Category: Breaking News

  • Haryana News : टैक्सी लूट व मर्डर प्लान का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News : टैक्सी लूट व मर्डर प्लान का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 देशी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला। पुलिस की क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 को टैक्सी लूट मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए टैक्सी लूट व हत्या की साजिश रचने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार किया है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस वार्ता के दौरान मामले के बारे मे अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हमारी टीम ने टैक्सी लूट व हत्या की साजिश रचने वाले गैंग के मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसके सिर पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपी की पहचान हमजा पुत्र मोहम्मद जावेज, निवासी जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश हाल गांव किशनपुरा, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। 21 वर्षीय हमजा को 8 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। हमजा के खिलाफ पौंटा साहिब में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 5 संगीन मामले दर्ज हैं।

    पूछताछ के दौरान हमजा ने अपने एक साथी का नाम उजागर किया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 की टीम ने 10 दिसंबर को दबिश देकर हथियार सप्लायर जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सी उम्र 21 वर्ष, पुत्र मलकीत सिंह, निवासी पौंटा साहिब, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को भी काबू कर लिया। जस्सी को आज कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां दोनों से यह जानने के लिए पूछताछ जारी है कि वे हथियार कहां से और किस माध्यम से खरीदते थे।

    19 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे रामगढ़ पुल के नीचे गन पॉइंट पर टैक्सी चालक से टाटा नैक्सन कार लूट मामले मे 4 आरोपियों का हाथ था। 18 नवंबर की रात आरोपियों ने पहले चंडीगढ़ में एक मोबाइल स्नैच की घटना को अंजाम दिया था। मोबाइल स्नैच करने के बाद उन्होंने उसी मोबाइल से ऐप चलाकर टैक्सी बुक की और कार लूट ली थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी इस लूटी हुई कार का इस्तेमाल पौंटा साहिब के युवक ऋषभ की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए करने वाले थे।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के अनुसार इस मामले में क्राइम ब्रांच सैक्टर-26 इन्चार्ज दलीप सिंह की टीन ने तीन आरोपियों रोहित धीमन, बिट्टू ठाकुर और सतबीर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से पुलिस ने लूटी हुई टाटा नैक्सन कार, दो देसी कट्टे और छह जिंदा कारतूस बरामद कर लिए थे। अब गैंग के मास्टरमाइंड हमजा और हथियार सप्लायर जस्सी की गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
    पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी), शिवास कविराज ने कहा कि पंचकूला पुलिस शहर में अपराध को जड़ से खत्म करने के अपने मिशन पर पूरी मजबूती और सजगता के साथ कार्य कर रही है। हमारी टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि ऐसे नेटवर्क भविष्य में दोबारा सक्रिय न हो सकें। पंचकूला पुलिस नागरिकों को भरोसा दिलाती है कि उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शहर की शांति को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Indigo संकट के बीच में Airlines ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

    Indigo संकट के बीच में Airlines ने लिया बड़ा फैसला, यात्रियों की परेशानी होगी दूर

    नई दिल्ली: इंडिगो संकट के बीच में स्पाइसजेट एयरलाइन ने एक बड़ा फैसला कर लिया है। एयरलाइन ने मौजूदा सर्दियों के मौसम में प्रमुख रुटों की बढ़ रही मांग को देखते हुए अपनी सेवाएं बढ़ाने की योजना बनाई है। इसका मकसद भारतीय विमानन बाजार में पूरी क्षमता सुनिश्चित करना है। इस कोशिश के अंतर्गत स्पाइसजेट ने नियामक अनुमोदन के अंतर्गत मौजूदा विंटर शैड्यूल के दौरान हर रोज 100 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स को शुरु करने का प्लान बनाया है। पिछले दो महीनों में एयरलाइन ने 17 विमानों को अपने एक्टिव ऑपरेशन में शामिल कर लिया है। यह विस्तार डैम्प लीज पर लिए गए विमानों और अपने खुद के विमानों को सेवा में वापिस लाने के जरिए किया गया है। इस बढ़ी हुई खेप की उपलब्धता से ही स्पाइसजेट को ज्यादा मांग वाले रुटों पर अतिरिक्त क्षमता तैनात करने में मदद मिलेगी।

