Category: Breaking News

  • Punjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर BJP ने नियुक्त किए इंचार्ज और सह-इंचार्ज, देखें List

    Punjab News: नगर निगम चुनावों को लेकर BJP ने नियुक्त किए इंचार्ज और सह-इंचार्ज, देखें List

    चंडीगढ़ः पंजाब में आगामी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने के लिए विभिन्न इंचार्ज और सह-इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा की है। पंजाब भाजपा द्वारा जारी इस सूची में नगर निगमों के साथ-साथ नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी इंचार्ज और सह-इंचार्ज तैनात किए गए हैं।

    ये नियुक्तियां चुनावों के दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और दृढ़ करने तथा हर क्षेत्र में सुव्यवस्थित चुनाव रणनीति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं। पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन और मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह उत्पन्न होगा।

    पार्टी के मुताबिक़, इंचार्जों की यह टीम अपने-अपने इलाकों में चुनावी गतिविधियों का संचालन करेगी, प्रचार-प्रसार समेत हर पहलू पर निगरानी रखेगी और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि वह आगामी स्थानीय चुनावों में मजबूती से हिस्सा लेगी और जीत के लिए हर संभव कोशिश करेगी। पार्टी के नेताओं का मानना है कि ये नियुक्तियां चुनावी मैदान में भाजपा की पकड़ को और मजबूत करने में सहायक साबित होंगी।

  • यूरोप यात्रा ने पंजाब के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    यूरोप यात्रा ने पंजाब के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में विश्व भर से मजबूत सहयोग हासिल किया है, जिससे किसानों, युवाओं और राज्य की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा। ज़ायका कंपनी के 1300 करोड़ रुपए के निवेश, विश्वव्यापी कंपनियों की दिलचस्पी तथा केउकेनहॉफ से फिनलैंड तक उन्नत कृषि-तकनीकी सहयोग पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये रणनीतिक साझेदारियां फसल विविधीकरण को तेज करेंगी, निवेश को आकर्षित करेंगी और पंजाब को नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा उच्च गुणवत्ता वाली खेती के लिए विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करेंगी।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहले दिन नीदरलैंड में भारत के राजदूत ने पंजाब के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और 19 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध बागवानी मॉडल केउकेनहॉफ का दौरा किया, जहां रोजाना 40,000 पर्यटक आते हैं। वहां हमने प्रतिनिधियों से बातचीत की।” मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस दौरे का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों की पड़ताल करना था। बागवानी के विकास के लिए सहयोग पर चर्चा हुई और पंजाब से गुलाब की निर्यात संभावना का पता लगाया गया।” उन्होंने कहा, “ज़ायका द्वारा किए जा रहे 1300 करोड़ रुपए के निवेश के अलावा यह समझौता फसल विविधीकरण को बड़ा प्रोत्साहन देने में मुख्य भूमिका निभाएगा।”

    इस दौरे का उद्देश्य औद्योगिक निवेश और साझेदारी को प्रोत्साहित करना, शिक्षा और अनुसंधान में आदान-प्रदान को मजबूत करना, प्रौद्योगिकी के पारस्परिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करना तथा पंजाब के समग्र विकास के लिए योजना बनाना भी था। बातचीत के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों और टिकाऊ खेती में संयुक्त परियोजनाओं की संभावना की पड़ताल की गई तथा इस बात पर सहमति बनी कि उच्च मूल्य वाली फसलों और गुणवत्ता युक्त निर्यात उत्पादन के लिए सहयोग किया जाएगा। इस दौरे ने कौशल विकास और शैक्षणिक आदान-प्रदान के अवसरों के साथ-साथ नए औद्योगिक निवेशों और साझेदारियों के लिए रास्ते खोले। रणनीतिक साझेदारी बनाने पर जोर देते हुए प्रौद्योगिकी और नवाचार के आदान-प्रदान पर भी समझौता किया। नीदरलैंड वर्टिकल (लंबवत) खेती के लिए प्रसिद्ध है, जिसे पंजाब में दोहराया जा सकता है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “20 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने विश्व बागवानी केंद्र का दौरा किया और नीदरलैंड्स इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा पंजाबी समुदाय से बातचीत की।” उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि हमारे जैसी खुली खेती में एक वर्ग मीटर में 6 किलो टमाटर पैदा होते हैं, जबकि वहां पॉलीहाउस में एक वर्ग मीटर में टमाटर का उत्पादन 100 किलो है।

