित जिलों में 14 मई को होगा राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन

    प्रदेश के 13 बाढ़ संभावित जिलों में 14 मई को होगा राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन

    चंडीगढ़: आपदा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार 14 मई, 2026 को 13 बाढ़ संभावित जिलों में बाढ़ आपदा की स्थिति पर राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित करेगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज यहां जानकारी दी कि यह अभ्यास राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के समन्वय से वर्ष 2026-27 के वार्षिक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश मॉक अभ्यास कैलेंडर के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार यह मॉक अभ्यास चार चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 6 मई, 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘ओरिएंटेशन और समन्वय सम्मेलन’ होगा, जिसमें राज्य और जिला स्तर के अधिकारी व हितधारक शामिल होंगे।द्वितीय चरण 12 मई को ‘टेबल टॉप एक्सरसाइज’ होगी, जहां विभिन्न प्रतिक्रिया परिदृश्यों पर चर्चा की जाएगी और रणनीतियों का परीक्षण किया जाएगा। तृतीय चरण सबसे महत्वपूर्ण चरण, यानी ‘शारीरिक मॉक ड्रिल’ 14 मई को होगी, जिसमें जमीन पर सभी संबंधित एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी होगी।

    यह अभ्यास 13 चिह्नित बाढ़ प्रभावित जिलों गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में आयोजित किया जाएगा। इन जिलों का चयन नदियों और नहरों से उनकी निकटता और बाढ़ के प्रति उनकी भौगोलिक संवेदनशीलता के कारण किया गया है।

    इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य राज्य, जिला और विभागीय स्तर पर आपदा प्रबंधन योजनाओं और मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओजीएस ) की समीक्षा करना है। यह ‘इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम’ (आईआरएस) के तहत हितधारकों की भूमिकाओं को परिभाषित करने और उन्हें समग्र प्रतिक्रिया तंत्र में एकीकृत करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह ड्रिल जिला स्तर के आपातकालीन सहायता कार्यों के बीच समन्वय को मजबूत करेगी और आपदा स्थितियों के दौरान संचार प्रणालियों में सुधार लाएगी। उन्होंने कहा कि मॉक अभ्यास के माध्यम से मीडिया, स्थानीय निकायों, गैर-सरकारी संगठनों और सामुदायिक भागीदारी के जरिए जन जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

    अधिकारियों का लक्ष्य संसाधनों, रसद, संचार और प्रतिक्रिया क्षमता में कमियों की पहचान करना है ताकि मानसून सीजन से पहले सुधारात्मक उपाय लागू किए जा सकें। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रशासन से लेकर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तक सभी हितधारक बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें, इसके लिए ऐसे अभ्यास अनिवार्य हैं। इस पहल से राज्य की तत्परता बढ़ने और वास्तविक आपदा की स्थिति में समन्वित और समय पर प्रतिक्रिया सुनिश्चित होने की उम्मीद है।