    एयरलाइन का आया बयान

    स्पाइसजेट ने कह दिया है कि हम सर्दियों में मजबूत और बढ़ती मांग को देख रहे हैं। अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए भारतीय विमानन बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइन ने नियामक अनुमोदन मिलने पर वर्तमान शीतकालीन शैड्यूल में रोज 100 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स शुरु करने की योजना बना ली है। पिछले दो महीनों में स्पाइसजेट ने 17 विमानों को एक्टिव संचालन में शामिल किया है। इन विमानों को डैम्प लीज के जरिए से और एयरलाइन ने अपने विमानों को सेवा में वापिस लाकर जोड़ा है।

    आज भी रद्द रहेगी 100 से ज्यादा फ्लाइट्स

    चेन्नई और बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आज कुल 131 फ्लाइट्स रद्द हुो गई है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चेन्नई एयरपोर्ट पर कुल 70 फ्लाइट्स रद्द हुई है। इसमें से 37 आगमन और 33 प्रस्थान की उड़ानें शामिल है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कुल 61 कुल उड़ानें रद्द की गई हैं। बेंगलुरु में 35 आगमन और 26 प्रस्थान की फ्लाइट्स रद्द हुई है। रद्द हुई फ्लाइट्स की कुल संख्या काफी ज्यादा है। चेन्नई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख एयरपोर्ट पर इतनी बडी़ संख्या में फ्लाइट्स के रद्द होने के कारण लोगों को बहुत मुश्किल झेलनी पड़ रही है।
  • Punjab News : Jalandhar में सेवाएं दे चुके ACP को किया सस्पेंड

    Punjab News : Jalandhar में सेवाएं दे चुके ACP को किया सस्पेंड

    होशियारपुर : जालंधर में सेवाएं दे चुके एसीपी बबनदीप सिंह के खिलाफ डीजीपी गौरव यादव ने सख्त एक्शन लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने डीएसपी बबनदीप सिंह को त्वरित प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर में डीएसपी हेड क्वार्टर पद पर तैनात बबनदीप सिंह को राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पटियाला में 17 नवंबर से 22 नवंबर तक के लिए कोर्स पर भेजा गया था। कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी द्वारा डीजीपी पंजाब को डीएसपी बबनदीप के खिलाफ शिकायत भेजी गई। जिसके आधार पर बबनदीप सिंह को त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभाव से डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया।

    10 दिन पहले ही हुआ था ट्रांसफर
    DSP बबनदीप सिंह पहले जालंधर कैंट में ACP के पद पर तैनात थे। लगभग 10 दिन पहले हुए पुलिस अधिकारियों के बड़े फेरबदल के दौरान उन्हें DSP हेडक्वार्टर होशियारपुर लगाया गया था।

     

  • Jalandhar News: डिवाइडर में फंसी सवारियों से भरी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: डिवाइडर में फंसी सवारियों से भरी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के मुख्य मार्ग पर लुधियाना जा रही सवारियों भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना को लेकर बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई।मिली जानकारी के अनुसार बस चालक अचानक संतुलन खो बैठा और बस सड़क के बीच लगे लोहे के बैरिगेड तोड़ते हुए पहले जालंधर को जाने वाले मार्ग पर आ गई और उसके बाद दोनों सड़क के बीच बने डिवाइडर में फंस गई। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    इस घटना के दौरान बस में सवार सभी सवारियों का बचाव रहा। मौके पर मौजूद बस ड्राइवर कुलदीप सिंह ने बताया कि वह लिबरा ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस का ड्राइवर है और होशियारपुर से सवारियों से भरी बस लुधियाना की ओर ले जा रहा था कि अचानक रामगढ़ बाईपास के पास बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण यह हादसा हो गया।

    घटना की खबर मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्रेन की मदद से बस को एक तरफ करवा कर ट्रैफिक को चालू करवाया। उन्होंने कहा कि आजकल सड़क पर कोई ना कोई बस हादसे का शिकार हो रही है।

    सड़क पर रोज दौड़ने वाली हजारों बसों में से ज्यादातर पुराने मॉडल की हैं, जिनकी लिमिट भी निकल चुकी होती है, फिर भी वह सड़क पर चल कर खून-खराबे का खेल खेल रही हैं। ट्रांसपोर्ट विभाग को चाहिए कि सड़क पर दौड़ने वाली बसों की जाँच करनी चाहिए और जिन बसों की मंज़िल निकल चुकी हो, उन्हें इपाउंड कर देना चाहिए।