    प्रतिनिधिमंडल ने विदेशी निवेश और विश्वव्यापी साझेदारी को प्रोत्साहित करने तथा सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवाचार क्षेत्रों में अवसरों की पड़ताल के उद्देश्य से निवेश रोड शो भी किया।” उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक और बागवानी मॉडलों को अपनाने, स्टार्ट-अप्स, अनुसंधान और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा पंजाब को विश्व स्तरीय निवेश और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    पंजाब सरकार के प्रयासों ने वांछित परिणाम दिए क्योंकि मोहाली में एक अनुसंधान और विकास केंद्र तथा नवाचार हब का प्रस्ताव पेश किया गया था।” पंजाब में एक बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना को भी मंजूरी दे दी गई है।  प्रवासी पंजाबी बेअदबी विरोधी कानून बनाने और पहली बार किसी पंजाबी प्रतिनिधिमंडल द्वारा नीदरलैंड का दौरा करने पर वे बहुत खुश हैं।

    विदेशी कंपनियां राज्य में निवेश और साझेदारी के लिए मजबूत दिलचस्पी दिखा रही हैं, जो प्रौद्योगिकी ट्रांसफर, अनुसंधान और स्टार्ट-अप्स में सहयोग के लिए नए अवसर खोलेगी।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह फसल विविधीकरण और उच्च तकनीकी खेती को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे पंजाब का विश्व पटल पर एक नवाचार-आधारित और निवेशक-अनुकूल राज्य के रूप में मजबूत अक्स बनेगा।”

    पहले जापान और कोरिया के दौरे के सार्थक नतीजे सामने आए क्योंकि राज्य सरकार इन दोनों देशों से निवेश आकर्षित करने में सफल रही थी।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि नीदरलैंड और फिनलैंड की यह यात्रा भी राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन देगी।” इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

  • Punjab News: छठी कक्षा के छात्र की भीषण सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: छठी कक्षा के छात्र की भीषण सड़क हादसे में मौत

    मोगा: जिले के नज़दीकी गांव अजीतवाल में दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है, जहां स्कूल से घर लौट रहा 11 वर्षीय बच्चा सड़क हादसे का शिकार हो गया। मृतक बच्चे की पहचान गुरशानप्रीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह के रूप में हुई है, जो सरकारी सेकेंडरी स्कूल अजीतवाल में छठवीं कक्षा का छात्र था। मिली जानकारी के मुताबिक़, स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर में वह घर जा रहा था, इसी दौरान अचानक एक कार और एक ट्रक की चपेट में आ गया।

    घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले और मौजूदा सरपंच राजा सिंह मौके पर पहुँचे और गंभीर घायल हालत में बच्चे को मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं और परिवार में एक बड़ा भाई व एक बड़ी बहन भी हैं, जो उसी स्कूल में पढ़ते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार का बुरा हाल है और वे इस समय बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उधर, पुलिस ने दोनों वाहनों के ड्राइवरों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

  • Punjab News: इस सब्जी मंडी में विवादों के बाद मार्किट कमेटी ने खुद शुरू की वसूली, दुकानदारों ने जताई खुशी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस सब्जी मंडी में विवादों के बाद मार्किट कमेटी ने खुद शुरू की वसूली, दुकानदारों ने जताई खुशी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना शहर में सब्जी मंडी की पार्किंग ठेकेदार विवादों में घिरे थे, जिसके बाद लुधियाना मंडी कमेटी ने इस पार्किंग का ठेका देने के बजाय खुद ही चालान काटने का फैसला किया है। पिछले 15 दिनों से मार्केट कमेटी सरकारी तौर पर पार्किंग फीस वसूल रही है। इतना ही नहीं मार्केट में पार्किंग फीस वसूली के पोस्टर भी लगा दिए गए हैं, जिससे अब मंडी मालिक और दुकानदार खुश हैं।

    उनका कहना है कि अगर यह ठेका प्राइवेट ठेकेदारों को जाता तो उस तरफ से ज्यादा वसूली होती थी। इतना ही नहीं, अगर उनकी तरफ से किसी भी तरह का विरोध किया जाता, तो गुंडागर्दी भी की जाती थी। इसलिए इस पार्किंग का ठेका प्राइवेट तौर पर नहीं बल्कि सरकारी तौर पर किया जाना चाहिए। इससे जहां मंडी में आने वाले दुकानदारों को फायदा होगा, वहीं मंडी बोर्ड को भी सरकार की तरफ से बड़ा मुनाफा होगा।

     

  • Jalandhar News: Harbhajan Singh के घर पहुंची केंद्र से Security Team, आप कार्यकर्त्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Harbhajan Singh के घर पहुंची केंद्र से Security Team, आप कार्यकर्त्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को तब बड़ा झटका लगा था जब उनकी Y+ सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ले ली थी। इस सिक्योरिटी में 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी वापिस ले ली गई थी। वहीं अब केंद्र सरकार ने उन्हें राहत देते हुए नई सिक्योरिटी दे दी है। सिक्योरिटी अब हरभजन सिंह के घर पहुंच गई है। बस और ट्रक में भरकर आए जवानों ने आते ही मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी शुरू भी कर दी।

    वहीं इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने दल बदलने को लेकर हरभजन सिंह के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। उन्होंने हरभजन सिंह के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। बता दें, बीते कल भी आप कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया था और इसी के साथ उनके घर की दीवार पर गद्दार भी लिखा था। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की थी।

  • सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शेष 30% Gratuity और Leave Encashment जारी करने के आदेश जारी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने 1 जनवरी, 2016 से 31 जनवरी, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए या सेवा अवधि के दौरान मृत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट के शेष 30 प्रतिशत बकाया को तत्काल जारी करने के आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार पहले ही इस अवधि के दौरान अंतरिम राहत के रूप में पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी किस्त तथा मूल पेंशन और मूल पारिवारिक पेंशन पर महंगाई भत्ते की 12 किस्तों का भुगतान कर चुकी है, जिन्हें पेंशन/पारिवारिक पेंशन के बकाया के साथ समायोजित किया जा सकता है।

    उन्होंने कहा कि संबंधित पेंशन वितरक प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि इस भुगतान के बाद सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट से संबंधित सभी बकाया राशि का संपूर्ण भुगतान सुनिश्चित हो।

     

  • Punjab News: इस इलाके में Car लूटने का प्रयास, युवक ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में Car लूटने का प्रयास, युवक ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना सलेम टाबरी क्षेत्र में कार लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। कार चालक अपनी सूझबूझ और बहादुरी से वारदात होने से बच गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 18 अप्रैल 2026 को उसका भतीजा ध्रुव (उम्र करीब 18 साल) अपनी कार में मनाली जाने की तैयारी के चलते अपने दोस्त प्रिंस के घर, मोहल्ला अमन नगर, ग्रीन लैंड स्कूल के पास, जालंधर बाईपास, लुधियाना जा रहा था।
    पीड़ित के अनुसार, जब ध्रुव ग्रीन लैंड स्कूल के पास बाबा सफैदा शाह के नजदीक पुल के पास पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी कार के आगे आकर रुक गए। आरोपियों ने बाइक कार के सामने लगाकर उसे रोक लिया और कार लूटने की कोशिश की। हालांकि, ध्रुव ने मौके पर हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपियों को टक्कर मारकर वहां से कार भगा ली और अपनी जान बचाई।

    थाना सलेम टाबरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • Punjab News: सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सस्ते लोन का झांसा देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते 10 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः जिला एसएएस नगर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह विदेशों में बैठे लोगों को कम ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनदीप सिंह हांस (आईपीएस) के निर्देशों पर की गई इस कार्रवाई के तहत थाना जीरकपुर पुलिस ने मुकदमा नंबर 185 दिनांक 18-04-2026 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मेलविन ठोकर (गुजरात), अनिरुद्ध पनिहिया (हिमाचल प्रदेश), अनंत देव कौशिक, पवन पांडयेवर (अहमदाबाद), सोनू दियाली, मिलन सुनवार, आसिक दर्जी, अर्जुन क्षेत्री (पश्चिम बंगाल), प्रशांत ओमप्रकाश जायसवाल तथा पलविंदर सिंह (लालड़ू) शामिल हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने सरगना मेलविन ठोकर के निर्देशों पर काम करते थे और विदेशों में बैठे लोगों से ऑनलाइन कॉलिंग के जरिए संपर्क कर उन्हें कम ब्याज पर लोन देने का लालच देते थे। इसके बदले वे डॉलर आदि की मांग कर ठगी को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास लोन देने की कोई वैध अनुमति नहीं थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से भारत में बैठकर विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहा था। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की उम्मीद है।

     

     

  • Punjab News: टांडा में ₹150 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च, कंडी क्षेत्र की 70 साल की अनदेखी खत्म; CM भगवंत मान