  • Punjab News: पिता द्वारा बेटी को नहर में धकेलने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: पिता द्वारा बेटी को नहर में धकेलने के मामले में आया नया मोड़, देखें वीडियो

    लड़की की मां बोली, मेरी बेटी जिंदा है

    फिरोजपुर। जिले में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी को नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी ने जिस बेटी को नहर में फेंका था वह जिंदा है। किशोरी 68 दिन के बाद मौत के मुंह से निकलकर सभी के सामने आई है। इतना ही नहीं वह जेल में बंद अपने पिता को छुड़वाने के लिए पुलिस के पास पहुंची है।

    करीब ढाई महीने पहले पिता द्वारा अपनी बेटी को नहर में धकेलकर मार डालने के बाद, आज बेटी ज़िंदा होने का दावा कर रही है। सोशल मीडिया पर चल रहे एक इंटरव्यू में, कथित तौर पर मरी हुई लड़की ने ज़िंदा होने का दावा किया है। आपको बता दें कि करीब ढाई महीने पहले पिता ने अपनी बेटी को नाजायज़ संबंध के शक में नहर में धकेल दिया था। उसने इसका वीडियो भी बनाया था। फिरोजपुर पुलिस ने केस दर्ज करके लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया। लड़की के ज़िंदा होने का दावा करने के बाद, पुलिस अब लड़की की तलाश कर रही है।

    लड़की की मां भी आई सामने
    इधर, अब लड़की की मां भी सामने आई है। उसने कहा कि उसे भी खबरों से पता चला है। कि उसकी बेटी ज़िंदा है। जब उसे नहर में फेंका गया था। उस समय उसे पता भी नहीं था कि उसके पिता ने उसके साथ ऐसा किया है। उसने कहा कि उसने अपनी बेटी के साथ बहुत प्यार से पेश आया था। अगर उसने माफी मांग ली होती, तो शायद वह उसे जाने देता।

  • Jalandhar RTA Balbir Raj सहित 59 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Jalandhar RTA Balbir Raj सहित 59 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहालीः पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादलें किए जा रहे है। वहीं अब जारी आदेशों के मुताबिक 2 आईएएस और 57 पीसीएस अधिकारी के तबादलें किए गए हैं। इस तबादलोों में जालंधर के आरटीए बलबीर राज का भी ट्रांसफर शामिल है। देखें लिस्ट

  • Taj Hotel की इमारत को लेकर जारी हुआ शोकाज नोटिस

    Taj Hotel की इमारत को लेकर जारी हुआ शोकाज नोटिस

    चंडीगढ़ः नगर निगम की टीम द्वारा इस वित्त वर्ष में रिकार्ड प्रापर्टी टैक्स जुटाया गया। निगम इतिहास में यह अभी तक की सबसे बड़ी राशि है। दरअसल, यह आंकड़ा 81 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि प्रापर्टी टैक्स कलेक्शन अधिक होने की एक मुख्य वजह टैक्स की दर बढ़ना भी है। अब भी निगम के 20 से अधिक डिफाल्टरों पर करीब 200 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें सरकारी संस्थानों के साथ निजी कामर्शियल प्रापर्टी भी शामिल हैं। वहीं संपदा विभाग ने सेक्टर-17ए के होटल ताज को बिल्डिंग वॉयलेशन का शोकॉज नोटिस जारी किया है।

    प्रशासन ने होटल प्रबंधन को चंडीगढ़ एस्टेट रूल्स 2007 और कैपिटल ऑफ पंजाब (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1952 के तहत शो कॉज नोटिस जारी करते हुए 18 से अधिक अवैध निर्माण और उपयोग-परिवर्तन पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। नोटिस के अनुसार होटल प्रबंधन ने बिना किसी अनुमति के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ओपन एरिया में बड़े पैमाने पर बदलाव किए, जो स्वीकृत नक्शे का सीधा उल्लंघन है। यह नोटिस सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सेंट्रल की तरफ से जारी किया गया है, जिसकी कापियां एसडीओ (B), सेंट्रल रिकाॅर्ड रूम को भी भेजी गई हैं।

    नोटिस मेसर्स पंजाब होटल लिमिटेड और मेसर्स ताज जीवीके होटल एंड रिजॉर्ट्स लिमिटेड के नाम पर भेजा गया है। संपदा विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि होटल ताज ने बेसमेंट में 4015 स्क्वॉयर फीट और ग्राउंड फ्लोर पर 12,659.35 स्क्वॉयर फीट क्षेत्र में गंभीर बिल्डिंग वॉयलेशन की है। विभाग के अनुसार यह निर्माण नियमों के विपरीत है, जिसके बाद अब होटल प्रबंधन को जवाब देने और वॉयलेशन हटाने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में संपदा विभाग ने शहर के सबसे बड़े नेक्सस एलांते मॉल में भी बिल्डिंग वॉयलेशन पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद अब होटल ताज पर शिकंजा कसा गया है।

    नोटिस के अनुसार, होटल को सभी अनधिकृत बदलाव दो महीने के भीतर हटाने होंगे। इसके अतिरिक्त होटल पर Rs. 6 प्रति स्क्वेयर फीट प्रति दिन का चार्ज भी लगाया गया है, जो उल्लंघन की पूरी अवधि के लिए वसूला जाएगा। चार्ज न भरने पर इसे भूमि राजस्व की बकाया राशि की तरह वसूला जाएगा। प्रशासन ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा है।होटल प्रबंधन को 09 दिसंबर 2025 दोपहर 2:30 बजे व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में उपस्थित होने का मौका दिया गया है।

     

  • Bus ने Bike सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 2 सगे भाइयों सहित 4 की मौत

    Bus ने Bike सवार युवकों को मारी जोरदार टक्कर, 2 सगे भाइयों सहित 4 की मौत

    सागरः जिले में एक भीषण हादसे का मामला सामने आया है जहां, निजी बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है। इनमें 2 सगे भाई थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जा रहे थे जबकि बस सिमरिया से होते हुए दमोह जा रही थी।

    मृत युवक।
    मृत युवकों की फाइल फोटो।

    जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि शिवम पिता रामचरण पाल (18), सत्यम पिता रामचरण पाल (17), प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल (14) और उमेश पिता चेतू पाल (16) भैंस को खोजने घर से निकले थे, लेकिन थाना इलाके के अनंतपुरा गांव के पास बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

    हादसे की सूचना मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। विधायक पटेरिया ने बताया कि वे बंडा में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन घटना की खबर मिलते ही वहीं से लौटकर मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Water Cannon Boy नवदीप जलबेड़ा पर FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापामारी शुरू

    Punjab News: Water Cannon Boy नवदीप जलबेड़ा पर FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की छापामारी शुरू

    लुधियानाः किसान आंदोलन में वाटर कैनन बॉय के नाम से फेमस हुए हरियाणा के नवदीप सिंह जलबेड़ा पर पंजाब में FIR दर्ज हुई है। ये केस लुधियाना में दर्ज किया गया है। दरअसल, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस घटना को लेकर पंजाब भर के ब्राह्मणों में आक्रोश बढ़ गया जिसके बाद यह एफआईआर दर्ज की गई है। नवदीप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी भी शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें हरियाणा कूच की तैयारी में है।

    अधिकारियों के अनुसार शिकायत ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंकज शारदा ने राजीव शर्मा, पाली सहजपाल, पंडित राजन शर्मा और राज्य के विभिन्न हिस्सों से समुदाय के अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर दर्ज कराई है। वहीं इस मामले में नवदीप खुद भी सामने आया है। नवदीप ने कहा कि मेरे ऊपर ये पहली एफआईआर नहीं है। गुरबाणी हमें पाखंड के खिलाफ बोलना सिखाती है। हम बाबा नानक और महाराजा रणजीत सिंह का राज चाहते हैं।

    जानकारी मुताबिक, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान नवदीप सिंह जलबेड़ा ने मंच से अपने भाषण के दौरान कहा था कि ‘पूरे पंजाब के ऊपर दिल्ली का गंदा राज नहीं चलेगा। पाखंडी ब्राह्मण का राज नहीं चलेगा। पंजाब पर सिर्फ बाबा नानक का राज चलेगा।’ इसमें ब्राह्मणों को पाखंडी बताने पर एतराज जताया गया है।

    मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि नवदीप के खिलाफ धारा BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी जारी है।