    Punjab News: टांडा में ₹150 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट लॉन्च, कंडी क्षेत्र की 70 साल की अनदेखी खत्म; CM भगवंत मान

    टांडा (होशियारपुर), 15 अप्रैल 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लंबे समय से विकास से वंचित कंडी क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए टांडा उरमुर में ₹150 करोड़ की लागत वाले व्यापक विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है, बल्कि पिछले करीब 70 वर्षों से चली आ रही उपेक्षा और राजनीतिक भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से दूर रखा, जिसके कारण यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। अब राज्य सरकार इस क्षेत्र को समग्र विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    सड़क, पुल, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा निवेश

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि ₹141.88 करोड़ की लागत से लिंक सड़कों के नवीनीकरण और उन्नयन के प्रोजेक्ट्स लोगों को समर्पित किए गए हैं। इससे ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान बनेगी, उन्होंने बताया कि गurdwara रामपुर खेड़ा साहिब जाने वाली संगत की सुविधा के लिए ₹2.39 करोड़ की लागत से हाई-लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जिससे हर मौसम में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा।

    स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कंधाला शेखां, राजपुर, धुग्गा कलां, प्रेमपुर, गिलजियां और जहूरा गांवों में आधुनिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा गढ़दीवाला में ₹1.35 करोड़ की लागत से अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर बनाया जा रहा है, जिससे शहरी क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

    तलवंडी डड्डियां गांव में ₹1.54 करोड़ की लागत से पेयजल आपूर्ति परियोजना भी शुरू की गई है, जो स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

    शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब ने नेशनल अचीवमेंट सर्वे 2024 में देश में पहला स्थान हासिल किया है, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में 740 छात्रों ने JEE और 1284 छात्रों ने NEET जैसी कठिन परीक्षाएं पास की हैं। राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें से 60 पहले ही शुरू हो चुके हैं। इन स्कूलों का उद्देश्य छात्रों को उनकी क्षमता और रुचि के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में 990 आम आदमी क्लीनिक पहले से संचालित हैं, जहां 107 दवाइयां और 47 प्रकार के टेस्ट मुफ्त उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही 400 और क्लीनिक खोले जाएंगे ताकि हर नागरिक को उसके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें, मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत लगभग 65 लाख परिवारों को हेल्थ कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल रहा है। अब तक लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।

    किसानों को राहत और सिंचाई व्यवस्था में सुधार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य में किसानों को दिन के समय बिजली दी जा रही है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जीवन स्तर में सुधार आया है। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए नहरों के पानी का उपयोग पहले 22 प्रतिशत था, जो अब बढ़कर 71 प्रतिशत हो गया है और इसे जल्द ही 90 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है। इससे भूजल पर निर्भरता कम होगी और कृषि अधिक टिकाऊ बनेगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, खेल मैदानों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर भी लगातार काम कर रही है।

    विपक्ष पर हमला

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने वर्षों तक केवल अपने राजनीतिक और पारिवारिक हितों को प्राथमिकता दी और जनता के विकास को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग जागरूक हो चुके हैं और वे विकास आधारित राजनीति को समर्थन दे रहे हैं, न कि केवल वादों और प्रचार को।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पंजाब के हर क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों में लगाया जा रहा है और यह सीधे लोगों की भलाई में इस्तेमाल हो रहा है।

    उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पंजाब एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में उभरेगा, जहां हर नागरिक को बेहतर जीवन स्तर और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

  • मुख्यमंत्री ने खोला खजाना—स्कूल, आश्रम और विश्राम गृह के लिए करोड़ों मंजूर

    मुख्यमंत्री ने खोला खजाना—स्कूल, आश्रम और विश्राम गृह के लिए करोड़ों मंजूर

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिला के कल्पा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल और खेल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि समयबद्ध काम पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल भवन के लिए लोक निर्माण विभाग को दस करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी।

    उन्होंने डे-बोर्डिंग स्कूल के परिसर में ही बालिका आश्रम के लिए चिन्हित भूमि पर भवन निर्माण के लिए भी दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को डे-बोर्डिंग स्कूल व खेल छात्रावास के निर्माण कार्य की प्रगति की लगातार समीक्षा करने को कहा।

    इससे पूर्व, रिकांगपिओ विश्राम गृह में किन्नौर जिला पूर्व सैनिक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की और सैनिक विश्राम गृह के लिए निधि प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों की मांग पर सैनिक विश्राम गृह भवन के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने रिकांगपिओ और कल्पा विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी और स्थानीय प्रशासन को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।